हादसा दिल दहला देने वाला है: केरल मंदिर अग्निकांड पर प्रधानमंत्री मोदी
हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी पूर्ण संवेदनाएं: प्रधानमंत्री मोदी
मैं मंदिर त्रासदी में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ: प्रधानमंत्री मोदी
केंद्र सरकार इस दुखद घटना से उबरने के लिए हर संभव मदद देने के लिए तैयार है: केरल मंदिर अग्निकांड पर प्रधानमंत्री

आज का जो हादसा है , वह बड़ा ही दुखदायक है | कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि मौत इस प्रकार से आ सकती है और इतनी बड़ी तादाद में गंभीर रूप से घायल लोग ...मैंने आज जहां हादसा हुआ , उस स्थान को देखा, उस मंदिर में गया था | कोल्लम के अस्पताल में गया, यहाँ के मुख्यमंत्री जी से बात हुयी है , जिन परिवारों ने अपने स्वजन खोये हैं उनके प्रति मेरी संवेदना है | जिनको injury हुयी है वह स्वस्थ हों , ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है |

मैंने मुख्यमंत्री को कहा है कि जो serious patient हैं उनको अगर मुम्बई दिल्ली कहीं shift करना होगा तो भारत सरकार उसकी व्यवस्था करेगी| भारत सरकार पूरी तरह इस संकट की घड़ी में केरल के साथ है , दुखी परिवारों के साथ है | हादसा इतना भयंकर है जिसका शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है | दो सौ दो सौ मीटर तक लोगों को injury हुयी है | अभी मुझे डाक्टर बता रहे थे कि कुछ ब्लास्ट तो ऐसे थे कि शरीर और माथा कहीं कहीं अलग हो गए| कितना भयंकर हादसा होगा इसका मैं अंदाज लगा सकता हूँ |

लेकिन भारत सरकार पूरी तरह इस दुःख की घड़ी में केरल के साथ है , दुखी परिवारों के साथ है और उन परिवारों के , केरल की जनता के साथ रहकर के पूरी मदद करेगी|

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Inspiring India: Gujarat Woman's Solar Mission Earns PM Modi’s Praise, Invitation to I-Day Ceremony

Media Coverage

Inspiring India: Gujarat Woman's Solar Mission Earns PM Modi’s Praise, Invitation to I-Day Ceremony
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएं, भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को विश्वभर में दें नई पहचान
August 06, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has called upon citizens to celebrate National Handloom Day on 7th August by promoting India's rich and diverse handloom traditions.

“Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media”, Shri Modi said.

Shri Modi posted on X;

Tomorrow, 7th August is National Handloom Day. Let’s make India’s handloom diversity popular.

Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media.

Don’t forget to use #NationalHandloomDay.