पिछले 10 साल विकास के 'ट्रेलर' के रहे, आगे हमें देश को नई ऊंचाई पर ले जाना है: मेरठ में पीएम मोदी
भारत की विश्वसनीयता नई ऊंचाई पर है, पूरी दुनिया भारत की ओर विश्वास से देख रही है: मेरठ में पीएम मोदी
मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हूं, इसलिए कुछ लोग आपा खो रहे हैं: मेरठ में पीएम मोदी
हम अपने अगले कार्यकाल के पहले 100 दिनों में लिए जाने वाले बड़े फैसलों पर काम कर रहे हैं: मेरठ में पीएम मोदी

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

आप सबको राम-राम!
मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़धाम, उसका आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिए हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, नमन करता हूं।

साथियों
मेरठ की इस धरती के साथ ही मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। आपको याद होगा, 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरूआत यहीं मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। साथियों, 2024 का ये चुनाव सिर्फ एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। कौन सांसद बने कौन ना बने इसका चुनाव नहीं है। 2024 का ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। मैं आपको याद करना चाहता हूं, जब भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था, तो भारत में चारों तरफ गरीबी थी। जब भारत 5वें नंबर पर पहुंचा, तो 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलने में सफल हुए। और मैं आपको गारंटी देता हूं कि जब भारत दुनिया में नंबर-3 पर पहुंचेगा, तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही लेकिन साथ-साथ एक सामर्थ्यवान, सशक्त मध्यम वर्ग देश को नई ऊर्जा देता होगा। और इसलिए आज पूरा देश कह रहा है... तीसरी बार...मोदी सरकार...। तीसरी बार...मोदी सरकार...। तीसरी बार...मोदी सरकार...। 4 जून...400 पार ! 4 जून...400 पार ! 4 जून...400 पार !

साथियों,
मैंने लाल किले से कहा था- यही समय है, सही समय है।
भारत का समय आ गया है, भारत चल पड़ा है।
आज भारत में तेज़ी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है।
आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है।
आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए अनगिनत नए अवसर बन रहे हैं।
आज देश की नारीशक्ति, नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है।
आज भारत की साख दुनिया भर में भारत की साख नई ऊंचाई पर है, इतना ही नहीं पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है।
हमारी सरकार भी तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है।
हम आने वाले 5 साल का रोडमैप बना रहे हैं। नई सरकार बनने के बाद पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है। पिछले 10 वर्षों में विकास का जो मोमेंटम बना, वो अब और तेजी से आगे बढ़ेगा। इन 10 वर्षों में तो आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है। अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

भाइयों और बहनों,
मोदी को आज की पीढ़ी के साथ ही, आने वाली पीढ़ियों की भी चिंता है। देश की आने वाली पीढ़ियों को पुरानी चुनौतियों में अपनी ऊर्जा ना खपानी पड़े, मैं इसके लिए भी काम कर रहा हूं। NDA सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने है। इन 10 सालों में ऐसे अनेक काम हुए हैं, जिनको पहले असंभव मान लिया गया था। अब आप देखिए... अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनेगा, ये लोगों को असंभव लगता था। लेकिन राम मंदिर भी बना है और हर रोज वहां लाखों लोग दर्शन के लिए भी जा रहे हैं। और आपने देखा है...
ब्रज में कान्हा और राधा तो हर बार की तरह होली खेले ही, इस बार अवध में रामलला ने भी खूब होली खेली।

साथियों,
हमारे देश में हमारी सेना को वन रैंक-वन पेंशन को लेकर भी पहले कितने वायदे किए गए। कभी देश में वन रैंक वन पेंशन लागू होगा, ये हमारे सेना के जवानों ने आशा छोड़ दी थी। ये भी असंभव लगता था। लेकिन हमने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन लागू किया बल्कि हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों को उनके हक का एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा दिया। साथियों तीन तलाक के विरुद्ध एक सख्त कानून भी लोगों को असंभव लगता था। आज तीन तलाक के खिलाफ ना सिर्फ कानून बन चुका है बल्कि ये हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी भी बचा रहा है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले असंभव लगता था। लेकिन नारीशक्ति वंदन अधिनियम भी आज सच्चाई बन चुका है। साथियों, जम्मू कश्मीर में आर्टिकल-370 कभी हटेगा, ये भी लोगों असंभव लगता था। लेकिन आर्टिकल 370 भी हटा है और जम्मू-कश्मीर का तेज विकास भी हो रहा है। और इसलिए आज लोग बीजेपी के 370 सीटों का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

साथियों,
ये मोदी गरीबी से तपकर आज यहां पहुंचा है, और इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की पीड़ा, हर गरीब की तकलीफ मोदी भलीभांति समझता है। इसलिए हमने गरीब की हर चिंता को दूर करने के लिए योजनाएं बनाईं। गरीब को इलाज की चिंता ना हो, इसलिए हमने 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना बनाई। गरीब को राशन की चिंता ना हो, इसलिए हमारी सरकार 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दे रही है। जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूजा है। हमने गरीब को सिर्फ सशक्त ही नहीं किया है बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान हमने लौटाया है। ये हमारी सरकार है जिसने 50 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोले हैं। ये हमारी सरकार है जिसने 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर बनाकर दिए हैं।
य़े हमारी सरकार है जिसने 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं की गरिमा की रक्षा की है। ये हमारी सरकार है जिसने ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन से अंधेरा दूर किया है।

भाइयों और बहनों,
बीते 10 वर्ष, देश में माताओं-बहनों-बेटियों के लिए सुविधा, सुरक्षा और सम्मान के रहे हैं। आने वाले 5 साल, नारीशक्ति की समृद्धि के होने वाले हैं। देश में करोड़ों बहनों-बेटियों को हमने पहली बार उद्यमी बनाया। उनके लिए फौज के, दूसरी नौकरियों के दरवाज़े खोल दिए। पुलिस हो या फिर अर्धसैनिक बल हों, इसमें आज बेटियों की संख्या दोगुने से अधिक हो चुकी है। मुद्रा योजना ने करोड़ों बहनों को पहली बार अपना बिजनेस शुरू करने का संबल दिया है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इससे गांव की हमारी बहनों को अतिरिक्त कमाई होने लगी है। और मोदी का सपना भी है और मोदी की गारंटी भी है। अब देश की 3 करोड़ महिलाओं को, ये मोदी की गारंटी सुन लीजिए, और 2029 में मेरे से हिसाब भी मांग लेना। ये मोदी की गारंटी है तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम कर रहा है।

साथियों,
नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं। ये ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं ये खेती काम आसान बनाने वाले हैं। जब गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनेंगी, तो उनका गौरव भी बढ़ेगा और उनकी कमाई भी बढ़ेगी और किसानी भी सरल हो जाएगी।

साथियों,
बीते 10 वर्षों में देश ने देखा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कितनी बड़ी लड़ाई हमने शुरू की है। हमने सुनिश्चित किया है कि गरीब का पैसा, बीच में कोई और ना हड़प पाए। हमारी सरकार ने कागजों से 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाए हैं। आप हैरान हो जाएंगे, पहले ऐसी सरकार चलती थी, जिनका जन्म ही नहीं हुआ ऐसे लोगों के नाम पर पैसे जाते थे। ऐसे दस करोड़ नाम हटाने की मोदी ने हिम्मत की है। और ऐसा करके हमने आपके देशवासियों के पौने तीन लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचाए हैं। लेकिन भाइयों और बहनों, मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं, इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। वो अपना आपा खो बैठे हैं और मेरे प्यारे देशवासियों ‘मैं कहता हूं, मोदी की गारंटी कहती है मोदी का मंत्र है भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ’। ये चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है। एक खेमा एनडीए का जो भ्रष्टाचार को हटाने के लिए मैदान में है, दूसरा वो खेमा जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है फैसला आपको करना है।
क्या भ्रष्टाचारियों को बचाना है?
क्या भ्रष्टाचारियों को बचाना है?
क्या भ्रष्टाचारियों को बचाना है?
भ्रष्टाचार जाना चाहिए की नहीं जाना चाहिए?
भ्रष्टाचार हटना चाहिए की नहीं हटना चाहिए?
भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए की नहीं होना चाहिए?
इसलिए भाइयों बहनों जब मोदी पूरी ताकत से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। तो इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन भी बना लिया है। इनको लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा। लेकिन मेरे लिए मेरा भारत-मेरा परिवार है। मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं उनके खिलाफ एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। और इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं। सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है। और इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। और इसलिए पूरे देश में आपने टीवी पर देखा होगा, कहीं बिस्तर के नीचे से नोटों के ढेर निकल रहे हैं, कहीं दीवारों से नोटो के ढ़ेर निकल रहे हैं। और अभी-अभी तो मैंने देखा कि वॉशिंग मशीन में नोट के ढेर थे।

साथियों,
मैं भ्रष्टाचारियों पर सिर्फ कार्रवाई ही नहीं कर रहा, लेकिन मेरे देशवासी मेरी बात समझ लीजिए मेरी गारंटी है, इन भ्रष्टाचारियों ने इन बेईमानों ने जिसका धन लूटा गया है, उस धन को मैं लौटा भी रहा हूं। कांग्रेस की सरकार के दौरान गरीबों का, छोटे निवेशकों का, बैंकों का, हजारों करोड़ रुपए हड़प लिया गया था। आपको खुशी होगी साथियों, हमने भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करके 17 हजार करोड़ रुपए... कितने ?... 17 हजार करोड़ रुपए... कितने ?... कितने ?... कितने ?... 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मैंने उन, जिनके गए थे उनको वापस लौटा दिया है। जिनका पैसा गया है, उनके पैसे वापस मिले, इसके लिए मैं लगातार काम कर रहा हूं। ईडी ने जो संपत्ति जब्त की है और अगर रिकॉर्ड मिलता है, ये जिसके पैसे हैं उसी से गए हैं तो मोदी आपके पैसे वापस दिलवाने के लिए जी-जान से लड़ने वाला है। और मैं आज, ये मेरठ की धरती, क्रांतिकारियों की धरती, वीरों की धरती से भ्रष्टाचारी को साफ-साफ कह रहा हूं... भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें... ये मोदी पर चाहे कितने भी हमले करें, ये मोदी है.. रुकने वाला नहीं है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों ना हो एक्शन होगा... जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा- ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,
मेरठ की इस धरती का देश की अखंडता और एकता से बड़ा रिश्ता रहा है। ये स्वतंत्रता सेनानी वीर मंगल पांडे की कर्मभूमि है। ये धरती धनसिंह कोतवाल जैसे शूरवीर की धरती है है। शौर्य की इस धरती से आज मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि कैसे कांग्रेस और इंडी अलायंस देश की अखंडता और देश की एकता को तोड़ते रहे हैं।
आज ही कांग्रेस का ये एक और देशविरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूर, कुछ किलोमीटर की दूरी पर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में समंदर में एक टापू है, एक द्वीप है - कच्चाथीवू। अलग-अलग नाम भी लोग बोलते हैं कच्चाथीवू। ये द्वीप सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। देश आजाद हुआ तब हमारे पास था और ये हमारे भारत का एक अभिन्न अंग रहा है। लेकिन कांग्रेस ने 4-5 दशक पहले कह दिया कि ये द्वीप तो गैर जरूरी है, फालतू है.. यहां तो कुछ होता नहीं है...और ये कहते हुए मां भारती का एक अंग, आजाद भारत में ये कांग्रेस के लोगों ने इंडी अलायंस के साथियों ने मां भारती का एक अंग काट दिया और भारत से अलग कर दिया। देश कांग्रेस के रवैये की कीमत आज तक चुका रहा है। भारत के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समंदर में जाते हैं, तमिलनाडु के हैं, केरल के हैं, पुडुचेरी के हैं, तेलंगाना के हैं, आंध्र के हैं, इस द्वीप की तरफ जाते हैं तो उनको गिरफ्तार कर लिया जाता है, उनकी बोच को कब्जा कर लिया जाता है। ये कांग्रेस के पाप का परिणाम है कि हमारे मछुआरे आज भी सजा भुगतते चले जा रहे हैं। और कांग्रेस पार्टी इतनी बड़ी उनकी पाप की जब बात आती है तो कांग्रेस की बोलती बंद हो जाती है। डीएमके जैसे दल, जो कांग्रेस के साथी है, वे भी मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाते हैं। आप मुझे बताइए, क्या ऐसा इंडी गठबंधन जिसने मां भारती का टुकड़ा करके दे दिया, क्या ऐसा गठबंधन देशहित में कोई फैसला ले सकता है क्या? देश का भला कर सकता है क्या? क्या देश को एक रख सकता है क्या?

साथियों,
इंडी गठबंधन वाले ना देश के जवानों का हित सोच सकते हैं ना ही देश के किसानों का हित सोच सकते हैं, ना ही देश के मुछुआरों का हित सोच सकते हैं। किसानों से नफरत करने वाले इंडी गठबंधन ने चौधरी चरण सिंह जी को भी उचित सम्मान नहीं दिया। जब चौधरी साहब को भारत रत्न पर संसद में चर्चा हो रही थी, तब इंडी गठबंधन ने पार्लियामेंट के अंदर जो किया, वो पूरे देश ने देखा है। जब हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी संसद में चौधरी चरण सिंह जी के भारत रत्न के सम्मान को लेकर के बोलने के लिए खड़े हुए तो उनकी आवाज को रोकने की कोशिश की गई। भाई जयंत चौधरी को अपमानित करने का प्रयास किया गया। कांग्रेस और सपा को देश के किसान, इस क्षेत्र के लोगों से घर-घर जाकर माफी मांगनी चाहिए। और यहां का एक-एक नागरिक कभी भी कांग्रेस और सपा जैसे उनके साथियों को कभी माफ नहीं कर सकते।

साथियों,
चौधरी साहब ने अपना जीवन किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित किया था। हमारी सरकार भी किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। यहां तो इतनी बड़ी अनाज मंडी है...यहां की गुड़ की मंडी है सारे देश में जानी जाती है। आप भूले नहीं होंगे कि कैसे आप गन्ना किसानों को परेशान किया गया था। गन्ना किसानों के हजारों करोड़ रुपए बकाया होना, सामान्य बात हो गई थी। चीनी मिलों को धड़ाधड बंद किया जा रहा था, कौड़ियों के भाव बेचा जाता था। मोदी ने किसानों के साथ हो रही ये सारी हेरा-फेरी बंद करा दी है।

साथियों,
हम गन्ने की खेती को चीनी और गुड़ तक सीमित नहीं रखना चाहते।
हम देश की हर गन्ना बेल्ट को देश की ऊर्जा बेल्ट भी बनाना चाहते हैं। गन्ने से बनने वाले इथेनॉल से गाड़ियां चलें, इसके लिए आज देश भर में काम हो रहा है। 10 वर्ष पहले सिर्फ 40 करोड़ लीटर इथेनॉल ही बनता था, आज 500 करोड़ लीटर इथनॉल का उत्पादन हो रहा है।
इथेनॉल की खरीद बढ़ने की वजह से 10 साल मे लगभग 70 हजार करोड़ रुपए देश के किसानों को मिले हैं।

साथियों,
हमारा निरंतर प्रयास है कि किसान की लागत कम और लाभ अधिक हो। इसलिए, पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए यूपी के किसानों को हजारों करोड़ रुपए की मदद दी गई है। 500 करोड़ रुपए से ज्यादा तो यहां मेरठ के किसानों को मिले हैं। आज यूरिया की जो बोरी दूसरे देशों में 3 हजार रुपए तक में मिलती है वही बोरी हम किसानों को सिर्फ 300 रुपए से भी कम में दे रहे हैं। आप सभी किसानों की भंडारण की समस्या को दूर करने के लिए भी बीजेपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हमने दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना की शुरुआत की है। इसके तहत देश में 2 लाख से ज्यादा गोदाम बनाए जा रहे हैं। हमारी सरकार मिलेट्स-श्रीअन्न के लिए जो अभियान चला रही है, उसका भी बड़ा फायदा छोटे किसानों को मिल रहा है।

भाइयों और बहनों,
NDA सरकार आपके पैसे बचें, इस दिशा में लगातार काम कर रही है। हमने कम बिजली से ज्यादा रोशनी देने वाले LED बल्ब की योजना बनाई। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली बिल में हजारों करोड़ रुपए बचे। अब हम एक नई योजना लेकर आए हैं- और मैं तो चाहूंगा कि इस क्षेत्र के लोग इस योजना का भरपूर फायदा उठाए। हमारी नई योजना है पीएम सूर्यघर- मुफ्त बिजली योजना। इसके तहत आपके घर का बिजली का बिल जीरो... फ्री बिजली हर परिवार को मिलेगी। अब योजना क्या है? घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए लगभग 75 हज़ार रुपए तक सरकार मदद करेगी। कुछ हफ्ते पहले यह योजना शुरू हुई है। अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। और मैं वादा करता हूं कि चुनाव समाप्त होने के बाद सरकार बनते ही मैं इस काम को और तेज करने वाला हूं, ताकि आपके बिजली का बिल जीरो हो जाए।

साथियों,
ये भाजपा सरकार है, जो इस पूरे क्षेत्र मे विकास को नई ऊंचाई पर ले जा रही है।
देश का पहला नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर, दिल्ली से मेरठ तक बना है।
आज मेरठ जिले से होकर तीन अलग-अलग एक्सप्रेस-वे गुज़र रहे हैं।
मेरठ मेट्रो पर भी तेज़ी से काम चल रहा है।
हमारा मेरठ, फ्रेट कॉरिडोर से भी कनेक्टेड है।
यहां मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है।
मेरठ एक बड़ा एजुकेशन हब भी बन रहा है।
जिस प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर मेरठ में बन रहा है, उससे यहां हर प्रकार के छोटे-बड़े उद्योगों का विस्तार होगा, नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

 

साथियों,
इस रैली में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने, आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने, NDA के हमारे सभी साथी दलों ने भारी मेहनत की है। NDA ने इस क्षेत्र में बहुत मजबूत उम्मीदवार खड़े किए हैं। हमारे अरुण गोविल जी, राजकुमार सांगवान जी, संजीव बालयान जी, भाई चंदन जी, प्रदीप चौधरी जी हमारे इन साथियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए मैं आपस सभी से प्रार्थना करने के लिआ आया हूं। इसलिए 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को आप गर्मी कितनी हो क्यों ना हो.. वोट डालने के लिए जरूर निकलना है। वोट डालेंगे ना? औरों से भी डलवाएंगे ना? घर-घऱ जाएंगे ना? आपका एक-एक वोट विकसित भारत के लिए होगा। आपका वोट, देशहित में और बड़े निर्णय के लिए होगा। और इसलिए आप मेरे साथ बोलिए... सब मेरे साथ बोलिए...
विकसित भारत के लिए....400 पार।
गरीबी से मुक्ति के लिए...400 पार
युवाओं को नए अवसर के लिए...400 पार
नारी सशक्तिकरण के लिए...400 पार।
किसानों की समृद्धि के लिए...400 पार।
भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए...400 पार।
साथियों,
आप मेरा एक काम करेंगे? करेंगे? ऐसे नहीं हाथ ऊपर करके बताइए... मेरा एक काम करेंगे? ये मेरा पर्सनल काम है करेंगे? चुनाव वाला काम नहीं करेंगे? पक्का करेंगे? मेरा काम बहुत छोटा सा है।
आप घर-घर जाना और हर घर जाकर कहना कि तुम्हारे मोदी जी मेरठ आए थे। और मोदी जी ने आपको प्रणाम भेजा है। मेरा प्रणाम घर-घर पहुंचा दीजिए...
मेरे साथ बोलिए
भारत माता की... ! भारत माता की... ! भारत माता की... ! भारत माता की... !
बहुत-बहुत धन्यवाद

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India among Asia's fastest-growing green economies with $110 billion revenue in 2025: LSEG

Media Coverage

India among Asia's fastest-growing green economies with $110 billion revenue in 2025: LSEG
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Abelardo de la Espriella on his victory in the Colombian presidential elections
June 26, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi congratulated Abelardo de la Espriella on his victory in the Colombian presidential elections.

The Prime Minister noted that India deeply values its close friendship with Colombia which continues to grow in all areas. “I convey my best wishes for a successful tenure and look forward to working together to further deepen our bilateral relations in the years ahead”, Shri Modi added.

Shri Modi posted on X;

Heartiest congratulations, Abelardo de la Espriella, on your victory in the Colombian presidential elections.

India values its close friendship with Colombia which continues to grow in all areas. I convey my best wishes for a successful tenure and look forward to working together to further deepen our bilateral relations in the years ahead.

@ABDELAESPRIELLA