प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत का कोविड-19 टीकाकरण अभियान बेहद मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक जरूरतमंद लोगों को वैक्सीन सबसे पहले दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को संक्रमित होने का जोखिम सबसे ज्यादा हैं, उन्हें भी पहले टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे चिकित्सकों, नर्सों, अस्पताल के स्वच्छता कर्मचारियों और चिकित्सा सहायक कर्मचारियों को टीकाकरण का प्रथम अधिकार होगा। यह प्राथमिकता सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा अस्पतालों के लिए उपलब्ध है। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण के अखिल भारतीय अभियान का शुभारंभ करने के पश्चात प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह विचार व्यक्त किए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चिकित्सा कर्मचारियों के बाद, आवश्यक सेवाओं से जुड़े सदस्यों और देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को संभालने का दायित्व ऱखने वालो व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों, पुलिस कर्मियों, फायर ब्रिगेड और स्वच्छता कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह संख्या लगभग 3 करोड़ होगी और भारत सरकार उनके टीकाकरण का खर्च वहन करेगी।

इस अभियान के लिए पुख्ता प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए, प्रधानमंत्री ने लोगों को दो खुराक लेने के प्रति सचेत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि दोनों खुराकों के बीच एक महीने का अंतराल होगा। उन्होंने लोगों से वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा क्योंकि दूसरी खुराक लेने के दो हफ्ते बाद, मानव शरीर कोरोना के विरूद्ध आवश्यक प्रतिरक्षा विकसित करेगा।

श्री मोदी ने देशवासियों से अनुरोध किया कि वे टीकाकरण के समय भी वैसा ही धैर्य दिखाएं जैसा कि उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिखाया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
AI could contribute over $500 bn to India's economy by 2030: IBM-IndiaAI study

Media Coverage

AI could contribute over $500 bn to India's economy by 2030: IBM-IndiaAI study
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति देशवासियों के संकल्प और समर्पण से प्रेरित
May 15, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi today shared Sanskrit Subhashitam emphasising that India’s continuous rise on the global stage is powered by the determination, hard work and collective spirit of its people.

The Prime Minister shared a Sanskrit verse-

“यथाशक्ति चिकीर्षन्ति यथाशक्ति च कुर्वते।

न किञ्चिदवमन्यन्ते नराः पण्डितबुद्धयः॥”

The Prime Minister wrote on X;

“देशवासियों के इन्हीं गुणों से भारत आज अपने सामर्थ्य को निरंतर बढ़ा रहा है…

यथाशक्ति चिकीर्षन्ति यथाशक्ति च कुर्वते।

न किञ्चिदवमन्यन्ते नराः पण्डितबुद्धयः॥”