2013-14 का युपीए सरकार का बजट: लोगों की आशा- अपेक्षाओं पर पानी फेरने वाला, निराशाजनक और जनहित के प्रति उदासीन बजट

वर्ष 2013-14 की युपीए सरकार के बजट से फिर एक बार साफ हो गया है कि केन्द्र सरकार का भारत के लोगों के साथ कोई लगाव नहीं रहा है। इस बजट द्वारा युपीए सरकार ने देश के हितों की कीमत पर लोकप्रिय बनने का प्रयास किया है। हालांकि इस प्रयास में सरकार विफल रही है क्योंकि उसे पता ही नहीं है कि लोगों को क्या चाहिए। और देश की विकास दर बढ़े इसके लिए कदमों का अभाव इस बजट में दिखाई पड़ता है। 12 वीं पंचवर्षीय योजना और इस बजट के बीच कोई समन्वय नहीं है। वित्तीय घाटा 5.9 प्रतिशत पर पहुंचा है और अब भी प्रति वर्ष यह आंकड़ा ऊंचा जा रहा है। ऐसे में इसको घटाने के लिए सरकार की कोई प्रतिबद्धता दिखाई नहीं देती। देश की समस्याएं दूर करने के बारे में जो वादे सरकार ने गत बजट में किए थे उनको पूरे करने के लिए भी कोई दिशा इस बजट में दिखाई नहीं देती। भारत विश्व का सबसे युवा देश है, ऐसे में युवाओं में कौशल्य विकास और रोजगार सृजन की दिशा का अभाव भी इस बजट में नजर आता है। युपीए की वर्तमान सरकार का यह अंतिम बजट होने के बावजूद देश के लिए कोई बेहतर काम कर दिखाने का अवसर इसने खो दिया है।

वोट बैंक के लालच में युपीए सरकार ने एक ढीलाढाला बजट दिया है। लोकप्रिय बनने की चिंता में सरकार ने देश की प्रमुख समस्याओं की उपेक्षा की है। आगामी चुनावों से पहले का समय युपीए सरकार सलामती से गुजार देना चाहती हो, ऐसा इस बजट से लगता है। बजट द्वारा युपीए सरकार कि यह अकर्मण्यता दिखाई देती है और इसलिए ही इस बजट ने देश के ज्यादातर लोगों को निराश किया है।

आज हमारा देश कठिन समय से गुजर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था की रेटिंग घटने का खतरा है। इसके साथ ही रोजगार और विकास दर घटने, प्रशिक्षित कारीगरों की कमी होने, चालु खाते का घाटा और राजकोषीय घाटा, नये प्रोजेक्ट और अंतर्ढांचागत सेवाओं में होने वाला पूंजी निवेश घटने का जोखिम भी मंडरा रहा है। इन समस्याओं के निवारण के लिए क्या युपीए सरकार में कोई व्यवस्था है ? एक ओर वित्त मंत्री यह दावा करते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था का कद वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन यूएस डॉलर तक पहुंच जाएगा, मगर इन आंकड़ों के करीब पहुंचने की सम्भावना भी दिखाई नहीं देती।

सातत्यपूर्ण विकास के लिए अंतर्ढांचागत सेवाओं में बढ़ोतरी अत्यंत आवश्यक है। अंतर्ढांचागत सेवाओं के विकास के लिए 55 लाख करोड़ की जरूरत के सामने सरकार ने टेक्स फ्री बॉंण्ड और इंफ्रास्ट्रक्चर डेट बॉंण्ड द्वारा मात्र 55,000 करोड़ जितनी ही रकम खड़ी करने का प्रयास किया है। इसकी वजह सरकार की नीतिपंगुता और प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने में विलम्बभरी नीति है।

प्रशिक्षित कारीगरों की कमी जैसी गम्भीर समस्या का निराकरण करने में भी यह बजट विफल रहा है। कुछ समय पूर्व अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा ने इस बात का उल्लेख किया था कि अमेरिका को भी इस समस्या का डर सता रहा है। एक ओर भारत की विशाल आबादी और युवाधन का विनियोग देश के विकास में करने की बातें चल रही है, प्रधानमंत्री भी इस सम्बन्ध में एनडीसी की बैठकों में बातें करते रहते हैं। इसके बावजूद इस उद्देश्य के लिए सिर्फ 1000 करोड़ का आवंटन कर इस बजट में शब्दों का मायाजाल बुना गया है। गुजरात से तुलना करें तो यह बात स्पष्ट समझ में आ जाएगी, क्योंकि गुजरात ने कौशल्य विकास के लिए 800 करोड़ से ज्यादा बड़ी रकम का आवंटन किया है।

वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है ऐसे में रह रहकर सरकार को यह लगता है कि मुद्रा स्फीति चिंताजनक है। इसके बावजूद अब भी इस मुद्रा स्फीति को नियंत्रित करने के लिए कोई व्युह या दिशा दिखाई नहीं देती। इसके परिणामस्वरूप आम आदमी को अनाज की कमी का सामना करना पड़ेगा। देश में कुल शेष देनदारी जीडीपी का 40 प्रतिशत जितनी है। इसे घटाने के लिए बजट में कोई कदम उठाए गये हों ऐसा लगता नहीं है। इसके अलावा खर्चों में कटौती करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गये। राजकोषीय घाटे को चालु वर्ष में 5.2 प्रतिशत से घटाने और वर्ष 2013-14 में 4.5 प्रतिशत तक ले जाने का कोई उल्लेख इस बजट में किया गया है इसके बावजूद इसके लिए कर की आय में बढ़ोतरी करने और प्रभावी ढंग से कर की वसूली के लिए कोई स्पष्ट कदम नहीं सुझाए गए हैं। इसके कारण विकास की रकम में कटौती करने की नौबत आएगी। परिणामस्वरूप पूंजी निवेश और रोजगार सृजन पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। इसकी वजह से केन्द्र सरकार राज्यों को जो फंड देती है उसमें भी कटौती करे ऐसी सम्भावना है।

विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की महिला बैंक स्थापित करने की घोषणा भी एक मजाक की तरह है। गुजरात में तो काफी लम्बे समय से महिलाओं के लिए सहकारी बैंक अस्तित्व में है। दुर्भाग्य से युपीए सरकार उन पर आयकर लगाती है, जो उनके लिए बोझ समान बनता है। इस बजट में अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जैसे मामले का भी कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

इसके साथ ही कर की वसूली जैसी अन्य समस्याएं भी हैं। परोक्ष करों में सुधारों पर राज्यों के बीच एकसूत्रता हो जाए इसके लिए राज्य काफी समय से केन्द्र से गुजारिश कर रहे हैं। सीएसटी के अमल से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए 9000 करोड़ की व्यवस्था की गई है। हालांकि सिर्फ गुजरात की ही शेष लेनदारी 3800 करोड़ जितनी है। यह व्यवस्था मात्र टोकन जैसी और बिल्कुल अपर्याप्त है। इससे जीएसटी के अमल में अवरोध पैदा होंगे।

और, गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए आवास की समस्या का निराकरण करने के लिए भी इस बजट में कुछ खास नहीं किया गया है। शहरी और ग्रामीण आवासों के लिए 8000 करोड़ का आवंटन पर्याप्त नहीं है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क आवास योजना-2 की घोषणा भी आन्ध्र प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान जैसे ज्यादातर कांग्रेस शासित राज्यों के लिए की गई है। यह योजना किसी को राजनैतिक रूप से पक्षपातपूर्ण लगे तो कोई ताज्जुब की बात नहीं।

अंत में, मैं इतना ही कहूंगा कि वर्ष 2013-14 का युपीए का बजट अत्यंत निराशाजनक है। आर्थिक विकास को गति देने के लिए, मुद्रा स्फीति को नियंत्रण में लाने, पूंजी निवेश को प्रोत्साहन देने, कौशल्य और रोजगार का सृजन करने और अंतर्ढांचागत सेवाओं के निर्माण जैसे मामलों को उचित न्याय देने में यह बजट पूरी तरह विफल रहा है। संक्षेप में, आम आदमी अब भी महंगाई के बोझ तले दबता रहेगा और पूंजी निवेशक आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में उलझे रहेंगे। नये प्रोजेक्ट और धन की व्यवस्था तो कागजों पर कर दी गई है मगर युपीए का कमजोर प्रशासन और भ्रष्टाचार की भरमार को देखते हुए यह प्रोजेक्ट साकार होंगे कि नहीं और इस धन का उपयोग सही तरीके से होगा इस पर सवाल खड़ा होता है। इस तरह, इस बजट में देश के विकास और लोगों के कल्याण के विजन और व्यूह का अभाव नजर आता है। हालांकि, ऐसा कह सकते हैं कि जनता से विमुख और हताश युपीए सरकार इस देश को फिर से एक बार निराश करने में सफल रही है।

नरेन्द्र मोदी

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Auto sector reports strong sales momentum; SUVs and exports drive growth across industry

Media Coverage

Auto sector reports strong sales momentum; SUVs and exports drive growth across industry
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: AI के लिए मानव-केंद्रित भविष्य का निर्माण
February 22, 2026

मानव इतिहास के एक निर्णायक दौर में, दुनिया नई दिल्ली में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में एक साथ जुटी। भारत के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का अवसर था, जब हमने दुनिया भर से आए राष्ट्राध्यक्षों, सरकारों के प्रमुखों, प्रतिनिधियों और इनोवेशन से जुड़े लोगों का स्वागत किया।

भारत जो भी करता है, उसे बड़े पैमाने और पूरे उत्साह के साथ करता है, और यह समिट भी इससे अलग नहीं थी। 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए। इनोवेटर्स ने अत्याधुनिक एआई उत्पाद और सेवाएं पेश कीं। प्रदर्शनी हॉल में हजारों युवा नजर आए, जो सवाल पूछ रहे थे और नई संभावनाओं की कल्पना कर रहे थे। उनकी जिज्ञासा ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकतांत्रिक AI समिट बना दिया। मैं इसे भारत की विकास यात्रा का अहम पड़ाव मानता हूं, क्योंकि AI इनोवेशन और उसके इस्तेमाल को लेकर जन आंदोलन सच में शुरू हो चुका है।

मानव इतिहास में कई ऐसी तकनीकी क्रांतियां हुई हैं, जिन्होंने सभ्यता की दिशा बदल दी। आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस भी आग, लेखन, बिजली और इंटरनेट जैसी ही बड़ी खोजों की श्रेणी में आती है। लेकिन AI के साथ फर्क यह है कि जो बदलाव पहले दशकों में होते थे, वे अब कुछ ही हफ्तों में हो सकते हैं और पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकते हैं।

AI मशीनों को बुद्धिमान बना रहा है, लेकिन यह मानव की सोच और इरादों को कई गुना ताकत देने वाला साधन भी है। इसलिए AI को मशीन केंद्रित नहीं, बल्कि मानव केंद्रित बनाना बेहद जरूरी है। इस समिट में हमने ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत के साथ ग्लोबल AI चर्चा के केंद्र में मानव कल्याण को रखा।

मैं हमेशा मानता रहा हूं कि तकनीक लोगों की सेवा के लिए होनी चाहिए, न कि लोग तकनीक के लिए। चाहे बात UPI के जरिए डिजिटल भुगतान की हो या कोविड टीकाकरण की, हमने यह सुनिश्चित किया कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर हर व्यक्ति तक पहुंचे और कोई पीछे न छूटे। समिट में भी यही भावना साफ दिखी। कृषि, सुरक्षा, दिव्यांगजनों की सहायता और बहुभाषी समाज के लिए उपकरण जैसे क्षेत्रों में हमारे इनोवेटर्स के काम में यह सोच नजर आई।

भारत में AI की ताकत लोगों को सशक्त बनाने के कई उदाहरण पहले से मौजूद हैं। हाल ही में भारतीय डेयरी सहकारी संस्था AMUL द्वारा शुरू की गई AI आधारित डिजिटल सहायक ‘Sarlaben’ 36 लाख डेयरी किसानों, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं, को उनकी अपनी भाषा में पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादन से जुड़ी रियल टाइम जानकारी दे रही है। इसी तरह ‘Bharat VISTAAR’ नाम का AI आधारित प्लेटफॉर्म किसानों को बहुभाषी जानकारी देता है। मौसम से लेकर बाजार भाव तक की जानकारी देकर यह उन्हें सशक्त बना रहा है।

इंसानों को डेटा पॉइंट, मशीनों के लिए कच्चा माल नहीं बनना चाहिए

इंसानों को कभी भी सिर्फ डेटा पॉइंट या मशीनों के लिए कच्चा माल नहीं बनना चाहिए। इसके बजाय, AI को दुनिया की भलाई के लिए एक टूल बनना चाहिए, जो ग्लोबल साउथ के लिए तरक्की के नए दरवाजे खोले। इस सोच को अमल में लाने के लिए, भारत ने मानव-केंद्रित AI गवर्नेंस के लिए MANAV फ्रेमवर्क पेश किया।

M – नैतिक और एथिकल सिस्टम: AI को एथिकल गाइडलाइंस पर आधारित होना चाहिए।
A – जवाबदेह गवर्नेंस: पारदर्शी नियम और मजबूत निगरानी।
N – राष्ट्रीय संप्रभुता: डेटा पर राष्ट्रीय अधिकारों का सम्मान।
A – सुलभ और समावेशी: AI पर मोनोपॉली नहीं होनी चाहिए।
V – वैध और प्रामाणिक: AI को कानूनों का पालन करना चाहिए और वेरिफाई किया जा सकने वाला होना चाहिए।

MANAV, जिसका मतलब है “इंसान”, ऐसे सिद्धांत बताता है जो 21वीं सदी में AI को इंसानी मूल्यों से जोड़ते हैं।

भरोसा ही वह नींव है जिस पर AI का भविष्य टिका है। जैसे-जैसे जेनरेटिव सिस्टम दुनिया को कंटेंट से भर रहे हैं, डेमोक्रेटिक समाजों को डीपफेक और गलत जानकारी से खतरा है। जैसे खाने की चीज़ों पर न्यूट्रिशन लेबल होते हैं, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल होने चाहिए। मैं दुनिया भर के लोगों से वॉटरमार्किंग और सोर्स वेरिफिकेशन के लिए शेयर्ड स्टैंडर्ड बनाने के लिए एक साथ आने की अपील करता हूं। भारत ने पहले ही इस दिशा में एक कदम उठाया है, जिसमें सिंथेटिक तरीके से बनाए गए कंटेंट की साफ लेबलिंग को कानूनी तौर पर ज़रूरी कर दिया गया है।

हमारे बच्चों की भलाई हमारे दिल के बहुत करीब है। AI सिस्टम को ऐसे सेफगार्ड के साथ बनाया जाना चाहिए जो जिम्मेदार, फ़ैमिली-गाइडेड एंगेजमेंट को बढ़ावा दें, और वैसी ही केयर दिखाएं जैसी हम दुनिया भर के एजुकेशन सिस्टम में करते हैं।

टेक्नोलॉजी का सबसे ज़्यादा फ़ायदा तब होता है जब उसे शेयर किया जाता है, न कि उसे एक स्ट्रेटेजिक एसेट की तरह बचाकर रखा जाता है। ओपन प्लेटफ़ॉर्म लाखों युवाओं को टेक्नोलॉजी को ज़्यादा सुरक्षित और ज़्यादा ह्यूमन-सेंट्रिक बनाने में मदद कर सकते हैं। यह कलेक्टिव इंटेलिजेंस ही इंसानियत की सबसे बड़ी ताकत है। AI को एक ग्लोबल कॉमन गुड के तौर पर विकसित होना चाहिए।

हम एक ऐसे दौर में जा रहे हैं जहाँ इंसान और इंटेलिजेंट सिस्टम मिलकर बनाएंगे, मिलकर काम करेंगे और मिलकर आगे बढ़ेंगे। पूरी तरह से नए प्रोफेशन सामने आएंगे। जब इंटरनेट शुरू हुआ, तो कोई भी इसकी संभावनाओं के बारे में सोच भी नहीं सकता था। इसने बहुत सारे नए मौके पैदा किए, और AI भी ऐसा ही करेगा।

मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे मज़बूत युवा AI युग के असली ड्राइवर होंगे। हम दुनिया के कुछ सबसे बड़े और सबसे अलग-अलग तरह के स्किलिंग प्रोग्राम चलाकर स्किलिंग, रीस्किलिंग और लाइफलॉन्ग लर्निंग को बढ़ावा दे रहे हैं।

भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी और टेक्नोलॉजी टैलेंट का घर है। हमारी एनर्जी कैपेसिटी और पॉलिसी क्लैरिटी के साथ, हम AI की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए खास स्थिति में हैं। इस समिट में, मुझे भारतीय कंपनियों को स्वदेशी AI मॉडल और एप्लिकेशन लॉन्च करते देखकर गर्व हुआ, जो हमारी युवा इनोवेशन कम्युनिटी की टेक्नोलॉजिकल गहराई को दिखाते हैं।

हमारे AI इकोसिस्टम की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए, हम एक मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर फाउंडेशन बना रहे हैं। इंडिया AI मिशन के तहत, हमने हज़ारों ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाए हैं और जल्द ही और लगाने वाले हैं। बहुत सस्ते रेट पर वर्ल्ड-क्लास कंप्यूटिंग पावर एक्सेस करके, सबसे छोटे स्टार्ट-अप भी ग्लोबल प्लेयर बन सकते हैं। इसके अलावा, हमने एक नेशनल AI रिपॉजिटरी बनाई है, जिससे डेटासेट और AI मॉडल तक एक्सेस सबको मिलता है। सेमीकंडक्टर और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर वाइब्रेंट स्टार्ट-अप और एप्लाइड रिसर्च तक, हम पूरी वैल्यू चेन पर फोकस कर रहे हैं।

भारत की विविधता, लोकतंत्र और डेमोग्राफिक गतिशीलता सबको साथ लेकर चलने वाले इनोवेशन के लिए सही माहौल देते हैं। भारत में सफल होने वाले समाधान हर जगह मानवता की सेवा कर सकते हैं। इसीलिए दुनिया से हमारा आह्वान है: भारत में डिजाइन और डेवलप करें। दुनिया तक पहुंचाएं। मानवता की सेवा में पहुंचाएं।

स्रोत: The Jerusalem Post

(लेखक भारत के प्रधानमंत्री हैं)