ನೀವು ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಮತ್ತು ಎಡಪಕ್ಷಗಳಿಗೆ 70 ವರ್ಷಗಳಿಗೂ ಹೆಚ್ಚು ಕಾಲ ನೀಡಿದ್ದೀರಿ. ಈಗ ಬಿಜೆಪಿ-ಎನ್‌ಡಿಎ ನಿಮಗೆ ಸೇವೆ ಸಲ್ಲಿಸಲು ಒಂದು ಅವಕಾಶ ನೀಡಿ. #ವಿಕಸಿತ್‌ಕೇರಳಂನ ಉತ್ತಮ ನೋಟವನ್ನು ನೀವು ನೋಡುತ್ತೀರಿ: ಪ್ರಧಾನಿ
ಗಲ್ಫ್ ರಾಷ್ಟ್ರಗಳಲ್ಲಿನ ಸರ್ಕಾರಗಳು ನಮ್ಮ ನಾಗರಿಕರನ್ನು ರಕ್ಷಿಸುತ್ತಿರುವುದಕ್ಕೆ ನಾನು ಕೃತಜ್ಞನಾಗಿದ್ದೇನೆ. ನಮ್ಮ ಭಾರತೀಯ ರಾಯಭಾರ ಕಚೇರಿಗಳು ಅವರಿಗೆ 24x7 ಸಹಾಯ ಮಾಡುತ್ತಿವೆ ಎಂದು ಪ್ರಧಾನಿ ಮೋದಿ ಹೇಳಿದರು
ಪೆಟ್ರೋಲ್ ಮತ್ತು ಡೀಸೆಲ್ ಮೇಲಿನ ಅವಲಂಬನೆಯನ್ನು ಕಡಿಮೆ ಮಾಡಲು, ವಿದ್ಯುತ್ ವಾಹನಗಳನ್ನು ಉತ್ತೇಜಿಸಲಾಗುತ್ತಿದೆ. ರೈಲ್ವೆಗಳ 100 ಪ್ರತಿಶತ ವಿದ್ಯುದೀಕರಣವನ್ನು ಕೈಗೊಳ್ಳಲಾಗುತ್ತಿದೆ: ಪ್ರಧಾನಿ ಮೋದಿ
ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ನೇತೃತ್ವದ ಯುಡಿಎಫ್ ಈಗ ಎಂಎಂಸಿ- ಮುಸ್ಲಿಂ ಲೀಗ್ ಮಾವೋವಾದಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಆಗಿದೆ, ಆದರೆ ಎಲ್‌ಡಿಎಫ್ ಪಿಡಿಪಿಯಂತಹ ಉಗ್ರಗಾಮಿ ಅಂಶಗಳೊಂದಿಗೆ ದೀರ್ಘಕಾಲದ ಸಂಬಂಧವನ್ನು ಹೊಂದಿದೆ: ಪ್ರಧಾನಿ ಮೋದಿ

नमस्कारम एर्नाकुलम !

एनटे ओप्पम….

एललावरूम परयू l

जय केरलम...जय विकसिता केरलम...

एंडे सुहुर्तगड़े,

केरला को केरलम के रूप में जाना जाए...ये आपके दिल की आवाज़ थी। मुझे बहुत गर्व है...अब पूरा देश और दुनिया इस महान राज्य को केरलम् कहकर पुकार रहा है। और मुझे इस बात का भी गर्व है कि ये ऐतिहासिक काम भी, बीजेपी-NDA सरकार ने किया है। ये आपकी भावनाओं का सम्मान है... ये मलयालम् की अद्भुत विरासत का सम्मान है।

एंडे सुहुर्तगड़े,

21वीं सदी का ये समय, केरलम के लिए बहुत अहम समय है। ये एक ऐसा समय है...जब केरलम् को नया भविष्य चाहिए, नई शुरुआत चाहिए। मुझे खुशी है... कि केरलम् की जनता ने अब LDF और UDF के कुचक्र से बाहर निकलने का मन बना लिया है। यहां इस विशाल जनसभा में भी...यही आत्मविश्वास साफ-साफ दिख रहा है। थ्रिसूर की जनता ने... तिरुवनंतपुरम् की जनता ने... केरलम् की अनेक पंचायतों की जनता ने...बीजेपी-NDA पर जो विश्वास दिखाया है... वही अब संपूर्ण केरलम् करने जा रहा है।

 

एंडे सुहुर्तगड़े,

केरलम् के पास..नेचर है, कल्चर है, टैलेंट है, टेक्नॉलॉजी है और विशाल सागर का आशीर्वाद है। इतना सारा सामर्थ्य होने के बावजूद, केरलम का विकास उस गति से नहीं हुआ, जैसा होना चाहिए था। कभी LDF सरकार, कभी UDF सरकार के पैटर्न ने केरला का बहुत नुकसान किया है। इन दोनों गुटों को लगता है कि 5-10 साल बाद उनकी ही बारी आएगी...इसलिए वो केरलम के विकास के लिए मेहनत नहीं करते। यही पैटर्न, केरलम में करप्शन का कारण है... इसीलिए यहां डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट रोके जाते हैं।

एंडे सुहुर्तगड़े,

केरलम के तेज विकास के लिए, इस पैटर्न को तोड़ना जरूरी है। इसलिए इस बार आप यहां बीजेपी-NDA सरकार बनाइए। आपने कांग्रेस और लेफ्ट को 70 साल से अधिक दिए हैं। अब बीजेपी-NDA को अगले पांच साल देकर देखिए। आपको, विकसित केरलम् की शानदार झलक दिखने लगेगी। आपके पास मोदी की गारंटी है। जो अब तक नहीं बदला, अब बदलेगा... अब केरलम आगे बढ़ेगा। मारातद मारुम....इनि केरलम्...वलारुम् !

एंडे सुहुर्तगड़े,

आज मैं विकसित केरलम् के लिए...बीजेपी-NDA के रोडमैप को आपसे साझा करने आया हूं। बीजेपी-NDA का विजन है...वेलनेस और टूरिज्म के लिए केरलम् फर्स्ट चॉइस हो...वेडिंग के लिए केरलम् फर्स्ट चॉइस हो...कॉन्फ्रेंस के लिए लोग केरलम् आएं... Concerts के लिए दुनिया केरलम् को चुनें। इसके लिए ज़रूरी है केरलम् का इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक हो... केंद्र सरकार जो प्रोजेक्ट्स दे रही है, वो बिना रुकावट के पूरे हों।

साथियों,

विकसित केरलम् के लिए सबसे बड़ी ज़रूरत...टूरिज्म, टैलेंट और टेक्नॉलॉजी को नए अवसर देने की है। लेकिन ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी के पहले 25 साल में... LDF और UDF ने केरलम् को युवा शक्ति से वंचित कर दिया है। और कांग्रेस को तो केरलम के युवाओं पर, देश के युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा ही नहीं है। केरलम के लोगों ने तो देखा है कि कांग्रेस के युवराज को ये भी नहीं पता...कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफेक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता को ये भी नहीं पता कि भारत में आज अनेकों कंपनियां ड्रोन बना रही हैं। उनको ये भी नहीं पता कि केरलम के ही युवा स्टार्ट-अप्स ड्रोन बना रहे हैं। जो सिर्फ अपने छोटे से दायरे में ही सिमटा हो.. उसको देश का विकास नहीं दिखाई देगा..उसे केरलम के युवाओं का सामर्थ्य समझ ही नहीं आएगा।

एंडे सुहुर्तगड़े,

बीजेपी-NDA, केरलम् के टैलेंट के साथ न्याय कर के रहेगी। यहां इन्वेस्टमेंट का बेहतर माहौल बनाया जाएगा। करप्शन, रेड टेप, लैंड माफिया, हड़ताल माफिया...ऐसी हर रुकावट को बीजेपी-NDA सरकार दूर करेगी। हम केरलम् को AI और फ्यूचर टेक्नोलॉजी का बड़ा हब बनाने के लिए मेहनत करेंगे। हम यहां स्किल डेवलपमेंट के इकोसिस्टम को नए सिरे से विकसित करेंगे।

एंडे सुहुर्तगड़े,

फिशरमेन कम्यूनिटी का विकास, हमारी प्राथमिकता है। बीते 11 वर्षों में भारत फिशरीज़ के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रोड्यूसर बना है। केंद्र की बीजेपी सरकार ने फिशरमेन के लिए जो नीतियां बनाईं... ये उसी का परिणाम है। हमारी सरकार ने ही फिशरमेन को किसान क्रेडिट कार्ड दिया। इससे केरलम् सहित देशभर के four lakh से अधिक फिशरमेन साथियों को सस्ता लोन मिल चुका है। बीजेपी की केंद्र सरकार ने फिशरमेन को पांच लाख रुपए तक का इंश्योरेंस कवरेज दिया है। हम ब्लू इकोनॉमी को मजबूत बनाने के लिए कितने गंभीर हैं, उसका एक बड़ा उदाहरण विझिंजम इंटरनेशनल सी-पोर्ट भी है।

एंडे सुहुर्तगड़े,

मैं एक और विषय पर आज आपसे चर्चा करना चाहता हूं। गल्फ में जो कुछ हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। लेकिन साथियों, आपको याद रखना है, आज देश में बीजेपी- NDA की सरकार है। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। इराक में फंसी नर्सों को बचाने की बात हो, या यमन के आतंकवादियों के चंगुल से फादर टॉम को आजाद कराने का काम, आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता। फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार को भी हम अफगानिस्तान से सुरक्षित वापस लाए। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध के हालात में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हरसंभव सुविधा मिले। मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं। मैं उन सभी सरकारों का भी आभारी हूं। वहां हर देश में जो हमारी एंबेसीज हैं, हमारे मिशन हैं...वे 24X7 उनकी मदद कर रहे हैं। किसी को भी खान-पीना चाहिए, मेडिकल हेल्प चाहिए, रहने के लिए हेल्प चाहिए, कानूनी सहायता चाहिए...ये सब सुनिश्चित किया जा रहा है। लेकिन साथियों, ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है... कि कांग्रेस पार्टी, इतने बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है। कांग्रेस पार्टी जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है। गैरजिम्मेदार बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं... हमारे लोग वहां संकट में पड़ जाएं....और फिर ये लोग मिलकर मोदी को गालियां देने का अभियान शुरु कर सकें। यही उनका खेल है।

एंडे सुहुर्तगड़े,

गल्फ में चल रहे युद्ध ने हमें आत्मनिर्भरता का महत्व भी फिर से समझाया है। एनर्जी हो या फिर अन्य सेक्टर... भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहा है। आत्मनिर्भर होना कितना ज़रूरी है...ये हमने कोरोना के दौरान देखा है...यूक्रेन संकट के दौरान देखा है। और वर्तमान संकट ने एक बार फिर इसे सिद्ध किया है...
कि आत्मनिर्भर होना कितना ज़रूरी है।

एंडे सुहुर्तगड़े,

एनर्जी सेक्टर में हमारी निर्भरता दूसरे देशों पर कम से कम हो...
इसके लिए बीते सालों से लगातार कदम उठाए गए हैं। भारत ने अपनी सोलर पावर कैपेसिटी बढ़ाई है..अभी कुछ देर पहले केरलम में भी एक सोलर प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया है...पेट्रोल-डीज़ल पर निर्भरता कम हो... इसके लिए बहुत बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक बसों और अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बल दिया जा रहा है। रेलवे का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा रहा है।

एंडे सुहुर्तगड़े,

एक तरफ बीजेपी-NDA देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस और लेफ्ट के लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाने में ही जुटे रहते हैं। कांग्रेस और लेफ्ट ने मिलकर सरकारें चलाई हैं...इन्होंने देश को विदेशों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर ही बनाया है। और आज देखिए, ये लोग मिलकर अफवाहें फैलाने में जुटे हैं...आज युद्ध के इस समय में भी...कांग्रेस-लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में पैनिक क्रिएट करने में, भय पैदान करने में पूरी ताकत खफा रहे हैं। मैं देशवासियों को कहूंगा...कांग्रेस-लेफ्ट और इनके इकोसिस्टम द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सतर्क रहें...सावधान रहें।

 

एंडे सुहुर्तगड़े,

LDF हो या फिर UDF, दोनों के नाम अलग हैं, लेकिन कारनामे एक जैसे ही हैं। LDF-UDF... करप्शन में पार्टनर हैं... क्राइम में पार्टनर हैं...कम्यूनलिज़्म फैलाने में पार्टनर हैं... डेवलपमेंट रोकने में पार्टनर हैं... ये इंडस्ट्री को बर्बाद करने में पार्टनर हैं।

एंडे सुहुर्तगड़े,

यहां जब UDF की सरकार थी...तो सोलर स्कैम की चर्चा होती थी। आज LDF सत्ता में है...तो CMRL scam छाया हुआ है। सबरीमाला मंदिर की लूट में भी इनकी पार्टनरशिप देखिए...LDF के लोगों पर गोल्ड की लूट के आरोप हैं... तो UDF के लोगों पर लूटे हुए गोल्ड को बेचने के आरोप लग रहे हैं। यहां एक तरफ UDF है... जिसका नेतृत्व वो कांग्रेस कर रही है, जो अब MMC यानि मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस बन चुकी है। कांग्रेस, केरलम् में चुनाव जीतने के लिए... जमात और इसके जैसे अन्य संगठनों के भरोसे है। ऐसी पार्टियां जो अपने कट्टरपंथी एजेंडे से केरलम् की शांति को भंग करना चाहती हैं... कांग्रेस उनको सपोर्ट करती है। दूसरी तरफ, LDF का तो PDP जैसी कट्टरपंथी पार्टी के साथ पुराना नाता है। ये वही PDP है, जिसके नेता यहां यूथ में extremism फैलाने में आगे रहते हैं। इसलिए आपको UDF और LDF दोनों से सावधान रहना है।

एंडे सुहुर्तगड़े,

कांग्रेस और लेफ्ट की इन साजिशों के बीच, बीजेपी का लक्ष्य देश का विकास है, केरलम का विकास है। केरलम में बनने वाली बीजेपी-एनडीए सरकार, यहां के विकास के लिए दिन-रात एक कर देगी। डबल इंजन सरकार में केरलम डबल स्पीड से आगे बढ़ेगा। आप इतनी बड़ी तादाद में आए ये दिखा रहा है कि आने वाले चुनावों में हवा का रुख क्या होगा। मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

मेरे साथ बोलिए भारत माता की....

भारत माता की....

भारत माता की....

वंदे.... वंदे...वंदे...वंदे...वंदे 

Explore More
ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ

ಜನಪ್ರಿಯ ಭಾಷಣಗಳು

ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ
Indias wind turbine exports jumped 50% in FY26, further growth expected: IWTMA CEO

Media Coverage

Indias wind turbine exports jumped 50% in FY26, further growth expected: IWTMA CEO
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Cabinet approves five rail projects across Tamil Nadu, Andhra Pradesh, Karnataka and Telangana
September 09, 2026
The total estimated cost of the projects is Rs. 10,021 crore and planned to be completed up to 2029-30

The Cabinet Committee on Economic Affairs, chaired by the Prime Minister Shri Narendra Modi, today has approved five projects of Ministry of Railways with total cost of Rs. 10,021 crore (approx.). These projects include:

  1. Arakkonam – Renigunta 3rd and 4th Line – 77 kms
  2. Whitefield – Bangarapet 3rd and 4th Line – 47 kms
  3. Hosur – Omalur Doubling – 147 kms
  4. Salem – Karur – Dindigul Doubling – 159 km
  5. Multitracking of Secunderabad (Ghatkesar) – Kazipet – 110 kms

The increased line capacity will significantly enhance mobility, resulting in improved operational efficiency and service reliability for Indian Railways. These multi-tracking projects are poised to streamline operations and alleviate congestion. The projects are in line with the Prime Minister Shri Narendra Modi’s Vision of a New India which will make people of the region “Atmanirbhar” by way of comprehensive development in the area which will enhance their employment/ self-employment opportunities.

The projects are planned on PM-Gati Shakti National Master Plan with focus on enhancing multi-modal connectivity and logistic efficiency through integrated planning and stakeholder consultations. These projects will provide seamless connectivity for movement of people, goods, and services.

The five projects covering 17 Districts across the states of Tamil Nadu, Andhra Pradesh, Karnataka and Telangana, will increase the existing network of Indian Railways by about 540 Kms. The approved multi-tracking projects will enhance connectivity to approx. 2,121 villages, which are having a population of about 52 lakhs.

The approved capacity enhancement will improve rail connectivity to several prominent tourist destinations across the country, including Tirupati, Subramaniya Swamy Temple (Tiruttani), Sri Padmavati Ammavaari Temple (Tiruchanur), Kotilingeshwara Devaalaya, Sri Seethi Byraveshwara Swamy Temple, Bangaru Tirupati, Kolar Gold Fields, Hogennakkal Falls, Hosur Fort, Mettur Dam, Kodaikanal Hills, Sathyamangalam Wildlife Sanctuary, Namakkal Anjaneyar Temple, Namakkal Fort, Kalyana Pasupatheswar Temple, Yadagirigutta Temple, Bhongir Fort, Surendrapuri, Swarnagiri Temple, etc.

These projects are essential routes for transportation of commodities such as coal, cement, iron and steel, container, automobile, food grains, petroleum products, fertilizers, etc. The capacity augmentation works will result in additional freight traffic of magnitude 47 MTPA (Million Tonnes Per Annum). The Railways being environment friendly and energy efficient mode of transportation, will help both in achieving climate goals and minimizing logistics cost of the country, reduce oil import (~8 crore Litres) and lower CO2 emissions (~42 crore Kg) which is equivalent to plantation of ~2 crore trees.