श्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल प्रदेश में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार, मंडी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया

श्री मोदी ने भाजपा के समर्थन में वोट करने के लिए मजबूत आधार तैयार करते हुए भाजपा के पुन:निर्वाचित होने पर हिमाचल में गुजरात जितना ही विकास करने का किया वादा

डॉ. ‘मौन मोहन’ सिंह गरीबों के लिए यदि कुछ बोलते तो हमें खुशी होती : श्री मोदी

दिल्ली के पापों से देव भूमि हिमाचल को भ्रष्ट होने से बचाने के लिए कमल को वोट दें। हिमाचल की तरह, गुजरात भी कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फैंकने के लिए तैयार है : श्री मोदी

गलत करो, लोगों को धोखा दो तथा पदोन्नति पाओ, यही कांग्रेस की राह है : श्री मोदी

कांग्रेस ने चरित्र का हनन तथा सी.बी.आई. का दुरूपयोग करने की आदत बना ली है : श्री मोदी

  

29 मार्च, 2012 को अपना कठोर भाषण देते हुए श्री नरेन्द्र मोदी ने यू.पी.ए. की सरकार पर मंहगाई तथा सी.बी.आई. के दुरूपयोग से लेकर नकारे या गंभीर आरोपों का सामना कर रहे मंत्रियों को पुरस्कृत करने जैसे विभिन्न विषयों पर धावा बोल दिया। श्री मोदी हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां पर नवम्बर माह के शुरूआत में चुनाव होने जा रहे हैं। इस अवसर पर विशाल संख्या में लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम स्थल पर श्री मोदी के आगमन पर जोरशोर से उनका स्वागत किया।

उन्होंने लोगों से आने वाले विधान सभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी श्री प्रेम कुमार धुमल के पक्ष में मतदान करने की जोरदार अपील की। श्री मोदी ने वादा किया कि जितना विकास गुजरात में हुआ है उतना ही विकास हिमाचल प्रदेश में भी होगा यदि भाजपा फिर वहाँ चुनी गई।

गुजरात के बाद हिमाचल दूसरा घर..!

श्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सालों पहले पार्टी के लिए यहां पर काम किया है। उन्होंने हिमाचल को गुजरात के बाद अपना दूसरा घर बताया और कहा कि यदि गुजरात में चुनाव नहीं होते तो वे इस चुनावी मौसम में यहां पर और अधिक समय बिताते।

मुख्यमंत्री ने राजनीतिक स्थिरता का महत्व बताया

श्री मोदी ने याद दिलाया कि हिमाचल प्रदेश की तरह ही गुजरात के लोग कांग्रेस की सरकार को राज्य में मूल से उखाड़ फैंकने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने कई सालों तक भाजपा को चुना है, जिसने राज्य में राजनीतिक स्थिरता दी है तथा विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि यदि गुजरात से वे कोई संदेश लाए हैं तो वह यह है कि लोगों को बार-बार सरकार में परिवर्तन नहीं करना चाहिए और उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएं।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री को डॉ. ‘मौन मोहन’ सिंह बताया, कहा कि यदि वे गरीबों के बारे में कुछ कहते तो अच्छा होता

प्रधानमंत्री तथा विविध मुद्दों पर उनकी चुप्पी पर निशाना साधते हुए श्री मोदी ने उन्हें डॉ. ‘मौन मोहन’ सिंह कहते हुए कहा कि वे तथा श्रीमती सोनिया गांधी दोनों ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया तथा कुछ अन्य मुद्दों पर बात की पर अच्छा होता यदि वे गरीबों की ओर थोड़ी चिंता जताते, जो मंहगाई की मार झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को मंहगाई कम करने के उनके वादे पर कुछ बोलना चाहिए था परन्तु कांग्रेस घमंडी है तथा देश के लोगों की परवाह नहीं करती। श्री मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार की एल.पी.जी. सिलेंडर में कटौती जैसी असंवेदनशीलता की ओर प्रकाश डाला, जो हिमाचल प्रदेश जैसे ठंडे राज्य को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा।

श्री मोदी ने गुजरात के लोगों को पाइप लाइन के जरिए गैस पहुंचाने के प्रयासों में केन्द्र द्वारा खड़ी की गई बाधाओं पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने आगे कहा कि इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले गए हैं, जहां उन्हें विजयी होने पूरा विश्वास है।

यदि आप गलत करो या लोगों को धोखा दो, तो आप कांग्रेस में तरक्की करोगे..!

श्री मोदी ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी में सदस्यों तथा मंत्रियों को गलत करने या लोगों को धोखा देने पर तरक्की मिलती है। उन्होंने वर्तमान गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का एक उदाहरण देते हुए कहा कि जिनके मंत्री-पद के कार्यकाल के दौरान 19 राज्यों तथा 70 करोड़ लोग बिजली के एक भारी संकट के कारण अंधेरे में डूब गया गए थे, उसके बावजूद भी उनकी पदोन्नति की गई। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें निष्कासित कर दिया जाना चाहिए था, मगर उन्हें गृह मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया..! उन्होंने इस वास्तविकता के बारे में दु:ख जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने 21वीं सदी के दूसरे दशक में भारत में हो रही इस पैमाने की कटौती के बारे में लिखा था तथा बताया कि उसी मीडिया ने इस बात को भी लिखा कि इस अंधकार में केवल गुजरात था जो बिजली से चमक रहा था..!

सलमान खुर्शीद का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने बताया कि उनके उपर कई गंभीर आरोप लगे हुए हैं फिर भी उन्हें पदोन्नती देते हुए विदेश मंत्रालय का पदभार दिया गया है।

शशि थरूर के बारे में श्री मोदी ने कहा कि वही व्यक्ति जो संसद के सभाकक्ष में कहता है कि उनका उस महिला से कोई लेना-देना नहीं है जिसके खाते में 50 करोड़ रूपया जमा किया गया था, उससे ना सिर्फ शादी करता है, बल्कि मंत्रीमंडल में उसकी वापसी भी होती है..!

हिमाचल प्रदेश के ही वीरभद्र सिंह के बारे में बोलते हुए श्री मोदी ने उनके भ्रष्टाचार के बारे में बताया तथा आश्चर्य व्यक्त किया कि एक ओर तो उन्हें पद छोडऩे के लिए कहा जाता है और दूसरी ओर उन्हें हिमाचल प्रदेश के चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाती है।

चरित्र का हनन तथा सी.बी.आई. का दुरूपयोग कांग्रेस की आदत है..!

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का एक संघीय ढांचा है, लेकिन कांग्रेस ने भाजपा शासित राज्यों में विकास रोकने के प्रयास करने के द्वारा इसकी ओर बहुत ही कम सम्मान दिखाया है। उन्होंने याद किया कि जिस समय कांग्रेस का राजनैतिक स्तर पर सब तरफ वर्चस्व था, तब कैसे शुरुआती बीस सालों तक वह किसी भी विरोधी दल की सरकार को पनपने नहीं देती थी। उन्होंने कांग्रेस पर धारा 356 के दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वही कांग्रेस जो धारा 356 का दुरूपयोग करती थी, अब केन्द्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग और चरित्र हनन करने में लगी है। श्री मोदी ने बताया कि गुजरात में उम्मीदवारों को खड़ा कर रही है, जबकि गुजरात में चुनाव सी.बी.आई. लड़ रही है।

श्रीमती सोनिया गांधी के उस दावे पर कि यू.पी.ए. सरकार 10,000 करोड़ रूपया हिमाचल प्रदेश को दिए गए हैं, श्री मोदी ने कहा कि वह पैसा उनका खुद का पैसा नहीं है, वह जनता का पैसा है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें खुशी हुई जब डॉ. ‘मौन मोहन’ सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास हुआ है, पर दु:ख के साथ वह पुनरुक्ति की कि यह विकास केन्द्र के पैसे से हुआ है।

धूमल जी पुराने मित्र हैं, मैंने यहां विकास को देखा है, बड़ी संख्या में बाहर आएं और भाजपा के लिए मतदान करें..!

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के लिए मजबूत जमीन तैयार करते हुए श्री मोदी ने आगे कहा कि श्री धूमल उनके पुराने मित्र हैं तथा राज्य में विकास हुआ है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग कमल को वोट देकर ये सुनिश्चित करें कि दिल्ली के पाप देव भूमि हिमाचल प्रदेश में प्रवेश नहीं कर सके।

श्री मोदी को सार्वजनिक सभा के प्रारंभ में एक गदा प्रस्तुत की गई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Scan, withdraw, done: EPFO 3.0 plans instant PF access via ATMs and UPI

Media Coverage

Scan, withdraw, done: EPFO 3.0 plans instant PF access via ATMs and UPI
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Indian wrestlers for outstanding performance at 2026 U23 Asian Championships
May 28, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi today congratulated Indian wrestlers for their outstanding performance at the 2026 U23 Asian Championships held in Da Nang, Vietnam.

Shri Modi said that Our Men’s Freestyle and Women’s Wrestling teams won the Team Titles at the Championships.

The Prime Minister noted that the Men’s Freestyle Wrestling team secured 9 medals, including 4 Gold medals, registering India’s highest-ever overall medal haul in the history of the U23 Asian Championships.

He further said that the women wrestling contingent won 10 medals, including 6 Gold medals.

The Prime Minister also highlighted that the Greco-Roman team recorded its highest-ever overall medal count with 8 medals.

Congratulating the wrestlers, the Prime Minister conveyed his best wishes for their future endeavours.

The Prime Minister wrote on X;

“An outstanding performance by our wrestlers!

Our Men’s Freestyle and Women’s Wrestling teams won the Team Titles at the 2026 U23 Asian Championships in Da Nang, Vietnam.

The Men’s Freestyle Wrestling team secured 9 medals, including 4 Golds, thus registering India’s highest-ever overall medal haul at the U23 Asian Championships history. The women wrestling contingent won 10 medals, including 6 Golds. The Greco-Roman team also recorded its highest-ever overall medal count with 8 medals.

Congratulations to our wrestlers. My best wishes for the endeavours ahead.”