प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में डिजिटल कौशल के मामले में भारत को दूसरा स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस सूची में भारत के बाद कनाडा और जर्मनी है। श्री मोदी ने कहा "यह देखकर खुशी होती है! पिछले दशक में, हमारी सरकार ने हमारे युवाओं को ऐसे कौशल से लैस करके उन्हें मजबूत बनाने पर काम किया है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने और धन अर्जित करने में सक्षम बनाते हैं।" प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स से प्राप्त जानकारियां समृद्धि और युवा सशक्तिकरण की दिशा में हमारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक श्री नुंजियो क्वाक्वेरेली की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"यह देखकर खुशी होती है!

पिछले दशक के दौरान हमारी सरकार ने युवाओं को कौशल से लैस करके उन्हें मजबूत बनाने पर काम किया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और धन अर्जित कर सकें। हमने भारत को नवाचार और उद्यम का केंद्र बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का भी लाभ उठाया है।
क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स से प्राप्त जानकारियां समृद्धि और युवा सशक्तिकरण की दिशा में हमारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Why Amazon, Microsoft, Google are pouring $57 billion to build AI infrastructure in India

Media Coverage

Why Amazon, Microsoft, Google are pouring $57 billion to build AI infrastructure in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
गुजरात के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 25, 2026

गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

गुजरात के राज्यपाल श्री @ADevvrat ने आज प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।