BJP’s vision for Rajasthan is to enable its development, eliminate corruption, and empower its women
India’s unprecedented rise is owing to the ‘vote’ of India’s collective citizens for BJP and for the development of India
Congress in Rajasthan is founded on appeasement, manifesting the reign of terror, and betraying the trust of women promoting incessant violence against them
Congress’ hatred for Dalits is well-known. Their hate for Hiralal Samariya, IAS, and former President Ramnath Kovind is a manifestation of the same
The basis of Congress rule in Rajasthan is the corruption-laden ‘Lal Diary,’ policies promoting large-scale inflation and Mafia rule.

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

राधा रानी की... राधा रानी की... राधा रानी की... बंसी वाले की... बंसी वाले की...बंसी वाले की.. भगवान देवनारायण की... भगवान देवनारायण की... मीन भगवान की... मीन भगवान की... ब्रज भूमि के आप सभी निवासियों को मैं आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। कुशल प्रशासक परम प्रतापी महाराजा सूरजमल को भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। अब से ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तऱप एक ही गूंज है जन-जन की यही पुकार... जन-जन की यही पुकार... जन-जन की यही पुकार... जन-जन की यही पुकार... आ रही है भाजपा सरकार। कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें आज राजस्थान की जनता कह रही है तीन दिसंबर... तीन दिसंबर... कांग्रेस छू-मंतर।

साथियों,
मैं आज सबसे पहले राजस्थान भारतीय जनता पार्टी को, यहां के सभी नेताओं को बहुत-बहुत बधाई दूंगा,क्योंकि राजस्थान भाजपा ने एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा का संकल्प है राजस्थान को देश का अग्रणीय राज्य बनाएंगे। भाजपा का संकल्प है राजस्थान में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करेंगे। भाजपा का संकल्प है बहनों-बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे। राजस्थान बीजेपी ने जो वायदे किए हैं इन्हें पूरा करने के लिए हम जी जान लगा देंगे। और आप से किए ये वायदे जरूर पूरे होंगे क्योंकि ये मोदी की भी गारंटी है।

मेरे परिवारजनों,
आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। मान रही है कि नहीं मान रही है? भारत का लोहा मान रही है कि नहीं मान रही है? हम दुनिया की पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बन चुके हैं और बहुत ही जल्द भारत तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत के रूप में अपनेआप को प्रतिस्थापित करेगा। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है जहां दुनिया का कोई देश पहुंच नहीं पाया है। भारत में ऐतिहासिक जी-20 सम्मेलन हुआ जहां पूरी दुनिया के लिए बहुत ब़ड़े-बड़े फैसले हुए। आपको लगता है आज दुनिया में हिंदुस्तान का नाम बढ़ रहा है? आपको लगता है? लगता है तो बताइए... लगता है? सचमुच में लगता है? दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। अमेरिका में भी बज रहा है। यूके में भी बज रहा है। आस्ट्रेलिया में भी बज रहा है। यूरोप में भी बज रहा है। एशिया में भी बज रहा है। आपको गर्व हो रहा है? खुशी हो रही है? संतोष हो रहा है? ये सब किसके कारण हो रहा है...? किसके कारण हो रहा है...? किसके कारण हो रहा है...? आपका जवाब पूरी तरह गलत। जी नहीं ये मोदी के कारण नहीं, बल्कि ये कमाल आपका एक वोट कर रहा है, ये आप के कारण हो रहा है। क्योंकि, आपने एक वोट देकर दिल्ली में स्थिर और मजबूत सरकार बनाई, इसलिए आज भारत हर मैदान में जीत रहा है।


मेरे परिवारजनों,
एक तरफ तो भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है, दूसरी तरफ राजस्थान में बीते पांच वर्ष में क्या हुआ? क्या हुआ? पांच साल में क्या हुआ? पांच साल में जो बर्बादी हुई उसके लिए जिम्मेवार कौन है? राजस्थान को पीछा धकेलने के लिए जिम्मेवार कौन है? राजस्थान के नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने वाला कौन है? यहां कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया। और इसलिए राजस्थान कह रहा है.. जादूगर जी कौनी मिले वोट जी...

मेरे परिवारजनों,
अपने यहां ब्रज क्षेत्र की बड़ी मशहूर कहावत है- जा पत्तल में खानौ वा में छेद करनौ। कांग्रेस ने यहां आपके साथ ऐसा ही किया है। यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वो हर नागरिक के जान-माल की सुरक्षा करे। लेकिन हुआ क्या? बीते 5 वर्षों में बहनों-बेटियों पर, दलितों पर वंचितों पर सबसे ज्यादा अपराध हुआ, सबसे ज्यादा जुल्म हुआ। होली हो, रामनवमी हो, हनुमान जयंति हो, कोई भी त्योहार आप लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे-पत्थरबाज़ी, कर्फ्यू, राजस्थान में यही सब चलता रहा। कांग्रेस जहां-जहां आती है, वहां-वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई, बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सब कुछ है। कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे इसमें आपका जीवन तक दांव पर क्यों न लगाना पड़े। कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है। जो मुख्यमंत्री खुद कहे कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती हैं, क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकता है? क्या कोई मां, बहन, बेटी ऐसी बात खुद कह सकती है कि मेरे साथ... और ये क्या हो गया है कांग्रेस के लोगों को। क्या ऐसे मुख्यमंत्री को, ऐसे जादूगर को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है क्या? एक मिनट भी रहने का हक है क्या? अब उनकी विदाई करोगे कि नहीं करोगे आपलोग? पक्का करोगे? 25 तारीख आपके हाथ में है।

भाइयों और बहनों,
महिलाओं को लेकर कांग्रेस की सोच कितनी गिरी हुई है, ये कांग्रेस के एक मंत्री के बयान से भी पता चलता है। महिला अत्याचार पर उस मंत्री ने कहा कि ये इसलिए हो रहा है क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। (...inaudible...). क्या भाषा बोलते हो आप, क्या राजस्थान के मर्द जिस मिट्टी के लिए मौत को आलिंगन करने वाले शौर्य से भरपूर यहां के मर्द हैं। यहां के मर्द बहन-बेटी की इज्जत की जिंदगी के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा देते हैं। बेटियों की इज्जत के लिए मरने-मिटने में जो मर्द है वो पीछे नहीं रहता। लेकिन उस राजस्थान में कांग्रेस के जादूगर के प्रिय मंत्री ये कहें कि ये मर्दों का प्रदेश है इसलिए बहनों पर जुल्म होता रहता है। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि नहीं आनी चाहिए? इस राजस्थान के मर्दों से माफी मांगनी चाहिए कि नहीं मांगनी चाहिए? यहां की माताओं और बहनों से माफी मांगनी चाहिए कि नहीं मांगनी चाहिए। क्या राजस्थान की कोई भी मां-बहन-बेटी, इस बयान को स्वीकार कर सकती है? ये बयान राजस्थान की हर माता-बहन के सीने में भाले की तरह चुभ रहा है। और कांग्रेस ने इस मंत्री को सजा देने के बजाय ईनाम दे दिया है। टिकट, दिल्ली वाले भी इससे सहमत हो गए और इसलिए दिल्ली में बैठे लोग वे भी इस बात से सहमत हो गए, इस पाप से सहमत हो गए और इसलिए उसे टिकट दे दिया। सवाल ये उठता है कि जादूगर के इस प्रिय मंत्री के पास वो कौन सी दूसरी लाल डायरी है कि दिल्ली को भी झुकना पड़ा और ऐसे व्यक्ति को टिकट देना पड़ा। दिल्ली में बैठे कांग्रेस के हर नेता को इस मंत्री की सच्चाई का पता है...लेकिन फिर भी इस मंत्री के पास कोई ऐसी जानकारी है, दिल्ली में बैठे हुए लोगों की भी कोई जानकारी है, सब उससे कांपते हैं, टिकट दे दिया है। मैं आपको वादा करता हूं यहां भाजपा की सरकार बनने के बाद उस राज को भी खोलने की कोशिश की जाएगी। मेरे साथियों, राजस्थान से कांग्रेस को सदा सर्वदा के लिए हटाने की जरूरत है। और हटाने का मतलब, सिर्फ आपकी विधानसभा में उसकी पराजय हो जाए इतना ही नहीं है। जैसे दिवाली के त्योहारों में, वैसे तो हमारी माताएं-बहनें घऱ में सफाई रोजाना करती हैं, लेकिन दिवाली के समय कोने-कोने से, छोटी-छोटी जगह से इतनी सफाई करती है कि घर को चमका देती है। जैसे दिवाली के त्योहार में माताए-बहनें हर कोने की सफाई करती है ना, ये चुनाव भी वो दिवाली है आपको ऐसी सफाई करनी है ऐसी सफाई करनी है कि किसी कोने में भी कांग्रेस बचनी नहीं चाहिए। करोगे? पक्का करोगे? तब तो देवदिवाली ऐसी मनेगी ऐसी मनेगी।

साथियों,
कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है। मैं एक सबसे ताजा उदाहरण आपको देता हूं। अभी हाल में ही, देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला है। चीफ इनफॉरमेशन कमिश्नर, उनका नाम है हीरालाल सामरिया जी, ये दलित मां का बेटा हीरालाल ये आपके ही इसी डीग गांव के रहने वाले हैं, ये डीग थोड़े समय पहले तक ये हमारे भरतपुर जिले का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि कांग्रेस को एक प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति भी पसंद नहीं आई। इसलिए जो मीटिंग रखी गई थी, उसका भी कांग्रेस ने बॉयकॉट किया था। कांग्रेस, एक दलित अफसर को ऊंचे पद पर पहुंचते हुए देख ही नहीं सकती। ये वही कांग्रेस है जिसने रामनाथ कोविंद जी का विरोध किया था। ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब आंबेडकर को हमेशा अपमानित किया। कांग्रेस ने दो-दो बार बाबा साहेब को चुनाव में हराया, उन्हें राजनीति से दूर करने की कोशिश की। जबकि ये भाजपा है जो बाबा साहेब से जुड़े पुण्य स्थलों को पंच तीर्थ के तौर पर विकसित कर रही है। बाबा साहेब के बाद, देश को दूसरा दलित कानून मंत्री भी भाजपा ने ही बनाया है। हमारे राजस्थान के ही अर्जुन राम मेघवाल जी आज देश के बड़े-बड़े कानूनों को बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

मेरे परिवारजनों,
आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। और मोदी के लिए तो आप ही उसका परिवार हैं, जो कुछ है वो सब आप ही हैं मेरे लिए। मेरा संकल्प है कि हर गरीब, दलित, पिछड़े, हर परिवार तक जीवन की मूल सुविधाएं पहुंचे। कोई भी ज़रूरतमंद सरकार की योजना से वंचित न रहे, इसलिए देश में अब भारत सरकार आपके गांव आ रही है। 15 नवंबर से देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई है। भरतपुर के गांव-गांव से भी चुनाव के बाद ये यात्रा गुज़रेगी। पीएम आवास हो, गैस कनेक्शन हो, नल से पानी की व्यवस्था हो, मुफ्त इलाज का प्रबंध हो, बीमा हो, पेंशन का प्रबंध हो, ऐसी अनेक योजनाओं का लाभ जिन्हे अब तक पहंचा नहीं है। उनके लिए सुविधाएं पाने का ये नया अवसर सरकार आपके घर आंगन आकर के देने के लिए ये योजना मोदी लेकर आया है।

साथियों,
ये इतिहास गवाह है, हर पल गवाब है, हर इलाका गवाह है... मोदी जो भी गारंटी देता है, वो हर लाभार्थी तक पहुंचती है। शत-प्रतिशत लाभार्थी तक पहुंचती है। मोदी ने आपके राशन कार्ड को, भूख से मुक्ति का गारंटी कार्ड भी बना दिया है। किसी भी गरीब परिवार को रोटी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि आपका ये बेटा, आपका ये भाई, दिल्ली में आपका सेवक बनकर बैठा है। मोदी ने तय किया है कि मुफ्त राशन की योजना, आप सबको याद होगा, जब कोविड की बीमारी ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में लिया था। मौत मंडरा रही थी अस्पतालों में मरीज से मृतक नजर आते थे। परिवार भी चिंता में दबे हुए थे। अगर मां बीमार है तो बेटे को कहती थी बेटा मेरे कमरे में मत आना जो होगा सो होगा। बेटा बीमार होता था तो मां को कहता था कि मां मैं सहन कर लूंगा तुम कमरे में मत आना कहीं तुम्हें ये बीमारी न लग जाए। हर परिवार में मौत दरबाजे पर दस्तक दे रहा था। वैसी हालत हो गई थी, कौन बचेगा कौन चला जाएगा, भय का वातावरण पसरा था। दुनिया ठप पड़ी थी, व्यापार और रोजगार पर मुसीबतें आई थी, और तब ये मोदी गरीब मां के बेटे के रूप में जब आपकी सेवाओं में बैठा है तब उसने सोचा कुछ भी हो जाए गरीब का चूल्हा बूझने नहीं दूंगा...मेरे देश का कोई बच्चा भूखा ना सो जाए, मेरी कोई मां बच्चों की भूख देखकर के आंसू पीकर रह न जाए, इसलिए हमने निर्णय किया था। अन्न के भंडार खोल दिए थे मुफ्त राशन दिया था, हर परिवार को मुफ्त राशन देना शुरू किया। आज भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। ये योजना दिसंबर महीने में पूरी हो रही है, लेकिन मोदी ने संकल्प कर लिया है, निश्चय कर लिया है कि ये मुफ्त राशन वाली योजना अगले पांच साल तक चालू रहेगी। अब किसी परिवार को भोजन की थाली की चिंता नहीं रहेगी। इतना बड़ा पवित्र काम करने का निर्णय किया है। मुझे जरा बताइये भइया... राजस्थान के लोग तो वीरता से भरे हुए लोग है जब ऐसा काम करते हैं तो पुण्य मिलता है कि नहीं मिलता है? ऐसे नहीं जरा जोर से बताइए, माताएं-बहनें बताइए पुण्य मिलता है कि नहीं मिलता है? पुण्य मिलता है कि नहीं मिलता है? अब पांच साल के लिए गरीब के घर में चूल्हा जलता रहेगा, बच्चों को रोटी मिलेगी क्या पुण्य मिलेगा कि नहीं मिलेगा? मिलेगा कि नहीं मिलेगा? ये किसको मिलेगा? ये पुण्य किसको मिलेगा? ये पुण्य किसको मिलेगा? ये पुण्य आपको मिलेगा। ये पुण्य के हकदार आप हैं क्योंकि आपने वोट देकर के मोदी से ये पवित्र काम करवाया है। और इसलिए इस पुण्य के अधिकारी आप हैं। लेकिन ये कांग्रेस पार्टी को देखिए, कमाल की पार्टी है, गरीब को मुफ्त राशन से कांग्रेस तिलमिलाई हुई है, गुस्से में है। और इसलिए कांग्रेस इलेक्शन कमीशन को जा कर के मेरे खिलाफ इतनी बड़ी चिट्ठी देकर के आए गई है। अदालत में जाने की धमकियां दे रही है। अरे अगर गरीब को रोटी खिलाने में जेल भी जाना पड़े तो क्या गम है चले जाएंगे।

साथियों,
राजस्थान में बनने वाली भाजपा सरकार, किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हज़ार रुपए मिल रहे हैं। 6 हज़ार केंद्र के और 6 हज़ार राज्य के। राजस्थान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आप को ये भी वादा किया है कि जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनेगी...राजस्थान के किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे। राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद आपके पशुधन के टीकाकरण के अभियान को भी तेज किया जाएगा। आपको याद होगा कोविड के समय टीकाकरण अभियान चलाया, दो सौ करोड़ से ज्यादा डोज लगाए, दुनिया आंकड़ा सुनकर हैरान हो जाती है.. दो सौ करोड़ डोज.. मुफ्त में आपका टीकाकरण हुआ था कि नहीं हुआ था? हर किसी को मुफ्त में टीकाकरण हुआ कि नहीं हुआ? आपकी जिंदगी से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है, और इसलिए ये काम भी कर दिया। अब वैसे ही पशु को मुफ्त टीकाकरण का अभियान चल रहा है जैसे ही बीजेपी की सरकार यहां पर बनेगी राजस्थान में भी ये लागू हो जाएगा।

मेरे परिवारजनों,
कांग्रेस ने राजस्थान को आकंठ भ्रष्टाचार में डुबोने का काम किया है। आपने देखा है कि जयपुर में कैसे लॉकर से काली कमाई और लूट का सोना निकल रहा है। सोना निकल रहा है मालूम है न आपको.. आमतौर किसी को कहते हैं कि भाई एक्जाम कैसी गई, बोलता है मेहनत तो की थी बाकी तो लक पर है। चुनाव में किसी कैंडिडेट को आप पूछोगे तो कहेगा, मेहनत तो अच्छी की है, लोगों का प्यार भी है लेकिन आखिर लक पर है। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के लोगों से पूछोगे तो कहेगा बाकी कुछ भी हो लेकिन लॉकर न खुल जाए। बाकियों को लक दिखता है इनको लॉकर दिखता है, इनकी नींद हराम हो गई है कि मोदी लॉकर खोल रहा है। और लॉकर में से सोना निकल रहा है सोना और कोई ये गलती मत करना कि ये आलू से बना हुआ सोना है। ये आप से लूटा हुआ, चोरी किया हुआ माल से निकला हुआ असली सोना है। ये काला धन, ये सोने के भंडार, जो लॉकर से निकल रहे हैं, ये राजस्थान के नौजवानों को धोखा देकर लूटे गए हैं। ये पेपरलीक घोटाले का पैसा है। ये पानी से जुड़ी योजनाओं में हुए घोटालों का पैसा है। ये बच्चों के मिड डे मील से लूटा हुआ पैसा है। ये ट्रांसफर-पोस्टिंग से कमाया हुआ पैसा है। कांग्रेस ने राजस्थान को जितना लूटा है, उसकी गवाही आज यहां का हर कारोबारी दे रहा है। अब तो कांग्रेस के काले कारनामों की लाल डायरी के पन्ने खुलने लगे हैं। लाल डायरी के 4 पन्ने, 40 पन्नों से कम नहीं हैं। कुछ लोग कहते हैं, लाल डायरी में एक बेटे का कबूलनामा भी है। बेटा खुद कह रहा है कि पापा की सरकार रिपीट नहीं होगी। लाल डायरी के जो पन्ने बाहर आए हैं, उनमें लिखा है कि जादूगर सरकार ने कैसे राजस्थान को खनन माफिया के हवाले कर दिया है।
यहां भी आदिबद्री और कनकांचल पहाड़ियों में क्या हुआ, ये भरतपुर के लोग अच्छी तरह जानते हैं। आप अवैध खनन का विरोध करते रहे, साधु-संत विरोध करते रहे। लेकिन जो कांग्रेस खुद खनन माफिया हो, वो आपकी आवाज़ भला कैसे सुनती। कांग्रेस के इस माफिया राज के कारण ही, संत बाबा विजय दास जी को हमें खोना पड़ा। लेकिन उनका ये बलिदान बेकार नहीं जाएगा। भरतपुर की, पूर्वी राजस्थान की जनता कांग्रेस के माफिया राज को उखाड़ फेंकेगी।

मेरे परिवारजनों,
कांग्रेस की लूट-नीति की वजह से यहां राजस्थान में महंगाई इतनी अधिक है। यहां दूसरे राज्यों से पेट्रोल भी इसलिए महंगा है क्योंकि यहां लुटेरी कांग्रेस की सरकार है। केंद्र सरकार अपनी तरफ से पेट्रोल के पैसे कम कर रही है, लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार दाम घटाने के लिए तैयार नहीं है। मैं राजस्थान से सटे हुए बीजेपी राज्यों में पेट्रोल कितने रुपए प्रति लीटर है, ये आपको बताता हूं। पास में यूपी में एक लीटर पेट्रोल 97 रुपए के आसपास है। आपका उधर परोसी गुजरात में एक लीटर पेट्रोल 97 रुपए के आसपास है। आपके ऊपर की तरफ आपका परोसी हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल 97 रुपए के आसपास है। तीनो परोसी 97 रुपये लीटर का पेट्रोल और ये राजस्थान में देखिए कैसी लूट चली है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार एक लीटर पेट्रोल का 109 रुपए के आसपास लेता है। यानि हर लीटर पर 12 रुपये आपकी जेब से मारती है कांग्रेस। मैं आज आपको वादा करता हूं कांग्रेस सरकार, आपसे पेट्रोल का पैसा लूटकर, अपने नेताओं की तिजोरी में भर रही है। मेरा वादा है, राजस्थान में बीजेपी सरकार बनते ही कांग्रेस का ये खेल भी खत्म किया जाएगा। और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। भाजपा की सरकार बनते ही पेट्रोल के दामों की तुरंत समीक्षा की जाएगी। और जल्द से जल्द लोकहित में निर्णय भी किया जाएगा। और ये भी मोदी की गारंटी है।

मेरे परिवारजनों,
ये पूरा ब्रज क्षेत्र तो, कान्हा की लीलाओं की भूमि है। पूरे ब्रज क्षेत्र के तेज विकास के लिए मैं राज्य सरकारों के साथ संपर्क में हूं। 23 नवंबर को मैं संत मीराबाई जी की पांच सौ पच्चीसवीं जयंती के कार्यक्रम पर मथुरा भी जा रहा हूं। यूपी में पहले ही भाजपा सरकार है और यहां भी 3 दिसंबर को भाजपा सरकार तय होने के बाद पूरे ब्रज का विकास तेज होगा। भरतपुर जिले को NCR की तर्ज़ पर विकसित करने का रोडमैप, सिर्फ और सिर्फ भाजपा के पास ही है। भाजपा सरकार ने ही भरतपुर में मेडिकल कॉलेज बनाया। यहां चौड़ी सड़कों और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की गारंटी भी भाजपा ही पूरी कर रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से ये पूरा क्षेत्र, देश के औद्योगिक नक्शे पर अग्रणी बनने वाला है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का खाका भी भाजपा ने खींचा था, और इसे तेज़ी से पूरा भी भाजपा ही करेगी।

मेरे परिवारजनों,
आपने कांग्रेस की करारी हार सुनिश्चित कर दी है। लेकिन ये सीज़न, शादी-ब्याह का भी है। तीज-त्योहार का भी है। इसलिए, ध्यान रखना कि मतदान सबसे पहले करना है। अच्छा, मैं एक बात आपसे बुलबाऊंगा, आप बोलेंगे? बोलेंगे? अच्छा अपना मोबाइल निकालकर के उसका फ्लैश लाइट चालू करेंगे? सब अपने मोबाइल फोन निकाल कर के फ्लैश लाइट चालू कीजिए और मोबाइल फोन ऊपर कीजिए...सबकी फ्लैश लाइट चलनी चाहिए, हर किसी की। अपना मोबाइल फोन से फ्लैश लाइट निकालिए.. और मैं जो बोलूंगा आपको हाथ ऊपर करके बताना है। आपको क्या बोलना है मैं बताता हूं। आपको बोलना है.. कमल चुनेगा राजस्थान.. अरे उत्साही नौजवानों पहले मेरी बात सुनो... कमल चुनेगा राजस्थान... क्या बोलेंगे...? क्या बोलेंगे...? क्या बोलेंगे...? तो मैं बुलवाता हूं...

ब्रज भूमि की बढ़ेगी शान................कमल चुनेगा राजस्थान
महाराजा सूरजमल का शौर्य महान.....कमल चुनेगा राजस्थान
युवा शक्ति का होगा सम्मान............कमल चुनेगा राजस्थान
बहन बेटियों का बढ़ेगा मान...............कमल चुनेगा राजस्थान
भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम................कमल चुनेगा राजस्थान
भरतपुर में बढ़ेगा पर्यटन का काम.......कमल चुनेगा राजस्थान

मेरे साथियों,
इतनी बड़ी सभा हो गई, और मैं ज्यादा समय से राजनीति में संगठन का काम कर रहा हूं। मेरे जीवन के काफी वर्ष संगठन के काम में गए हैं, लेकिन, अरे पहले सुनिए नौजवानों, अभी जरा 25 तारीख तक ऊर्जा बनाए रखो, कभी-कभी क्या होता है, चुनाव की सभाएं तो हो जाती है, लेकिन 11 बजे सुबह इतनी बड़ी सभा करना, ये लोहे के चने चबाने का काम होता है। आप सब भी संगठन के यहां कार्यकर्ता हैं मैं जानता हूं, बहुत मुश्किल काम होता है। लेकिन मैं आज यहां के हर कार्यकर्ता को जी भर के बधाई देता हूं कि सुबह 11 बजे इतनी बड़ी सभा कर दी, ये बहुत बड़ा काम किया है आपने। मैं यहां के जनता जनार्दन का भी सर झुकाकर के नमन करता हूं कि इतनी बड़ी तादाद में आकर के आशीर्वाद दे रहे हैं। और मैं देख रहा हूं जितने लोग पंडाल में उससे कहीं ज्यादा बाहर धूप में तप रहे हैं। जो लोग धूप में तप रहे हैं मैं उनसे क्षमा मांगता हूं, क्योंकि हमारी व्यवस्था कम पड़ गई, आपको धूप में तपना पड़ रहा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप रहे हैं, आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा.. विकास कर के लौटाऊंगा। अच्छा अभी मतदान का एक हफ्ता बाकी है तो कहीं ऐसा तो नहीं हो जाएगा ना.. कि यार चारों तरफ वाहवाही है, इतनी बड़ी सभा हो गई, चलो कल तो मैच देखेंगे, फिर परसो सिनेमा देखने जाएंगे...अभी कुछ करने की जरूरत नहीं है। अब थोड़े दिन सो जाएंगे.. ऐसा तो नहीं करोगे ना? कोई आराम नहीं करोगे ना? घर-घऱ जाओगे? बूथ में जाओगे? सफाई का काम करोगे? कमल खिलाओगे? हर बूथ में जिताओगे? भाइयों-बहनों एक और काम करना है करोगे? ये चुनावी काम नहीं है करोगे? देखो ठंडे पड़ गए। ये चुनावी काम नहीं है करोगे? ये मेरा निजी काम है करोगे? पर्सनल काम बताता हूं करोगे? सब करोगे? जो पीछे हैं जरा हाथ ऊपर करें वो भी करेंगे? जो धूप में खड़े हैं वो भी हाथ ऊपर करें आप भी करेंगे? तो मैं बताऊं काम, पक्का करोगे? अच्छा आप एक काम करना, घर-घर जाना, जाकर के नमस्ते करते हुए हर किसी को परिवार में कहना कि अपने मोदी जी भरतपुर आए थे, सबको बताना, अपने मोदीजी, प्रधानमंत्री मत कहना, मैं तो हर परिवार का बेटा हूं, जाकर के कहना अपने मोदी जी भरतपुर आए थे, उन्होंने आपको राम-राम कहा है। इतना कर दोगे? हर घऱ जाकर कह दोगे? जब आप उनको कहोगे ना कि अपने मोदी जी ने आपको राम-राम कहा है, हर परिवार मुझे आशीर्वाद देगा, हर परिवार मुझे आशीर्वाद देगा और हर परिवार जब मुझे आशीर्वाद देता है तो मेरी ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है, मेरा दौड़ने का हौसला बढ़ जाता है, दिन-रात काम करने का मन बना रहता है। ये आशीर्वाद एक बहुत बड़ी ऊर्जा है और इसलिए हर परिवार में जाकर के मेरा राम-राम कहना और वो आशीर्वाद मुझ मिल जाएगा। एक नई शक्ति के साथ आपके लिए जुटा रहूंगा। बोलिए भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की...
बहुत-बहुत धन्यवाद

Explore More
ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ

ಜನಪ್ರಿಯ ಭಾಷಣಗಳು

ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ
 PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs

Media Coverage

PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Uttar Pradesh has now emerged as one of the states with the highest number of international airports in India: PM Modi in Jewar
March 28, 2026
The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future: PM
UP has now emerged as one of the states with the highest number of international airports in India: PM
Airports are not just basic facilities in any country, they give wings to progress: PM
Our government is making unprecedented investments in modern infrastructure to build a Viksit Bharat: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

उद्धघाटन हो गया? उद्धघाटन हो गया? नहीं, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ वो पर्दा हटाया है, लेकिन मैं आज चाहता हूं इस एयरपोर्ट का उद्धघाटन यहां जो भी उपस्थित हैं, आप सब करें, और इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिये, अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाईट कीजिए और आपका इसका उद्धघाटन कर रहे हैं। आप दीया जलाकर के यहां उपस्थित हर व्यक्ति, आज इस एयरपोर्ट का उद्धघाटन कर रहा है। ये आपकी अमानत है, ये आपका भविष्य है, ये आपका पुरूषार्थ है और इसलिए इसका उद्धघाटन भी आपके हाथों से हो रहा है, आप अपने भारत माता की जय बोलकर के, हाथ ऊपर करके, फ्लैश लाईट पूरी तरह से दिखाइये। भारत माता जी जय। भारत माता जी जय। भारत माता जी जय। बहुत-बहुत धन्यवाद। अब उद्धघाटन हो गया।

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी श्री राममोहन नायडू जी, पंकज चौधरी जी, ज्यूरिक एयरपोर्ट के चेयरमैन जोसेफ फेल्डर जी, अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक, अन्य महानुभाव और मेरे प्यारे भाइयों और बहनों।

मैं देख रहा हूं, आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है, सारे युवा मुझे नजर आ रहे हैं, उत्साह से भरे युवा हैं, जोश से भरे हुए युवा हैं, क्योंकि इन युवाओं को पता है, ये जो काम हो रहा है ना, ये नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी-विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश, आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स वाले राज्यों में से एक हो गया है। और आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। एक तो ये है कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करने का सौभाग्य आप सबने मुझे दिया था और आप सबने इस एयरपोर्ट के उद्धघाटन का सौभाग्य भी मुझे दिया, लेकिन मैंने उस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया और आपके हाथों से उद्धघाटन करवा दिया। दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे सांसद बनाया, उसकी पहचान के साथ, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।

साथियों,

नोएडा का ये एयरपोर्ट, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद, इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। हिन्दुस्तान को और उत्तर प्रदेश को तो होना ही होना है। ये एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों, यहां के नौजवानों के लिए, अनेक नए अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही, ये विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा। मैं उत्तर प्रदेश को, विशेष रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता को इस भव्य एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

आज का ये कार्यक्रम, भारत के नए मिज़ाज का प्रतीक है। आप सभी देख रहे हैं कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, पेट्रोल-डीज़ल-गैस, खाद, ऐसी कई ज़रूरी चीज़ों का चारो तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ कोशिश कर रहा है, प्रयास कर रहा है। और हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है, देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। भारत तो बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस, ये जहां युद्ध चल रह है ना, इस युद्ध से प्रभावित इलाके से मंगाता रहा है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों पर, हमारे किसान भाई-बहनों पर, इस संकट का बोझ न पड़े।

साथियों,

संकट के इस समय में भी, भारत ने अपने तेज़ विकास को निरंतर जारी रखा है। मैं सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ही बात करुं, तो पिछले कुछ सप्ताह में ही, ये चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। इन कुछ ही सप्ताह में, इस दौरान नोएडा में बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ, इसी कालखड में देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो-भारत ट्रेन ने गति पकड़ी, इसी कालखंड में मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया, और इतने कम समय में आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आप सबके हाथों से उद्धघाटन भी हो गया।

साथियों,

ये सारे प्रोजेक्ट्स, यूपी के विकास के लिए, डबल इंजन सरकार के प्रयासों का शानदार उदाहरण हैं। सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बना रही है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल, तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी दे रही है। और ये हमारा जेवर एयरपोर्ट, पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। और आपने अभी वीडियो में देखा, ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है, हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा, हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था। लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा, यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।

साथियों,

जेवर का ये एयरपोर्ट, डबल इंजन सरकार की कार्यसंस्कृति का भी बहुत अच्छा उदाहरण है। अब आप सोचिये, इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने 2003 में ही फाइल में मंजूरी दे दी थी। 2003 में, आपमें से बहुत होंगे जिसका जन्म नहीं हुआ होगा, बहुत वो लोग होंगे जो उस समय 25-30 साल के 35 साल के हुए होंगे और आज रिटायर भी हो गए, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना। लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहले की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में ही दबा रहा। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरु के दो-तीन सालों में सपा वालों ने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-NDA की सरकार बनी, दिल्ली में भाजपा-एनडीए की सरकार बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब ये शुरु भी हो गया है।

साथियों,

एयरपोर्ट के अलावा ये क्षेत्र देश के दो बड़े फ्रेट कॉरिडोर्स का भी हब बन रहा है। ये फ्रेट कॉरिडोर मालगाड़ियों के लिए बिछाई गई स्पेशल पटरियां हैं। इससे उत्तर भारत की बंगाल और गुजरात के समंदर से कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। और दादरी वो स्थान है जहां ये दोनों कॉरिडोर्स आपस में मिलते हैं। यानी यहां किसान जो उगाते हैं, यहां उद्योग जो कुछ बनाते हैं, वो जमीन से, हवाई मार्ग से, दुनिया के कोने-कोने तक तेज़ी से जा पाएगा। ऐसी मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के कारण, यूपी दुनियाभर के निवेशकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण बन रहा है।

साथियों,

जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे, मुझे याद है यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वो उस कार्यक्रम में नहीं आए और मुझे भी डराने की लोगों ने कोशिश की, कि नोएडा मत जाओ मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो। मैंने कहा इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अर्से तक सेवा करने का मौका देगा। अब वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। ये पूरा क्षेत्र, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त कर रहा है।

साथियों,

इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में, खेती-किसानी का बहुत महत्व है। मैं आज उन मेरे किसान भाई-बहनों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए अपनी जमीनें दी है। उन किसानों के लिए जोरदार तालियां बजाइये दोस्तों, मेरे किसान भाई-बहनों के लिए जोरदार तालियां बजाइये। मेरे किसान भाई-बहन, आपके इस योगदान से ही, इस पूरे क्षेत्र में विकास का एक नया दौर शुरु होने जा रहा है। आधुनिक कनेक्टिविटी का जो विस्तार यहां हो रहा है, उससे पश्चिमी यूपी में फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को और बल मिलेगा। अब यहां के कृषि उत्पाद दुनिया के बाज़ारों में और बेहतर तरीके से जा पाएंगे।

साथियों,

यहां मैं अपने किसान साथियों का एक और बात के लिए भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आपके गन्ने से जो इथेनॉल बनाया गया है, उससे कच्चे तेल, कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई है। अगर इथेनॉल का उत्पादन ना बढ़ता, पेट्रोल में उसकी ब्लेंडिंग ना बढ़ती, तो देश को हर वर्ष साढ़े चार करोड़ बैरल, साढ़े चार करोड़ बैरल यानी लगभग 700 करोड़ लीटर कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता। किसानों के परिश्रम ने देश को इस संकट के समय में इतनी बड़ी राहत दी है।

साथियों,

इथेनॉल से देश को तो फायदा हुआ ही है, किसानों को भी बहुत बड़ा लाभ हुआ है। इससे करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बची है। यानी इथेनॉल न बनाते तो ये पैसा विदेश जाना जय था। बीते वर्षों में इतना सारा पैसा, देश के किसानों को मिला है, गन्ना किसानों को मिला है।

साथियों,

यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के वो दिन भी देखे हैं, जब कई-कई सालों तक गन्ने का बकाया लटका रहता था। लेकिन आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है।

साथियों,

किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होता। ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं। साल 2014 से पहले, देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे। आज 160 से अधिक एयरपोर्ट्स देश में हैं। अब महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है। पहले जो सरकारें रही हैं, वे मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए ही होनी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार ने, सामान्य भारतीय के लिए हवाई यात्रा को आसान बना दिया है। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश में हवाई अड्डों के नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार करते हुए उनकी संख्या बढ़ाकर सत्रह कर दी है।

साथियों,

भाजपा सरकार का निंरतर प्रयास रहा है कि एयरपोर्ट भी बने और किराया-भाड़ा भी सामान्य परिवारों की पहुंच में रहे। इसलिए, हमने उड़ान योजना शुरु की थी। इस स्कीम के कारण, बीते कुछ सालों में एक करोड़ साठ लाख से अधिक देशवासियों ने उड़ान योजना से टिकट लेकर सस्ती दरों पर हवाई यात्रा की है। और मैं आपको एक और जानकारी देना चाहता हूं। हाल में ही केंद्र सरकार ने उड़ान योजना को और विस्तार दिया है। इसके लिए लगभग 29 हज़ार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। आने वाले वर्षों में इसके तहत, छोटे-छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाने की योजना है। यूपी को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा।

साथियों,

भारत का एविएशन सेक्टर, बहुत तेज़ से गति और विकास कर रहा है। जैसे-जैसे भारत में नए-नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, वैसे-वैसे नए हवाई जहाज़ों की ज़रूरत भी बढ़ती जा रही है। इसलिए देश की अलग-अलग एयरलाइन्स ने सैकड़ों नए जहाजों के ऑर्डर दिए हैं। ये जो नई सुविधाएं हैं, नए जहाज आ रहे हैं, इनको उड़ाने वाले, इनमें सर्विस देने वाले, मेंटनेस से जुड़े, ऐसे हर काम के लिए बहुत बड़ी संख्या में वर्कफोर्स की ज़रूरत रहेगी। ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है। इसलिए हमारी सरकार, एविएशन सेक्टर में ट्रेनिंग की सुविधाओं का भी विस्तार कर रही है।

साथियों,

आप जब अपनी कोई गाड़ी खरीदते हैं, तो ये जरूर देखते हैं कि उस गाड़ी बनाने वाली कंपनी का सर्विसिंग सेंटर आसपास है या नहीं है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हमारे देश में हवाई जहाजों की सर्विसिंग, यानी उनके मैंटनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल की पुख्ता व्यवस्थाएं ही नहीं थीं। भारत के 85 एयरपोर्ट, 85 परसेंट हवाई जहाजों को आज भी मैंटनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल यानी MRO के लिए, इस काम के लिए विदेश भेजना पड़ता है। इसलिए हमारी सरकार ने ठाना है कि MRO सेक्टर में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे। अब भारत में ही, बहुत बड़े पैमाने पर MRO सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आज यहां जेवर में भी MRO सुविधा का शिलान्यास हुआ है। ये सुविधा जब तैयार हो जाएगी, तो ये देश-विदेश के विमानों को सेवा देगी। इससे देश को कमाई भी होगी, हमारा पैसा भी देश में ही रहेगा, और युवाओं को अनेक रोजगार भी मिलेंगे।

साथियों,

आज हमारी सरकार की प्राथमिकता देश के नागरिकों की सुविधा है। देश के नागरिक का समय बचे और उसकी जेब पर ज्यादा बोझ भी न पड़े, ये हमारा लक्ष्य है। मेट्रो और वंदे भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाओं का इसी भाव से ही विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल, इसका कितना फायदा हो रहा है, ये भी हम सब देख रहे हें। अभी तक नमो भारत, ढाई करोड़ से अधिक लोग सफर कर चुके हैं। दिल्ली-मेरठ के जिस सफर में पहले घंटों लग जाते थे, अब वो सफर मिनटों में ही पूरा हो रहा है।

साथियों,

विकसित भारत के विकसित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमारी सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है। बीते 11 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट छह गुणा से अधिक बढ़ाया गया है। इन वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये हाईवे और एक्सप्रेसवे पर खर्च किए गए हैं, एक लाख किलोमीटर से अधिक के हाईवे का निर्माण किया गया है। 2014 तक रेलवे में सिर्फ 20 हजार किलोमीटर रूट का बिजलीकरण हुआ था। जबकि 2014 के बाद से 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेलवे ट्रैक का बिजलीकरण किया गया है। आज ब्रॉडगेज नेटवर्क का लगभग शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है। आज कश्मीर घाटी हो या नॉर्थ ईस्ट की राजधानियां, ये पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ रही हैं। पोर्ट यानी बंदरगाहों की क्षमता, बीते दशक में दोगुने से अधिक हुई है। देश में नदी जलमार्गों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी हर क्षेत्र में भारत तेज़ी से काम कर रहा है।

साथियों,

विकसित भारत बनाने के लिए सबका प्रयास बहुत ज़रूरी है। ये आवश्यक है कि 140 करोड़ देशवासी कड़े से कड़ा परिश्रम करे, और वैश्विक संकटों का एकजुट होकर सामना करें। अभी जो युद्ध चल रहा है, इससे पैदा हुए संकटों का सामना कैसे करना है, इसके बारे में मैंने संसद में भी विस्तार से बताया है। मेरी कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से भी लंबी चर्चा हुई है और बड़ी सकारात्मक चर्चा हुई है। मैं आज आप सभी जनता-जनार्दन से फिर कहूंगा, मैं देशवासियों से फिर से कहूंगा। हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ, मिल जुलकर के, इस संकट का सामना करना है। ये पूरे विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है। हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। और यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है। मैं यूपी के, देश के सभी राजनीतिक दलों से भी आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं, विनती पूर्वक कहना चाहता हूं, इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। जो भारतीयों के हक में है, जो भारत के हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाज़ी करने वाले, राजनीतिक बहस में तो कुछ नंबर पा लेंगे, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। कोरोना के महासंकट के दौरान भी, कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाईं, वैक्सीन को लेकर झूठ बोले, ताकि सरकार का काम मुश्किल हो, देश को नुकसान हो। परिणाम क्या हुआ? जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया, ठुकरा दिया। मुझे पूरा भरोसा है, कि देश के सभी राजनीतिक दल भी इससे सबक सीखेंगे और देश के एकजुट प्रयासों को वो बल देंगे, ताकत देंगे। इसी आग्रह के साथ, एक बार फिर से उत्तर प्रदेश को इस शानदार एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

मेरे साथ बोलिये-

भारत माता की जय!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

बहुत-बहुत धन्यवाद।