जेडीयू और भाजपा की एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला: मुंगेर में पीएम मोदी
बिहार में एनडीए के 'संतुष्टिकरण' और इंडी गठबंधन के 'तुष्टिकरण' मॉडल के बीच मुकाबला: पीएम मोदी

भारत माता की, भारत माता की।

चंडिका माई के ई पवित्र धरती के गोड़ लागै छीये,
अंग राज कर्ण के ई भूमि के प्रणाम करै छीये.

मुंगेर की ये धरती स्वाभिमान की धरती है, विरासत की धरती है। इस क्षेत्र ने भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कई बार कल्पना तक मुश्किल हो जाती है। आज NDA सरकार, भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है। और इस समय दुनिया भी जानती है कि ये समय भारत का है। दुनिया को भी लगता है कि जितनी मज़बूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे, उतनी ही मज़बूती दुनिया को भी मिलेगी। 10 साल में भारत की जो ये साख बढ़ी है, आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है कि नहीं बज रहा है। आज दुनिया के हर देश में भारतीय का गौरव हो रहा है कि नहीं हो रहा है। आज भारत का सम्मान बढ़ रहा है कि नहीं बढ़ रहा है। ये किसके कारण हुआ है? ये आपका जवाब गलत है। ये मोदी के कारण नहीं हुआ है, ये आपके एक वोट के कारण हुआ है। ये आपके वोट की ताकत है जिसने दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बजा दिया है। आपने अपने वोट से पहली बार NDA की मजबूत सरकार बनाई, मोदी को आशीर्वाद दिया। आज जो दिख रहा है न वो आपके उस वोट का का ये परिणाम है। आज भी इतनी विशाल संख्या में आप यहां आए हैं। उससे ज्यादा बाहर धूप में दिख रहे हैं मुझे। ये इस बात का प्रमाण है कि मुंगेर, बेगुसराय और खगड़िया भी एक स्वर से कह रहा है- फिर एक बार—मोदी सरकार !

भाइयों और बहनों,

लालटेन वाले उस अंधकार युग में जो जंगलराज चलता था, उसको मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में ही सोचता था। लेकिन नीतीश जी जेडीयू-बीजेपी के नेतृत्व में NDA सरकार ने लालटेन के उस अंधेरे से बिहार को बाहर निकाला है। बड़ी मेहनत करके बिहार को बाहर निकाला है। अब जब भारत तेज़ी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज़ विकास का भी ये सही समय है। साथियों,आज हम देश में वंदे भारत, अमृत भारत और बुलेट ट्रेन जैसी नई ट्रेनें चला रहे हैं। ये सिर्फ आधुनिक सुविधाएं भर नहीं हैं। आज हम पटरी से लेकर, ट्रेन के इंजन और डिब्बे तक भारत में ही बना रहे हैं, इतना ही नहीं, दुनिया के और देशों को यानि विदेशों को भी बेच रहे हैं। इससे आने वाले समय में बिहार के रेल कारखानों को भी बहुत लाभ होने वाला है। हम भारत को दलहन और तिलहन में भी आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर चले हैं। इसके लिए आने वाले 5 साल में मिशन मोड पर काम होगा। ऐसे में दलहन के कटोरे के रूप में इस क्षेत्र के किसानों की भूमिका और बड़ी होने जा रही है।

साथियों,

आज बिहार में, इस चुनावी जंग में जो लड़ाई चल रही है एक तरफ NDA के संतुष्टिकरण मॉडल और इंडी गठबंधन के तुष्टिकरण मॉडल के बीच है। हमारा मॉडल है संतुष्टिकरण कोई छूट न जाए, जिसके हक का है वो मिलना चाहिए। हमने माताओं-बहनों को टॉयलेट, गैस, बिजली, पानी की सुविधा दी। हमने मुफ्त राशन और मुफ्त इलाज की गारंटी दी। कभी किसी से नहीं पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है। तुम मंदिर जाते हो कि मस्जिद जाते हो। तुम्हारी जाति क्या है। हमने तो कहा जो हकदार है उनको सबको मिलेगा। यही सच्चा सेकुलरिज्म है, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमने गरीबों के पक्के घर बनाए, वो भी माताओं-बहनों के नाम किए। लेकिन इंडी-गठबंधन अपनी पूरी ताकत सिर्फ तुष्टिकरण पर लगा रहा है। कांग्रेस के शहज़ादे का कहना है कि वो देशभर में हर परिवार की कमाई का, प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। परिवार के पास क्या होता है?...कुछ छोटी-मोटी बचत होती है, छोटी-मोटी गुमटी-दुकान-मकान होता है। हमारी बहनों के पास कुछ जेवर-गहने होते हैं, स्त्रीधन तो हमारे यहां बहुत पवित्र होते हैं। मंगलसूत्र होता है। भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की गलत नज़र अब आपकी इस संपत्ति पर भी पड़ गई है।

साथियों,

कांग्रेस कहती है कि वो किसानों के घर और ज़मीन के सर्वे कराएगी और आप पर विरासत टैक्स लगाएगी। हर परिवार का एक्सरे निकालेंगे। यानि आप अपनी पूरी संपत्ति, आज तो आपके पास जो भी है, मरते समय अपने बच्चों को दे देते हैं। कोई लिखकरके जाता है या मरने के बाद उनके बच्चों को मिल जाता है। लेकिन अब कांग्रेस ऐसा घोषणापत्र लेकर आई है। कांग्रेस ने ऐसी घोषणा की है कि अब आप अपना घर, खेत-खलिहान, दुकान जो आपकी मेहनत से बना है, जिसके मालिक आप हैं। अब आप अपने बच्चों को नहीं दे। कांग्रेस का कहना है, शहजादे के गुरु का कहना है कि उसमें से आधे से अधिक कांग्रेस सत्ता में आई तो उसे हड़प लेंगे। यानि आपके पास गांव में 4 कमरों का घर है, तो आपके बाद आपकी संतान को सिर्फ 2 कमरे मिलेंगे। मान लीजिए किसी किसान के पास 10 बीघा ज़मीन है। कांग्रेस की सरकार बनी, तो 5 बीघा ही उसकी संतानों को मिलेगा। ऐसा भयानक विचार लेकरके ये इंडी गठबंधन वाले आए हैं। और इधर आरजेडी वाले इतनी चर्चा चल रही है, लेकिन मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। क्यों वो भी मौन रखकर ये संपत्ति का भागीदारी का मजा लेना चाहते हैं। विरासत टैक्स के रूप में कांग्रेस अपनी जो खासमखास वोट-बैंक को देगी। आरजेडी की अपनी खासमखास वोटबैंक होगी ये आपका लूटकर उनको देगी। और इसीलिए आज पूरा देश चिंतित है, हर नौजवान चिंतित है, हर बुजुर्ग मां-बाप चिंतित है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है - कांग्रेस की लूट: ज़िंदगी के साथ भी, ज़िंदगी के बाद भी। मरने के बाद भी लूटेंगे। कांग्रेस की इस योजना में आरजेडी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। साथियों,युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नए अवसर देना, रोजगार के मौके देना NDA की प्राथमिकता है। NDA सरकार मुद्रा योजना, स्टार्ट अप योजना से, नौजवानों को लाखों रुपए की मदद दे रही है। मकसद यही है कि देश के युवा अपने स्टार्ट अप शुरू करें, अपनी कंपनियां खोलें, अपने इच्छा अनुसार काम शुरू करें। लेकिन कांग्रेस, नौजवानों की सैलरी, उनकी कमाई पर, छोटे उदयोगों की कमाई पर भी भारी टैक्स लगाना चाहती है।

भाइयों और बहनों,

इंडी गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है। ये भारत के संविधान की भावना के विरुद्ध, हमारे पूर्वजों ने महीनों तक चर्चा करके जो हमारा देश का संविधान बनाया, जिस संविधान को बाबा अंबेडकर ने लिखा उस संविधान की भावना खिलाफ, बाबा साहब अंबेडकर की योजना और विचार के खिलाफ अब वे धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहते हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में उन्होंने एक मॉडल बनाया है। मेरे ओबीसी समाज के जो भाई यहां हैं, ये जरा समझ लें, कितना बड़ा भयंकर संकट इनका खेल है। कर्नाटक में उन्होंने एक मॉडल बनाया है। जो अब संविधान का उनका, बेईमानी के साथ धर्म के आधार पर आरक्षण लाने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया, तो अब वो पिछले दरवाजे से खेल खेल रहे हैं। और इसलिए उन्हेंने क्या किया, कर्नाटका में जो ओबीसी को 27 परसेंट आरक्षण संविधान ने दिया है, बाबा साहब अंबेडकर ने दिया है, भारत की संसद ने दिया है। उन्होंने क्या किया रातोंरात कर्नाटका में जितने भी मुसलमान समाज के लोग हैं, जरूरी नहीं है वो अगड़ा हो पिछड़ा हो, कुछ भी नहीं, सब के सब, रातोंरात एक कागज निकाला, ठप्पा मार दिया और कह दिया कि सारे के सारे मुसलमान ओबीसी है। और उसका परिणाम ये आया कि ओबीसी समाज का जो 27 परसेंट का आरक्षण था, उसका बहुत हिस्सा उन्होंने ध्रर्म के नाम पर दे दिया। ओबीसी समाज का आरक्षण उन्होंने काट दिया। अब वो यही काम पूरे देश में करना चाहती है। बिहार में भी ये इनकी कर्नाटका का फार्मूला है, वो इंडी गठबंधन वाले यादव हो, मंडल हो, कुर्मी हो, कुशवाहा हो, निशाद हो ऐसी जितनी भी पिछड़ी जातियां है, उनको जो आरक्षण मिला है, अब उसमें से डाका डालेंगे, लूट लेंगे और धर्म के नाम पर बांट देंगे। अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। इसमें भी कांग्रेस को आरजेडी का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। ओबीसी का हक लूटने का एक खेल चल रहा है। और आरजेडी वाले तालियां बजा रहे हैं। लेकिन ये लोग कान खोलकर सुन लें। जबतक मोदी है, तबतक ये SC/ST/OBC का हक छीनकर धर्म के आधार पर नहीं बांट पाएंगे। ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,

वोटबैंक की राजनीति के कारण ही, कांग्रेस की सरकारों ने हमारी हज़ारों वर्षों की समृद्ध विरासत की सुध नहीं ली। आज जब मैं गर्व के साथ पूरी दुनिया में जाकर कहता हूं कि भारत लोकतंत्र की जननी है, तो ये RJD-कांग्रेस-लेफ्ट वाले, मेरे देश का मज़ाक उड़ाते हैं। ये मज़ाक सिर्फ मोदी का नहीं है, बल्कि बिहार के महान लोकतांत्रिक इतिहास का मज़ाक है। बीते 10 वर्षों में हमने अपनी विरासत, अपनी धरोहर को फिर विश्व पटल पर स्थापित किया है। गुलामी की मानसिकता से घिरे ये लोग, अब चाहकर भी इस नए भारत को बदल नहीं सकते। आप देखिए, दिल्ली में G-20 सम्मेलन के दौरान हमने हमारे देश की महान विरासत नालंदा विश्वविद्याल के गौरवमयी इतिहास को दुनिया के सामने रखा। आज दुनिया के जी20 के जितने बड़े नेता हैं, उनके घर में नालंदा के उस विश्वविद्यालय के साथ फोटो है। NDA, भारत को 21वीं सदी के वैश्विक ज्ञान का केंद्र बनाने के लिए समर्पित है। मुंगेर में विश्व का सबसे बड़ा योग का विद्यालय है। पद्मश्री स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी के प्रयासों से पूरे विश्व से लोग यहां योग सीखने आते हैं। लेकिन गुलामी की मानसिकता से भरे दलों ने तो हमारे योग तक को विदेशियों के हवाले कर दिया था। आज पूरी दुनिया, जून के महीने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाती है। इससे मुंगेर को, बिहार को गर्व होना बहुत स्वाभाविक है।

साथियों,

अब भाजपा ने योग और आयुर्वेद को वैश्विक बनाने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। NDA सरकार, योग और आयुर्वेद के लिए विश्व स्तर पर मान्यता देने की, प्रमाण पत्र देने की, व्यवस्था स्थापित करेगी। NDA सरकार, दुनिया के लिए योग और आयुर्वेद के प्रमाणित पाठ्यक्रम बनाने के लिए इससे जुड़े संस्थानों को मदद देगी। इससे योग और आयुर्वेद सेक्टर में हमारे नौजवानों के लिए पूरी दुनिया में अवसर बनेंगे। साथियों, मोदी का एक और मिशन, भारत को हमारे छोटे किसानों के मोटे अनाज-श्री अन्न को दुनिया में घर-घर पहुंचाने का है। बिहार में हमारे किसान बड़ी मात्रा में श्री-अन्न उगाते हैं। ये देश के करोड़ों छोटे किसानों की कमाई को कई गुणा बढ़ाने वाला है।

भाइयों और बहनों,

यहां इस क्षेत्र में तो साक्षात माता सीता के निशान हैं। 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बना है। पूरे देश को गर्व हो रहा है। सबको गर्व हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में ये इंडी गठबंधन वालों को निमंत्रण दिया, उन्होंने उसे ठुकरा दिया। और दूसरी तरफ वो अंसारी परिवार को देखिए, जो दो-दो पीढ़ी से राम मंदिर के खिलाफ अदालत में मुकदमा लड़ते थे। मुसलमानों के लिए मुकदमा लड़ते थे। लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया, तो उन्होंने गर्व के साथ उस निर्णय को माथे पर चढ़ाया, इतना ही नहीं, श्रीमान अंसारी खुद प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में खुद आए। लेकिन कांग्रेस-RJD के लोगों ने निमंत्रण ठुकरा दिया। ऐसे अहंकारी लोग जो अपने आप को भगवान राम से भी बड़ा मानते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का ये मौका है।

भाइयों और बहनों,

आपको ये ध्यान रखना है कि इस बार आपका एक-एक वोट, भारत के विकास और विरासत को नई ऊंचाई देने के लिए पड़ने वाला है। इसलिए, मुंगेर से हमारे मित्र श्रीमान राजीव रंजन जी, बेगुसराय से गिरिराज सिंह जी और खगड़िया से राजेश वर्मा जी को हर बूथ पर विजयी बनाना है। कहीं 7 मई को मतदान है, तो कहीं 13 मई को, लेकिन हर बूथ पर मतदान के रिकॉर्ड जरूर टूटने चाहिए। टूटेंगे, घर-घर जाएंगे, ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएंगे। सुबह 10 बजे से पहले मतदान कराएंगे। अच्छा मेरा एक काम करेंगे। ये मेरा काम है ललन सिंह का नहीं है, गिरिराज का नहीं है। देखिए घर-घर जाइएगा और कहिएगा कि मोदी जी मुंगेर आए थे, और मोदी जी ने आपको प्रणाम कहा है। हर परिवार में मेरा प्रणाम पहुंचा देंगे। जब हर परिवार में आप मेरा प्रणाम पहुंचाएंगे न तो हर परिवार मुझे आशीर्वाद देगा, वो आशीर्वाद मेरी ऊर्जा है, वो आशीर्वाद मेरी शक्ति है, वो आशीर्वाद मेरी प्रेरणा है। और उस आशीर्वाद को लेकर के पूरी ताकत के साथ आपकी सेवा में जुट जाऊंगा।

मेरे साथ बोलिए...भारत माता की। भारत माता की। भारत माता की।

बहुत-बहुत धन्यवाद !

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Boost to small exporters, MSMEs as govt removes Rs 10-lakh cap on courier trade

Media Coverage

Boost to small exporters, MSMEs as govt removes Rs 10-lakh cap on courier trade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
LDF और UDF की करप्शन और कम्यूनलिज्म की राजनीति केरलम की संस्कृति और आस्था को नुकसान पहुंचाती है: तिरुवल्ला में पीएम मोदी
April 04, 2026
अगर एनडीए की पॉलिसी से किसी समूह को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है, तो वो महिलाएं हैं। महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है: तिरुवल्ला में पीएम मोदी
सबरीमाला रेलवे प्रोजेक्ट पूरे इलाके में नए मौके खोलेगा, सबरीमाला को सीधे भक्तों से जोड़ेगा: पीएम मोदी
केरलम में, हम सरकार बनाएंगे, जीवन की क्वालिटी में सुधार करेंगे, और मछुआरों तथा स्थानीय समुदायों की चिंताओं को दूर करेंगे: पीएम मोदी
16-18 अप्रैल तक, नारी शक्ति वंदन एक्ट पर चर्चा के लिए संसद फिर से शुरू होगी, जिसका लक्ष्य 2029 तक 33% महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है: पीएम

जय केरलम... जय केरलम...

जय विकसिता केरलम... जय विकसिता केरलम

केरलत्तिले एंडे प्रियप्पेट्टा….

सहोदरी सहोदरनमारे, एल्लावर्कम एंडे नमस्कारम।

सर्वप्रथम मैं भगवान श्रीवल्लभन के चरणों में प्रणाम करता हूं।

तिरुवल्ला की इस पवित्र धरती से मैं सबरीमला तीर्थ को, और स्वामी अय्यप्पा को भी प्रणाम करता हूं।

मैं सबसे पहले तो छोटी बिटिया को आशीर्वाद देता हूं जो बढ़िया चित्र बनाकर मुझे भेंट किया है। उधर भी एक नौजवान ने मेरी मां का चित्र मुझे दिया है। मैं इन सबका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस बेटी को आशीर्वाद देता हूं। मैं अपना भाषण शुरू करूं उससे पहले इस चुनाव में जो कैंडिडेट है उनसे आग्रह करता हूं कि कैंडिडेट सारे आगे आ जाएं। कैंडिडेट वहां खड़ें हो जाएं जरा। मैं एक दो मिनट जाकर के आता हूं आपके पास।

आज तिरुवल्ला में इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति...NDA पर आप लोगों का ये भरोसा... मेरी माताओं-बहनों का ये स्नेह और विश्वास...पूरे केरलम में आज ऐसा ही माहौल दिख रहा है। मुझे निकट से केरलम के चुनाव देखने का अवसर मिला है। मैं पहले भी आया हूं लेकिन इस बार हवा का रूख कुछ और है। लोगों का मिजाज कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन का अंत की घोषणा....अब ये पक्का हो चुका है....LDF सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है...केरलम में पहली बार बीजेपी और NDA की सरकार आने वाली है।

इस चुनाव में केरलम का तो फायदा होने वाला है लेकिन मेरा एक निजी नुकसान होने वाला है। आपको लगता होगा ऐसी क्या बात है कि केरलम का फायदा होगा और मोदी का नुकसान होगा। जी मेरा व्यक्तिगत नुकसान होने वाला है। आपके मन में होता होगा क्या है बताऊं... बताऊं आपको। ऐसा है ये जो अनूप लड़ रहा है ना चुनाव आपके यहां.. ये पिछले पांच साल से मेरे साथ काम करता है। और देश भर में घूमकर के चीजें खोज कर के लाता है। यानि एक प्रकार से मेरा डेडिकेटेड साथी रहा है। एक प्रकार से ऐसे कामों के लिए वो मेरा बांया हाथ बन गया है। और कभी भी, शायद यहां भी कई लोगों को पता नहीं होगा कि अनूप मेरे साथ इतने सालों से है। कभी बोलता नही है और मैंने इसकी शक्तियों को जाना है। चूपचाप काम करना। अपने काम के लिए दिन रात जुटे रहना। मैंने ऐसा नौजवान मुझे मिला मेरा बहुत काम हो गया। लेकिन मैंने देखा कि जब केरलम को इस नौजवान की सेवाओं का फायदा होगा तो मैंने कहा मेरा भले ही नुकसान हो जाए लेकिन मैं आज अनूप को आपको सुपुर्द करने के लिए आया हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

तिरुवल्ला केरलम में विकास के नए युग की शुरुआत का केंद्र बनकर उभरा है। मैं इस जनसमर्थन के लिए तिरुवल्ला की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। तिरुवल्ला के लोगों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। तिरुवल्लयिले जनंगलुडे विश्वासमाण्, यंगलुडे एट्टवुं वलिय शक्ति।

एंडे सुहुर्तगले,

अभी दो-तीन दिन पहले जब मैं दिल्ली में था...मेरी केरलम के बीजेपी कार्यकर्ताओं से फोन पर लंबी चर्चा हुई। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्र, इतने छोटे केरलम में 5 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्र में बीजेपी के एक लाख 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मेरे साथ फोन पर जुड़े थे। और तीस-चालीस मिनट इस चर्चा में मैंने देखा, साफ दिखा कि केरलम की जनता ने LDF सरकार की विदाई पक्की कर ली है। इस चुनाव में मेहनत कर रहे सभी बीजेपी-एनडीए कार्यकर्ताओं की मैं हृदय से सराहना करता हूं, उनका बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

मैं केरलम की ताकत को देख रहा हूं। अभी मेरा हेलीकॉप्टर जहां लैंड हुआ, हेलीपैड से यहां तक मैं आया, जितने लोग यहां हैं ना इससे ज्यादा लोगो वहां रोड शो में खड़े थे। मेरे लिए बड़ा सरप्राइज था... रोड शो का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन पूरे रास्ते भर मैं देख रहा था। लोग ह्यूमन चेन की बात करते हैं लेफ्ट के लोग, आज यहां के लोगों ने ह्यूमल वॉल बनाकर के दिखा दिया।

एंडे सुहुर्तगले,

हमारे केरलम को ईश्वर ने अपार संसाधन और संभावनाएं दी हैं।
यहाँ समंदर में ब्लू इकोनॉमी के असीम अवसर हैं। यहाँ उद्योगों के लिए संभावनाएं हैं। पर्यटन के क्षेत्र में कितना बड़ा potential है। लेकिन फिर भी, केरलम विकास की दौड़ में बाकी राज्यों से लगातार पिछर रहा है..पिछरते-पिछरते जा रहा है।

एंडे सुहुर्तगले,

LDF-UDF की सरकारों ने कभी इस क्षेत्र की परवाह नहीं की।
यहाँ कनेक्टिंग रोड्स का हाल बेहाल है। मुझे आपके ही साथी बता रहे थे कि यहां कई बरसों से एक भी बड़ा पुल नहीं बना है। कोट्टयम में मेडिकल कॉलेज की हालत इतनी खराब है कि उसका वर्णन करना मुश्किल है। जहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ऐसी कमी हो, वहां आपकी क्वालिटी ऑफ लाइफ कैसी होगी, इसका अंदाजा हर कोई लगा सकता है।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम में कभी BJP सरकार नहीं रही। लेकिन, आप सब के आशीर्वाद से, देश की जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम केंद्र सरकार के जरिए केरलम के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। जब कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में थी.. और एलडीएफ-यूडीएफ दोनों मिलकर के दिल्ली में सरकार चलाते थे, उस समय जो केरलम को मदद मिली.उसकी तुलना में NDA सरकार ने मोदी सरकार ने 5 गुना ज्यादा पैसा केरलम को भेजा है।

एंडे सुहुर्तगले,

बीजेपी-एनडीए को आपकी Ease of Living और क्वालिटी ऑफ लाइफ, दोनों की चिंता है। हमने पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर दिये हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव पाइप से पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। यहां रबर के किसान बड़ी संख्या में रहते हैं...केरलम के किसानों को हमने पीएम-किसान सम्मान निधि के जरिए Around thirteen thousand करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई है। इससे रबर के किसानों को भी मदद मिली है।

साथियों,

नॉर्थ-ईस्ट में ईसाई समाज की संख्या बहुत अधिक है। एक राज्य को छोड़कर के नॉर्थ-ईस्ट के सात राज्यों में एनडीए की सरकार है और वहां पिछले 50-60 साल में जो काम नही हुआ है वो हमने कर के दिखाया है। गोवा में ईसाई समाज निर्णायक है। गोवा के अंदर लगातार बिजेपी की एनडीए की सरकार है, गोवा विकास के नए ऊंचाइयों को छू रहा है।
केरलम में भी NDA सरकार बनेगी तो विकास की नई ऊंचाइयों को पाएंगे, स्थानीय किसानों और फिशरमेन की हर समस्या का हम समाधान करेंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

केंद्र की NDA सरकार ही केरलम में आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर ज़ोर दे रही है। हम यहाँ नेशनल हाइवेज बनाने को गति दे रहे हैं। रेलवे इनफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया गया है। यहाँ रेलवे लाइनों की डबलिंग का काम भी पूरा हो गया है। कोट्यम से अब हाइस्पीड आधुनिक वंदेभारत ट्रेन भी चलाई जा रही है।

एंडे सुहुर्तगले,

यहां सबरीमला रेलवे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में नई संभावनाओं को खोल सकता है। इससे सबरीमला तक सीधी कनेक्टिविटी बनेगी। श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी... स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी...और मेरे नौजवान मित्रों को मेरे युवा साथियों के लिए रोजगार के नए-नए रास्ते खुलेंगे। लेकिन साथियों, आपको ये बात हमेशा याद रखनी है। यहां प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की जगह उसको लटकाए रखा! तिरुवल्ला को इसका बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। जब बीजेपी की डबल इंजन सरकार आएगी, तो ऐसी सभी रुकावटें हटेंगी। और ये मोदी की गारंटी है। NDA की राज्य सरकार में केरलम तेज गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
एनडीए सरकारिनु कीड़िल केरलम
कसनत्तिन्टे पातयिल अतिवेगम मुन्नेरुम।

एंडे सुहुर्तगले,

NDA की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ अगर किसी वर्ग को होता है, तो वो मेरी माताएं-बहने महिलाओं को होता है। महिलाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं का प्रतिनिधित्व....ये हमारी प्राथमिकता है। हमने महिलाओं के जीवन से जुड़ी हर समस्या के समाधान का प्रयास किया है। हमने घर घर शौचालय बनवाए, जनधन खाते खुलवाए, महिलाओं के नाम उनके घर महिलाओं के नाम पर बनवाए...मुद्रा लोन के जरिए अपना कारोबार शुरू करने वालों में भी बड़ी हिस्सेदारी महिलाओं की है। उनको बैंक से पैसा मिला है। हम वूमन सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को भी लाखों करोड़ रुपए की मदद दे रहे हैं। लखपति दीदी का अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। पहले मैंने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बन चुकी अब मैंने और नाइनटीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। केरलम में बीजेपी सरकार आएगी, तो यहाँ भी डबल इंजन सरकार का सबसे बड़ा लाभ मेरी माताओं, बहनों को, बेटियों को, महिलाओं को मिलने वाला है। आपने देखा होगा, अभी हमने एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। भविष्य में माताओ-बहनों को कैंसर ना हो, इसलिए 13-14 साल की बच्चियों को उनकी जांच करके वैक्सीन लेने की योजना है। ये भविष्य में हमारी माताओ-बहनों को, ये बटियां जब बड़ी हो जाएंगी, वो कैंसर से बच पाएगी। इतना बड़ा काम आज देश की बेटियों के लिए, महिलाओं के लिए, माताओं के लिए एनडीए-भाजपा सरकार कर रही है।

एंडे सुहुर्तगले,

ये हमारी ही सरकार है जिसने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को thirty three percent reservation दिया है। और आप सभी की जानकारी में है कि बजट सत्र का हमने पूर्णाहुति करने वी बजाए उसका विस्तार किया है। तीन दिन के लिए 16-17 और 18 अप्रैल को संसद फिर से मिलने वाली है। आपको पता है क्यों मिलने वाली है। जो कानून हमने पारित किया है। 33 पर्सेंट महिलाओं के लिए 2029 में लोकसबा के चुनाव से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए। 33 पर्सेंट बहनें पार्लियामेंट में आकर बैठे। इसके लिए कानून बनाने की जरूरत है। जैसे पार्लियामेंट ने सर्वसम्मति से महिला आरक्षण बिल पास किया था बैसे ही 16-17 -18 को दो काम करने हैं। केरल हो तमिलनाडु हो और बाकी राज्य हो, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है, लोग झूठ फैला रहे हैं कि जनसंख्या कम हो रही हैं तो सीटें कम हो जाएगी। हम इस बार पार्लियामेंट में पक्का करना चाहते हैं कि पार्लियामेंट में कानून में ठप्पा लगाना चाहते हैं कि केरल हो, तमलनाडु हो, कर्नाटक हो, आंध्र हो, गोवा हो, तेलंगाना हो कहीं पर भी लोकसभा की सीटें कम ना हो, इसका ठप्पा लगाने के लिए और दूसरा महिलाओं के लिए जो सीटें होंगी वो अतिरिक्त सीटें बढ़ जाएं इतना बड़ा फायदा हमारे दक्षिण भारत के राज्य को मिले इसके लिए हम कानून संशोधन के लिए हम सत्र बुला रहे हैं। हमने कांग्रेस के लोगों को मीटिंग के लिए बुलाया। हम आशा करते हैं कि वो हमारी बात मानकर के आएंगे।

हमने इंडिया एलायंस के मित्रों से बात की है। आप ही लोगों को बताइए, कांग्रेस के लोगो को बताइए, एलडीएफ के लोगों को बताएं कि महिलाओं के अधिकार ये कानून निर्विरोध पास होना चाहिए। ये उन से वादा लीजिए आपलोग । और में उनसे भी प्रार्थना करता हूं कि मेरी माताओं-बहनों का ये हक 40 सालों से लटका हुआ है। अब 2029 के चुनाव में फिर से लटकना नहीं चाहिए। इसलिए मैं सभी राजनीतिक दलों पर देश की माताएं-बहनें दबाव डालें। सब संसद में आएं और इस कानून को पारित करें। महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या इस विषय को देखते हुए नारीशक्ति वंदन कानून में संशोधन किया जाएगा। ये आवश्यक है कि ये संशोधन सर्वसम्मति से पास हो ताकि साल 2029 में होने वाले चुनाव में ही इसका लाभ हमारी माताओं -बहनों को मिलना शुरू हो जाए। मैं सभी दलों से आग्रह करूंगा कि ये नारीशक्ति से हित से जुड़ा काम है, इसलिए खुले मन से, कोई भी राजनीतिक हिसाब किए बिना पूर्ण समर्थन कर के माताओं-बहनों का विश्वास जीतने में आप भी भागीदान बनिए।

एंडे सुहुर्तगले,

आज केरलम में युवाओं का पलायन सबसे बड़ी चिंता बन चुका है। केरलम में रोजगार के लिए यहाँ इंडस्ट्री लगाने की जरूरत है। रोजगार के लिए जरूरी है कि, यहाँ service sector बढ़े। start-ups को जगह मिले, skill को सही value मिले। लेकिन इन सबके आगे केरलम में सबसे बडी दीवार है- करप्शन और कम्यूनलिज्म। जब यहां करप्शन और कम्यूनलिज्म की दीवार टूटेगी, तभी केरलम का विकास होगा। और इसके लिए आपको LDF-UDF दोनों को हराना होगा।

एंडे सुहुर्तगले,

रोजगार की तलाश में यहाँ से लाखों युवा विदेशों में भी गए हैं। NRI के तौर पर भी वो केरलम की सेवा करते हैं। यहाँ अपनी आय का बड़ा हिस्सा remittance के तौर पर भेजते हैं। इसी का परिणाम है, ये क्षेत्र बैंकिंग कैपिटल बनकर उभरा है। लेकिन कांग्रेस ने आपके और आपके संबंधियों के खिलाफ एक बहुत खतरनाक काम किया है। मैं विस्तार से आपको ये बात बताना चाहता

एंडे सुहुर्तगले,

वेस्ट एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को एक्सपोज कर दिया है। आज पूरा देश देख रहा है... खाड़ी के देशों में कैसे हालात बने हुये हैं। और वहां हमारे लाखों लोग केरल के मेरे भाई-बहन वहां काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं... ऐसे बयान देते हैं... जिनसे वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए ! वहां के लोगों को बीच में अविश्वास पैदा हो जाए। वहां की सरकार ये तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि गल्फ की सभी सरकारें हमारे सभी भारतीयों को अपने ही परिवार मानकर के उनकी रक्षा कर रहे हैं। लेकिन यहां से ऐसी-ऐसी भाषा बोली जा रही है। ऐसी भड़काव बातें हो रही हैं। मैं उनको कह-कह कर थक गया कि ये बोलने का समय नहीं है। ये हमारे लाखों भाई-बहन वहां है ना उनकी सुरक्षा ही मेरा पहला दायित्व है। सबसे बड़ी प्रायरिटी है, कृपा कर के अनाप-शनाप बोलना बंद करो ताकि हमारे नौजवानों को हमारी बेटियों को वहां कोई तकलीफ ना हो।

एंडे सुहुर्तगले,

कांग्रेस चाहती है कि वेस्ट एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझें...यहां हम कोई गलती कर दे ऐसा कोई बयान कर दे और गल्फ कंट्रीज से भारतीयों को वहां से बाहर निकलने के लिए मूसीबत आ जाए ! इसलिए कांग्रेस...गल्फ कंट्रीज को नाराज करने वाले बयान दे रही है। कांग्रेस चाहती है कि पैनिक फैले और उसे मोदी को गाली देने का मौका मिल जाए। अरे कांग्रेस के लोगो, एलडीएफ के लोगो, यूडीएफ के लोगो, अरे राजनीति अपनी जगह पर है, अरे चुनाव आते जाते रहेंगे, लेकिन मेरे केरलम के लाखों भाई-बहन वहां है मेरे लिए उनकी सुरक्षा सबसे बड़ा काम है और मैं इसके लिए कमिटेड हूं। चुनाव जीतने के लिए, मोदी को गाली देने के लिए....कांग्रेस 1 करोड़ प्रवासियों का जीवन संकट में डालने को तैयार बैठी है। उधर ईरान में हमारा फिशरमैन केरल के हैं तमिलनाडु के हैं, गोवा के हैं आंध्र के हैं, तेलंगाना के हैं, पुड्डुचेरी के हैं। उनकी जिंदगी खतरे में है। हम वहां के संकट में से उनको बाहर ले आ रहे हैं। आज सैकड़ों की तादाद में मेरे मछुआरे भाई-बहन भारत लौटने वाले हैं। हमारे लिए उनकी जिंदगी बचाना ये महत्वपूर्ण है बयानबाजी करने के लिए और बहुत मौके आएंगे अभी तो हमारे लोगों की, हमारे मछुआरे भाई-बहनों को हमें जिंदा वापस लाना है। कांग्रेस को इन सारी चीजों से कोई लेना देना नहीं है। बस चुनाव... चुनाव... चुनाव.. क्या देश के लोगों की चिंता नहीं करोगे... काँग्रेस इस स्वार्थी सियासत के लिए केरलम के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। पाप कर रहे हो।

एंडे सुहुर्तगले,

युद्ध की इन परिस्थितियों में मैं आपकी चिंता समझता हूं। इसलिए गल्फ कंट्रीज के नेताओं से लगातार संपर्क में हूं। इसलिए गल्फ कंट्रीज के नेताओं से मैं लगातार संपर्क में हूं। वहां की सरकारों से हम लगाता बात कर रहे हैं। मैं आप सभी परिजनों को आश्वस्त करता हूँ.... आपका बेटा, आपकी बेटी, आपके परिवारजन भले ही आपसे दूर हों...लेकिन, वो अकेले नहीं हैं। भारत सरकार इन देशों में रह रहे हर भारतीय के साथ है। युद्ध के बीच भी हम भारत के लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

इस चुनाव में LDF-UDF वालों ने मिलकर एक और propaganda शुरू किया है। लेफ्ट वाले कहते हैं कि, कांग्रेस बीजेपी की B टीम है। और, कांग्रेस कहती है कि लेफ्ट BJP की B टीम है। इन्हें ये इसलिए कहना पड़ रहा है... क्योंकि ये दोनों भी जानते हैं कि इस चुनाव में केरलम में अगर कोई पार्टी A टीम है तो A टीम BJP ही है।

साथियों,

आपने ये भी देखा है कि इस चुनाव में LDF और UDF दोनों मिलकर सिर्फ BJP को गालियां दे रही हैं, उनके निशाने पर सिर्फ बीजेपी है। इसकी एक वजह और भी है जो आपको जरूर नोट करनी चाहिए। दरअसल LDF और UDF की सीक्रेट पार्टनरशिप इतनी पक्की है कि ये एक दूसरे पर आरोप लगाने से बच रहे हैं। असल में ये दोनों एक ही सिक्के दो साइड हैं। इनकी दुश्मनी नकली है... WWWF है। LDF और UDF की दोस्ती एवरग्रीन है! जब दिल्ली में सरकार बनती है दोनों साथ होते हैं। बगल में तमिलनाडु में साथ में चुनाव लड़ रहे हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

लेफ्ट और काँग्रेस दोनों वोटबैंक के लिए कट्टरपंथी लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाते हैं। मुनंबम जैसी घटनाएं केरलम में आम होती जा रही हैं... वहाँ सैकड़ों ईसाई और हिंदू परिवारों को डराया गया। लेकिन, केरलम सरकार पीड़ितों को सहायता देने की जगह कट्टरपंथी ताकतों के साथ ही खड़ी नज़र आती है। ये एक खतरनाक ट्रेंड है। वोटबैंक के लिए केरलम और देश की सुरक्षा से ये खिलवाड़.... केरलम के देशभक्त लोग इसे कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

लेफ्ट और काँग्रेस का भ्रष्टाचार हो, या उनका तुष्टीकरण... इसका सीधा हमला केरलम की संस्कृति और आस्था पर हो रहा है। पहले इन लोगों ने सबरीमला तीर्थ को बदनाम करने के लिए कैसे-कैसे षड्यंत्र रचे थे! और अब, सबरीमला इनकी लूट और चोरी के निशाने पर भी आ गया है।

एंडे सुहुर्तगले,

सबरीमला में हुये इस पाप का एक पैटर्न है... ये चोरी LDF की सरकार में हुई। और, इसमें चोरी करने वालों के तार काँग्रेस के शीर्ष नेताओं के जुड़े पाए गए। लेफ्ट वाले तो हमेशा से हिन्दू आस्था पर हमले के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए, LDF सरकार मामले की जांच CBI को नहीं सौंप रही है। और, जो काँग्रेस हमेशा मंदिर से जुड़े विषयों को अछूत मानती थी... वो आज हिंदुओं की हितैषी बनने का नाटक कर रही है दिखावा कर रही है। मैं ये साफ-साफ कहना चाहता हूँ... NDA सरकार बनने के बाद LDF-UDF को उनके अपराध की सजा जरूर मिलेगी। और जो लूटा है वो लौटाना पड़ेगा। स्वामी अयप्पा और उनके भक्तों के आक्रोश के आगे ये लोग बच नहीं पाएंगे। ये कांग्रेस वाले ये यूडीएफ वाले, ये एलडीएफ वाले हर चीज में झूठ बोलना ये जैसे उनका स्वभाव बन गया है।

देश को गुमराह करना ये उनका स्वभाव बन गया है। जब सीएए लाए तो देश को इतना झूठ बोला... इतना झूठ बोला आज सीएए लागून हुआ देश को कोई नुकसान नहीं हुआ, झूठ बोलने में माहिर है.. केरलम फाइल्स आई फिल्म तो बोलने लगे कि सब झूठ है... कश्मीर फाइल आई तो बोलने लगे सब झूठ है..धुरंधर फिल्म आई तो बोलने लगे कि झूठ है। कुछ भी करो बता देना... झूठ फैला देना। इन दिनो सीआआर को लेकर भी, ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है। यूसीसी के लिए ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है। गोवा में सीसीए आया हुआ है, दशकों से है लेकिन झूठ फैलाना एफसीआरए के लिए झूठ फैलाना, सीएए के लिए झूठ फैलाना, धुरंधर जैसी फिल्म के लिए झूठ फैलाना केरलम फिल्म के लिए झूठ फैलाना, कश्मीर फाइल्स के लिए झूठ फैलाना। झूठ फैलाने का कारोबाल लेकर के बैठे हुए हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम की आस्था, संस्कृति इसकी रक्षा हो... केरलम विकास की नई ऊंचाइयों को छूए... ये हम सभी का संकल्प है। आप भाजपा-एनडीए उम्मीदवार को वोट देकर विकसित केरलम की यात्रा शुरू करिए। मैं आपको निमंत्रण देता हूं आप आइए.. ये मेरी जिम्मेदारी है ये मेरी गारंटी है 50 सालों में केरलम का विकास नहीं हुआ, हम पांच साल में करके देंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

कल ईस्टर है। मैं ईस्टर की आपको शुभकामनाएं देता हूं। कुछ ही सप्ताह में सभी मलयाली साथी विशु भी मनाएंगे। मैं विशु की भी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। मैं सबसे पहले तो आप सबसे माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि मैं मलयालम, मलयाली, ये आपकी बहुत सुंदर भाषा है, मैं बोल नहीं पाता हूं, मुझे हिंदी में बोलना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी, एक भी व्यक्ति यहां से हटा नहीं। मैं जानता हूं यहां गांव के लोग आए हैं, हो सकता है मेरी भाषा नहीं समझ पाते हों, लेकिन ये आपके प्यार की ताकत है। ये आपका आशीर्वाद है... एक भी व्य़क्ति हिल नहीं रहा है हट नहीं रहा है। मेरा ये बहुत बड़ा सौभाग्य है। मैं आपका ये कर्ज, मैं आपका प्यार कभी भूलूंगा नहीं, ये मेरे पर आपका कर्ज है... और मैं केरलम के विकास को प्राथमिकता देकर के सवा गुना विकास करके इस कर्ज को चुकाऊंगा ये आज मैं वादा करता हूं।

मैं आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मेरे साथ बोलिए, दोनों हाथ ऊपर करके बोलिए...

भारत माता की... जय! भारत माता की... जय!

भारत माता की... जय! भारत माता की... जय!

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...