प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में यह खास किस्सा है। घटना दो दशक पुरानी है, जब नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश के सोलंग में पैराग्लाइडिंग के लिए गए थे। पैराग्लाइडिंग कोच रोशन ठाकुर जी ने याद किया कि नरेन्द्र मोदी जी ने सोलंग की ढलानों पर किस अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था।
रोशन जी ने कहा, "मोदी जी ने पैराग्लाइडिंग की इच्छा जताई, लेकिन बारिश के कारण हमने उस समय पैराग्लाइडिंग बंद कर दी थी। लेकिन मोदी जी ने जोर देकर कहा कि वह पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं। मैं थोड़ा हिचक रहा है कि वे कर पाएंगे या नहीं। फिर, मैंने अपनी पूरी टीम को पैराग्लाइडर के साथ भेज दिया। मोदी जी ने बिना किसी डर या झिझक के पैराग्लाइडिंग की जिसने मुझे चौंका दिया। मैं उनका साहस देखकर काफी प्रभावित हुआ।"
रोशन जी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के साहसिक पक्ष ने उन्हें चुनौतियों को खुशी के साथ स्वीकार करने और उनसे पार पाने के लिए प्रेरित किया।
A #ModiStory unlike any other!
— Modi Story (@themodistory) April 24, 2022
Roshan Thakur is a paragliding coach from Manali. He reminisces Modi’s paragliding flights from the slopes of Solang, Himachal Pradesh 2 decades ago! https://t.co/EdWZ1iScoN
Follow: @themodistory pic.twitter.com/A9kxHkBGL9


