BJD failed farmers for 25 years; BJP aims for their true empowerment: PM Modi in Nabarangpur
BJP's Sankalp Patra has the willpower for the rapid development of Odisha and to fulfil your dreams, says PM Modi

जय जगन्नाथ ! जय जगन्नाथ !  जय श्रीराम ! जय जय श्रीराम !

एठी उपस्थिता भाई ओ भौणी मानंकु मोर नमस्कार !

मां भंडार घरानी, मां माझी घरानी और मां पेंड्रानी के चरणों में भी मैं आस्थापूर्वक नमन करता हूं। मैं सबसे पहले जो लोग बाहर धूप में तप रहे हैं, मैं सबसे पहले उनसे क्षमा मांगता हूँ। ये जगह छोटी पड़ गई, और मैं देख रहा हूँ, जितने यहां हैं, उनसे पांच गुना लोग बाहर धूप में तप रहे हैं। जो लोग धूप में तप रहे हैं, मैं उनको विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। आप जो तप कर रहे हैं, मुझे आशीर्वाद देने आए हैं आपका ये प्यार आपका ये आशीर्वाद, मैं यहां का विकास करके मैं जरूर लौटाऊंगा। इस चुनाव में यहां हमारे साथी एमएलए का भी चुनाव लड़ रहे हैं, हमारे साथी एमपी का भी चुनाव लड़ रहे हैं। मैं चाहूंगा कि जो एमएलए का चुनाव लड़ रहे हैं वो जरा आगे आ जाएं। जो एमएलए का चुनाव लड़ रहे हैं वो आगे आ जाएं, और जो एमपी का चुनाव लड़ रहे हैं वो भी आगे आ जाएं।

भारत माता की जय! भारत माता की जय!

यहां कोरापुट और कालाहांडी से भी अनेक साथी आए हैं। माता-बहनें आईं हैं। मैं आप सभी का सिर झुकाकर अभिनंदन करता हूं। आपका ये उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इस बार BJD जाएगी। बीजेपी आएगी। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार! उड़ीसा रे प्रथम थर हेब डबल इंजीन सरकार। ओडिशा को भाजपा का पहला सीएम मिलेगा, और यह भी लिख रहिए, सीएम कौन बनेगा, यहां का, उड़ीसा का ही, उड़ीसा बेटा या उड़ीसा की बेटी, वो ही सीएम बनेगा, कोई बाहर वाला नहीं बनेगा। जो ओडिशा की मिट्टी, यहां की संस्कृति को, उसको अपने सिर-माथे लगाकर चलेगा, वही भाजपा अपना पहला सीएम बनाएगी। जो यहां की समस्या जानता है, जो यहां के समाधान जानता हैं, जो जनता से जुड़ा हो, भाजपा ऐसा सीएम देगी, ये मोदी की गारंटी है। और दिल्ली के लिए आपको क्या करना है? हिन्दुस्तान की सरकार बनाने के लिए क्या करना है? फिर एक बार...मोदी सरकार ! फिर एक बार...मोदी सरकार ! फिर एक बार...मोदी सरकार ! 

ओडिशा और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार,ओडिशा के विकास को नई गति देगी।यहां प्रगति लाएगी। इसलिए मेरी प्रार्थना है,इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों पर कमल खिले। खिलेगा कमल? सभी 21 सीटों पर? और विधानसभा में भाजपा को बीजेपी को बंपर जीत मिले, ताकि ओडिशा को नई ऊर्जा मिले, नया नेतृत्व मिले।

साथियों, 

आप लिख लीजिए, लिख लेंगे? याद रखेंगे? जरा सब के सब बताओ, लिख लेंगे? आप लिख लीजिए, चार जून को बीजेडी सरकार की एक्सपायरी डेट है। और मैं, यहां आज क्यों आया हूँ, मैं आप सबको निमंत्रण देने के लिए आया हूँ। चार जून को बीजेडी सरकार की एक्सपायरी डेट है। और दस जून को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की डेट है। और मैं आपको भुवनेश्वर में, भाजपा सरकार के शपथ समारोह का निमंत्रण देने के लिए यहां तक आया हूँ। और मुझे पक्का विश्वास है जिन लोगों ने जैसे राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया ना, आप लोग नहीं ठुकराएगें। मुझे पूर पता है, आप लोग मोदी के निमंत्रण को जरूर स्वीकार करेंगे। 

साथियों, 

कल ओडिशा भाजपा ने बहुत ही शानदार, बहुत ही शानदार, संकल्प-पत्र जारी किया है। मैनिफेस्टो जारी किया है। और इसके लिए ओडिशा भाजपा के सभी लोग बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं। भाजपा के संकल्प-पत्र में ओडिशा के तेज विकास की, आपके सपनों को पूरा करने की इच्छाशक्ति है। खास करके, माताओं-बहनों के लिए, ओडिशा की महिलाओं के लिए ये जो ‘सुभद्रा योजना’ लाए हैं न, ये तो अदभुत है। ये शुभद्रा योजना, ओडिशा के हमारे माताओं-बहनों की जिदंगी बदल देगी, ये मोदी की गारंटी है। तेंदु पत्र संग्राहकों को बोनस हो, देश के प्रमुख शहरों में ओडिया समुदाय भवन का निर्माण हो, बुजुर्गों को पेंशन हो, और ओडिशा के युवाओं को रोजगार के नए अवसर हों, भाजपा के संकल्प-पत्र में एक से बढ़कर एक गारंटी दी गई है। यहां भाजपा की सरकार बनते ही इन पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा। सज्जन आप तस्वीर ले कर आए हैं, मैं आपका आभारी हूँ। आप नीचे रखिए। पीछे लोग परेशान हैं। आप नीचे रख दीजिए, नीचे रख दीजिए। मैंने देख लिया भाई! लोग पीछे परेशान हो रहे हैं। धन्यवाद, धन्यवाद। 

साथियों, 

ओडिशा के लोगों में दम भी है और जज्बा भी है। लेकिन मुझे ये देख कर दुख होता है कि BJD सरकार ने आपको सही अवसर नहीं दिए। मोदी जो योजनाएं बनाता है, उनको BJD सरकार ने लागू नहीं होने दिया। जो लागू हुईं, उनमें BJD ने अपने भ्रष्टाचार का ठप्पा लगा दिया। मोदी ने मुफ्त चावल की योजना शुरू की। क्यों? ताकि किसी भी गरीब मां के बच्चों को भूखा ना सोना पड़े। गरीब का चूल्हा जलता रहना चाहिए, लेकिन BJD सरकार ने इसमें भी घोटाला कर दिया। 

साथियों, 

मोदी ने पूरे देश में आयुष्मान योजना शुरू की। इससे आप देश में कहीं भी रहें 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज मिलता है। लेकिन BJD सरकार ने इसको भी लागू नहीं किया।  

साथियों, 

मेरे लिए तो आप सब मोदी ही हैं। और इसलिए, आप गांव में जाकर गारंटी देना, ओडिशा में अब BJD की गड़बड़ियां नहीं चलेंगी। यहां भाजपा सरकार बनेगी, और उन्हें मोदी की हर योजना का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। 

साथियों, 

आपके पड़ोस में ही छत्तीसगढ़ है। वहां 15 साल बीजेपी की सरकार रही। हाल में ही फिर से वहां के लोगों ने, भाजपा को भारी बहुमत से चुन लिया। और आज छत्तीसगढ़ की सरकार एक आदिवासी मुख्यमंत्री, एक आदिवासी बेटा उस सरकार को चला रहा है। बीजेपी, छत्तीसगढ़ को संवार रही है। वहां धान किसानों से बड़ी मात्रा में धान खरीदा जाता है। धान किसानों को रिकॉर्ड पैसा भी दिया जाता है। यहां नबरंगपुर से तो छत्तीसगढ़ 50-60 किलोमीटर ही दूर है। वहां भाजपा सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीद करती है। जबकि यहां ओडिशा में धान की खरीद सिर्फ दो हजार एक सौ रुपए में होती है। इसलिए ओडिशा भाजपा ने घोषणा की है कि यहां बीजेपी सरकार बनने के दूसरे ही दिन तीन हजार एक सौ रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदा जाएगा। बोलो भारत माता की जय, बोलो बढ़िया काम हो रहा है कि नहीं हो रहा है? आपको भरोसा है कि नहीं है? हर किसान को फायदा होगा कि नहीं होगा? ये मोदी की गारंटी है कि नहीं है?

साथियों, 

छत्तीसगढ़ में तेंदु पत्र की भी बड़ी खरीद छत्तीसगढ़ में होती है। लेकिन ओडिशा में क्या हाल है? यहां स्थिति बहुत खराब है। और इसलिए ओडिशा भाजपा ने तेंदु पत्र का दाम बढ़ाने और तेंदु पत्र संग्राहकों को बोनस देने की घोषणा की है। आप लोग खुश हैं? आप लोग खुश हैं? बोलिए जय जगनन्नाथ।  

साथियों, 

यहां इतना विशाल इंद्रावती बांध है। लेकिन नबरंगपुर और कोरापुट को परिवारों को बहुत लाभ नहीं मिल पाता। किसानों को पानी भी पर्याप्त नहीं मिलता। जबकि पड़ोस में छत्तीसगढ़ में किसान साल में 3-3 फसलें तक लेते हैं। यानी खेती चौपट, रोजगार चौपट, यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। यहां कपास किसान परेशान हैं, यहां गन्ना किसान परेशान हैं, यहां मक्का उगाने वाले छोटे किसान परेशान हैं, और BJD 25 साल में आपकी मुश्किलें कम नहीं कर पाई है। मुझे बताइए, जो आपके लिए कुछ करे नहीं, उनकी आपको जरूरत है क्या? कोई जरूरत है क्या? अब एक मिनट भी ऐसे लोगों को रहने देना चाहिए क्या? तो एक बार भाजपा को मौका देकर देखिए। और मैं आपको कहता हूँ, पांच साल में ये मोदी की गारंटी है ओडिशा को हम नंबर वन बना देंगे। भाजपा आपकी हर समस्या का समाधान करेगी। भाजपा के लिए आपका कल्याण की सर्वोपरि है। इसलिए मुझे विश्वास है, ओडिशा का विकास होगा, होगा... होगा। बोला, जय जगन्नाथ। एथी पाईं मोर बिस्वास उड़ीसा र बिकास निश्चय हेब l 

भाइयों और बहनों, 

आपने मोदी के 10 साल के सेवाकाल को देखा है। आपने ही प्रचंड बहुमत से मोदी को अवसर दिया है। इन 10 सालों में मोदी ने क्या किया? मोदी ने आदिवासी कल्याण का बजट 5 गुणा बढ़ाया। मोदी ने आदिवासी क्षेत्रों में, एकलव्य आवासीय विद्यालयों की संख्या 400 पहुंचाई। मोदी ने वनधन केंद्र योजना शुरु की, मोदी ने SC/ST आरक्षण को 10 साल और आगे बढ़ाया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में 60 प्रतिशत मंत्री SC/ST/OBC के बनाए। और सबसे बड़ी बात, देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति देने का सौभाग्य भी बीजेपी को मिला। ओडिशा की एक बेटी आज देश की राष्ट्रपति हैं। ये आपके लिए ही नहीं, पूरे देश की मातृशक्ति के लिए गौरव की बात है। 140 करोड़ के देश को आज ओडिशा नेतृत्व दे रहा है।  

भाइयों और बहनों, 

यहां बहुतों को याद नहीं होगा, चार दशक, चालीस साल पहले एक प्रधानमंत्री ओडिशा आए थे। उन्होंने कहा था कि मैं दिल्ली से 1 रुपया भेजता हूं, गरीब तक 15 पैसा पहुंचता है। यानि 100 में से 85 पैसा ये कांग्रेस का पंजा लूट लेता था। आपने इस सेवक को अवसर दिया। मैं तो गरीब मां का बेटा हूँ। मुझे तो गरीब का दर्द समझ में आता है। मैंने कहा, 1 रूपया भेजूंगा तो एक पाई किसी को खाने नहीं दूंगा। और जो खाएगा वो जेल जाएगा और जेल का खाना खाएगा। जेल की रोटी चबाएगा। आपने देखा होगा, अभी घर जाओगे तो टीवी पर देखना, आज यहां पड़ोस में झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। लोग देख रहे हैं मोदी वहां चोरी का माल पकड़ रहा है वहां। मुझे बताइए,यदि मैं चोरी बंद कर दूं, इनकी कमाई बंद कर दूं। इनकी लूट बंद कर दूं।तो मोदी को गाली देंगे की नहीं देंगे? गाली खाकर मुझे काम करना चाहिए की नहीं चाहिए? आप मुझे बताइए? मुझे आपकी पाई-पाई बचानी चाहिए कि नहीं बचानी चाहिए? आपके हक का पैसा बचाना चाहिए की नहीं चाहिए? और इसलिए मोदी ने  जनधन खातों, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि गरीबों का पैसा लुटना बंद हो गया। अब घर बनाने का पैसा, सीधा आपके खाते में। गैस का पैसा, सीधा आपके खाते में। मनरेगा का पैसा, सीधा आपके खाते में। किसान सम्मान निधि का पैसा, सीधे आपके खाते में। यानि सबको लाभ, सीधा लाभ, कोई भेदभाव नहीं। और ये मोदी की गारंटी है- एहा हेऊछी मोदी र ज्ञारेंटी 

साथियों, 

मोदी, आदिवासियों में भी जो सबसे पिछड़े हैं, उनका भी ध्यान रख रहा है। पिछले वर्ष 15 नवंबर को मैंने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर पीएम जनमन योजना शुरू की। इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ओडिशा में बड़ी संख्या में अति पिछड़ी आदिवासी जनजातियां रहती हैं। अब इन अति पिछड़ी आदिवासी जनजातियों का भी तेज विकास होगा। 

भाइयों और बहनों, 

मोदी का मंत्र है- विकास भी, विरासत भी। ओडिशा तो हजारों वर्षों की हमारी विरासत की भूमि है। मोदी ओडिशा की इस विरासत को पूरी दुनिया को दिखा रहा है। आपको ध्यान होगा, G-20 के लिए दुनियाभर के ताकतवर नेता दिल्ली आए थे। मैंने तब वहां बहुत बड़ा कोणार्क चक्र के सामने सबकी फोटो खिंचवाई। सबने मुझ से पूछा, ये क्या है? मैंने गर्व से कहा, ये मेरा ओडिशा का है। और आज दुनिया के सब बड़े नेताओं के घर में ये हमारे ओडिशा के कोणार्क चक्र की तस्वीर लटकती है। ये है मोदी का कमाल। और मोदी ने जैसे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण किया, मोदी जैसे राममंदिर क्षेत्र को भव्य बना रहा है, वैसे ही मोदी जगन्नाथ जी के क्षेत्र को भी भव्य बनाएगा। ये मोदी की गारंटी है। बोलो, जय जगन्ननाथ। 

साथियों, 

यहां 13 मई को वोटिंग है। यहां मंच पर मेरे साथ विधानसभा के अनेक उम्मीदवार हैं,आपको इन सबको अपना MLA बनाना है। क्योंकि मुझे भुवनेश्वर में भाजपा की सरकार बनानी है। और इनके साथ ही, नवरंगपुर से हमारे साथी बलभद्र माझी जी, कालाहांडी से हमारी छोटी बहन माल्विका जी। हमारे तीन साथी, यहां पर मैदान में हैं, इन तीनों साथियों को लोकसभा में जीत करके मेरी मदद के लिए भेजना है। आप कमल पर बटन दबाएगें ना, वो सीधा का सीधा मोदी को मिलेगा, तो कमल पर बटन दबाएगें ना। ज्यादा से ज्यादा मतदान करेंगे। घर घर जाएगें। घर घर जाएगें। पोलिंग बूथ जीतेंगे। अच्छा मेरा एक काम और करेंगे। कमाल हो यार, चुनाव की बात करते हैं तो जवाब देते हो, मेरा काम बोला तो चुप हो गए। मेरा एक काम करोगे। पूरी ताकत से बताओ मेरा एक काम करोगे। चुनाव का नहीं है करोगे। ये इन लोगों के लिए नहीं मेरे लिए करोगे। पक्का करोगे। एक काम करना यहां से जाने के बाद, ज्यादा से ज्यादा परिवारों को मिलना और मिल कर के कहना, मोदी जी आए थे और मोदी जी ने आपको जोहार कहा है, जय जगन्नाथ कहा है। इतना मेरा बात कर लोगे? पक्का करोगे? बोलिए, 

भारत माता की जय, 

भारत माता की जय,

भारत माता की जय

बहुत बहुत धन्यवाद

 

Explore More
ପ୍ରତ୍ୟେକ ଭାରତୀୟଙ୍କ ରକ୍ତ ତାତିଛି  : 'ମନ କୀ ବାତ' ରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ମୋଦୀ

ଲୋକପ୍ରିୟ ଅଭିଭାଷଣ

ପ୍ରତ୍ୟେକ ଭାରତୀୟଙ୍କ ରକ୍ତ ତାତିଛି : 'ମନ କୀ ବାତ' ରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ମୋଦୀ
Vande Mataram: The first proclamation of cultural nationalism

Media Coverage

Vande Mataram: The first proclamation of cultural nationalism
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Congress and RJD only do politics of insult and abuse: PM Modi in Bhabua, Bihar
November 07, 2025
In Bhabua, PM Modi urges voters: One vote for the NDA can stop infiltrators; one vote can protect your identity
They will shake you down, drag people from their homes and run a reign of terror as their own songs glorify violence: PM Modi takes a dig at opposition
Congress leaders never talk about the RJD’s manifesto, calling it ‘a bunch of lies’: PM Modi at Bhabua rally

भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की...
मां मुंडेश्वरी के ई पावन भूमि पर रऊआ सब के अभिनंदन करअ तानी।

कैमूर की इस पावन भूमि पर चारों दिशाओं से आशीर्वाद बरसता है। मां बिंध्यवासिनी, मां ताराचंडी, मां तुतला भवानी, मां छेरवारी, सब यहीं आसपास विराजती हैं। चारों ओर शक्ति ही शक्ति का साम्राज्य है। और मेरे सामने...विशाल मातृशक्ति है...जिनका आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर रहा है... NDA पर रहा है। और मैं बिहार की मातृशक्ति का आभारी हूं। पहले चरण में NDA के उम्मीदवारों के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है। अब कैमूर की बारी है...अब रोहतास की बारी है...मैं इस मंच पर NDA के इन सभी उम्मीदवारों के लिए...आप सभी का साथ और समर्थन मांगने आया हूं। आपके आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं.. तो मेरे साथ बोलिए... फिर एक बार...फिर एक बार...NDA सरकार! फिर एक बार... फिर एक बार... फिर एक बार... बिहार में फिर से...सुशासन सरकार !

साथियों,
जब ये चुनाव शुरू हुआ था...तो RJD और कांग्रेस के लोग फूल-फूल के गुब्बारा हुए जा रहे थे।और RJD और कांग्रेस के नामदार आसमान पर पहुंचे हुए थे। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान RJD-कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकलनी शुरू हुई...और पहले चरण के बाद इनका गुब्बारा पूरी तरह फूट गया है। अब तो आरजेडी-कांग्रेस का इकोसिस्टम...उनके समर्थक भी कह रहे हैं...फिर एक बार... फिर एक बार...NDA सरकार!

साथियों,
आरजेडी-कांग्रेस ने बिहार के युवाओं को भ्रमित करने की बहुत कोशिश की..लेकिन उनकी सारी प्लानिंग फेल हो गई...इसका एक बहुत बड़ा कारण है...बिहार का जागरूक नौजवान... बिहार का नौजवान ये देख रहा है कि आरजेडी-कांग्रेस वालों के इरादे क्या हैं।

साथियों,
जंगलराज के युवराज से जब भी पूछा जाता है कि जो बड़े-बडे झूठ उन्होंने बोले हैं...वो पूरे कैसे करेंगे...तो वो कहते हैं...उनके पास प्लान है... और जब पूछा जाता है कि भाई बताओ कि प्लान क्या है.. तो उनके मुंह में दही जम जाता है, मुंह में ताला लग जाता है.. उत्तर ही नहीं दे पाते।

साथियों,
आरजेडी वालों का जो प्लान है...उससे मैं आज आप सब को, बिहार को और देश को भी सतर्क कर रहा हूं। आप देखिए....आरजेडी के नेताओं के किस तरह के गाने वायरल हो रहे हैं। चुनाव प्रचार के जो गाने हैं कैसे गाने वायरल हो रहे हैं। आरजेडी वालों का एक गाना है...आपने भी सुना होगा आपने भी वीडियों में देखा होगा। आरजेडी वालों का एक गाना है। आएगी भइया की सरकार... क्या बोलते हैं आएगी भइया की सरकार, बनेंगे रंगदार! आप सोचिए...ये RJD वाले इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी सरकार आए और कब अपहरण-रंगदारी ये पुराना गोरखधंधा फिर से शुरू हो जाए। RJD वाले आपको रोजगार नहीं देंगे...ये तो आपसे रंगदारी वसूलेंगे.. रंगदारी ।

साथियों,
RJD वालों का एक और गाना है... अब देखिए, ये क्या-क्या कर रहे हैं, क्या-क्या सोच रहे हैं...और मैं तो देशवासियों से कहूंगा। देखिए, ये बिहार में जमानत पर जो लोग हैं वो कैसे लोग है.. उनका क्या गाना है भइया के आबे दे सत्ता... भइया के आबे दे सत्ता...कट्टा सटा के उठा लेब घरवा से, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये जंगलराज वाले सरकार में वापसी के लिए क्यों इतना बेचैन हैं। इन्हें जनता की सेवा नहीं करनी...इन्हें जनता को कट्टा दिखाकर लूटना है...उन्हें घर से उठवा लेना है। साथियों, आरजेडी का एक और गाना चल रहा है...बताऊं... बताऊं.. कैसा गाना चल रहा है.. मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में...यही इनका तौर-तरीका है...यही इनका प्लान है...इनसे कोई भी सवाल पूछेगा तो यही जवाब मिलेगा...मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में...

साथियों,
यही जंगलराज की आहट है। ये बहनों-बेटियों को गरीब, दलित-महादलित, पिछड़े, अतिपिछड़े समाज के लोगों को डराने का प्रयास है। भय पैदा करने का खेल है इनका। साथियों, जंगलराज वाले कभी कोई निर्माण कर ही नहीं सकते वे तो बर्बादी और बदहाली के प्रतीक हैं। इनकी करतूतें देखनी हों तो डालमिया नगर में दिखती हैं। रोहतास के लोग इस बात को अच्छी तरह जानते हैं।
((साथी आप तस्वीर लाए हैं, मैं अपनी टीम को कहता हूं वे ले लेते हैं, लेकिन आप तस्वीर ऊपर करते हैं तो पीछे दिखता नहीं है। मैं आपका आभारी हूं। आप ले आए हैं... मैं मेरे टीम को कहता हूं, जरा ले लीजिए भाई। और आप बैठिए नीचे। वे ले लेंगे। बैठिए, पीछे औरों को रुकावट होती है.. ठीक है भैया ))

साथियों,
अंग्रेज़ों के जमाने में डालमिया नगर की नींव पड़ी थी। दशकों के परिश्रम के बाद। एक फलता-फूलता औद्योगिक नगर बनता जा रहा था। लेकिन फिर कुशासन की राजनीति आ गई। कुशासन की राजनीति आ गई, जंगलराज आ गया। फिरौती, रंगदारी, करप्शन, कट-कमीशन, हत्या, अपहरण, धमकी, हड़ताल यही सब होने लगा। देखते ही देखते जंगलराज ने सबकुछ तबाह कर दिया।

साथियों,
जंगलराज ने बिहार में विकास की हर संभावना की भ्रूण हत्या करने का काम किया था। मैं आपको एक और उदाहरण याद दिलाता हूं। आप कैमूर में देखिए, प्रकृति ने क्या कुछ नहीं दिया है। ये आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक हो सकता था। लेकिन जंगलराज ने ये कभी होने नहीं दिया। जहां कानून का राज ना हो...जहां माओवादी आतंक हो बढ़ रहा हो.. क्या वहां पर कोई टूरिज्म जाएगा क्या? जरा बताइए ना जाएगा क्या? नहीं जाएगा ना.. नीतीश जी ने आपके इस क्षेत्र को उस भयानक स्थिति से बाहर निकाला है। मुझे खुशी है कि अब धीरे-धीरे यहा पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। जिस कर्कटगढ़ वॉटरफॉल... उस वाटरफॉल के आसपास माओवादी आतंक का खौफ होता था। आज वहां पर्यटकों की रौनक रहती है... यहां जो हमारे धाम हैं...वहां तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जागृत देवता हरषू ब्रह्म के दर्शन करने लोग आते हैं। आज यहां नक्सलवाद...माओवादी आतंक दम तोड़ रहा है....

साथियों,
यहां उद्योगों और पर्यटन की जो संभावनाएं बनी हैं... इसका हमें और तेजी से विस्तार करना है...देश-विदेश से लोग यहां बिहार में पूंजी लगाने के लिए तैयार हैं...बस उन्हें लालटेन, पंजे और लाल झंडे की तस्वीर भी नहीं दिखनी चाहिए। अगर दिख गई.. तो वे दरवाजे से ही लौट जाएंगे इसलिए हमें संकल्प लेना है...हमें बिहार को जंगलराज से दूर रखना है।

साथियों,
बिहार के इस चुनाव में एक बहुत ही खास बात हुई है। इस चुनाव ने कांग्रेस-आरजेडी के बीच लड़ाई को सबके सामने ला दिया है। कांग्रेस-आरजेडी की जो दीवार है ना वो टूट चुकी है कांग्रेस-आरजेडी की टूटी दीवार पर ये लोग चाहे जितना ‘पलस्तर’ कर लें... अब दोनों पार्टियों के बीच खाई गहरी होती जा रही है। पलस्तर से काम चलने वाला नहीं है। आप देखिए, इस क्षेत्र में भी कांग्रेस के नामदार ने रैलियां कीं। लेकिन पटना के नामदार का नाम नहीं लिया। कितनी छुआछूत है देखिए, वो पटना के नामदार का नाम लेने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के नामदार दुनिया-जहां की कहानियां कहते हैं, लेकिन आरजेडी के घोषणापत्र पर, कोई सवाल पूछे कि भाई आरजेडी ने बड़े-बड़े वादे किए हैं इस पर क्या कहना है तो कांग्रेस के नामदार के मुंह पर ताला लग जाता है। ये कांग्रेस के नामदार अपने घोषणापत्र की झूठी तारीफ तक नहीं कर पा रहे हैं। एक दूसरे को गिराने में जुटे ये लोग बिहार के विकास को कभी गति नहीं दे सकते।

साथियों,
ये लोग अपने परिवार के अलावा किसी को नहीं मानते। कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर की राजनीति खत्म की...क्योंकि बाब साहेब का कद दिल्ली में बैठे शाही रिवार से ऊंचा था। इन्होंने बाबू जगजीवन राम को भी सहन नहीं किया। सीताराम केसरी...उनके साथ भी ऐसा ही किया. बिहार के एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता को अपमानित करना यही शाही परिवार का खेल रहा है। जबकि साथियों, भाजपा के, NDA के संस्कार...सबको सम्मान देने के हैं...सबको साथ लेकर चलने के हैं।

हमें लाल मुनी चौबे जी जैसे वरिष्ठों ने सिखाया है...संस्कार दिए हैं। यहां भभुआ में भाजपा परिवार के पूर्व विधायक, आदरणीय चंद्रमौली मिश्रा जी भी हमारी प्रेरणा हैं...अब तो वो सौ के निकट जा रहे हैं.. 96 साल के हो चुके हैं... और जब कोरोना का संकट आया तब हम हमारे सभी सीनियर को फोन कर रहा था। तो मैंने मिश्राजी को भी फोन किया। चंद्रमौली जी से मैंने हालचाल पूछे। और मैं हैरान था कि ये उमर, लेकिन फोन पर वो मेरा हाल पूछ रहे थे, वो मेरा हौसला बढ़ा रहे थे। ये इस धरती में आदरणीय चंद्रमौली मिश्रा जी जैसे व्यक्तित्वों से सीखते हुए हम भाजपा के कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं।

साथियों,
ऐसे वरिष्ठों से मिले संस्कारों ने हमें राष्ट्रभक्तों का देश के लिए जीने-मरने वालों का सम्मान करना सिखाया है। इसलिए, हमने बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। और मैं तो काशी का सांसद हूं, मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि बनारस संत रविदास जी की जन्मभूमि है। संत रविदास की जयंति पर...मुझे कई बार वहां जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 10-11 साल पहले वहां क्या स्थिति थी...और आज वहां कितनी सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए बनी हैं... इसकी चर्चा बनारस में, और बनारस के बाहर भी सभी समाजों में होती है।

साथियों,
बनारस ही नहीं...भाजपा सरकार मध्य प्रदेश के सागर में भी संत रविदास का भव्य मंदिर और स्मारक बना रही है। हाल ही में...मुझे कर्पूरी ग्राम जाने का अवसर मिला था..वहां पिछले कुछ वर्षों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है। साथियों, ये हमारी ही सरकार है...जो देशभर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक बना रही है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को...हमने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। 1857 के क्रांतिवीर...वीर कुंवर सिंह जी की विरासत से भावी पीढ़ियां प्रेरित हों...इसके लिए हर वर्ष व्यापक तौर पर विजय दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

साथियों,
कैमूर को धान का कटोरा कहा जाता है। और हमारे भभुआ के मोकरी चावल की मांग दुनियाभर में हो रही है। प्रभु श्रीराम को भोग में यही मोकरी का चावल अर्पित किया जाता है। राम रसोई में भी यही चावल मिलता है। आप मुझे बताइए साथियों, आप अयोध्या का राम मंदिर देखते हैं। या उसके विषय में सुनते हैं। यहां पर बैठा हर कोई मुझे जवाब दे, जब राममंदिर आप देखते हैं या उसके बारे में सुनते हैं तो आपको गर्व होता है कि नहीं होता है? माताओं-बहनों आपको गर्व होता है कि नहीं होता है? भव्य राम मंदिर का आपको आनंद आता है कि नहीं आता है? आप काशी में बाबा विश्वनाथ का धाम देखते हैं, आपको गर्व होता है कि नहीं होता है? आपका हृदय गर्व से भर जाता है कि नहीं भर जाता है? आपका माथा ऊंचा होता है कि नहीं होता है? आपको तो गर्व होता है। हर हिंदुस्तानी को गर्व होता है, लेकिन कांग्रेस-RJD के नेताओं को नहीं होता। ये लोग दुनियाभर में घूमते-फिरते हैं, लेकिन अयोध्या नहीं जाते। राम जी में इनकी आस्था नहीं है और रामजी के खिलाफ अनाप-शनाप बोल चुके हैं। उनको लगता है कि अगर अयोध्या जाएंगे, प्रभु राम के दर्शन करेंगे तो उनके वोट ही चले जाएंगे, डरते हैं। उनकी आस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। लेकिन मैं इनलोगों से जरा पूछना चाहता हूं.. ठीक है भाई चलो भगवान राम से आपको जरा भय लगता होगा लेकिन राम मंदिर परिसर में ही, आप मे से तो लोग गए होंगे। उसी राम मंदिर परिसर में भगवान राम विराजमान हैं, वहीं पर माता शबरी का मंदिर बना है। महर्षि वाल्मीकि का मंदिर बना है। वहीं पर निषादराज का मंदिर बना है। आरजेडी और कांग्रेस के लोग अगर रामजी के पास नहीं जाना है तो तुम्हारा नसीब, लेकिन वाल्मीकि जी के मंदिर में माथा टेकने में तुम्हारा क्या जाता है। शबरी माता के सामने सर झुकाने में तुम्हारा क्या जाता है। अरे निषादराज के चरणों में कुछ पल बैठने में तुम्हारा क्या जाता है। ये इसलिए क्योंकि वे समाज के ऐसे दिव्य पुरुषों को नफरत करते हैं। अपने-आपको ही शहंशाह मानते हैं। और इनका इरादा देखिए, अभी छठ मैया, छठी मैया, पूरी दुनिया छठी मैया के प्रति सर झुका रही है। हिंदुस्तान के कोने-कोने में छठी मैया की पूजा होने लगी है। और मेरे बिहार में तो ये मेरी माताएं-बहनें तीन दिन तक इतना कठिन व्रत करती है और आखिर में तो पानी तक छोड़ देती हैं। ऐसी तपस्या करती है। ऐसा महत्वपूर्ण हमारा त्योहार, छठी मैया की पूजा ये कांग्रेस के नामदार छठी मैया की इस पूजा को, छटी मैया की इस साधना को, छठी मैया की इस तपस्या को ये ड्रामा कहते हैं.. नौटंकी कहते हैं.. मेरी माताएं आप बताइए.. ये छठी मैया का अपमान है कि नहीं है? ये छठी मैया का घोर अपमान करते हैं कि नहीं करते हैं? ये छठी मैया के व्रत रखने वाली माताओ-बहनों का अपमान करते हैं कि नहीं करते हैं? मुझे बताइए मेरी छठी मैया का अपमान करे उसको सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए? पूरी ताकत से बताइए उसे सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए? अब मैं आपसे आग्रह करता हूं। अभी आपके पास मौका है उनको सजा करने का। 11 नवंबर को आपके एक वोट से उन्हें सजा मिल सकती है। सजा दोगे? सब लोग सजा दोगे?

साथियों,
ये आरजेडी-कांग्रेस वाले हमारी आस्था का अपमान इसलिए करते हैं, हमारी छठी मैया का अपमान इसलिए करते हैं। हमारे भगवान राम का अपमान इसलिए करते हैं ताकि कट्टरपंथी खुश रहें। इनका वोटबैंक नाराज ना हो।

साथियों,
ये जंगलराज वाले, तुष्टिकरण की राजनीति में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। ये अब घुसपैठियों का सुरक्षा कवच बन रहे हैं। हमारी सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज-मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। RJD-कांग्रेस के नेता कहते हैं ये सुविधा घुसपैठियों को भी देना चाहिए। गरीब को जो पक्का आवास हम दे रहे हैं, वो घुसपैठियों को भी देना चाहिए ऐसा कह रहे हैं। मैं जरा आपसे पूछना चाहता हूं, क्या आपके हक का अनाज घुसपैठिये को मिलना चाहिए क्या? आपके हक का आवास घुसपैठिये को मिलना चाहिए क्या? आपके बच्चों का रोजगार घुसपैठियों को जाना चाहिए क्या? भाइयों-बहनों मैं आज कहना नहीं चाहता लेकिन तेलंगाना में उनके एक मुख्यमंत्री के भाषण की बड़ी चर्चा चल रही है। लेकिन दिल्ली में एयरकंडीसन कमरों में जो सेक्युलर बैठे हैं ना उनके मुंह में ताला लग गया है। उनका भाषण चौंकाने वाला है। मैं उसकी चर्चा जरा चुनाव के बाद करने वाला हूं। अभी मुझे करनी नहीं है। लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं मैं आपको जगाने आया हूं। मैं आपको चेताने आया हूं। इनको, कांग्रेस आरजेडी इन जंगलराज वालों को अगर गलती से भी वोट गया तो ये पिछले दरवाज़े से घुसपैठियों को भारत की नागरिकता दे देंगे। फिर आदिवासियों के खेतों में महादलितों-अतिपिछड़ों के टोलों में घुसपैठियों का ही बोलबाला होगा। इसलिए मेरी एक बात गांठ बांध लीजिए। आपका एक वोट घुसपैठियों को रोकेगा। आपका एक वोट आपकी पहचान की रक्षा करेगा।

साथियों,
नरेंद्र और नीतीश की जोड़ी ने बीते वर्षों में यहां रोड, रेल, बिजली, पानी हर प्रकार की सुविधाएं पहुंचाई हैं। अब इस जोड़ी को और मजबूत करना है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत...किसानों को अभी छह हज़ार रुपए मिलते हैं।बिहार में फिर से सरकार बनने पर...तीन हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। यानी कुल नौ हज़ार रुपए मिलेंगे। मछली पालकों के लिए अभी पीएम मत्स्य संपदा योजना चल रही है। केंद्र सरकार...मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड दे रही है। अब NDA ने..मछुआरे साथियों के लिए जुब्बा सहनी जी के नाम पर नई योजना बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत मछली के काम से जुड़े परिवारों को भी नौ हज़ार रुपए दिए जाएंगे।

साथियों,
डबल इंजन सरकार का बहुत अधिक फायदा...हमारी बहनों-बेटियों को हो रहा है। हमारी सरकार ने..बेटियों के लिए सेना में नए अवसरों के दरवाज़े खोले हैं...सैनिक स्कूलों में अब बेटियां भी पढ़ाई कर रही हैं। यहां नीतीश जी की सरकार ने...बेटियों को नौकरियों में आरक्षण दिया है। मोदी का मिशन है कि बिहार की लाखों बहनें...लखपति दीदी बनें। नीतीश जी की सरकार ने भी जीविका दीदियों के रूप में, बहनों को और सशक्त किया है।

साथियों,
आजकल चारों ओर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा है। अभी तक एक करोड़ 40 लाख बहनों के बैंक-खाते में दस-दस हज़ार रुपए जमा हो चुके हैं। NDA ने घोषणा की है कि फिर से सरकार बनने के बाद...इस योजना का और विस्तार किया जाएगा।

साथियों,
बिहार आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। अब ये रफ्तार रुकनी नहीं चाहिए। आपको खुद भी मतदान करना है...और जो साथी त्योहार मनाने के लिए गांव आए हैं... उनको भी कहना है कि वोट डालकर ही वापस लौटें...याद रखिएगा...जब हम एक-एक बूथ जीतेंगे...तभी चुनाव जीतेंगे। जो बूथ जीतेगा वह चुनाव जीतेगा। एक बार फिर...मैं अपने इन साथियों के लिए, मेरे सभी उम्मीदवारों से मैं आग्रह करता हूं कि आप आगे आ जाइए.. बस-बस.. यहीं रहेंगे तो चलेगा.. मैं मेरे इन सभी साथियों से उनके लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। आप सभी इन सब को विजयी बनाइए।

मेरे साथ बोलिए...
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
भारत माता की जय!
वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...
बहुत-बहुत धन्यवाद।