नागरिकों से कहा कि वे संसद भवन की झलकियों के वीडियो पर अपने स्‍वर में अपनी भावनाओं को अभिव्‍यक्‍त करें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन की झलकियां साझा की हैं। श्री मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया अपने स्‍वर में व्‍यक्‍त करे।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा :

‘’नया संसद भवन प्रत्‍येक भारतीय को गौरवान्वित करेगा। यह वीडियो इस प्रतिष्ठित भवन की एक झलक प्रदान करता है। मेरा विशेष अनुरोध है - इस वीडियो को अपनी आवाज में साझा करें, जिसमें आपके विचार झलकें। आपकी कुछ प्रतिक्रियाओं को मैं री-ट्वीट करूंगा। #MyParliamentMyPride का उपयोग करना ना भूलें’’।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत की 7.8% GDP ग्रोथ को सराहा
August 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत दर्ज होने को असाधारण उपलब्धि बताया है। श्री मोदी ने कहा कि तेल की कीमतों में बढोत्तरी, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, यह उपलब्धि देश के लोगों की सामूहिक शक्ति और प्रतिकूल स्थिति से उभरने की क्षमता दर्शाती है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा:

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत की अनुकरणीय जीडीपी वृद्धि दर असाधारण उपलब्धि है।

यह वृद्धि हमारे लोगों की सामूहिक शक्ति से सुनिश्चित हुई है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में बढोत्तरी और आपूर्ति शृंखला की समस्याओं के बावजूद भारत ने ऐसी वृद्धि हासिल की।

निराशावादी फिर गलत साबित हुए और भारत फल-फूल रहा है!