“महाराष्ट्र सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है”
"नौकरियों का स्वरुप तेजी से बदल रहा है और सरकार भी लगातार विभिन्न प्रकार की नौकरियों के अवसर पैदा कर रही है"
"रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दलित-पिछड़े, आदिवासी, सामान्य वर्ग और महिलाओं को समान रूप से उपलब्ध हो रहे हैं"
"केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 2 लाख करोड़ से अधिक की लगभग 225 परियोजनाओं को मंजूरी दी है"

नमस्कार!

मी, सर्वात आधी, आपला सर्वांचे, मनापासून अभिनंदन करतो ! आपला पैकी काही लोकाना, आज नियुक्तीपत्र प्रदान होत आहे, याचा मला खूप आनंद होत आहे। मी यासाठी, आपला, ला, खूप खूप शुभेच्छा देतो!

देश के युवाओं को सरकारी विभागों में सामूहिक रूप से नियुक्ति पत्र देने के अभियान में आज महाराष्ट्र का नाम भी जुड़ रहा है। धनतेरस के दिन केंद्र सरकार ने 10 लाख नौकरियां देने के अभियान की शुरुआत की थी। तभी मैंने कहा था कि आने वाले दिनों में विभिन्न राज्य सरकारें भी इसी तरह के रोजगार मेले किया करेंगी। इसी शृंखला में आज महाराष्ट्र में सैकड़ों युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र दिये जा रहे हैं। आज जिन युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र मिल रहा है, मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।

मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्रीमान एकनाथ शिंदे जी और उप-मुख्यमंत्री भाई देवेंद्र फणनवीस जी का भी अभिनंदन करता हूं। इतने कम समय में रोजगार मेले के आयोजन से स्पष्ट है कि महाराष्ट्र सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में मजबूत संकल्पों के साथ बढ़ रही है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र में इस तरह के रोजगार मेले का और विस्तार किया जाएगा। मुझे बताया गया है कि महाराष्ट्र के गृह विभाग में हजारों पुलिस कॉन्सटेबल की भर्ती होगी और ग्रामीण विकास विभाग में भी भर्ती अभियान चलाया जाएगा।

साथियों,

इस समय देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में बहुत बड़ी भूमिका हमारे युवाओं की है, आपकी है। बदलते हुए समय में जिस तरह तेजी से Nature of Job बदल रहा है, उतनी ही तेजी से सरकार भी अलग-अलग तरह की Jobs के लिए लगातार मौके बना रही है। स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी लोन देने वाली मुद्रा योजना के तहत सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक की मदद युवाओं को दी है। इसका बड़ा लाभ महाराष्ट्र के युवाओं ने उठाया है। सरकार स्टार्ट-अप्स को, लघु उद्योगों को-MSME’s को हर संभव आर्थिक मदद दे रही है, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिले।

साथियों,

सरकार के प्रयासों की सबसे अहम बात ये है कि रोजगार और स्वरोजगार के ये अवसर दलित-पिछड़े, आदिवासी, सामान्य वर्ग और महिलाएं, सभी को समान रूप से उपलब्ध हो रहे हैं। सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में सेल्फ हेल्प ग्रुप को भी बहुत बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले 8 वर्षों में 8 करोड़ महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं। इन सेल्फ हेल्प ग्रुप को साढ़े 5 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। अब इन समूहों से जुड़ी महिलाएं, अपने उत्पाद तो बना ही रही हैं, दूसरी अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही है।

साथियों,

आज देश भर में इंफ्रास्ट्रक्चर, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रो में सरकार जो रिकॉर्ड निवेश कर रही है, उससे भी लगातार रोजगार के नए-नए अवसर बन रहे हैं। अगर हम सिर्फ महाराष्ट्र की ही बात करें तो केंद्र सरकार की तरफ से 2 लाख करोड़ से ज्यादा के लगभग सवा दो सौ प्रोजेक्ट्स मंजूर किए गए हैं। इन प्रोजेक्ट्स पर या तो काम चल रहा है या काम बहुत जल्द शुरू होने वाला है। आप कल्पना कर सकते हैं, महाराष्ट्र में रेलवे में 75 हजार करोड़ रुपए और आधुनिक सड़कों के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स स्वीकृत किए गए हैं। सरकार जब इतनी बड़ी राशि इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करती है तो उस वजह से भी रोजगार के लाखों नए अवसर बनते हैं।

साथियों,

मुझे विश्वास है कि भविष्य में महाराष्ट्र में युवाओं के लिए इसी तरह रोजगार के अनगिनत अवसर तैयार होते रहेंगे। एक बार फिर, आज नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवक-युवतियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
NTA terminates 47 officials amid major exam reform drive, more action ahead

Media Coverage

NTA terminates 47 officials amid major exam reform drive, more action ahead
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सभी को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी
July 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आषाढ़ी एकादशी के पवित्र अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह शुभ दिन भक्ति और करुणा के शाश्वत संदेश का प्रतीक है।

श्री मोदी ने प्रार्थना की कि भगवान विट्ठल का आशीर्वाद सभी के लिए सुख, सद्भाव और समृद्धि लाए और सभी का एक बेहतर समाज की ओर मार्गदर्शन करे। प्रधानमंत्री ने यह भी कामना की कि वे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण और सम्मान के लिए अथक सेवा और कार्य करने के हमारे संकल्प को मजबूत करें।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में साझा किया:

“आषाढ़ी एकादशी के पवित्र अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह शुभ दिन भक्ति और करुणा के शाश्वत संदेश का प्रतीक है। भगवान विट्ठल के आशीर्वाद हमें आनंद, सद्भाव और समृद्धि प्राप्त हो और हम एक बेहतर समाज की ओर अग्रसर हों। वे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण और सम्मान के लिए अथक सेवा करने और कार्य करने के हमारे संकल्प को मजबूत करें।”

"आषाढी एकादशीच्या पवित्र पर्वानिमित्त हार्दिक शुभेच्छा. हा मंगलमय दिवस भक्ती, करुणा आणि सामाजिक सलोख्याचा चिरंतन संदेश देणारा आहे. भगवान विठ्ठलाचे आशीर्वाद आपल्या सर्वांच्या आयुष्यात आनंद, सलोखा आणि समृद्धी घेऊन येवो, हीच कामना. समाजातील प्रत्येक व्यक्तीच्या कल्याणासाठी आणि सन्मानासाठी अविरत कार्य करण्याचा आपला संकल्प अधिक दृढ होवो, हीच विठ्ठल चरणी प्रार्थना."