प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे युवा मित्रों की अद्भुत प्रतिभा ने मुझे नई ऊर्जा प्रदान की है

प्रधानमंत्री: अच्छा तो तुम आर्टिस्ट भी हो?

विद्यार्थी: सर आपकी ही कविता है।

प्रधानमंत्री: मेरी ही कविता गाओगी।

विद्यार्थी: अपने मन में एक लक्ष्य लिए, मंज़िल अपनी प्रत्यक्ष लिए

हम तोड़ रहे हैं जंजीरें, हम बदल रहे हैं तकदीरें

ये नवयुग है, ये नव भारत, हम खुद लिखेंगे अपनी तकदीर

हम बदल रहे हैं तस्वीर, खुद लिखेंगे अपनी तकदीर

हम निकल पड़े हैं प्रण करके, तन-मन अपना अर्पण करके

जिद है, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊँचा जाना है

एक भारत नया बनाना है, अम्बर से ऊँचा जाना है, एक भारत नया बनाना है।

प्रधानमंत्री: वाह।

प्रधानमंत्री: क्या नाम है?

विद्यार्थी: स्पष्ट नहीं।

प्रधानमंत्री: वाह आपको मकान मिल गया है? चलिए, प्रगति हो रही है नये मकान में, चलिए बढ़िया।

विद्यार्थी: स्पष्ट नहीं।

प्रधानमंत्री: वाह, बढ़िया।

प्रधानमंत्री: यूपीआई..

विद्यार्थी: हाँ सर, आज हर घर में आप की वजह से यूपीआई है..

प्रधानमंत्री: ये आप खुद बनाती हो?

विद्यार्थी: हां।

प्रधानमंत्री: क्या नाम है?

विद्यार्थी: आरणा चौहान।

प्रधानमंत्री: हाँ

विद्यार्थी: मुझे भी आपको एक पोयम सुनानी है।

प्रधानमंत्री: पोयम सुनानी है, सुना दो।

विद्यार्थी: नरेन्द्र मोदी एक नाम है, जो मीत का नई उड़ान है,

आप लगे हो देश को उड़ाने के लिए, हम भी आपके साथ हैं देश को बढ़ाने के लिए।

प्रधानमंत्री: शाबाश।

प्रधानमंत्री: आप लोगों की ट्रेनिंग हो गई?

मेट्रो लोको पायलट: यस सर।

प्रधानमंत्री: संभाल रहे हैं?

मेट्रो लोको पायलट: यस सर।

प्रधानमंत्री: आपको संतोष होता है इस काम से?

मेट्रो लोको पायलट: यस सर। सर, हम इंडिया की पहली (अस्पष्ट)...सर काफी गर्व होता है इसका..., अच्छा लग रहा है सर।

प्रधानमंत्री: काफी ध्यान केंद्रित करना पड़ता होगा, गप्पे नहीं मार पाते होंगे?

मेट्रो लोको पायलट: नहीं सर, हमारे पास समय नहीं होता ऐसा कुछ करने का…(अस्पष्ट) ऐसा कुछ नहीं होता।

प्रधानमंत्री: कुछ नहीं होता।

मेट्रो लोको पायलट: yes सर..

प्रधानमंत्री: चलिए बहुत शुभकामनाएं आप सबको।

मेट्रो लोको पायलट: Thank You Sir.

मेट्रो लोको पायलट: आपसे मिलकर हम सबको बहुत अच्छा लगा सर..

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission

Media Coverage

On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।