मैं व्यापार एवं निवेश, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य, नवाचार, और संस्कृति में हमारे जीवंत और बढ़ती भागीदारी की सराहना करता हूँ: प्रधानमंत्री
हम अपनी राजनीतिक वार्ता को बढ़ाने और नियमित रूप से द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए सहमत हुए हैं: प्रधानमंत्री
असैन्य परमाणु समझौते का निर्णय हमारे आपसी विश्वास और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हमारे संकल्प का प्रतीक है: प्रधानमंत्री
ब्रिटेन के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण आधार है: प्रधानमंत्री
भारत और ब्रिटेन रेलवे रुपया बॉन्ड के माध्यम से वित्तीय क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेंगे: प्रधानमंत्री
स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में हमारे द्विपक्षीय सहयोग जलवायु परिवर्तन पर भारत के व्यापक और महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय योजना के पूरक होंगे: प्रधानमंत्री
मैं सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता हेतु ब्रिटिश समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री कैमरन को धन्यवाद देता हूँ: प्रधानमंत्री
At this point of time, it is wiser to be in India: PM at the Business Meeting at London
वर्तमान समय में भारत में रहना बुद्धिमत्तापूर्ण है: लंदन में व्यापार जगत की बैठक में प्रधानमंत्री
भारत और ब्रिटेन कई सदियों से एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते है: प्रधानमंत्री मोदी
ब्रिटेन भारत के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों में से एक; भारत ब्रिटेन के लिए एफडीआई का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत: प्रधानमंत्री
हमारी सरकार ने भारत को व्यापार करने के लिए एक आसान और सरल स्थान बनाने के लिए जुझारू तरीके से काम किया है: प्रधानमंत्री मोदी
आईएमएफ प्रमुख ने हाल ही में भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रमुख बताया है: प्रधानमंत्री मोदी
विश्व बैंक ने हाल में इस वित्त वर्ष में हमारी विकास दर 7.5% और आने वाले समय में इसके और भी बेहतर होने का अनुमान लगाया है: प्रधानमंत्री
हमने “मेक इन इंडिया” पहल की शुरूआत की, हम भारत को एक वैश्विक विनिर्माण का केंद्र बनाना चाहते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
हमने उद्योग और बुनियादी सुविधाओं के लिए मंजूरी एवं स्वीकृति को तेज़ करने पर ध्यान दिया: प्रधानमंत्री मोदी
हमने रेलवे में एफडीआई व्यवस्था को आसान बनाते हुए 100% एफडीआई का निर्णय किया: प्रधानमंत्री मोदी
हमने 15 क्षेत्रों में भी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में पर्याप्त बदलाव किये हैं: प्रधानमंत्री मोदी
भारत विदेशी निवेश के लिए सबसे खुले देशों में से एक है: प्रधानमंत्री मोदी
हम भारत निवेश और बुनियादी ढांचा कोष की स्थापना कर रहे हैं: प्रधानमंत्री
हम रेल, सड़क और अन्य क्षेत्रों में परियोजनाओं के लिए टैक्स फ्री इंफ्रास्ट्रक्चर बांड की व्यवस्था लेकर आए हैं: प्रधानमंत्री
हम हमारे संबंधों को गहरा करने के लिए ब्रिटिश सरकार, उद्योग और वित्तीय बाजारों के साथ मिलकर काम करेंगे: प्रधानमंत्री
भारत के निवेश आकर्षित करने की यूएनसीटीएडी रैंकिंग में सुधार; पहले के 15वें स्थान के बजाय अब 9वें स्थान पर: प्रधानमंत्री
भारत विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक प्रतिस्पर्धी सूचकांक में भी 16 स्थान ऊपर: प्रधानमंत्री
नई प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा हमारा नया मंत्र: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
वर्तमान समय में भारत में रहना बुद्धिमत्तापूर्ण है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
विश्वास कीजिये, हम ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से भारत में निवेश को और भी बेहतर बना रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधान मंत्री श्री कैमरोन,

मीडिया के सभी साथियो, 

प्रधान मंत्री कैमरोन, आपने संबंधों के प्रति जो भावना और दृष्टि दिखाई है उसके लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूं। आपने भारत ब्रिटेन के संबंधों को सशक्त करने में बड़ा योगदान दिया है।

मैं आपके गर्मजोशी से भरे स्वागत और भारत UK के संबंधों को सशक्त बनाने के आपके योगदान के लिए भी आपका धन्यवाद करता हूं।

आपके निमंत्रण के लिए, आपके गर्मजोशी से किए आदर सत्कार के लिए जिस प्रकार से आपने मेरे लिए समय दिया है उसके लिए भी मैं आभारी हूं।

UK की यात्रा पर आने पर मुझे बहुत प्रसन्नता है। यह संबंध भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐतिहासिक तौर पर हम एक-दूसरे के भलीभांति परिचित हैं। हमारे लोगों के बीच संबंध अतुलनीय हैं। हमारे मूल्य एक समान हैं। और इससे हमारे संबंधों को विशेष स्वरूप मिला है। हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी vibrant है। और हमारे संबंधों में निरंतर विस्तार हो रहा है – जैसे trade और investment, Defence और security, शिक्षा और विज्ञान, clean energy और स्वास्थ्य, technology और innovation, कला और संस्कृति।

अंतररष्ट्रीय स्तर पर हमारे साझे हित हैं, जो हम दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

आज हमने निर्णय लिया है कि हम अपने Political Dialogue को और घनिष्ठ बनाएगें और नियमित रूप से Bilateral Summit करेंगे। हमारे साझे मूल्यों के आधार पर विश्व के अन्य क्षेत्रों में भी विकास के लिए साझेदारी को शुरू करेंगे। और साथ ही साथ हर क्षेत्र में अपने द्विपक्षीय सहयोग को गहरा बनाएंगे।

आज हमने Civil Nuclear Agreement पर हस्ताक्षर किए हैं। यह हमारे आपसी विश्वास का प्रतीक है। और हमने Climate change का सामना करने के लिए हमारे दृढ़ संकल्प का परिचय भी दिया है। भारत के Global Center for Clean Energy Partnerships में सहयोग पर समझौता हुआ है। इससे वैश्विक Nuclear Industry में safety और security और मजबूत होगी।

UK के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को हम बहुत मूल्यवान मानते हैं, जिसमें defence trade और नियमित joint exercises भी शामिल हैं। यह साझेदारी निरंतर बढ़ेटी रहेगी।

मुझे बहुत प्रसन्नता है कि फरवरी 2016 में भारत में होने वाली Internal Fleet Review में UK भी शामिल होगा। भारत Defence के आधुनिकीकरण पर बल दे रहा है। और इसके लिए हम Defence manufacturing में 'Make in India' के मिशन को प्राथमिकता दे रहे हैं। मेरा विश्वास है कि UK इसमें एक महत्वपूर्ण साझेदार होगा।

Economic partnership हमारे संबंधों एक अहम और मजबूत स्तंभ है। मेरा विश्वास है कि यह संबंध आने वाले समय बड़ी तेजी से आगे बढेंगे क्योंकि मैं भारत में आपार संभावनाएं हैं और ब्रिटेन में आर्थिक क्षमता और सामर्थय है। UK भारत में तीसरा बड़ा निवेशक है। भारत UK में जितना निवेश करता है वो बाकि EU देशों में निवेश से अधिक है। भारत में UK के निवेश के प्रस्ताव के लिए हमने भारत में एक fast track mechanism की व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है। हम India UK CEO form के पुनर्गठन का स्वागत करते हैं।

London के financial market का हम funds raise करने के लिए और अधिक प्रयोग करेंगे। मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है कि हम भारतीय रेल के लिए लंदन में रेलवे rupee bond जारी करने जा रहे हैं। यह एक तरह से स्वाभाविक कि भारतीय रेल की यात्रा यहीं से शुरू हुई थी।

अगले दो दिनों में हमारे business sector के साथ होने वाली engagements का मैं उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहा हूं। और हम business sector से कई महत्वपूर्ण announcements की अपेक्षा करते हैं।

मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार और प्राइवेट सेक्टर दोनों के बीच हमारा clean energy और climate सहयोग में प्रगति हुई है। यह क्षेत्र महत्वपूर्ण भी है और इसमें आपार संभावनाएं भी हैं। भारत ने Climate change पर जो एक व्यापक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय योजना बनाई है उससे हमारे द्वीपक्षीय सहयोग से लाभ पहुंचेगा। हम आशा करते हैं कि पैरिस में होने वाले सम्मेलन में UN convention on climate change के framework के अंतर्गत ठोस परिणाम निकलेंगे और विश्व एक sustainable और low कार्बन भविष्य के लिए एक निर्णायक रास्ता तय होगा।

आज हमने कई और क्षेत्रों में ठोस परिणाम निकले हैं जिसका भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकता से संबंध है। इनमें स्मार्ट सिटीज़, स्वास्थ्य, river cleaning, skill और शिक्षा शामिल है। हम इस बात पर सहमत हैं कि सभी क्षेत्रों में हमारी साझेदारी के लिए technology, research और innovation में मजबूत नीव प्रदान करेंगे।

हम दोनों देश अपनी इस साझेदारी से जनता के लिए नए अवसर पैदा करेंगे और उनकी समद्धि बढ़ाएंगे। साथ ही साथ साझे हितों को प्राप्त कर पाएंगे और अपनी चुनौतियों का ठीक से सामना कर सकेंगे। जैसे एशिया में शांति और स्थिरता, विशेष करके दक्षिण और पश्चिम एशिया में; समुद्रीक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा आतंकवाद और अतिवाद।

इन सभी विषय पर मैं और प्रधान मंत्री Cameron आज और कल चैकरस में अपनी बात जारी रखेंगे।

अंत में, UN security council में भारत की स्थायी सदस्यता और अंतराष्ट्रीय export control regimes में भारत की सदस्यता के लिए ब्रिटेन के महत्वपूर्ण समर्थन के लिए प्रधान मंत्री Cameron जी का आभर व्यक्त करना चाहता हूं।

आज पार्लियामेंट में संबोधन करने का सम्मान मिला है। उसके बाद मैं India UK Business Summit को संबोधित करूंगा। इन दोनों अवसरों पर भारत और भारत – ब्रिटेन संबंधों पर और विस्तार से अपने विचार प्रकट करूंगा।

हमारे strategic partnership के लिए आज हमने एक Bold और महत्वाकांक्षी विजन रेखांकित किया है। और जो निर्णय हमने आज लिए हैं यह इस विजन को पाने के हमारे दृढ़विश्वास और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज के परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि हमारे संबंध नई और ऊंचाइयों पर आज ही पहुंच चुके हैं।

Thank You.

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Foreign investors pour Rs 35,000 cr in Indian bonds after govt tax exemption move

Media Coverage

Foreign investors pour Rs 35,000 cr in Indian bonds after govt tax exemption move
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकजुट प्रयासों से राष्ट्र की समृद्धि के महत्व पर संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 24, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, shared a Sanskrit Subhashitam emphasising that the prosperity of the nation remains steadfast through collective dedication and endeavor. It is this very spirit that infuses society with new energy and paves the way to fulfill the resolutions of development.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

"यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता।

नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥"

The Prime Minister posted on X:

"सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से राष्ट्र की समृद्धि अक्षुण्ण रहती है। यही भावना समाज को नई ऊर्जा देती है और विकास के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता।

नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥"