Incident is heart rending: PM Modi on Kerala Temple Fire
I extend my condolences to the families who lost their loved ones: PM Modi
I pray for speedy recovery of those injured in the temple tragedy: PM Modi
Centre is ready to extend all possible help for this tragic incident: PM on Kerala Temple Fire

आज का जो हादसा है , वह बड़ा ही दुखदायक है | कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि मौत इस प्रकार से आ सकती है और इतनी बड़ी तादाद में गंभीर रूप से घायल लोग ...मैंने आज जहां हादसा हुआ , उस स्थान को देखा, उस मंदिर में गया था | कोल्लम के अस्पताल में गया, यहाँ के मुख्यमंत्री जी से बात हुयी है , जिन परिवारों ने अपने स्वजन खोये हैं उनके प्रति मेरी संवेदना है | जिनको injury हुयी है वह स्वस्थ हों , ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है |

मैंने मुख्यमंत्री को कहा है कि जो serious patient हैं उनको अगर मुम्बई दिल्ली कहीं shift करना होगा तो भारत सरकार उसकी व्यवस्था करेगी| भारत सरकार पूरी तरह इस संकट की घड़ी में केरल के साथ है , दुखी परिवारों के साथ है | हादसा इतना भयंकर है जिसका शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है | दो सौ दो सौ मीटर तक लोगों को injury हुयी है | अभी मुझे डाक्टर बता रहे थे कि कुछ ब्लास्ट तो ऐसे थे कि शरीर और माथा कहीं कहीं अलग हो गए| कितना भयंकर हादसा होगा इसका मैं अंदाज लगा सकता हूँ |

लेकिन भारत सरकार पूरी तरह इस दुःख की घड़ी में केरल के साथ है , दुखी परिवारों के साथ है और उन परिवारों के , केरल की जनता के साथ रहकर के पूरी मदद करेगी|

Explore More
ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ

ಜನಪ್ರಿಯ ಭಾಷಣಗಳು

ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ
EU Firms Generate 186 Billion Euros In India, Support 6 Million Jobs: Report

Media Coverage

EU Firms Generate 186 Billion Euros In India, Support 6 Million Jobs: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
ಸಾಮಾಜಿಕ ಮಾಧ್ಯಮ ಕಾರ್ನರ್ 8 ಮೇ 2026
May 08, 2026

Nari Shakti to National Security: One Vision, a Thousand Victories Under PM Modi