आज की घटना दुखद है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं महसूस कर रहा हूं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के अंतिम मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित किये जाने पर राष्ट्र की पीड़ा व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक पोस्ट में कहा;

"विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं।

आज की घटना बहुत दुखदायी है। काश मैं शब्दों में उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं।

इसके साथ-साथ, मैं जानता हूं कि आपमें लचीलापन कूट-कूट कर भरा है। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है।

आप और मजबूत होकर वापसी करोगी! हम सब तुम्हारे साथ हैं।

@फोगट_विनेश”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Parliament on verge of history, says PM Modi, as it readies to take up women's bills

Media Coverage

Parliament on verge of history, says PM Modi, as it readies to take up women's bills
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और त्योहारों के अवसर पर किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया
April 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उमंग और उल्लास से भरे अवसरों पर राष्ट्र उन मेहनती किसान भाइयों और बहनों के प्रति कृतज्ञ है, जो पूरे देश का भरण-पोषण करते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“इत्थं फलति शुद्धेन सिक्तं सङ्कल्पवारिणा।

पुण्यबीजमपि स्वल्पं पुंसां कृषिकृतामिव॥”

इस सुभाषितम् का अर्थ है कि जिस प्रकार किसान द्वारा बोया गया एक छोटा सा बीज, यदि उचित समय पर जल से सींचा जाए तो समय के साथ भरपूर फसल देता है, उसी प्रकार शुद्ध संकल्पों के साथ किया गया छोटा सा प्रयास भी मनुष्य को महान सफलता प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स(X) पर लिखा;

“देश के अलग-अलग हिस्सों में अभी कई पर्व-त्योहार मनाए गए हैं। उमंग और उल्लास से भरे इन अवसरों के लिए हम अपने परिश्रमी किसान भाई-बहनों के कृतज्ञ हैं, जो पूरे देश का पोषण करते हैं।

इत्थं फलति शुद्धेन सिक्तं सङ्कल्पवारिणा।

पुण्यबीजमपि स्वल्पं पुंसां कृषिकृतामिव॥”