थाइलैंड और गुजरात के बीच पर्यटन सर्किट शुरु किया जाएगा
गुजरात-थाइलैंड के बीच औद्योगिक-आर्थिक-सांस्कृतिक सम्बन्धों का दायरा विकसित करने को थाई राजदूत श्री मोदी से मिले
अहमदाबाद:शुक्रवार। मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज थाइलैंड के भारत में राजदूत पिसन मानवापट की अगवानी में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और गुजरात-थाइलैंड के बीच परस्पर पर्यटन विकास सहित अन्य क्षेत्रों में सहभागिता पर चर्चा की।
थाइलैंड में बौद्ध धर्म का काफी प्रभाव है और भारत में बौद्ध धर्म के प्राचीन अवशेष देखने ६०,००० जितने थाई पर्यटक आते हैं। इसका उल्लेख करते हुए थाई राजदूत ने मुख्यमंत्री के समक्ष गुजरात-थाइलैंड का बुद्धिस्ट सर्किट शुरु करने की बात कही। इस सुझाव का स्वागत करते हुए श्री मोदी ने गुजरात में बौद्ध धर्म के प्रभाव और थाइलैंड में भगवान विष्णु के प्राचीन मन्दिर को देखते हुए विष्णु सर्किट शुरु होने की बात की। गुजरात और थाइलैंड के बीच पर्यटन विकास के लिए परस्पर विनियोग को आगे बढ़ाने में दौनों महानुभावों ने सहमति दर्शाई और गुजरात-थाइलैंड के बीच विमान सेवा शुरु की जाए इस पर भी सहमति व्यक्त की। अहमदाबाद का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा थाइलैंड की कम्पनी ने बनाया है। अहमदाबाद में थाइलैंड सरकार की ओर से वीजा,टूरिज्म और कल्चरल सेंटर शुरु करने के बारे में थाई राजदूत ने तत्कल प्रतिभाव व्यक्त किया। गुजराती जनता और थाई जनता के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की काफी सम्भावनाएं हैं।
गुजरात में डीएमआईसी प्रोजेक्ट सहित इंफ्रास्ट्रेक्चर और हाउसिंग प्रोजेक्ट में थाइलैंड की कम्पनियां भागीदार बनने को आतुर है, थाई राजदूत के इस प्रस्ताव का श्री मोदी स्वागत किया। थाइलैंड के राजदूत ने कहा कि थाइलैंड में आगामी सितम्बर माह में बिजनेस इंवेस्टर्स सेमीनार आयोजित होनेवाला है जिसमें गुजरात के साथ वाणिज्य भागीदारी को विशेष महत्व दिया जाएगा। बैठक में गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के विकास विजन की प्रस्तुति की।


