भाजपा सरकार ने हजारों बंजारा-लंबानी साथियों को हक्कु पत्र दिए, तांडा बस्तियों को गांव का दर्जा दिया। कांग्रेस ने दशकों तक इन लोगों की उपेक्षा की: बल्लारी में पीएम मोदी
'द केरला स्टोरी' फिल्म इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे आतंकवाद, केरल के समाज को दूषित कर रहा है और कांग्रेस उन लोगों का समर्थन कर रही है जो इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर आतंकवाद का बचाव कर रहे हैं: पीएम

भारत माता की


भारत माता की


भारत माता की


बजरंग बली की


बजरंग बली की


आंजनेय स्वामी की


आंजनेय स्वामी की


बल्लारिया नन्ना सहोदरा सहोदरीयरिगे नमस्कारगलु
मां दुर्गा और कुमारास्वामी मंदिर को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम !
इस पूरे क्षेत्र को आंजनेय स्वामी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है।
यहां हनुमान जी हुलीकुंटेराया स्वामी, उस रूप में विराजे हैं, मैं उनको भी शत-शत प्रमाण करता हूं।
आप सभी इतनी बड़ी संख्या में बीजेपी को आशीर्वाद देने के लिए आए हैं।
मैं आप सभी का भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। कल इतनी बारिश थी, इतनी सारी कठिनाइयां थी, उसके बावजूद भी आपका इतनी तादाद में आशीर्वाद देने आना और आपका जो जोश है और जो उमंग है, ये दिखाता है कि चुनाव के नतीजे क्या आने वाले हैं।


बंधु-भगिनियरे,


आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्थाओं के साथ ही, देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है।
बीते कुछ वर्षों में कांग्रेस ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है।
चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस, पैसों के दम पर, अपने इकोसिस्टम के दम पर, झूठे नरैटिव गढ़ती है।
कांग्रेस की कोशिश होती है कि ऐसा करके वो जनता को भ्रमित कर दे।
बीते कई चुनावों से कांग्रेस ऐसे ही झूठे नरैटिव बनाकर, झूठे सर्वे कराकर अपनी झूठी वाहवाही कराती फिरती है।
यहां कर्नाटका में भी कांग्रेस यही कर रही थी।
लेकिन जिस तरह कर्नाटका के लोग बीजेपी को चुनाव जिताने के लिए खुद जनता जनार्दन ने मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा कि अब नया क्या झूठ क्या बोलें। कौन सा झूठ गढ़ें।


सहोदर-सहोदरियरे ,


अब तक आप कर्नाटका के सभी दलों का घोषणापत्र मेनिफेस्टो देख चुके हैं, उसकी विवेचना भी कर चुके हैं।
बीजेपी का मेनिफेस्टो, उसके लिए वचन पत्र है, संकल्प पत्र है, जिसमें कर्नाटका को देश का नंबर वन राज्य बनाने का रोडमैप है।
आप बताइए मेरे भाइयों-बहनों
कर्नाटका को नंबर बन बनाना है....
कर्नाटका को नंबर बन बनाना है....
औऱ दूसरी तरफ कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या है?
कांग्रेस के घोषणापत्र में है ढेर सारे झूठे वायदे।
कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब, तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है।
कांग्रेस के पूरे घोषणा पत्र में क्या लिखा है, ये वापस ले लेंगे, ये हटा देंगे, वो निरस्त कर देंगे, उसे रोक देंगे, इस पर प्रतिबंध लगा देंगे, ये कर्नाटका की जनता को ये देने वाले हैं, यही इनका फोकस है।
और अब तो कांग्रेस की हालत इतनी बुरी है- हालत इतनी बुरी है कि उनके पैर कांप रहे हैं, अब कांग्रेस को मेरे ‘जय बजरंग बली’ बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है।
तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस किस हद तक जा रही है, ये देश और कर्नाटका के लोग देख रहे हैं।

बंधु-भगिनियरे,


कर्नाटका को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए, सुरक्षा व्यवस्था, Law and Order सबसे प्रमुख आवश्यकता है।
कर्नाटका का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है।
बीजेपी हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है।
लेकिन जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है, कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है।

बंधु-भगिनियरे,


आज पूरा विश्व आतंकवाद के खतरे से चिंतित है।
भारत में भी हम कई बार आतंकियों के दुष्कर्मों को झेल चुके हैं।
इन हमलों में कितने ही निर्दोष नागरिक मारे गए हैं।
आतंकवाद मानवता विरोधी है, आतंकवाद जीवन मूल्य विरोधी है और आतंकवाद विकास विरोधी भी है।
मैं ये देखकर हैरान हूं कि अपने वोटबैंक की खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं।
ऐसी पार्टी क्या कभी भी कर्नाटका की रक्षा कर सकती है।
कर्नाटका की रक्षा कांग्रेस कर सकती है।
कर्नाटका के नागरिकों की रक्षा कर सकती है।

भाइयों-बहनों,


आतंक के माहौल में यहां के उद्योग, यहां की आईटी इंडस्ट्री, यहां की खेती-किसानी, यहां की गौरवमयी संस्कृति, सब कुछ तबाह हो जाएगी।
वोटबैंक के डर की वजह से आज कांग्रेस, आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है।
वोटबैंक की इसी राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला-पोसा और उसे पनाह दी।
बदलते हुए इस समय में आज आतंकवाद का स्वरूप भी बदल रहा है।
स्मग्लिंग हो, ड्रग्स का कारोबार हो, सांप्रदायिक उन्माद हो, अब सबके तार कहीं न कहीं आतंकवाद से जुड़ते हैं।
बीते कुछ वर्षों में आतंक का एक और स्वरूप, भयानक स्वरूप पैदा हो गया है।


स्नेहतिरे,


बम-बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती।
कोर्ट तक ने आतंक के इस स्वरूप पर चिंता जताई है।
ऐसी ही आतंकी साजिश पर, आतंकी साजिश पर बनी फिल्म, केरला स्टोरी, ये केरला स्टोरी की इन दिनों काफी चर्चा है।
कहते हैं, केरला स्टोरी, सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकियों की छद्म नीतियों की साजिशों पर आधारित है।
देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस केरला फाइल्स फिल्म में किया गया है।
और देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज, समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है।
इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है।
कर्नाटका के लोगों को इसलिए, कांग्रेस से बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है।

सहोदर-सहोदरियरे,


येदियुरप्पा जी और बोम्मई जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार को सिर्फ साढ़े 3 साल सेवा का अवसर मिला है।
जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तो उसने कर्नाटका के विकास के बजाय भ्रष्टाचार को ही प्राथमिकता दी।
इसका कारण क्या था?
इसका कारण, कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमान राजीव गांधी ने खुद ये बताया था।
श्रीमान राजीव गांधी ने कहा था कि अगर उनकी सरकार 100 पैसा भेजती है तो 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है।
ये उन्होंने खुद ने कहा था, यानि एक तरह से उन्होंने खुद ही मान लिया था कि कांग्रेस Eighty Five परसेंट कमीशन लेने वाली पार्टी है।
आज भी कांग्रेस की पहचान, 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी की है।
कांग्रेस की इसी संस्कृति ने कर्नाटका का बहुत नुकसान किया है।

बंधु-भगिनियरे,


यहां बहुत बड़ी संख्या में बंजारा-लंबानी समाज, वाल्मीकि समाज और दूसरे SC/ST/OBC वर्ग के साथी भी मौजूद हैं।
कांग्रेस ने तो आपको अभाव और अपमान के सिवाय कुछ नहीं दिया।
टॉयलेट का अभाव, पक्के घर का अभाव, पानी का अभाव, अस्पताल में इलाज का अभाव, शिक्षा का अभाव।
बीते 9 वर्षों से आपका ये बेटा, जो दिल्ली में बैठा है, आपका ये सेवक, इस अभाव को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
आज इन परिवारों को पक्के घर, घर में टॉयलेट, घर में बिजली, घर में पानी, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, ऐसी हर सुविधा मिल रही है।
सिर्फ साढ़े 3 साल में ही डबल इंजन सरकार ने बल्लारी के करीब डेढ़ लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल दिया है।
हमारी सरकार ने पहली बार बंजारा, घूमंतु-अर्धघूमंतु साथियों के लिए अलग वेलफेयर बोर्ड बनाया है।
मैं तो येदियुरप्पा जी और बोम्मई जी की भी प्रशंसा करुंगा।
उन्होंने सिर्फ साढ़े 3 वर्षों में हजारों बंजारा-लंबानी साथियों को हक्कु पत्र दिए, तांडा बस्तियों को गांव का दर्जा दिया है।
कांग्रेस ने तो इनको भी भुला दिया था।
अभी मेरा बहुत पुराना दोस्त श्री रामलू ने मुझे बताया कि मैं हिंदी में ही भाषण करूं। ट्रांसलेशन की जरूरत नहीं है, आप सब सहमत हैं, आप सब सहमत हैं, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं, आपका हुक्म हमारे सर आंखों पर। बेल्लारी का ये प्यार, बेल्लारी का ये जोश, बेल्लारी का ये उमंग मैं कभी भूल नहीं सकता हूं दोस्तों।

बंधु-भगिनियरे,


हमारे देश की आजादी में, हमारे देश के विकास में देश के आदिवासी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
लेकिन कांग्रेस ने ना आदिवासी समाज को सशक्त किया और ना ही कांग्रेस को आदिवासी संस्कृति पर गौरव करने को तैयार है।
स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान को भी कांग्रेस ने कभी देश की जनता के सामने नहीं आने दिया।
जब बीजेपी ने...मेरे प्यारे साथियों. मेरी ये बात सुन लीजिए, मेरे दिल में बहुत दर्द है और दर्द मैं आपके सामने रखना चाहता हूं।
जब बीजेपी ने आजादी के बाद पहली बार गरीब घर से, जंगलों से आई हुई, एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया, तो कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया।
क्या ऐसी कांग्रेस को माफ कर सकते हैं। जो आदिवासी को अपमानित करे, उनको माफ कर सकते हैं, एक आदिवासी महिला को स्वीकार ना करे, ऐसी कांग्रेस को माफ कर सकते हैं।

और राजनीति समझिए, कांग्रेस का ये विरोध भाजपा के खिलाफ होता तो मैं मुझे कुछ नहीं कहना है। ये बीजेपी के खिलाफ नहीं था, क्योंकि उन्होंने जो उम्मीदवार खड़ा किया है, वो तो पुराना बीजेपी वाला ही था, सालों से बीजेपी में काम करता था, बीजेपी सरकार में मंत्री था, और कांग्रेस ने उसको उम्मीदवार बना दिया। इसका मतलब राष्ट्रपति के चुनाव में कांग्रेस का बीजेपी से विरोध नहीं था। कांग्रेस का आदिवासी महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार का विरोध था। ऐसी कांग्रेस को सजा करने के लिए ये चुनाव है भाइयों, करोगे सजा, कांग्रेस को सजा करोगे। पूरी ताकत से करोगे...


बंधु-भगिनियरे,


आज मैं आपके सामने एक और बहुत गंभीर विषय उठाने जा रहा हूं। ये विषय बड़ा गंभीर है।
आप जानते हैं कि अभी सूडान में लड़ाई चल रही थी, अंदर-अंदर लड़ाई चल रही थी। कहीं से भी गोली चलती थी, कहीं से भी कोई बम फूटता था, घर के बाहर मुंडी निकालना मुश्किल था। हमारे हजारों भारतीय भाई-बहन सूडान में फंस गए थे। और उसमें हमारे कर्नाटका के भाई-बहन सैकड़ों की संख्या में थे। उनमें से और ज्यादातर हमारे कर्नाटका के भाई-बहन हक्की-पिक्की आदिवासी समुदाय से थे।
सूडान में गृह युद्ध की स्थिति ऐसी है कि बड़े-बड़े देशों ने भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने से मना कर दिया था।
बावजूद इसके भारत सरकार अपनी कोशिशों में लगी हुई थी।


हमने पूरी वायुसेना लगा दी, नौसेना को खड़ा कर दिया, हमने कावेरी अम्मा के आशीर्वाद से ऑपरेशन कावेरी चलाया।
हम ऐसी-ऐसी जगहों से हमारे भारत के भाइयों-बहनों को वापस लाए, जहां विमान तक उतरना मुश्किल हो रहा था।
कहो भाइयों और बहनों ये कठिन काम था कि नहीं था, हमारे लोगों की जान खतरे में थी कि नहीं थी।
हम उनको बड़ी मुश्किल से ले आए, लेकिन ऐसे मुश्किल समय में भी कांग्रेस ने देश का साथ नहीं दिया।
कांग्रेस ने जानते-बूझते, सूडान में फंसे भारतीयों को, वहां के उपद्रवियों के सामने Expose कर दिया।
कांग्रेस पता नहीं क्या चाहती थी।
सूडान में भारतीयों के साथ कोई अनहोनी घट जाए, तो कर्नाटका में राजनीति की रोटी सिक जाए। ऐसे गंदे विचार ऐसे गंदे विचार लेकर के कोई पार्टी, कर्नाटका के लोगों को मुसीबत में डाल दे, बयानबाजी करके डाल दे। क्या यही है कांग्रेस की, देश के लोगों के प्रति संवेदनशीलता?


और साथियों,
ये राजनीतिक ओछापन दिखाते हुए कांग्रेस भूल गई, मोदी है, ये मोदी अपने देशवासियों को संकट में देख, किसी भी हद से गुजर सकता है।
ये हमारी सरकार है, जो पाकिस्तान के चंगुल से अपने एय़रफोर्स के जांबांज अभिनंदन को घंटों में ही छुड़ाकर लाई थी।
ये हमारी सरकार है, जो इराक में 50 जितनी नर्सों को सुरक्षित भारत लेकर आई थी।
ये हमारी सरकार है, जो अफगानिस्तान में किडनैप हुए फादर एलेक्स प्रेमकुमार को सुरक्षित भारत लेकर आई थी।
ये हमारी सरकार है जिसने यमन संकट के दौरान वहां फंसे हजारों भारतीयों को वहां से निकाल कर बाहर लाए थे।
ये हमारी सरकार है जिसने कोरोना के समय वंदे भारत अभियान चलाकर, लाखों भारतीयों की घर वापसी कराई।
अभी यूक्रेन-युद्ध के समय भी हमारी सरकार ही हजारों विद्यार्थियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालकर लाई है।
संकट के समय में राजनीति करने की इस प्रवृत्ति की कांग्रेस को अब इस चुनाव में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

सहोदर-सहोदरियरे,


बीजेपी सरकार, आज कर्नाटका को विकास की उस ऊंचाई पर ले जा रही है, जिसका वो हमेशा हकदार रहा है।
बीते वर्षों में जो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण यहां हुआ है, वो यहां विकास को और गति दे रहा है।
यहां 4 लेन के हाईवे पर तेजी से काम चल रहा है।
इससे बैंगलुरू आने-जाने में लगने वाला समय बहुत कम हो जाएगा।
यहां एयरपोर्ट के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है।
बल्लारी-हुबली रेल लाइन का बिजलीकरण भी हो चुका है।
इस वर्ष कें केंद्रीय बजट में रिकॉर्ड 10 लाख करोड़ रुपए का बजट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हमने रखा है।
जब रेल, रोड, एयरपोर्ट, पोर्ट, गरीबों के लिए घर, बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, ये सब बनता है तो, स्टील, सीमेंट, पेंट इनकी डिमांड भी बहुत बढ़ जाती है।
बल्लारी की पहचान तो स्टील सिटी के तौर पर भी है।
इसलिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना ज्यादा निवेश होगा, उतना ज्यादा पैसा बल्लारी आएगा, उतने अधिक रोज़गार यहां बनेंगे।

सहोदर-सहोदरियरे ,


कोरोना की रुकावटों के बावजूद साढ़े 3 साल के समय में डबल इंजन सरकार ने बहुत कुछ किया है।
लेकिन हम इतने से ही संतुष्ट होने वालों में नहीं है।
अभी हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है।
अभी हमें कर्नाटका को नंबर वन बनाने के लिए दिन रात और मेहनत करनी है।
इसलिए, कर्नाटका को नंबर वन बनाने के लिए
कर्नाटका को नंबर वन बनाने के लिए
ई बारिया निर्धारा...
ई बारिया निर्धारा...
ई बारिया निर्धारा पूर्ण बहुमतदा बीजेपी सरकारा !


भाइयों-बहनों,
अब दो दिन तीन दिन के बाद प्रचार पूरा हो जाएगा।
अब 10 मई को बहुत कम दिन बचे हैं।
क्या आप इस सभा के बाद, पोलिंग बूथ पर बराबर काम करेंगे।
जोर से बताइए, करेंगे।
घर-घर जाएंगे, बूथ-बूथ पर डट जाएंगे।
बूथ को जिता करके लाएंगे।
बूथ में कमल को खिलाएंगे।
ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएंगे
कमल के निशान पर बटन दबाएंगे।
भाइयों-बहनों ये सब तो आप करेंगे, इसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।
लेकिन मेरा काम करेंगे क्या।


आप बताइए मेरा काम करेंगे। आप हाथ ऊपर करके बताइए, मेरा काम करेंगे। पूरी ताकत से करेंगे। पक्का करेंगे। देखिए, मेरा एक काम करना है। घर-घर जाना और मतदाताओं को मिलकर के हाथ जोड़ कर के उनको कहना कि मोदी जी बेल्लारी आए थे। और मोदी जी ने आपको नमस्कार भेजा है, मोदी ने आपको प्रणाम भेजा है। मेरा नमस्कार पहुंचाओगे, मेरा प्रणाम पहुंचाओगे, मेरा नमस्कार पहुंचाओगे तो वो लोग मुझे आशीर्वाद देंगे और जब बेल्लारी के लोगों का मुझे आशीर्वाद मिलेगा , तो मुझे भी स्टील जैसी ताकत मिल जाएगी और मैं उस ताकत से ज्यादा से ज्यादा आपकी सेवा कर पाउंगा।


तो मेरा नमस्कार पहुंचाओगे...


तो मेरा प्रमाण पहुंचाओगे.....


बोलो भारत माता की...


भारत माता की...


भारत माता की...


बजरंग बली की...


बजरंग बली की...


बजरंग बली की...


बहुत-बहुत धन्यवाद

Explore More
हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
India’s Urban Growth Broadens: Dun & Bradstreet’s City Vitality Index Highlights New Economic Frontiers

Media Coverage

India’s Urban Growth Broadens: Dun & Bradstreet’s City Vitality Index Highlights New Economic Frontiers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Today, the world sees the Indian Growth Model as a model of hope: PM Modi
November 17, 2025
India is eager to become developed, India is eager to become self-reliant: PM
India is not just an emerging market, India is also an emerging model: PM
Today, the world sees the Indian Growth Model as a model of hope: PM
We are continuously working on the mission of saturation; Not a single beneficiary should be left out from the benefits of any scheme: PM
In our new National Education Policy, we have given special emphasis to education in local languages: PM

विवेक गोयनका जी, भाई अनंत, जॉर्ज वर्गीज़ जी, राजकमल झा, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के सभी अन्य साथी, Excellencies, यहां उपस्थित अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों!

आज हम सब एक ऐसी विभूति के सम्मान में यहां आए हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र में, पत्रकारिता, अभिव्यक्ति और जन आंदोलन की शक्ति को नई ऊंचाई दी है। रामनाथ जी ने एक Visionary के रूप में, एक Institution Builder के रूप में, एक Nationalist के रूप में और एक Media Leader के रूप में, Indian Express Group को, सिर्फ एक अखबार नहीं, बल्कि एक Mission के रूप में, भारत के लोगों के बीच स्थापित किया। उनके नेतृत्व में ये समूह, भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय हितों की आवाज़ बना। इसलिए 21वीं सदी के इस कालखंड में जब भारत विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तो रामनाथ जी की प्रतिबद्धता, उनके प्रयास, उनका विजन, हमारी बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैं इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप का आभार व्यक्त करता हूं कि आपने मुझे इस व्याख्यान में आमंत्रित किया, मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

रामनाथ जी गीता के एक श्लोक से बहुत प्रेरणा लेते थे, सुख दुःखे समे कृत्वा, लाभा-लाभौ जया-जयौ। ततो युद्धाय युज्यस्व, नैवं पापं अवाप्स्यसि।। अर्थात सुख-दुख, लाभ-हानि और जय-पराजय को समान भाव से देखकर कर्तव्य-पालन के लिए युद्ध करो, ऐसा करने से तुम पाप के भागी नहीं बनोगे। रामनाथ जी आजादी के आंदोलन के समय कांग्रेस के समर्थक रहे, बाद में जनता पार्टी के भी समर्थक रहे, फिर जनसंघ के टिकट पर चुनाव भी लड़ा, विचारधारा कोई भी हो, उन्होंने देशहित को प्राथमिकता दी। जिन लोगों ने रामनाथ जी के साथ वर्षों तक काम किया है, वो कितने ही किस्से बताते हैं जो रामनाथ जी ने उन्हें बताए थे। आजादी के बाद जब हैदराबाद और रजाकारों को उसके अत्याचार का विषय आया, तो कैसे रामनाथ जी ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल की मदद की, सत्तर के दशक में जब बिहार में छात्र आंदोलन को नेतृत्व की जरूरत थी, तो कैसे नानाजी देशमुख के साथ मिलकर रामनाथ जी ने जेपी को उस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया। इमरजेंसी के दौरान, जब रामनाथ जी को इंदिऱा गांधी के सबसे करीबी मंत्री ने बुलाकर धमकी दी कि मैं तुम्हें जेल में डाल दूंगा, तो इस धमकी के जवाब में रामनाथ जी ने पलटकर जो कहा था, ये सब इतिहास के छिपे हुए दस्तावेज हैं। कुछ बातें सार्वजनिक हुई, कुछ नहीं हुई हैं, लेकिन ये बातें बताती हैं कि रामनाथ जी ने हमेशा सत्य का साथ दिया, हमेशा कर्तव्य को सर्वोपरि रखा, भले ही सामने कितनी ही बड़ी ताकत क्‍यों न हो।

साथियों,

रामनाथ जी के बारे में कहा जाता था कि वे बहुत अधीर थे। अधीरता, Negative Sense में नहीं, Positive Sense में। वो अधीरता जो परिवर्तन के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कराती है, वो अधीरता जो ठहरे हुए पानी में भी हलचल पैदा कर देती है। ठीक वैसे ही, आज का भारत भी अधीर है। भारत विकसित होने के लिए अधीर है, भारत आत्मनिर्भर होने के लिए अधीर है, हम सब देख रहे हैं, इक्कीसवीं सदी के पच्चीस साल कितनी तेजी से बीते हैं। एक से बढ़कर एक चुनौतियां आईं, लेकिन वो भारत की रफ्तार को रोक नहीं पाईं।

साथियों,

आपने देखा है कि बीते चार-पांच साल कैसे पूरी दुनिया के लिए चुनौतियों से भरे रहे हैं। 2020 में कोरोना महामारी का संकट आया, पूरे विश्व की अर्थव्यवस्थाएं अनिश्चितताओं से घिर गईं। ग्लोबल सप्लाई चेन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा और सारा विश्व एक निराशा की ओर जाने लगा। कुछ समय बाद स्थितियां संभलना धीरे-धीरे शुरू हो रहा था, तो ऐसे में हमारे पड़ोसी देशों में उथल-पुथल शुरू हो गईं। इन सारे संकटों के बीच, हमारी इकॉनमी ने हाई ग्रोथ रेट हासिल करके दिखाया। साल 2022 में यूरोपियन क्राइसिस के कारण पूरे दुनिया की सप्लाई चेन और एनर्जी मार्केट्स प्रभावित हुआ। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा, इसके बावजूद भी 2022-23 में हमारी इकोनॉमी की ग्रोथ तेजी से होती रही। साल 2023 में वेस्ट एशिया में स्थितियां बिगड़ीं, तब भी हमारी ग्रोथ रेट तेज रही और इस साल भी जब दुनिया में अस्थिरता है, तब भी हमारी ग्रोथ रेट Seven Percent के आसपास है।

साथियों,

आज जब दुनिया disruption से डर रही है, भारत वाइब्रेंट फ्यूचर के Direction में आगे बढ़ रहा है। आज इंडियन एक्सप्रेस के इस मंच से मैं कह सकता हूं, भारत सिर्फ़ एक emerging market ही नहीं है, भारत एक emerging model भी है। आज दुनिया Indian Growth Model को Model of Hope मान रहा है।

साथियों,

एक सशक्त लोकतंत्र की अनेक कसौटियां होती हैं और ऐसी ही एक बड़ी कसौटी लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी की होती है। लोकतंत्र को लेकर लोग कितने आश्वस्त हैं, लोग कितने आशावादी हैं, ये चुनाव के दौरान सबसे अधिक दिखता है। अभी 14 नवंबर को जो नतीजे आए, वो आपको याद ही होंगे और रामनाथ जी का भी बिहार से नाता रहा था, तो उल्लेख बड़ा स्वाभाविक है। इन ऐतिहासिक नतीजों के साथ एक और बात बहुत अहम रही है। कोई भी लोकतंत्र में लोगों की बढ़ती भागीदारी को नजरअंदाज नहीं कर सकता। इस बार बिहार के इतिहास का सबसे अधिक वोटर टर्न-आउट रहा है। आप सोचिए, महिलाओं का टर्न-आउट, पुरुषों से करीब 9 परसेंट अधिक रहा। ये भी लोकतंत्र की विजय है।

साथियों,

बिहार के नतीजों ने फिर दिखाया है कि भारत के लोगों की आकांक्षाएं, उनकी Aspirations कितनी ज्यादा हैं। भारत के लोग आज उन राजनीतिक दलों पर विश्वास करते हैं, जो नेक नीयत से लोगों की उन Aspirations को पूरा करते हैं, विकास को प्राथमिकता देते हैं। और आज इंडियन एक्सप्रेस के इस मंच से मैं देश की हर राज्य सरकार को, हर दल की राज्य सरकार को बहुत विनम्रता से कहूंगा, लेफ्ट-राइट-सेंटर, हर विचार की सरकार को मैं आग्रह से कहूंगा, बिहार के नतीजे हमें ये सबक देते हैं कि आप आज किस तरह की सरकार चला रहे हैं। ये आने वाले वर्षों में आपके राजनीतिक दल का भविष्य तय करेंगे। आरजेडी की सरकार को बिहार के लोगों ने 15 साल का मौका दिया, लालू यादव जी चाहते तो बिहार के विकास के लिए बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन उन्होंने जंगलराज का रास्ता चुना। बिहार के लोग इस विश्वासघात को कभी भूल नहीं सकते। इसलिए आज देश में जो भी सरकारें हैं, चाहे केंद्र में हमारी सरकार है या फिर राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारें हैं, हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता सिर्फ एक होनी चाहिए विकास, विकास और सिर्फ विकास। और इसलिए मैं हर राज्य सरकार को कहता हूं, आप अपने यहां बेहतर इंवेस्टमेंट का माहौल बनाने के लिए कंपटीशन करिए, आप Ease of Doing Business के लिए कंपटीशन करिए, डेवलपमेंट पैरामीटर्स में आगे जाने के लिए कंपटीशन करिए, फिर देखिए, जनता कैसे आप पर अपना विश्वास जताती है।

साथियों,

बिहार चुनाव जीतने के बाद कुछ लोगों ने मीडिया के कुछ मोदी प्रेमियों ने फिर से ये कहना शुरू किया है भाजपा, मोदी, हमेशा 24x7 इलेक्शन मोड में ही रहते हैं। मैं समझता हूं, चुनाव जीतने के लिए इलेक्शन मोड नहीं, चौबीसों घंटे इलेक्शन मोड में रहना जरूरी होता है, इमोशनल मोड में रहना जरूरी होता है, इलेक्शन मोड में नहीं। जब मन के भीतर एक बेचैनी सी रहती है कि एक मिनट भी गंवाना नहीं है, गरीब के जीवन से मुश्किलें कम करने के लिए, गरीब को रोजगार के लिए, गरीब को इलाज के लिए, मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए, बस मेहनत करते रहना है। इस इमोशन के साथ, इस भावना के साथ सरकार लगातार जुटी रहती है, तो उसके नतीजे हमें चुनाव परिणाम के दिन दिखाई देते हैं। बिहार में भी हमने अभी यही होते देखा है।

साथियों,

रामनाथ जी से जुड़े एक और किस्से का मुझसे किसी ने जिक्र किया था, ये बात तब की है, जब रामनाथ जी को विदिशा से जनसंघ का टिकट मिला था। उस समय नानाजी देशमुख जी से उनकी इस बात पर चर्चा हो रही थी कि संगठन महत्वपूर्ण होता है या चेहरा। तो नानाजी देशमुख ने रामनाथ जी से कहा था कि आप सिर्फ नामांकन करने आएंगे और फिर चुनाव जीतने के बाद अपना सर्टिफिकेट लेने आ जाइएगा। फिर नानाजी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर रामनाथ जी का चुनाव लड़ा औऱ उन्हें जिताकर दिखाया। वैसे ये किस्सा बताने के पीछे मेरा ये मतलब नहीं है कि उम्मीदवार सिर्फ नामांकन करने जाएं, मेरा मकसद है, भाजपा के अनगिनत कर्तव्य़ निष्ठ कार्यकर्ताओं के समर्पण की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना।

साथियों,

भारतीय जनता पार्टी के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने से भाजपा की जड़ों को सींचा है और आज भी सींच रहे हैं। और इतना ही नहीं, केरला, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, ऐसे कुछ राज्यों में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने खून से भी भाजपा की जड़ों को सींचा है। जिस पार्टी के पास ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हों, उनके लिए सिर्फ चुनाव जीतना ध्येय नहीं होता, बल्कि वो जनता का दिल जीतने के लिए, सेवा भाव से उनके लिए निरंतर काम करते हैं।

साथियों,

देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है कि विकास का लाभ सभी तक पहुंचे। दलित-पीड़ित-शोषित-वंचित, सभी तक जब सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचता है, तो सामाजिक न्याय सुनिश्चित होता है। लेकिन हमने देखा कि बीते दशकों में कैसे सामाजिक न्याय के नाम पर कुछ दलों, कुछ परिवारों ने अपना ही स्वार्थ सिद्ध किया है।

साथियों,

मुझे संतोष है कि आज देश, सामाजिक न्याय को सच्चाई में बदलते देख रहा है। सच्चा सामाजिक न्याय क्या होता है, ये मैं आपको बताना चाहता हूं। 12 करोड़ शौचालयों के निर्माण का अभियान, उन गरीब लोगों के जीवन में गरिमा लेकर के आया, जो खुले में शौच के लिए मजबूर थे। 57 करोड़ जनधन बैंक खातों ने उन लोगों का फाइनेंशियल इंक्लूजन किया, जिनको पहले की सरकारों ने एक बैंक खाते के लायक तक नहीं समझा था। 4 करोड़ गरीबों को पक्के घरों ने गरीब को नए सपने देखने का साहस दिया, उनकी रिस्क टेकिंग कैपेसिटी बढ़ाई है।

साथियों,

बीते 11 वर्षों में सोशल सिक्योरिटी पर जो काम हुआ है, वो अद्भुत है। आज भारत के करीब 94 करोड़ लोग सोशल सिक्योरिटी नेट के दायरे में आ चुके हैं। और आप जानते हैं 10 साल पहले क्या स्थिति थी? सिर्फ 25 करोड़ लोग सोशल सिक्योरिटी के दायरे में थे, आज 94 करोड़ हैं, यानि सिर्फ 25 करोड़ लोगों तक सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंच रहा था। अब ये संख्या बढ़कर 94 करोड़ पहुंच चुकी है और यही तो सच्चा सामाजिक न्याय है। और हमने सोशल सिक्योरिटी नेट का दायरा ही नहीं बढ़ाया, हम लगातार सैचुरेशन के मिशन पर काम कर रहे हैं। यानि किसी भी योजना के लाभ से एक भी लाभार्थी छूटे नहीं। और जब कोई सरकार इस लक्ष्य के साथ काम करती है, हर लाभार्थी तक पहुंचना चाहती है, तो किसी भी तरह के भेदभाव की गुंजाइश भी खत्म हो जाती है। ऐसे ही प्रयासों की वजह से पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को परास्त करके दिखाया है। और तभी आज दुनिया भी ये मान रही है- डेमोक्रेसी डिलिवर्स।

साथियों,

मैं आपको एक और उदाहरण दूंगा। आप हमारे एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम का अध्ययन करिए, देश के सौ से अधिक जिले ऐसे थे, जिन्हें पहले की सरकारें पिछड़ा घोषित करके भूल गई थीं। सोचा जाता था कि यहां विकास करना बड़ा मुश्किल है, अब कौन सर खपाए ऐसे जिलों में। जब किसी अफसर को पनिशमेंट पोस्टिंग देनी होती थी, तो उसे इन पिछड़े जिलों में भेज दिया जाता था कि जाओ, वहीं रहो। आप जानते हैं, इन पिछड़े जिलों में देश की कितनी आबादी रहती थी? देश के 25 करोड़ से ज्यादा नागरिक इन पिछड़े जिलों में रहते थे।

साथियों,

अगर ये पिछड़े जिले पिछड़े ही रहते, तो भारत अगले 100 साल में भी विकसित नहीं हो पाता। इसलिए हमारी सरकार ने एक नई रणनीति के साथ काम करना शुरू किया। हमने राज्य सरकारों को ऑन-बोर्ड लिया, कौन सा जिला किस डेवलपमेंट पैरामीटर में कितनी पीछे है, उसकी स्टडी करके हर जिले के लिए एक अलग रणनीति बनाई, देश के बेहतरीन अफसरों को, ब्राइट और इनोवेटिव यंग माइंड्स को वहां नियुक्त किया, इन जिलों को पिछड़ा नहीं, Aspirational माना और आज देखिए, देश के ये Aspirational Districts, कितने ही डेवलपमेंट पैरामीटर्स में अपने ही राज्यों के दूसरे जिलों से बहुत अच्छा करने लगे हैं। छत्तीसगढ़ का बस्तर, वो आप लोगों का तो बड़ा फेवरेट रहा है। एक समय आप पत्रकारों को वहां जाना होता था, तो प्रशासन से ज्यादा दूसरे संगठनों से परमिट लेनी होती थी, लेकिन आज वही बस्तर विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। मुझे नहीं पता कि इंडियन एक्सप्रेस ने बस्तर ओलंपिक को कितनी कवरेज दी, लेकिन आज रामनाथ जी ये देखकर बहुत खुश होते कि कैसे बस्तर में अब वहां के युवा बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन कर रहे हैं।

साथियों,

जब बस्तर की बात आई है, तो मैं इस मंच से नक्सलवाद यानि माओवादी आतंक की भी चर्चा करूंगा। पूरे देश में नक्सलवाद-माओवादी आतंक का दायरा बहुत तेजी से सिमट रहा है, लेकिन कांग्रेस में ये उतना ही सक्रिय होता जा रहा था। आप भी जानते हैं, बीते पांच दशकों तक देश का करीब-करीब हर बड़ा राज्य, माओवादी आतंक की चपेट में, चपेट में रहा। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य था कि कांग्रेस भारत के संविधान को नकारने वाले माओवादी आतंक को पालती-पोसती रही और सिर्फ दूर-दराज के क्षेत्रों में जंगलों में ही नहीं, कांग्रेस ने शहरों में भी नक्सलवाद की जड़ों को खाद-पानी दिया। कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी संस्थाओं में अर्बन नक्सलियों को स्थापित किया है।

साथियों,

10-15 साल पहले कांग्रेस में जो अर्बन नक्सली, माओवादी पैर जमा चुके थे, वो अब कांग्रेस को मुस्लिम लीगी- माओवादी कांग्रेस, MMC बना चुके हैं। और मैं आज पूरी जिम्मेदारी से कहूंगा कि ये मुस्लिम लीगी- माओवादी कांग्रेस, अपने स्वार्थ में देशहित को तिलांजलि दे चुकी है। आज की मुस्लिम लीगी- माओवादी कांग्रेस, देश की एकता के सामने बहुत बड़ा खतरा बनती जा रही है।

साथियों,

आज जब भारत, विकसित बनने की एक नई यात्रा पर निकल पड़ा है, तब रामनाथ गोयनका जी की विरासत और भी प्रासंगिक है। रामनाथ जी ने अंग्रेजों की गुलामी से डटकर टक्कर ली, उन्होंने अपने एक संपादकीय में लिखा था, मैं अंग्रेज़ों के आदेश पर अमल करने के बजाय, अखबार बंद करना पसंद करुंगा। इसी तरह जब इमरजेंसी के रूप में देश को गुलाम बनाने की एक और कोशिश हुई, तब भी रामनाथ जी डटकर खड़े हो गए थे और ये वर्ष तो इमरजेंसी के पचास वर्ष पूरे होने का भी है। और इंडियन एक्सप्रेस ने 50 वर्ष पहले दिखाया है, कि ब्लैंक एडिटोरियल्स भी जनता को गुलाम बनाने वाली मानसिकता को चुनौती दे सकते हैं।

साथियों,

आज आपके इस सम्मानित मंच से, मैं गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के इस विषय पर भी विस्तार से अपनी बात रखूंगा। लेकिन इसके लिए हमें 190 वर्ष पीछे जाना पड़ेगा। 1857 के सबसे स्वतंत्रता संग्राम से भी पहले, वो साल था 1835, 1835 में ब्रिटिश सांसद थॉमस बेबिंगटन मैकाले ने भारत को अपनी जड़ों से उखाड़ने के लिए एक बहुत बड़ा अभियान शुरू किया था। उसने ऐलान किया था, मैं ऐसे भारतीय बनाऊंगा कि वो दिखने में तो भारतीय होंगे लेकिन मन से अंग्रेज होंगे। और इसके लिए मैकाले ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन नहीं, बल्कि उसका समूल नाश कर दिया। खुद गांधी जी ने भी कहा था कि भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था एक सुंदर वृक्ष थी, जिसे जड़ से हटा कर नष्ट कर दिया।

साथियों,

भारत की शिक्षा व्यवस्था में हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना सिखाया जाता था, भारत की शिक्षा व्यवस्था में पढ़ाई के साथ ही कौशल पर भी उतना ही जोर था, इसलिए मैकाले ने भारत की शिक्षा व्यवस्था की कमर तोड़ने की ठानी और उसमें सफल भी रहा। मैकाले ने ये सुनिश्चित किया कि उस दौर में ब्रिटिश भाषा, ब्रिटिश सोच को ज्यादा मान्यता मिले और इसका खामियाजा भारत ने आने वाली सदियों में उठाया।

साथियों,

मैकाले ने हमारे आत्मविश्वास को तोड़ दिया दिया, हमारे भीतर हीन भावना का संचार किया। मैकाले ने एक झटके में हजारों वर्षों के हमारे ज्ञान-विज्ञान को, हमारी कला-संस्कृति को, हमारी पूरी जीवन शैली को ही कूड़ेदान में फेंक दिया था। वहीं पर वो बीज पड़े कि भारतीयों को अगर आगे बढ़ना है, अगर कुछ बड़ा करना है, तो वो विदेशी तौर तरीकों से ही करना होगा। और ये जो भाव था, वो आजादी मिलने के बाद भी और पुख्ता हुआ। हमारी एजुकेशन, हमारी इकोनॉमी, हमारे समाज की एस्पिरेशंस, सब कुछ विदेशों के साथ जुड़ गईं। जो अपना है, उस पर गौरव करने का भाव कम होता गया। गांधी जी ने जिस स्वदेशी को आज़ादी का आधार बनाया था, उसको पूछने वाला ही कोई नहीं रहा। हम गवर्नेंस के मॉडल विदेश में खोजने लगे। हम इनोवेशन के लिए विदेश की तरफ देखने लगे। यही मानसिकता रही, जिसकी वजह से इंपोर्टेड आइडिया, इंपोर्टेड सामान और सर्विस, सभी को श्रेष्ठ मानने की प्रवृत्ति समाज में स्थापित हो गई।

साथियों,

जब आप अपने देश को सम्मान नहीं देते हैं, तो आप स्वदेशी इकोसिस्टम को नकारते हैं, मेड इन इंडिया मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को नकारते हैं। मैं आपको एक और उदाहरण, टूरिज्म की बात करता हूं। आप देखेंगे कि जिस भी देश में टूरिज्म फला-फूला, वो देश, वहां के लोग, अपनी ऐतिहासिक विरासत पर गर्व करते हैं। हमारे यहां इसका उल्टा ही हुआ। भारत में आज़ादी के बाद, अपनी विरासत को दुत्कारने के ही प्रयास हुए, जब अपनी विरासत पर गर्व नहीं होगा तो उसका संरक्षण भी नहीं होगा। जब संरक्षण नहीं होगा, तो हम उसको ईंट-पत्थर के खंडहरों की तरह ही ट्रीट करते रहेंगे और ऐसा हुआ भी। अपनी विरासत पर गर्व होना, टूरिज्म के विकास के लिए भी आवश्यक शर्त है।

साथियों,

ऐसे ही स्थानीय भाषाओं की बात है। किस देश में ऐसा होता है कि वहां की भाषाओं को दुत्कारा जाता है? जापान, चीन और कोरिया जैसे देश, जिन्होंने west के अनेक तौर-तरीके अपनाए, लेकिन भाषा, फिर भी अपनी ही रखी, अपनी भाषा पर कंप्रोमाइज नहीं किया। इसलिए, हमने नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई पर विशेष बल दिया है और मैं बहुत स्पष्टता से कहूंगा, हमारा विरोध अंग्रेज़ी भाषा से नहीं है, हम भारतीय भाषाओं के समर्थन में हैं।

साथियों,

मैकाले द्वारा किए गए उस अपराध को 1835 में जो अपराध किया गया 2035, 10 साल के बाद 200 साल हो जाएंगे और इसलिए आज आपके माध्यम से पूरे देश से एक आह्वान करना चाहता हूं, अगले 10 साल में हमें संकल्प लेकर चलना है कि मैकाले ने भारत को जिस गुलामी की मानसिकता से भर दिया है, उस सोच से मुक्ति पाकर के रहेंगे, 10 साल हमारे पास बड़े महत्वपूर्ण हैं। मुझे याद है एक छोटी घटना, गुजरात में लेप्रोसी को लेकर के एक अस्पताल बन रहा था, तो वो सारे लोग महात्‍मा गांधी जी से मिले उसके उद्घाटन के लिए, तो महात्मा जी ने कहा कि मैं लेप्रोसी के अस्पताल के उद्घाटन के पक्ष में नहीं हूं, मैं नहीं आऊंगा, लेकिन ताला लगाना है, उस दिन मुझे बुलाना, मैं ताला लगाने आऊंगा। गांधी जी के रहते हुए उस अस्पताल को तो ताला नहीं लगा था, लेकिन गुजरात जब लेप्रोसी से मुक्त हुआ और मुझे उस अस्पताल को ताला लगाने का मौका मिला, जब मैं मुख्यमंत्री बना। 1835 से शुरू हुई यात्रा 2035 तक हमें खत्म करके रहना है जी, गांधी जी का जैसे सपना था कि मैं ताला लगाऊंगा, मेरा भी यह सपना है कि हम ताला लगाएंगे।

साथियों,

आपसे बहुत सारे विषयों पर चर्चा हो गई है। अब आपका मैं ज्यादा समय लेना नहीं चाहता हूं। Indian Express ग्रुप देश के हर परिवर्तन का, देश की हर ग्रोथ स्टोरी का साक्षी रहा है और आज जब भारत विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर चल रहा है, तो भी इस यात्रा के सहभागी बन रहे हैं। मैं आपको बधाई दूंगा कि रामनाथ जी के विचारों को, आप सभी पूरी निष्ठा से संरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। एक बार फिर, आज के इस अद्भुत आयोजन के लिए आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। और, रामनाथ गोयनका जी को आदरपूर्वक मैं नमन करते हुए मेरी बात को विराम देता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद!