प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल 23 मई, 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वे आयोजन को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

19वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi's gifts: Muga silk stole for Italy PM, Ladakhi stole for Sweden PM, Kesar mangoes for UAE prez

Media Coverage

PM Modi's gifts: Muga silk stole for Italy PM, Ladakhi stole for Sweden PM, Kesar mangoes for UAE prez
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
May 22, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

‘‘पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’