“Today, from this land of Gujarat and from the banks of Maa Narmada I pay my respectful homage to respected Mulayam Singh Ji”
“Bharuch has a critical role to play in the development of Gujarat and India”
“It is a result of the double-engine government of Narendra-Bhupendra that strives to bring the tasks to completion at meteoric pace”
“Both policy and intention (Niti and Niyat) are needed for realizing the dreams of an enabling environment”
“Indian economy has reached the 5th position from 10th place in 2014”
“Gujarat helped the country a great deal in the war against Corona. Gujarat accounts for 25 per cent share of the country’s pharma export”
“Adivasi community has contributed immensely to the journey of the development”
“Development of Bharuch and Ankleshwar is being carried out along the lines of twin city model of development”

भारत माता की – जय,

भारत माता की – जय,

मंच पर विराजमान गुजरात के मृदू एवं मक्कम हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल। 2019 के चुनाव में देश में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले और एक नया रेकार्ड प्रस्थापित करने वाले संसद के मेरे साथी सी.आर. पाटिल, केंद्र में मंत्रीपरिषद के मेरे साथी और गुजरात के ही संतान श्री मनसुख भाई मांडविया, मंच पर विराजमान गुजरात सरकार के सभी मंत्री महोदय, सांसदगण, विधायकगण और विशाल संख्या में मुझे आर्शीवाद देने के लिए आए हुए मेरे प्यारे भाईयों और बहनों,

साथियों,

आज सुबह मैं यहां आ रहा था तो एक दुखद खबर भी मिली। आज मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव जी, उनका जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुलायम सिंह जी के साथ मेरा नाता बड़ा विशेष प्रकार का रहा है। जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे। वे भी और मैं भी दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे, और 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी ने 2014 चुनाव के लिए मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए आर्शीवाद दिए तो मैंने विपक्ष में भी जो लोग थे। जिनसे मेरा पहले से परिचय था। ऐसे कुछ महानुभावों को जो देश के वरिष्ठ राजनेता थे, राजनीतिक रूप से हमारे विरोधी थे। लेकिन उन सबको फोन करके आर्शीवाद लेने का मैंने एक उपक्रम किया था और मुझे याद है उस दिन मुलायम सिंह जी का वो आर्शीवाद, कुछ सलाह के दो शब्द वो आज भी मेरी अमानत हैं, और मुलायम सिंह जी की विशेषता रही कि 2013 में मुझे उन्होंने जो आर्शीवाद दिया था। उसमें कभी भी उतार चढ़ाव नहीं आने दिया। घोर राजनीतिक विरोधी बातें के बीच भी जब 2019 में पार्लियामेंट का आखिरी सत्र था पिछली लोकसभा का और संसद के अंदर मुलायम सिंह जी जैसे वरिष्ठ नेता उन्होंने खड़े होकर के पार्लियामेंट में जो बात बताई थी। वो इस देश के किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता के जीवन में बहुत बड़ा आर्शीवाद होता है। उन्होंने संसद में खड़े होकर के कहा था। कोई लाग लगेट के बिना कहा था। राजनीतिक आटा पाटा के खेल के बिना कहा था। उन्होंने कहा था मोदी जी सबको साथ लेकर के चलते हैं और इसलिए मुझे पक्का विश्वास है कि वो 2019 में फिर से चुनकर के देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कितना बड़ा दिल होगा, जो मुझे जब तक जीवीत रहे, जब भी मौका मिला उनके आर्शीवाद मिलते रहे। मैं आज आदरणीय मुलायम सिंह जी को गुजरात की इस धरती से मां नर्मदा के तट से उनको आदरपूवर्क भावभिनि श्रद्धांजलि देता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं उनके परिवार, उनके समर्थकों को ये दुख सहने की शक्ति दे।

साथियों,

इस बार मैं ऐसे समय में भरूच आया हूं, जब देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जब भी हम भारत के इतिहास को पढ़ते हैं और भविष्य की बात करते हैं, तो भरूच की चर्चा हमेशा गर्व के साथ होती है। इस धरती ने ऐसी अनेकों संतानों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपने काम से देश का गौरव बढ़ाया है। जैसे हमारे धरतीपुत्र कन्हैयालाल मानेकलाल मुंशी जी। संविधान निर्माण में देश उनके योगदान को, उनको कभी भी भूल नहीं सकता है। सोमनाथ के मंदिर के भव्य निर्माण में सरदार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के चलने वाले मुंशी साहब की भूमिका को कोई भूल नहीं सकता है। इतना ही नहीं भारतीय संगीत के सिरमोहर उसको बुलंदी देने वाले पंडित ओंकारनाथ ठाकुर, उनका नाता भी तो इसी मिट्टी से रहा है। ऐसे महान व्यक्तित्वों के काम से प्रेरणा लेकर हम गुजरात का गौरव बढ़ाने और गुजरात को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

भाइयों और बहनों,

गुजरात की, देश की प्रगति में चाहे वो गुजरात की प्रगति हो, चाहे देश की प्रगति हो, भरूच का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। भरुच की भागीदारी, एक जमाना था अपना भरुच केवल सिंगदाने के कारण पहचाना जाता था। आज मेरा भरुच उधोग, धंधा, व्यापार, बंदरगाह अनेक बातों में उसका जय जयकार हो रहा है। और आज मेरे इस प्रवास के दौरान गुजरात में जो शिलान्यास और लोकार्पण के काम हो रहे है, भूतकाल में किसी एक सरकार के यानी की गुजरात के भूतकाल के बजट से भी, पुरानी सरकारों में गुजरात का जो कुल बजट था, ना एक साल का उससे भी ज्यादा मैंने एक प्रवास में लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम कर दिये है।

भाइयों,

यह गुजरात कहां से कहां पहुंच गया और अब तो हमारा भरुच जिला भी कोस्मोपोलिटिन जिला बन गया है। यहां पर हिंदुस्तान के लगभग सभी राज्यों के भाई बेठै होंगे। और संपूर्ण भरुच जिले में जाओ तो आपको कोई केरला का आदमी मिलेगा, कोई बंगाल का मिलेगा, कोई बिहार का मिलेगा। पूरे देश के लोग, एक जमाना था कलकत्ता, दिल्ली, मुंबई इसको कोस्मोपोलिटिन कहे जाते थे। आज गुजरात ने इतना सारा विकास किया है, की गुजरात के अनेक जिले कोस्मोपोलिटिन बन गये है। और पुरे देश को खुद के साथ प्रेम से समावेश करके रहने लगे। यह गुजरात के विकास यात्रा की उंचाई है।

भाईयों-बहनों

आज पहला बल्क ड्रग पार्क, गुजरात को मिला है और वो भी मेरे भरूच को मिला है। केमिकल सेक्टर से जुड़े अनेक प्लांट्स का भी लोकार्पण हुआ है। इसी के साथ-साथ कनेक्टिविटी से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट्स, अंकलेश्वर, राजपिपला और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एकतानगर को जोड़ने वाली सड़क और सबसे बड़ी बात कितने सालों से बात हो रही थी। जब मैं मुख्यमंत्री था तब भी होती थी और यहां से बड़े-बड़े नेता दिल्ली में बैठे थे तब भी होती थी। लेकिन कोई हमारी बात सुनता नहीं था। जिस प्रकार से भरूच जिले का विकास हो रहा था। अब भरुच बडौदा या सूरत के एयापोर्ट पर निर्भर नहीं रह सकता, भरूच का अपन एयरपोर्ट होना चाहिए और इसलिए अंकलेश्वर में नया एयरपोर्ट बनाने का आज शिलान्यास हो रहा है।

साथियों,

उद्योगों के हिसाब से देखें तो भरूच ऐसा जिला है, जहां देश के कई छोटे राज्यों की तुलना में ज्यादा उद्योग हैं। एक राज्य में जितने उधोग होते है, उससे ज्यादा उधोग मात्र अपने भरुच जिले में है। और यह एक जिले के उधोग जितनी संख्या में रोजगार दे रहे हैं, यह भी अपने आपमें एक बहुत बडा रेकोर्ड है भाइयों। देश-विदेश से इतना व्यापार-कारोबार होने के बाद अब जब एयरपोर्ट मिल रहा है तो विकास को एक नई उड़ान एक नई गति मिलने वाली है और जब नरेंद्र भूपेंद्र की डबल इंजन की सरकार होती है ना तो एयरपोर्ट का काम भी बहुत तेजी से पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट बनने से उद्योगकारों का आना जाना, बड़े-बड़े अफसरों का आना जाना तेज हो जाएगा, विकास भी तेज हो जाएगा। Export को और बढ़ावा मिलेगा।

भाइयों और बहनों,

आज हमें गुजरात की एक अलग ही तस्वीर दिखती है। गुजरात नया है, बदला हुआ है, और जबरदस्त उंचाई पर छलांग लगाने के लिये थनगना रहा हो ऐसा अपना गुजरात है भाइयों। और इतनी सारी चीजें हम देखते है, अपने सामने लेकिन दो दशक पहले वह दिन याद करो तो कैसा लगता है भाई। दो दशक पहले अपने गुजरात की पहचान क्यां थी, व्यापारी, एक जगह से माल लेते और दुसरी जगह पर बेचते और बीच में जो दलाली मिले उससे अपना गुजारा चलाते थे। यह अपनी पहचान थी कृषि में पीछे, उधोग में पीछे। क्योंकि, अपने पास रो- मटिरियल्स नहीं था। ऐसी परिस्थिति में दो दशक के अंदर जबरदस्त मेहनत करके आज गुजरात ने औधोगिक क्षेत्र में विकास की उंचाई हांसिल कि है। स्पेयर पार्टस बनाने के छोटे-छोटे उधोगो के जाल, ऐसे ही अपने यह पोर्ट, अपनी कोस्टलाइन और विकास की गति हम सबने भर दी। और हमारे आदिवासी भाई-बहन, हमारे माछुआरे भाई-बहन उनकी तो कैसी खराब परिस्थिति थी। कोई पुछने वाला भी नहीं था। आज जो 20, 22, 25 वर्ष के नौजवान है, उनको तो पता भी नहीं होगा की यहां पर जीने के लिये कितनी कडी मेहनत करनी पडती थी। यह हमारा भरुच खाली हो जाता था। उनको तो पता भी नहीं की गुजरात के किसी एक जमाने में ऐसी स्थिति थी। और बहुत मेहनत करके गुजरात की जनता के साथ सहयोग से आज यह जगह पर पहुंचे है। और उंची छलांग लगाने के लिये सब तैयार होकर बैठे हैं और इसलिये आने वाले दिनो मे ऊंची छलांग लगानी है। आजादी के 75 साल अमृत महोत्सव के साथ अमृत काल की शरुआत हुई है, उसी प्रकार गुजरात के युवाओं के लिये यह स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई है। यह स्वर्णिम काल का मौका जाने नहीं देना है भाइयों। किसी भी जगह पर विकास कब होता है भाइयों? विकास करना हो तो एक जैसा वातावरण होना चाहिए, सानुकुल वातावरण चाहिए, प्रोत्साहक वातावरण चाहिए, रुकावट लाने वाला वातावरण नहीं चलता भाइयों। और इसमें सबजे ज्यादा आवश्यकता होती है कायदे- व्यवस्था की। अच्छे से अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर, और इन सब के साथ-साथ चाहिए नीति और नियत भी। अकेली नीति से कुछ नहीं निकलता, नीति जीतनी भी अच्छी हो लेकीन नियत खड्डे में गई हो तो यह सब खड्डें में ही जाता है। यह भरुच को कौन नहीं पहचानता भाइयों। शाम होने पर पांचबत्ती विस्तार जाना हो तो कैसी दिक्कत होती थी। कानून व्यवस्था की कैसी स्थिति थी भाइयों, होता था की नहीं? कब किसी का अपहरण होता, कब किसी को घर खाली करने की धमकी मिले,ऐसे दिन थे। आज कानून व्यवस्था यह भरुच के लोगों को सुख शांति से रहते हुए किये की नहीं किये? सुख-शांति से रहते हुए की नहीं हुए? और इसका लाभ सबको मिला की नहीं मिला? इसको मिला, इसको नहीं मिला,ऐसा नहीं सबको मिला। शांति हो कानून व्यवस्था हो तो इसमे हमारे आदिवासी भाइयों, गरीब भाइयों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलता है। वरना तो यहां भरुच मे आदिवासी लड़की को काम देकर उनके साथ कैसे व्यवहार होते थे, और आदिवासी उनके साथ रोष व्यक्त करते थे। लेकिन जब मुझे हमारे आदिवासी भाई-बहन का साथ मिला, तो मेरे आदिवासी भाई-बहन के भरपूर आशीर्वाद मुझे मिलते रहे। एक जमाना था, आरोग्य की सुविधा नहीं थी, हॉस्पिटल जाना हो तो सूरत तक, बरोड़ा तक भागना पडता था। कृषि, मां नर्मदा के तट पर रहने के बावजूद भी हमें पानी के लिए तरसना पडता था। ऐसे दिन देखे हैं। मुझे याद है सालों पहले भरुच में पीने का पानी का संकट था, ऐसे संकट का सामना भरुच कर रहा था। पूरा खारा पट अंदर आता जाता था, इतना हीं नहीं अपने भरुच जिले में कितने सारे धार्मिक स्थल है, पुरा नर्मदा तट तो भरा पड़ा है। लेकिन उसका विकास करने मे उनको संकोच होता था। भारत की आत्मा को तोड़ने का प्रयास होता था। भाइयों-बहनों यह सब तो 20 साल पहले की बात है। 25-25 साल के युवाओं को पता ना हो यह स्वाभाविक बात है। लेकिन आपने जब मुझे सेवा करने का मौका दिया, एक-एक समस्या को पकड़ते गये, उलझने सुलझाते गये, रास्ता ढुंढते गये और स्थिति बदलते गये। कानून व्यवस्था की बात हो, बड़े-बड़े बाहुबलीयों को जेल के हवाले कर दिया भाइयों। उनको भी हुआ की अब हमको ठीक से चलना पडेगा, और इसके कारण गुजरात के बच्चों को आज कर्फ्यू शब्द पता नहीं है कर्फ्यू। नहीं तो अपने भरुच मे थोड़े-थोड़े समय में कर्फ्यू लगता। और आज जो माता-बहनें, बेटियां है ना उनको पता भी नहीं होगा की आपके घर में जो वृद्ध है उनको भूतकाल में गरबा खेलना हो तो कितनी तकलीफ पड़ती थी। आज गुजरात के स्कूल, कॉलेज जाने वाली लड़कियां, बरोड़ा अभ्यास के लिये जाना हो तो निश्चिंत होकर जाती है, कॉलेज मे पढें, अप-डाउन भी करती है, और अब तो भरुच जिले ने भी शिक्षण के क्षेत्र मे जबरदस्त विकास किया है। किसी युवती को देर रात तक काम करना हो, रेलवे स्टेशन से घर जाना हो, बस स्टेशन से घर जाना हो, तो उसको कभी भी मन में डर का नामो-निशान ना रहे यह स्थिति हम सबने पैदा की है। और जब बाहर के लोग आते है ना यहां पर, अभी जब यहां पर नेशनल स्पोर्ट्स का कार्यक्रम चल रहा है, खेल-कूद का। देशभर के हजारों की संख्या मे खिलाडी अभी गुजरात मे मौजूद है। तब खेल समाप्त करके शाम को गरबा देखने जाते थे। पूरी रात उनको देखके अचरज होता था, की ऐसा दृश्य जैसा की यहां पर तो रात होती ही ना हो। भाइयों-बहनों भरुच का विकास करना हो तो औधोगिक विकास जरुरी था। और इस समय बरोडा-वापी एक मुख्य हाइवे, एक आस-पास थोडी फैक्ट्रियां देखते और लोग जय जयकार करते थे, की हमारे यहां औधोगिक विकास हो गया। हमने देखा की यहां अविकसित क्षेत्र है, वहां पर भी विकास हमें करना है, और आदिवासी विस्तार में झगडीया जैसे विस्तार को उधोग लेकर गये। सुखे इलाकों में उधोगो को लेकर गए, जिसके कारण खेती की जमीन सुरक्षित रही और औधोगिक विकास भी हुआ। और आज मेन्युफेक्चरिंग का हब बन गया अपना गुजरात। एक्सपोर्ट हब बन गया, दो दशक पहले इसका नामो-निशान नहीं था भाइयों। आज दहेज-2, दहेज-3, सायखा, विलायत यह विकास के अपने नये- नये समृद्धि के द्वार बन गए है भाइयों-बहनों। आधुनिक हाइवे की बात हो, रो-रोफेरी सर्विस, यह रो-रो फेरी सर्विस विकास की बहुत बड़ी ताकत बनके उभरी है। दहेज को स्पेशियल इन्वेस्टमेन्ट रिजन, कितनी बड़ी उसकी ताकात बढ़ने लगी है भाइयों। इसके कारण गुजरात सरकार की उदार नीतियों का लाभ मिलने लगा है। और विशेष प्रकार से पेट्रोलियम केमिकल और पेट्रो-केमिकल उसके क्षेत्र में जो काम चल रहा था, उसका भी लाभ यहां हम सब को मिलता रहा है। और देखते-देखते हीं दुनिया में से हजारो-करोड़ रुपये की मुद्रा इन्वेस्टमेन्ट अपने दहेज और भरुच जिले में आ गया भाइयों। और 80 प्रतिशत उत्पादन जो यहां पर होता है ना वह दुनिया के देशों में जाता है। हम महेनत करते है और रुपया अपना डॉलर लेकर वापस आता है भाइयों। यह ताकत मेरा दहेज और भरुच जिला दे रहा है। आज देश मे केमिकल और पेट्रोलियम के साथ जुडे हुए पुरे क्षेत्र के लिये देशभर के लिये दहेज मॉडल बन चुका है।

भाइयों-बहनों,

आज जो नए प्रोजेक्ट का लोकार्पण हुआ है, उससे अपने गुजरात की शक्ति तो बढ़ ही रही है, साथ ही मेरा भरुच जिला भी वाइब्रन्ट बन रहा है। और यहां जो नए प्लान्ट डेवलप हुए है, यह डबल ईंजन सरकार डबल बेनिफिट का उत्तम उदाहरण बन चुकीं है भाईयों। केमिकल के प्लान्ट गुजरात और केन्द्र सरकार की कंपनीयों की भी इसमे भागीदारी है। यहां बनने वाले केमिकल, मेन्युफेक्चरिंग उधोग इसका लाभ टेक्सटाइल्स इन्डस्ट्री को भी मिलने वाला है। आप जानते है की, टेक्सटाइल्स इन्डस्ट्री को लाभ होता है तो कोटन पैदा करने वाले किसान को भी लाभ होता है। सबसे ज्यादा मजदूरी, रोजगारी देनेवाला क्षेत्र है। हमारे बूनकर भाइयों-बहनो को हाथसाल चलाने वाले भाइयों-बहनो को उनको भी बडा लाभ होता है। इसी प्रकार फर्टिलाइजर, और हमारा तो यहां का फर्टिलाइजर का नाम रोशन हुआ है भाइयों। और जरुरी केमिकल्स,फर्टिलाइजर हमारे भरुच में बने और देशभर में उसकी पहुंच बनती है। जी.ए.सी.एल का केमिकल प्लान्ट, इसके कारण 2500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नय़ा टर्नओवर आयेगा। इसके कारण 700 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा,यह देश की सेवा होने वाली है, यह भी देशभक्ति का काम है। और यह भरुच कर रहा है भाइयों। और मैं जब भरुच आया हुं तब मैं आपको याद कराता हुं की, मैं तो हर रोज कहता हुं की देश को जल्दी से आगे ले जाना हो तो हर एक नागरिक भी बडा काम कर सकता है। सामान्य नागरिक भी देश को आगे बढ़ा सकता है। आपको ऐसा लगता होगा की खुद के लिए ही महेनत करता हो वह कैसे देश को आगे ले जायेगा। अरे आप वोकल फोर लोकल का मंत्र पकड़ लीजिए, किसी प्रकार की विदेशी प्रोडक्ट से में दूर रहुंगा, दिवाली आने वाली है, बाजार मे ऐसे-ऐसे पटाखे आएंगे, दो मिनट आकाश में जाकर रोशनी कर देगें, लेकिन हमको पता नहीं होता की, कितने ही गरीबो के मेहनत पर पानी फेर देते है। भले ही हम भारत में बने हुए पटाखे ले, शायद उजाला कम दे, शायद चमक, आवाज कम हो परंतु भाईयों, मेरे गरीब भाईयों के घर में चमक आयेगी। दो मिनट आकाश में चमक आये कि ना आये, परंतु 12 महीने उसके जिंदगी में चमक आ जायेगी। तो किस कारण हम अपने देश का ना ले, यहाँ का एक कारखाना 700 करोड रुपया बचा सकता हो, मेरे भरुच जिले के नागरिक निर्णय लें, वह भी इतना रुपया बचाकर मेरे देश की पूंजी बचा सकते है।

भाईयो-बहनों,

आपको जानकर आनंद होगा कि, 2014 में आपने मुझे आर्शीवाद देकर दिल्ली भेजा, पहले जो काम गुजरात में किया उसका अनुभव था, आपका आर्शीवाद था, आपके संस्कार थे। आपको पता है, 2014 में दिल्ली गया तब पूरी दुनिया में भारत अर्थवस्वस्था में 10वें क्रमांक पर था। आज भारत 5वें नंबर पर पहुँच गया है। और इतना ही नहीं, 6 से 5 पर गये तो इस देश का गर्व अनेक गुना बढ़ा, क्योंकि पहले पांच नंबर पर वो लोग थे, जो 250 साल तक हम पर राज करके गये, हम गुलाम थे। अब उन्हें पीछे छोड़कर यह मेरे देश उत्साहित युवा मेरे देश को आगे लेकर गये है। और इसके लिए युवा पीढ़ी, किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी, छोटा साहसिक यह सभी आज इनके अधिकारी है। और जब देश 10 से 5 नंबर पर पहुंचा है, तब उसका अधिकार और हक आपकी मेहनत को भी जाता है। और आपकी तरफ से देशवासियों के एसे पुरुषार्थी लोगों को प्रणाम करता हुँ।

भाईयों-बहनों,

भरुच के अंदर एक गर्व हो ऐसा काम हो रहा है, हमें पता है, भूतकाल में कोई प्याउ बनायें तो पीढ़ी तक लोग याद करते थे, प्याउ में से एक लोटा पानी पीकर जाए तो भी लोग आर्शीवाद देकर जाता था, क्योंकि वह जीवन के लिए जरुरी है। तब आज भारत सरकार दवाओं के उत्पादन का इतना बड़ा मथक बनायें, जीवनरक्षा का काम करे, तब मेरे यह भरुचवासी कितने बड़े मानवता का काम कर रहे है। और कितना गौरव हो कि अनगिनत जीवन बचने वाला है, आपके कारण भाईयों। और उसके कारण हजारों नयें रोजगार आने वाले है। हमने देखा कि कोरोना ने सारी दुनिया को अपनी झड़प में ले लिया था। कितना बडा संकट आया, सबको लगता था कैसे बचे, उसमें हमें पता चला कि इस फार्मा सेक्टर का कितना महत्व है। दवा उधोग का कितना महत्व है। और गुजरात ने बीते दो दशकों में जो छलांग लगाई है, कोरोना के सामने गुजरात लड़ाई लड़ने में इस व्यवस्था ने बडी छलांग लगाई है भाईयों। गुजरात में बनी दवा, बनी हुई वेक्सिन ने लाखों लोगों के जीवन को बचाया है। आनंद कि बात है कि आज देश फार्मा कंपनीयों का 25 प्रतिशत हिस्सा गुजरात का है। आज आपसे बात करते हुए मुझे वो दिन भी याद आ रहे हैं जब कुछ लोगों ने भरूच का विकास रोकने के लिए पूरी शक्ति लगा दी थी। भरूच-अंकलेश्वर में उद्योगों की स्थापना में, उद्योगों के विस्तार पर बड़े-बड़े रोड़े अटकाए गए थे। जब केंद्र में हमारी सरकार बनी, गुजरात को नरेन्द्र भूपेंद्र की डबल इंजन की शक्ति मिली तो ये सारे अवरोध हमने खत्म कर दिए भाईयों। आप लोगों के पसीने की ताकत देखिये भाईयों, अपने भाडभूत की बेरेज उसको रोकने के लिए, पानी का काम था भाई। मेरे भरुच को शुद्ध 24 घंटे पीने का पानी मिले, भरुच जिले के खेतों को पानी मिले, उसके लिए काम हुआ। उसमें भी अडंगा डाला गया, यह नक्सलवादी मानसिक लोगो ने पहले सरदार सरोवर डेम को रोकने के लिए भरपूर कोशिश कि, और यह अर्बन नक्सल अब नये रंगरुप के साथ प्रवेश करने की कोशिश कर रहे है. उन्होंने वस्त्र बदले है, उत्साही-उमंग वाले युवाओं को फसा रहे हैं। मेरे आदिवासी भाईयों को मुझे खास कहना है कि, बंगाल में नक्सलवाद शुरु हुआ, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश का थोड़ा भाग, ओडीशा, आंध्र, तेलंगाना और महाराष्ट्र में गढ़चिरौली हमारे आदिवासी युवाओं कि जिदंगी नक्सलवाद ने तबाह कर दी। उनके हाथ में बंदूक थमा दी, मोत का खेल खेलने के लिए उन्हें भड़काया, चारों तरफ संकट बढ़ा। उस समय मेरे सामने प्रश्न था, कि मेरा पूरा पूर्व विस्तार उमरगाम से अंबाजी, मैं गुजरात में नक्सलवाद को नहीं घुसने देना चाहता, मुझे मेरे आदिवासी भाई-बहनों को बचाना है, मुझे उनके जीवन में इस प्रकार की बिमारी ना घुसे, इसलिए उमरगाम से अंबाजी तक विकास किया। और मुझे संतोष के साथ कहना है, कि मेरी बात को आदिवासी भाई-बहनों ने मानी, अच्छे दिन आयेंगे ऐसा विश्वास रखा, और परिणाम यह आया कि गुजरात में नक्सलवाद उस रास्ते से घुस नहीं सका। उसके लिए मैं मेरे आदिवासी भाई-बहनों का आभार व्यक्त करता हुँ। परंतु अब उपर से उडकर अर्बन नक्सल घुस रहे है, गुजरात की युवा पीढ़ी को मुझे तबाह नहीं होने देना, हम अपने संतानों को सचेत करे कि अर्बन नक्सलों ने देश को बरबाद करने का बीड़ा उठाया है, वह विदेशी ताकतों के एजेन्ट बनकर आये है, उसके सामने गुजरात कभी भी झुकेगा नहीं, गुजरात उन्हें जमीनदोस्त करके रहेगा, यह विश्वास के साथ आगे बढ़ना है भाईयों। ऐसे दिन थे, हमारे यहां आदिवासी मुख्यमंत्री भी रह चुके है, फिर भी उमरगाम से अंबाजी में उंगली से गिन सके उतनी साइंस स्ट्रीम की स्कूल नहीं थी, अब आप मुझे बताएं 10वी और 12वी में साइंस न हो और चाहे जितने भी आरक्षण की बातें करे, और वह लड़का या लड़की डॉक्टर बन सकेगा?, अरे उसे डॉक्टर या इंजीनियर बनाना हो पहले 10वी और 12वी में साइंस की स्कूल चाहिए.. वह भी नहीं हुआ था। अपने यहाँ आदिवासी मुख्यमंत्री रहे, गिन सके उतना भी स्कुलें उमरगाम से अंबाजी तक नहीं थी। मैं आया उसके बाद पूरे विस्तार में 10 से 12 तक की स्कुलें बनाई। और आज मेरे आदिवासी भाई-बहन केनेडा में प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग लेने जाते है। डॉक्टर बन रहे है, वकील बन रहे है, और मैं गर्व से कह रहा हुं कि मेरे आदिवासी संतान गुजरात का नाम रोशन कर रहे है। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि आदिवासी के नाम पर युनिवर्सिटी हो, अपने गुजरात में बिरसा मुंडा युनिवर्सिटी, गुरु गोबिंद युनिवर्सिटी आदिवासी युवाओं के लिए नया आत्मविश्वास और नया अवसर प्राप्त हुआ है।

भाईयों-बहनों,

गुजरात मे वन बंधु योजना ने आदिवासी समाज के सशक्तिरण में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। मेरा आदिवासी समुदाय पशुपालन करे, किसान आधुनिक खेती करे, और उनके जीवन में बदलाव आए, पहले केसा चलता था, आदिवासियों के नाम पर योजना चले। भूतकाल की सरकारों में योजना ऐसी चलती थी कि ऐसा कहते थे पांच मुर्गीयों के लिए लोन मिलेगा। और आदिवासी लोगों को लगता था कि ओह औह..औह.. इतनी मुर्गी.. और उसके बाद उतने अंडे होंगे.. उसमें से वापिस उतनी मुर्गी होगीं, थोडे दिनों में घर पक्का हो जायेगा. ऐसा लगता ना, पांच मुर्गी के लिए लॉन दें, और योजना लेने के बाद मुर्गी घर पर पहुंचे उसी दिन लाल लाईट वाले साहब गाँव आये और गाँव में ही रुक जाता था, और मेरा आदिवासी भाई महेमानगीरी में पीछे ना रहे, और पांच में से एक मुर्गी उसे खिला देता था। हमारा आदिवासी भाई महेमानगीरी में पीछे नही होते.. पेट पर पाटा बांध कर सामने वालो को खिलाए। यह पांच मे से एक मुर्गी उसी दिन खिला दी। ऐसा 2-4 महीने चले तब तक उनके अंडे भी बाजु में रहे जाएं और उनकी मुर्गी भी बाजु में रह जाएं और देवादार बन जाए। हमने आकर हमारे आदिवासी भाईयों-बहनों की जिदंगी बदल डाली।

भाईयों-बहनों,

यह विकास यात्रा में हमारे आदिवासी लोगों का योगदान उन्होंने जो सम्मान दिया है। भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन, हमारे आदिवासी भगवान की रूप में पूजे जाए। हमने आदिवासी दिन घोषित किया। गुजरात सहित पुरे देश में जो आदिवासी आजादी के जंग मे लड़े थे उनकी स्मृति में स्मारक बनाए। आज भी आदिवासी विस्तार में जो उत्पादन होता है उस की चिंता, मेरे आदिवासी भाईयों की बात हो या मेरे मछुवारे भाईयों की, दोनो दिशा मे गति तेज हो। उनका प्रयास ओर आने वाले समय मे भरूच अंकलेश्वर भी अहमदाबाद-गांधीनगर की तरह विकसित हो रहा है। लोग न्यूयोर्क-न्यूजर्सी की तरह भरूच अंकलेश्वर की भी बाते करेगें। यही हमारे सामर्थ्य को परिचय कराने वाली व्यवस्था है। और युवाओ को कहुंगा आने वाले 25 साल आपके हैं। यहां विकास यात्रा में आएं, कंधे से कंधा मिलाकर निकल पडे़ं। आज इतनी बडी संख्या मे आप लोग आए, गुजरात की विकास यात्रा में नया प्रण पूरा करने का हमने संकल्प लिया हैं। इसलिए नर्मदा के तट पर बसे हुए मेरे भाईयों-बहनों आपको अनेक अनेक शुभकामना देता हुँ, और हम सब भरुच जिले को नई उंचाई पर ले जाये, इसी विश्वास के साथ मेरे साथ बोलिए, भारत माता की – जय, भारत माता की – जय, भारत माता की – जय।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Why global AI leaders are flocking to the India AI Impact Summit in New Delhi

Media Coverage

Why global AI leaders are flocking to the India AI Impact Summit in New Delhi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
21वीं सदी के इस दशक में भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है: ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी
February 13, 2026
Amid numerous disruptions, this decade has been one of unprecedented development for India, marked by strong delivery and by efforts that have strengthened our democracy: PM
In this decade of the 21st century, India is riding the Reform Express: PM
We have made the Budget not only outlay-focused but also outcome-centric: PM
Over the past decade, we have regarded technology and innovation as the core drivers of growth: PM
Today, we are entering into trade deals with the world because today's India is confident and ready to compete globally: PM

आप सभी का इस ग्लोबल बिजनेस समिट में, आप सबका मैं अभिनंदन करता हूं। हम यहां A Decade Of Disruption, A Century Of Change, इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं। विनीत जी का भाषण सुनने के बाद मुझे लगता है कि मेरा काम बहुत सरल हो गया है। लेकिन एक छोटी request करूं, इतना सारा आपको पता है, तो कभी ET में तो दिखना चाहिए।

साथियों,

21वीं सदी का बीता दशक अभूतपूर्व डिसरप्शन का रहा है। ग्लोबल Pandemic, ग्लोब के अलग-अलग हिस्सों में तनाव, युद्ध और ग्लोब के संतुलन को हिला देने वाले Supply Chain Breakdowns, दुनिया ने एक दशक के भीतर काफी कुछ देख लिया। लेकिन साथियों, कहते हैं, संकट के समय ही किसी देश के सामर्थ्य पता चलता है और मुझे बहुत गर्व है, अनेक Disruptions के बीच भी भारत के लिए यह दशक, अभूतपूर्व डेवलपमेंट का रहा है, शानदार डिलीवरी का रहा है और डेमोक्रेसी को मजबूत करने वाला रहा है। जब पिछला दशक शुरू हुआ था, तो भारत ग्यारहवें नंबर की अर्थव्यवस्था था। इतनी उथल-पुथल में पूरी आशंका थी कि भारत और नीचे चला जाएगा, लेकिन आज भारत, बहुत तेजी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है। और आप जिस Century Of Change की बात कर रहे हैं, उसका बहुत बड़ा आधार और यह मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं, इसका बहुत बड़ा आधार भारत ही होने जा रहा है। आज भारत, दुनिया की ग्रोथ में 16 परसेंट से ज्यादा योगदान दे रहा है। और मुझे विश्वास है, इस सेंचुरी के हर आने वाले साल में हमारा योगदान और भी बढ़ता रहेगा, निरंतर बढ़ता रहेगा। मैं वह मदान की तरह astrologer के रूप में नहीं आया हूं। भारत, दुनिया की ग्रोथ को ड्राइव करेगा, दुनिया की ग्रोथ का नया इंजन बनेगा।

साथियों,

दुनिया में सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद एक नई वैश्विक व्यवस्था बनी थी, एक नए वर्ल्ड ऑर्डर ने आकार लिया था। लेकिन सात दशक के बाद, वो व्यवस्था टूट रही है। दुनिया आज एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ बढ़ रही है। आखिर यह क्यों हो रहा है? ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि तब जो व्यवस्था बनी थी, उसकी नींव One Size Fits All, इसी सोच पर टिकी थी। तब ये माना गया कि World Economy Core में होगी, Supply Chains मजबूत और विश्वसनीय हो जाएगी। इस व्यवस्था में नेशन्स को केवल कंट्रीब्यूटर्स के रूप में ही देखा गया। लेकिन आज, इस मॉडल को चुनौती मिल रही है। यह अपनी प्रासंगिकता खोता जा रहा है। आज हर देश को यह पता चल रहा है कि उसे अपनी रज़ीलियन्स खुद बनानी होगी।

साथियों,

आज दुनिया जिसकी चर्चा कर रही है। उसको भारत ने 2015 में, आज से 10 साल से पहले, 2015 में ही अपनी नीति का हिस्सा बना लिया था। दस साल पहले जब नीति आयोग बना, तो उसके फाउंडिंग डॉक्यूमेंट में ही भारत ने अपना विजन क्लीयर कर दिया था और विजन यह कि भारत किसी दूसरे देश से कोई सिंगल डेवलपमेंट मॉडल इंपोर्ट नहीं करेगा। हम भारत के विकास के लिए भारतीय अप्रोच को लेकर ही चलेंगे। इस नीति ने भारत को अपने हिसाब से, अपनी रिक्वायरमेंट के हिसाब से, अपने हित में फैसले लेने का आत्मविश्वास दिया और यह एक बड़ा कारण है कि डिसरप्शन के दशक में भी भारत की इकोनॉमी कमजोर नहीं पड़ी, निरंतर मजबूत होती गई।

साथियों,

आज 21वीं सदी के इस दशक में भारत Reform Express पर सवार है और इस Reform Express की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हम इसे compulsion में नहीं, बल्कि conviction के साथ, Reform के कमिटमेंट के साथ गति दे रहे हैं। यहां तो बहुत बड़ी-बड़ी संख्या में बड़े-बड़े expert बैठे हैं, अर्थजगत के दिग्गज बैठे हैं। आपने भी 2014 से पहले का दौर देखा है। जब तक हालात मजबूर न कर दें, जब तक कोई संकट न आ जाए, जब कोई और रास्ता न बचे, तब मजबूरन रिफॉर्म्स किए जाते थे। आप याद करिए, 1991 का रिफॉर्म्स भी तब हुआ, जब देश पर दिवालिया होने का खतरा आ गया था। जब देश को सोना गिरवी रखना पड़ा था। पहले की सरकारों का यही तरीका था, वो reforms compulsion में ही किया करती थीं। जब 26/11 का आतंकी हमला हुआ, कांग्रेस सरकार की कलई खुल गई, तो NIA का गठन किया गया। जब पावर सेक्टर बर्बाद हो गया, ग्रिड फेल होने लगे, तब मजबूरी में कांग्रेस को पावर सेक्टर में याद आई।

साथियों,

ऐसी एक लंबी सूची है, जो याद दिलाती है कि जब compulsion में, मजबूरी में reform होता है, तो न सही नतीजे मिलते हैं, न देश को सही परिणाम मिलते हैं।

साथियों,

आज मुझे गर्व है कि बीते 11 वर्षों में हमने पूरे conviction के साथ रिफॉर्म किए हैं और यह रिफॉर्म Policy में हुए हैं, Process में हुए, Delivery में हुए और इतना ही नहीं, Mindset में भी reform हुआ है। क्योंकि साथियों, अगर पॉलिसी बदले, लेकिन प्रोसेस वही रहे, माइंडसेट वही रहे, डिलीवरी ठीक से ना हो, तो रिफॉर्म्स सिर्फ और सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह जाता है। इसलिए हमने पूरे सिस्टम को बदलने के लिए ईमानदारी से कोशिश की है।

साथियों,

मैं प्रोसेस की बात करूं, तो एक साधारण लेकिन बहुत जरूरी प्रोसेस है, कैबिनेट नोट्स का। यहां कई लोगों को अंदाजा होगा कि पहले की सरकारों में एक कैबिनेट नोट बनने में ही कुछ महीने लग जाते थे, महीने। अब इस स्पीड से देश का विकास कैसे होता? इसलिए हमने इस process को बदला। हमने डिसीजन मेकिंग को time-bound और technology-driven बनाया। हमने यह तय कर दिया कि इस अफसर की टेबल पर यह कैबिनेट नोट इतने घंटे से ज्यादा रहेगा ही नहीं। या तो रिजेक्ट करो या निर्णय लो और इसका नतीजा आज देश देख रहा है।

साथियों,

मैं आपको रेलवे ओवर ब्रिज के अप्रूवल का भी उदाहरण दूंगा। पहले R.O.B का एक डिजाइन अप्रूव कराने के लिए कई वर्ष लग जाते थे, कई सारी क्लीयरेंस की ज़रूरत थीं, कई जगह चिट्ठियां लिखनी पड़ती थीं और यह मैं प्राइवेट के लिए नहीं कह रहा हूं, सरकार को। हमने इसको भी बदला और आज देखिए कितनी तेजी से रोड और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। विनीत जी ने बहुत विस्तार से इस बात को बताया।

साथियों,

एक बड़ा Interesting उदाहरण बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर का है। अब बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर देश की security से जुड़ा हुआ होता है। आप कल्पना कर सकते हैं, एक समय था, जब बॉर्डर एरियाज़ में एक साधारण सी सड़क बनाने के लिए भी कुछ परमिशन दिल्ली से लेनी पड़ती थी। जिला स्तर पर निर्णय लेने के यानी इसके सामने एक प्रकार से उसका कोई अधिकारी ही नहीं थे, दीवार ही दीवार थीं, वो निर्णय नहीं कर सकता था और इसलिए तो दशकों बाद भी हमारे देश में बॉर्डर इंफ्रा इतना बेहाल रहा। 2014 के बाद हमने इस प्रोसेस में भी रिफॉर्म किया, हमने स्थानीय प्रशासन को Empower किया और आज हम देश के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से डेवलप होते देख रहे हैं।

साथियों,

बीते दशक में भारत के जिस Reform ने दुनिया में हलचल मचा दी है, वो है UPI, भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम। यह सिर्फ एक App नहीं है, यह policy, process और delivery के एक शानदार कन्वर्जेंस का प्रमाण है। जो लोग कभी बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े बेनिफिट्स के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, UPI देश के ऐसे नागरिकों को सर्व कर रहा है। यह जो डिजिटल इंडिया है, डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जनधन आधार मोबाइल की ट्रिनिटी है, यह रिफॉर्म किसी compulsion से नहीं हुआ, यह हमारा कन्विक्शन था। और कन्विक्शन यह था कि जिन लोगों तक पहले की सरकारें कभी नहीं पहुंची, हमें ऐसे नागरिकों का इंक्लूजन करना है। जिसे कोई नहीं पूछता, उसे मोदी पूजता है। और इसलिए यह रिफॉर्म्स किए गए हैं और आज भी हमारी सरकार इसी सोच के साथ चल रही है।

साथियों,

भारत का यह जो नया मिज़ाज है, वो हमारे बजट में भी रिफ्लेक्ट होता है। पहले जब बजट की चर्चा होती थी, तो फोकस सिर्फ Outlay पर होता था। कितना पैसा आवंटित हुआ, क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा हुआ और उस दिन टीवी देखेंगे, तो पूरी टीवी एक ही यानी इनके लिए, बजट मतलब इंकम टैक्‍स ऊपर गया कि नीचे गया, इसके आगे उनको देश दिखता ही नहीं है। और होता क्‍या था, कितनी नई ट्रेनें घोषित हुईं, यही चलता रहता था, उन घोषणाओं का बाद में क्या हुआ, कोई पूछने वाला ही नहीं था। और इसलिए हमने बजट को Outlay के साथ-साथ Outcome सेंट्रिक बनाया।

साथियों,

बजट में एक और बड़ा बदलाव आया है। 2014 से पहले Off-Budget Borrowing पर बहुत अधिक चर्चा होती थी। लेकिन अब Off-Budget Reforms की चर्चा होती है। बजट से बाहर, नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स हुए, प्लानिंग कमीशन की जगह नीति आयोग बनाया, आर्टिकल 370 की दीवार गिरा दी, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया।

साथियों,

बजट में घोषित हों, या बजट से बाहर, रिफॉर्म एक्सप्रेस लगातार गति पकड़ रही है। अगर मैं पिछले एक साल की ही बात करूं तो हमने Ports & Maritime सेक्टर में Reform किया, शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री के लिए अनेक Initiative लिए, जन-विश्वास एक्ट के तहत रिफॉर्म्स को और आगे बढ़ाया, Energy Security के लिए Shanti Act बनाया, लेबर कानूनों से जुड़े रिफॉर्म्स को लागू किया, भारतीय न्याय संहिता लेकर आए, वक्फ कानून में Reform किया गया है, गांव में रोजगार के लिए नया G RAM G कानून बनाया, ऐसे अनेक Reforms साल भर होते रहे हैं।

साथियों,

इस साल के बजट ने रिफॉर्म एक्सप्रेस को और आगे बढ़ाया है। वैसे तो बजट के बहुत सारे आयाम हैं, लेकिन मैं दो Important फैक्टर्स की बात करूंगा। Capex और Technology, बीते वर्षों की भांति इस बजट में भी, इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च को बढ़ाकर करीब 17 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। और आप जानते हैं कि कैपेक्स का मल्टीप्लायर effect कितना बड़ा होता है। इससे देश की कैपेसिटी और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। अनेकों सेक्टर्स में बहुत बड़ी संख्या में जॉब क्रिएशन भी होती है। पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप का निर्माण, देश के टीयर-2, टीयर-3 शहरों के लिए सिटी इकोनॉमिक रीजन्स का निर्माण और सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, ऐसे बजट अनाउंसमेंट्स, सही मायने में युवाओं पर, देश के फ्यूचर पर, यह इन्वेस्टमेंट हैं।

साथियों,

बीते दशक में हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को ग्रोथ का कोर ड्राइवर माना है। इसी सोच के साथ, देश में स्टार्टअप कल्चर, हैकाथॉन कल्चर, उसको हमने प्रमोट किया। आज देश में, दो लाख से अधिक स्टार्टअप, रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं और यह डायवर्स सेक्टर्स में काम कर रहे हैं। हमने युवाओं को प्रोत्साहित किया, देश में रिस्क टेकिंग कल्चर को पुरस्कृत करने का भाव जगाया और परिणाम हमारे सामने है। इस साल का बजट, हमारी इसी प्राथमिकता को और मजबूत करता है। विशेष तौर पर बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर और AI जैसे सेक्टर के लिए, इस बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

साथियों,

आज जब देश की आर्थिक ताकत बढ़ी है, तो हम राज्यों को भी उतना ही ज्यादा सशक्त कर रहे हैं। मैं एक और आंकड़ा आपको देना चाहता हूं। 2004 से 2014, 10 साल, इस दरमियान राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन के तौर पर 18 लाख करोड़ रुपए के आसपास ही मिले थे, 2004 से 2014 तक। जबकि 2014 से लेकर 2025 तक, राज्यों को 84 लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। अगर मैं इस साल बजट में प्रस्तावित लगभग 14 लाख करोड़ का आंकड़ा और जोड़ दूं, तो हमारी सरकार में राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन के करीब-करीब 100 लाख करोड़ रुपए मिलने तय हुए हैं। यह राशि केंद्र सरकार की तरफ से अलग-अलग राज्य सरकारों को मिली है, ताकि वो अपने यहां विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकें।

साथियों,

आजकल आप लोग भारत के FTA’s यानि फ्री ट्रेड डील्स पर काफी चर्चा कर रहे हैं और मैं यहां enter हुआ, वहीं से शुरू हो गए लोग। दुनियाभर में इसका एनालिसिस हो रहा है। लेकिन मैं आज इसका एक और इंटरेस्टिंग एंगल आपको बताता हूं, मीडिया को जो चाहिए, वो तो इसमें नहीं होगा शायद, लेकिन हो सकता है कि कुछ काम में आ जाए। और मैं पक्का मानता हूं, जो बात मैं कहने जा रहा हूं, आपने भी इसके बारे में विचार नहीं किया होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि आज इतने सारे विकसित देशों के साथ फ्री-फ्री ट्रेड डील्स हो रहे हैं, क्या यही काम 2014 से पहले क्यों नहीं हो पाए? देश वही, युवा शक्ति वही, सरकारी सिस्टम वही, तो बदला क्या? बदलाव, सरकार के विजन में आया है, नीति और नीयत में बदलाव आया है, भारत के सामर्थ्य में बदलाव आया है।

साथियों,

आप ज़रा सोचिए, फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी जब थी, तब कौन हमारे साथ डील करता? गांव में भी गरीब की बेटी को कोई रईस के परिवार वाला शादी करता है क्या? वो उसको छोटा मानता है, हमारा भी यही हाल था भाई दुनिया में। जब देश पॉलिसी पैरालिसिस से घिरा था, चारों तरफ घोटाले और घपले थे, तब कौन भारत पर भरोसा कर पाता? 2014 से पहले भारत में मैन्युफैक्चरिंग का बेस बहुत कमजोर था और जिसके कारण, पहले की सरकारें भी डरती थी, एक तो कोई आता नहीं था और जरा सा भी कोई कोशिश करें, तो यह लोग भी डरते थे और डर यह था कि अगर विकसित देशों के साथ डील हो गई, तो वो हमारे बाजार पर कब्जा कर लेंगे, वो यहां अपने प्रोडक्ट डंप करने लगेंगे, हताशा-निराशा के उस माहौल में 2014 से पहले यूपीए सरकार सिर्फ चार देशों के साथ ही कॉम्प्रिहेंसिव ट्रेड एग्रीमेंट कर पाई थी। जबकि, बीते दशक में भारत ने जो ट्रेड डील्स की हैं, उनमें दुनिया के 38 कंट्री कवर होते हैं, 38 कंट्री। और यह दुनिया के अलग-अलग रीजन्स में हैं। आज हम इसलिए दुनिया के साथ ट्रेड डील्स कर रहे हैं क्योंकि आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आज का भारत, दुनिया के साथ कंपीट करने के लिए तैयार है। बीते 11 वर्षों में भारत ने मैन्युफैक्चरिंग का एक मजबूत इकोसिस्टम देश में विकसित किया है। इसलिए, आज भारत समर्थ है, सशक्त है और इसलिए दुनिया भी हम पर भरोसा करती है। यही बदलाव हमारी Trade Policy में आए Paradigm Shift का आधार बने और यही Paradigm Shift विकसित भारत की हमारी यात्रा का अनिवार्य स्तंभ बना है।

साथियों,

आज हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ देश के हर नागरिक को विकास में सहभागी बनाते हुए कार्य कर रही है। जो विकास की दौड़ में पीछे छूट गया, हम उसके विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। पहले की सरकारों ने दिव्यांग जनों के लिए सिर्फ घोषणाएं कीं, हम भी उसी रास्ते को जारी रख सकते थे, लेकिन ये सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण है। आप में से शायद जो बातें मैं बता रहा हूं, आप जिस लेवल के लोग हैं, शायद उसमें फिट नहीं बैठती होगी। हमारे दिव्यांग जनों के लिए जैसे हमारे यहां Language में बिखराव है ना, Sign Language का भी वही हाल था जी। तमिलनाडु में जाओ तो एक Sign Language, उत्तर प्रदेश में जाओ तो दूसरी, गुजरात में जाओ तो तीसरी, असम में जाओ तो चौथी, अगर यहां का दिव्‍यांग असम गया, तो बेचारा समझ ही नहीं पाता था। अब यह कोई बड़ा काम तो नहीं था। अगर संवेदनशील सरकार होती है ना, तो उसको यह काम छोटा नहीं लगता है। और देश ने पहली बार Indian Sign Language को institutionalise किया, common किया, व्यवस्था बनाई है। ऐसे ही, देश की Transgender community कब से अपने अधिकारों के लिए लड़ रही थी। हमने उनके लिए भी कानून बनाकर उन्हें सम्मान से जीने का कवच दिया है। बीते दशक में ही देश की करोड़ों बहनों को तीन-तलाक की कुरीति से मुक्ति मिली, लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण पक्का हुआ।

साथियों,

आज सरकारी मशीनरी की सोच भी बदली है, उसमें संवेदनशीलता आई है। सोच का अंतर क्या होता है, यह हम जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देने वाली स्कीम में भी देखते हैं। विपक्ष के कुछ लोग हमारा मजाक उड़ाते हैं और कुछ अखबारों में जरा छपता भी ज्यादा है। कोई मजाक उड़ाता है कि जब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल ही गए हैं, तो उनको मुफ्त राशन क्यों मिलता है? अजीबोगरीब सवाल है। अगर आप बीमार हैं, अस्पताल में गए और अस्पताल से आपको छुट्टी मिली, तो भी डॉक्टर कहता है कि सात दिन तक यह-यह संभालना, पंद्रह दिन तक यह-यह संभालना, कहता है कि नहीं कहता है? गरीबी से बाहर निकले हैं, लेकिन यह सवाल पूछ रहे हैं कि निकले हैं, तो फिर अनाज क्यों देते हो? ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाले लोग, यह नहीं सोचते कि सिर्फ गरीबी से बाहर निकालना काफी नहीं होता, बल्कि जो व्यक्ति नियो मिडिल क्लास में आया है, वो फिर गरीबी के चंगुल में न फंस जाए, यह भी सुनिश्चित करना पड़ता है। इसलिए उसे आज अनाज मुफ्त की सुविधा मिल रही है, यह आवश्यक है। बीते वर्षों में केंद्र सरकार ने इस योजना पर लाखों करोड़ रुपए खर्च किए हैं, इससे गरीब और नियो मिडिल क्लास को बहुत बड़ा संबल मिला है।

साथियों,

सोच का एक और फर्क हम अपने आसपास भी देखते हैं। कुछ लोग हैं, जो कहते हैं कि ये मोदी 2047 की बात क्यों करता है? 2047 में विकसित भारत बनेगा, नहीं बनेगा, किसने देखा? हम रहें या ना रहें, उससे हमारा लेना देना क्या है? अब देखिए, यह सोच है और यह बड़े-बड़े लोगों की सोच है, यह कोई मैं अपने शब्द नहीं बता रहा हूं।

साथियों,

जिन लोगों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, लाठियां खाईं, कालापानी की सज़ाएं पड़ी, फांसी के तख्त पर चढ़ गए, अगर वो भी यही सोचते कि आजादी पता नहीं कब मिले, हम क्यों आज आजादी के लिए लाठी खाएं, तो सोचिए, क्या उस सोच के साथ देश कभी आजाद हो पाता क्या? जब राष्ट्र प्रथम का भाव हो, जब देश हित सर्वोपरि हो, तो हर निर्णय देश के लिए होता है, हर नीति देश के लिए बनती है। हमारी सोच स्पष्ट है, विजन साफ है, हमें देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर काम करना है। 2047 तक हम रहें न रहें, लेकिन यह देश रहेगा, इस देश की संतानें रहेंगी। इसलिए हमें और इसलिए हमें अपना आज खपाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों का कल सुरक्षित रहे, उज्ज्वल रहे। मैं आज अपनी आज बो रहा हूं क्योंकि कल की पीढ़ी को फल खाने को मौका मिले।

साथियों,

दुनिया को अब डिसरप्शन के साथ जीने के लिए तैयार रहना होगा। समय के साथ इनके नेचर में बदलाव आएगा, लेकिन यह तय है कि अब व्यवस्थाएं बहुत तेजी से बदलेंगी। AI से जो Disruption हो रहे हैं, वो तो आप देख ही रहे हैं। आने वाले समय में AI और भी क्रांतिकारी बदलाव लेकर आने वाली है, भारत इसके लिए भी तैयार है। कुछ ही दिनों में भारत में ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट होने जा रही है। दुनिया के अनेक देश, दुनियाभर के टेक लीडर्स, इस समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। सभी के साथ मिलकर, हम एक बेहतर विश्व बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इसी भरोसे के साथ, एक बार फिर इस Summit के लिए आप सभी को बहुत सारी मेरी शुभकामनाएं।

बहुत-बहुत धन्यवाद!

वंदे मातरम!