प्रधानमंत्री ने चुनौतियों पर विजय पाते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रतिभा और राष्ट्रीय गौरव का प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों की सराहना की
कड़ी मेहनत खेल के मैदान से परे जीवन में भी सफलता सुनिश्चित करती है: प्रधानमंत्री
टीम की उपलब्धियां सभी को प्रेरित करती हैं और देश के युवाओं की शक्ति व दृढ़ता को उजागर करती हैं: प्रधानमंत्री

खिलाड़ी - सर आपको कैसे पता लगा ये गाना गाती है?

प्रधानमंत्री - ऐसा है मैं आप सबका ध्यान रखता हूं जी।

खिलाड़ी - सर आपके साथ बात करके मैं पूरा पेट भर गया।

प्रधानमंत्री - पेट भर गया।

प्रधानमंत्री - आप लोग मेहनत करके निकले हुए लोग हैं। आपने अपनी एक पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री - सबके सिग्नेचर है?

खिलाड़ी - यस सर।

प्रधानमंत्री – इस पर सिग्नेचर करना है।

खिलाड़ी – यस सर।

प्रधानमंत्री - देखिए वंदे मातरम के 150 साल हुए है।

खिलाड़ी – यस सर।

प्रधानमंत्री - तो इसलिए मैंने वंदे मातरम लिखा है।

प्रधानमंत्री - हमने सुना है आप बहुत अच्छा गाना गाती हो?

खिलाड़ी – यस सर। गंगाधरा शंकरा करुणा करा, मामव भवसागर तारका, भो शंभू, शिव शंभू स्वयंभू।

प्रधानमंत्री – वाह। तो मालूम है आपको कि मैं काशी का सांसद हूं, इसलिए शंभू को याद किया।

खिलाड़ी – यस सर।

खिलाड़ी – सर हमारी टीम में सब ऑलराउंडर player है।

प्रधानमंत्री – अच्छा, सब के सब, तो पॉलिटिक्स जैसा है। पॉलिटिक्स में सब ऑलराउंडर होते हैं। वो कभी मंत्री बन जाता है, कभी एमएलए बन जाता है, कभी एमपी बन जाता है।

प्रधानमंत्री – जय जगन्नाथ !

खिलाड़ी – जय जगन्नाथ। मैं मोदी सर के साथ में जाके फोटो खींचने के लिए गई, आप गाना गाते हैं। सडनली पूछा, आपको, सर को कैसे पता है, मेरे को पता नहीं, और मेरे को पूरा एक बार पूरा शॉक हो गई।

प्रधानमंत्री – पहले काव्या, आइए।

खिलाड़ी – Thank you.

खिलाड़ी – सर आपको कैसे पता लगा ये गाना गाती है?

प्रधानमंत्री – ऐसा है, मैं आप सबका ध्यान रखता हूं जी।

खिलाड़ी – मेरे पापा का भी एक बहुत बड़ा सपना था। वो उनको बहुत लाइक करते थे। लेकिन अभी मेरे पापा नहीं है, लेकिन मैं मन में सोच रही हूं कि अगर मेरे पापा ने देखा होगा, तो उनको बहुत खुशी हो गई होगी।

प्रधानमंत्री – इसका मतलब नहीं इतना ही खाना है, और भी है। चलिए ये जम्मू-कश्मीर को खिलाओ, जो ऑलराउंडर है। ये मध्य प्रदेश है।

खिलाड़ी – वो लोग पूरा गांव में बात करते हैं, तुम ब्लाइंड है, तुम क्या करते हो? तुम कुछ भी नहीं करते हो। वैसे पूरा बात करते हैं। और हमारा पापा-मम्मी उन लोगों को बात करते हैं और थोड़ा हर्ट होते हैं वो लोग।

प्रधानमंत्री – अभी तो, अभी तो गांव वाला उल्टा बोलना शुरू किया होगा?

खिलाड़ी – यर सर। यर सर। अच्छा लगा उनके हाथ से पहली बार कुछ हमने मिठाई खाया। तो मतलब वो कुछ बहुत अच्छा फीलिंग्स था, मैं कुछ कह नहीं सकती हूं। मेरा एक ड्रीम था, मैं, मेरा ड्रीम फुलफिल हो गया।

प्रधानमंत्री – शुरू करो बेटा दीपिका। तो पसंद नहीं है ये?

खिलाड़ी – पसंद है।

प्रधानमंत्री – सिर्फ मीठा खाती हो।

खिलाड़ी – सर आपके साथ बात करके मैं पूरा पेट भर गया।

प्रधानमंत्री – पेट भर गया।

प्रधानमंत्री – जो मेहनत करके आगे आते हैं, उनकी मेहनत कभी भी विफल नहीं जाती। सिर्फ खेल के मैदान में नहीं, जिंदगी में भी। तो आप लोग मेहनत करके निकले हुए लोग हैं। आपने अपनी एक पहचान बनाई है, और उसके कारण अब देखा आपका आत्मविश्वास भी बहुत बढ़ गया होगा।

खिलाड़ी – जी सर।

प्रधानमंत्री – पहले गांव में टीचर से बात करनी है, तो भी आप सोचते होंगे, बात करूं कि नहीं करूं? और आज आप प्राइम मिनिस्टर से बात कर रहे हैं।

खिलाड़ी – यस सर। आप इतना अच्छे से हम लोगों के साथ बात कर रहे है ना, हम सब फ्री......बात करने के लिए मन कर रहा है ।

प्रधानमंत्री – आप मेरे अपने हैं, तो मैं तो ऐसे ही बात करूंगा।

खिलाड़ी – उनकी लीडरशिप में हमारा जो स्पोर्ट है, वो बहुत आगे जा रहा है। हर फील्ड में वो बहुत अच्छा कर रहे हैं। बहुत टीमें बहुत आगे जा रही हैं।

प्रधानमंत्री – आप लोगों से मिलता हूं, तो मुझे भी लगता है कि वाह, हमारा देश कितना आगे बढ़ रहा है, कितनी हिम्मत है इन बच्चों में। जैसे हम चुनाव लड़ते हैं।

खिलाड़ी – यस सर।

प्रधानमंत्री – तो सामने वाले की जमानत जब जब्त हो जाती है, डिपॉजिट जब्त हो जाती है, तो लोग कहते हैं कैसे इंसान हो तुम, उसकी जमानत भी खा गए। आप लोगों ने इस बार खेल में किसी को 10 ओवर में वापिस पवेलियन भेज दिया।

खिलाड़ी – सर तीन ओवर में भेज दिया।

प्रधानमंत्री – तो ये, ये इतनी क्रूरता क्यों करते हो आप लोग? चलिए, सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपने देश का नाम रोशन किया है, और देश के सभी लोगों को इससे इंस्पिरेशन मिलेगा।

खिलाड़ी – जी सर।

खिलाड़ी – Thank You Sir.

प्रधानमंत्री – और सिर्फ दिव्यांग को नहीं, बाकियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indias wind turbine exports jumped 50% in FY26, further growth expected: IWTMA CEO

Media Coverage

Indias wind turbine exports jumped 50% in FY26, further growth expected: IWTMA CEO
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Cabinet approves five rail projects across Tamil Nadu, Andhra Pradesh, Karnataka and Telangana
September 09, 2026
इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 10,021 करोड़ रुपये है और इन्हें 2029-30 तक पूरा करने की योजना है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 10,021 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में शामिल हैं:

 

  1. अरक्कोनम – रेनिगुंटा तीसरी और चौथी लाइन – 77 किमी
  2. व्हाइटफील्ड – बांगरपेट तीसरी और चौथी लाइन – 47 किमी
  3. होसुर – ओमालूर दोहरीकरण मार्ग – 147 किमी
  4. सलेम - करूर - डिंडीगुल दोहरीकरण - 159 किलोमीटर
  5. सिकंदराबाद (घाटकेसर) से काजीपेट तक 110 किलोमीटर की मल्टीट्रैकिंग

बढ़ी हुई लाइन क्षमता से आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेल की परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। ये मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाएं परिचालन को सुव्यवस्थित और भीड़भाड़ को कम करेगी। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के विजन के अनुरूप हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र के व्यापक विकास के माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत बनाई गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधारकों के परामर्श के माध्यम से बहु-मार्गीय संपर्क और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है। इन परियोजनाओं से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के 17 जिलों में फैली इन पांच परियोजनाओं से भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 540 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। स्वीकृत मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 2,121 गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिनकी आबादी लगभग 52 लाख है।

स्वीकृत क्षमता वृद्धि से देश भर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिनमें तिरूपति, सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर (तिरुत्तानी), श्री पद्मावती अम्मावारी मंदिर (तिरूचनूर), कोटिलिंगेश्वर देवालय, श्री सेठी ब्यारवेश्वर स्वामी मंदिर, बंगारू तिरूपति, कोलार गोल्ड फील्ड्स, होगेनक्कल फॉल्स, होसुर किला, मेट्टूर बांध, कोडाइकनाल हिल्स, सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य, नमक्कल अंजनेयार मंदिर, नमक्कल किला, कल्याण पसुपतिश्वर मंदिर, यादगिरिगुट्टा मंदिर, भोंगीर किला, सुरेंद्रपुरी, स्वर्णगिरि मंदिर, आदि शामिल हैं।

ये परियोजनाएं कोयला, सीमेंट, लोहा और इस्पात, कंटेनर, ऑटोमोबाइल, अनाज, पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए आवश्यक मार्ग हैं। क्षमता वृद्धि कार्यों से प्रति वर्ष 47 मिलियन टन (एमटीपीए) की अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता प्राप्त होगी। रेलवे पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन माध्यम होने के कारण जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने में सहायक होगा, साथ ही तेल आयात (~8 करोड़ लीटर) को कम करेगा और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन (~42 करोड़ किलोग्राम) को घटाएगा, जो लगभग 2 करोड़ वृक्षारोपण के बराबर है।