सभी आदरणीय Judges, बार के सभी मित्रों,

देवेंद्र जी ने तो गर्व के साथ कहा कि वे भी किसी बार से जुड़े हुए हैं लेकिन मैं बार के बाहर हूं। लेकिन बार के बाहर का लाभ मिलता रहता है। मुझे आज जीवन में पहली बार मुंबई हाईकोर्ट के परिसर में जाने का सौभाग्य मिला। वैसे अच्छा है वहां जाना न पड़े। और वहां एक म्यूजियम का लोकार्पण करने का मौका मिला। मैं मोहित भाई और उनकी पूरी टीम और विशेषकर के श्रीमान जयकर जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने एक उत्तम काम किया है।

स्वभाव से हम हिंदुस्तान के लोग History conscious नहीं है। हो सकता है हमारी मूलभूत आध्यात्मिक Philosophy का प्रभाव रहा होगा। लेकिन History conscious न होने के कारण हमने बहुत कुछ गंवाया है। ये छोटा सा प्रयास भी, जो भी उस म्यूजियम को देखेगा उसको भारत की न्याय परंपरा की अनेक-अनेक पहलू, इस परंपरा से जुड़े हुए मनीषी औऱ इस व्यवस्था का कहां से प्रारंभ हुआ, कहां तक पहुंचे उसकी पूरी यात्रा का एक छोटा से प्रयास है। मैं जरूर चाहूंगा कि भविष्य में, खासकर के लॉ के विद्यार्थी उस म्यूजियम को देखें, बारीकी से उसको समझने का प्रयास करें, और अपने आप को भी उस गौरवपूर्ण परंपरा में कभी न कभी कदम रखने का अवसर मिलने वाला है, और कितना बड़ा दायित्व है उसका अहसास करे, तब मुझे लगता है कि जिस क्षेत्र में वो जा रहा है, जिस Profession में वो जा रहा है। उस Profession की क्या ऊंचाई है, कितनी महान परंपरा है, कितने श्रेष्ठजनों का उसमें योगदान है। उसके साथ वो अपने-आप को जोड़ सकता है और उस अर्थ में मैं सोच सकता हूं कि ये प्रयास अभिनंदनीय है। मैं प्रार्थना करूंगा कि इसका कोई Digital version भी बने और ये प्रदर्शनी online भी किसी को देखना हो, तो शायद काम आए।

दुनिया में अधिकतम देश ऐसे हैं कि जहां म्यूजियम को समाज-जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है और हर व्यवस्था में म्यूजियम को महत्व को समझा गया है। म्यूजियम के क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले लोगों का भी आदर-सत्कार होता है। इन दिनों China में बहुत बड़ी मात्रा में म्यूजियम बनाने का काम चल रहा है। हर वर्ष बहुत बड़ी मात्रा में नए म्यूजियम वहां आ रहे हैं, और वो अपनी पुरानी विरासत के साथ नई पीढ़ी को जोड़ रहे हैं। आधुनिक Technology का उपयोग करते हुए कर रहे हैं। भारत के पास तो संजोना, संवारने के लिए क्या कुछ नहीं है। हमें भी कभी न कभी हमारी इस महान विरासत के प्रति गर्व के साथ जुड़ना होगा और आने वाली पीढ़ी को इस महान विरासत को देने का प्रयास हो, ये प्रयास करना होगा। और इसलिए मैं मानता हूं कि इस उत्तम काम के लिए मुंबई हाईकोर्ट हृदय से अभिनंदन के अधिकारी हैं।

बार एसोसिएशन के 150 साल, एक छोटा कालखंड नहीं है, एक बड़ा कालखंड है ये। मैं नहीं जानता हूं कि इस पूरे वर्ष भर क्या-क्या कार्यक्रम हुए, किन-किन चीजों को प्रस्तुत किया गया लेकिन 150 साल का इतिहास अपने-आप में कितनी बड़ी घटना होगी, कैसे-कैसे बदलाव आए होंगे, कैसे-कैसे ठहराव आए होंगे, कैसे-कैसे उतार-चढ़ाव आए होंगे। अगर उसे एक History के रूप में बार में तैयार हुआ होता या किया गया होगा तो मेरी तरफ से बधाई। लेकिन ये विरासत छोटी नहीं है और मैं देख रहा था कि राव जी इतना रिसर्च करके आए थे और इतनी गहराई से कब शुरू हुआ, कैसे शुरू हुआ, कितने-कितने लोग उसमें जुड़े और एक-एक नाम सुनते कितना गर्व हुआ और आप भी कह सकते हैं, “मैं उस बार में हूं जहां कभी महात्मा गांधी हुआ करते थे, मैं उस बार में हूं जहां कभी सरदार वल्लभ भाई पटेल जुड़ा करते थे।“ आप कल्पना कर सकते हैं ये अपने-आप में कितनी बड़ी गर्व की बात होती है और यही चीजें हैं तो व्यक्ति के जीवन में प्रेरणा देती हैं।

कभी कोई labour union बनाएं हैं तो समझ सकते हैं कि कुछ मांग करने के लिए होगा। लेकिन 150 साल पहले इस legal profession का Association क्यों बनाया गया होगा। ये यूनियन तो है नहीं। “हमारी मांगें पूरी करो, फलां-फलां मुर्दाबाद” - ये तो कोई आपका क्षेत्र नहीं है। मैं अनुमान करता हूं, मेरा कोई अध्ययन नहीं है। राव जी जरा उस पर अच्छी तरह प्रकाशित कर सकते हैं। मैं अनुमान करता हूं कि उस समय के महापुरुषों ने जो इस कल्पना को किया होगा उसके मूल में ये Profession के लोग मिलकर के Qualitative change के लिए ये Dynamic रूप से ये किस प्रकार निरंतर काम करते रहे, अपने आप को well-equipped कैसे कर सकें और अधिक ज्ञान को प्राप्त करने के लिए सामूहिक चिंतन-मनन का गहन कैसे प्राप्त हो। वो एक उत्तम आदर्शों के लेकर के इस परंपरा का प्रारंभ हुआ होगा।

अकेले अगर कोई वकील हुए होते तो कोई वकालत करते होते तो शायद देश को जितने उत्तम महापुरुष मिले बार में से वो शायद न मिले होते। ये इतने महापुरुष शायद इसलिए मिले होंगे कि सामूहिक रूप से न्याय और अन्याय की बहस हुई होगी। देश को गुलाम क्यों रहना चाहिए इसकी चर्चा हुई होगी, भीतर एक आग पैदा हुई होगी। और तभी सनत को छोड़कर के जो औरों को जेल जाने से बचाने के लिए जिंदगी खपा रहे थे खुद ने जेल में जिंदगी गुजारकर के देश को आजादी दिलाने के लिए जिंदगी खपाई।

ये छोटी बात नहीं होगी और देश की आजादी के आंदोलन को हम देखें - दो लोगों का सबसे अधिक उसमें Contribution नजर आता है। दो परंपरा से जुड़े हुए लोग। एक Legal Profession से आए हुए लोग और दूसरे शिक्षा के क्षेत्र से आए हुए लोग। इन दो क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया, आजादी के आंदोलन को ताकत दी। हम कल्पना कर सकते हैं उस समय जब अंग्रेजों का जुल्म चलता होगा अगर Legal Profession के लोग हिंदुस्तान के सामान्य नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नहीं खड़े हुए होते, तो इस युद्ध में कौन उतरता। आजादी की लड़ाई के लिए जो सैनिक निकले होंगे, उनको भी एक बात का भरोसा रहा होगा कि अंग्रेज सल्तनत अगर गलत भी करेगी तो यहां का बार एसोसिएशन है, यहां के वकील हैं वो मेरे लिए लड़ मरेंगे, मुझे बचाएंगे, ये भाव पैदा हुआ। यानि कि आजादी की ज्योत को जलाए रखने में इस Profession के लोगों ने बहुत बड़ा योगदान किया होगा। उस महान विरासत से जुड़ी हुई ये परंपरा है और उसके 150वीं जयंती के समापन समारोह में आने का मुझे अवसर मिला है।

आप ने जब प्रारंभ किया था तब राष्ट्रपति जी आए थे। प्रारंभ किया था तब सरकार एक थी, समापन किया है तब सरकार दूसरी है। उधर भी दूसरी है, यहां भी दूसरी है, लोकतंत्र की यही तो विशेषता है। लेकिन मैं मानता हूं अब वक्त बहुत तेजी से बदल रहा है। 150 के बाद का बार का रंग रूप क्या हो, उसका एजेंडा क्या हो, उसकी गतिविधिय़ां क्या हो, उस पर कभी न कभी गंभीरता से सोचना चाहिए, ऐसा मुझे लगता है।

आज देश में मैं एक आवश्यकता महसूस करता हूं और वो Quick Justice की बात तो बराबर होती रहती है, लेकिन Quality Justice की और ध्यान कैसे दिया जाए। अब Quality Justice, Judiciary का हिस्सा नहीं है, Quality Justice उस बहस करने वाले वकीलों पर निर्भर करता है। वो कैसा अध्ययन करके आए हैं, वो कैसे Reference लेकर के आए हैं, कितनी तेज-तर्रार Argument के साथ उन्होंने एक नया राह दिखाया है और एक Progressive unfoldment उस मथन में से, Court के भीतर वादी-प्रतिवादी के बीच जो मंथन हो रहा है, उसमें से वो अमृत निकले जो आने वाली पीढ़ियों तक काम आ जाए। और तभी तो आपने भी देखा होगा। आप दुनिया के कई देशों के Judges के, Judgement को Quote करते होंगे, किसी और देश का होगा Quote करते होंगे। मैं तो कभी Court गया नहीं, मैं तो कभी वकील रहा नहीं, ऐसा करते ही होंगे। आप सामने वाले को Convince करते होंगे कि ये परंपरा रही है, ये माना गया है, उस समय ऐसा किया गया होगा ये सारी जो Process हैं वो Quality Justice के काम आती है। और Quality Justice शासकों के लिए भी एक प्रकार का सीमा चिह्न बन जाता है और मैंने देखा है हमारे यहां संसद में और विधानसभा में भी चर्चा होती है तो Court के Judgement को Quote किया जाता है किए गए Argument को Quote किया जाता है, रखे गए Quotation को Quote किया जाता है। क्यों? क्योंकि हर कोई अपनी बात को ताकत से रखना चाहता है।

आज जब Digital world है, हमारे पूरे legal world की पूरी व्यवस्थाएं Digitally Available हैं। हम उसे उपयोग कैसे करें? उसको हम कैसे ताकतवर बनाएं? एक जमाना था, गांव में एक वैद्यराज होता था, पूरा गांव स्वस्थ रहता था। आज शरीर के हर अंग के लिए डॉक्टर है। बांयी आंख के लिए अलग डॉक्टर, दांयी आंख के लिए अलग ऐसे भी डॉक्टर हैं। जिस प्रकार से Medical Profession में इतनी बारीकी बढ़ती गई है, इतने Specialise Subject बढ़ते गए हैं, मैं देख रहा हूं Legal Profession में भी अनके विविधताओं से भरी specialization की दिशा में ये जाना वाला है। और ये बार का काम कहां रह गया है क्योंकि सब लोग एक ही प्रकार की डिग्री लेकर के आते हैं, सब लोग एक ही प्रकार की यूनिवर्सिटी से आते हैं और वो ही पुराने Syllabus से गाड़ी चलती हैं। लेकिन बार का काम बनता है वो समयानुकूल डिबेट रखते हुए, सेमिनार करते हुए, वर्कशॉप करते हुए अपनी इस Skill को Expertise की ओर कैसे ले जाए। आज से कुछ साल पहले IPR के लिए किसको लड़ना पड़ता था? Intellectual property right के लिए शायद आए दिन जंग होती रहती है और जब तक Expertise नहीं होगी तो IPR की लड़ाई हम कैसे लड़ेंगे? कोई एक जमाना था अपने गांव के मुद्दे रहते थे, अपने अड़ोस-पड़ोस के मुद्दे रहते थे या दो व्यापारियों के रहते थे। आज सारी दुनिया बदल चुकी है, वैश्विक परिवेश में हमें काम करना पड़ रहा है। और इसलिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों से सीधा-सीधा संबंध न हो तो भी Reference अनिवार्य बन गया है, आपके सारे litigation के साथ वो जुड़ा हुआ है।

Crime की दुनिया पूरी तरह बदल रही है। आज Cyber crime एक नया जगत शुरू हआ है। और Cyber crime जब एक नया जगत शुरू हआ है तो ये हमारी पुरानी किताब के आधार पर हम ये Cyber crime क्या लड़ेंगे? किस तरीके से हम सबूत लाएंगे? और तब जाकर के Forensic Science से हमारा परिचित होना समय की मांग बनी है। मैं जब गुजरात में था हमने एक Forensic Science University बनाई थी। दुनिया में मात्र एक Forensic Science University है। और Judges वहां पढ़ने के लिए आते थे, बार के मित्र वहां पढ़ने के लिए आते थे Regularly. क्योंकि उन्हें मालूम था कि आने वाले दिनों में Justice की Process में Forensic Science एक बहुत बड़ा Role play करने वाला है। आज Economical Offences बढ़ रहे हैं। एक बहुत बड़ा क्षेत्र Financial world से जुड़े हुए litigation का बन गया है। उसकी Specialise होने वाली है। और उस अर्थ में पूरा Legal profession एक नए रंग-रूप में सज रहा है। और बार में वो ताकत होती है कि इसको अधिक सक्षम कैसे बनाए, अपने बार के साथियों को। जगत के लोग इस प्रकार को जानते हैं, हर महीने उन्हें बुलाकर के, उन्हें सुनकर के, उस प्रकार की किताबें मुहैया कराकर के या तो E-Library की Membership दिलाकर के, हम अपनी सज्जता को कैसे बढ़ाएं और हमारे सामर्थवान Legal profession होगा तो Keep Justice के साथ Quality Justice भी और तेज गति से काम बनेगा और जब इतनी बारीकी से होगा तो Litigant कोई भी क्यों न हो, हार-जीत किसी कि भी क्यों न हो लेकिन कम से कम संतोष जरूर होगा।

और आखिरकर इस व्यवस्था पर विश्वास तब बना रहता है कि जब हारने वाले को भी संतोष हो कि चलिए भाई मैंने अपने पूरी ताकत लगाई, मेरा नसीब ऐसा था। कम से कम विश्वास तो बना रहता है। अगर हमारी व्यवस्था पर से विश्वास टूट जाता है तो व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। और इसलिए व्यवस्थाओं में विश्वास होना - Institutional Credibility - ये समय की बहुत बड़ी मांग होती है और Institutional Credibility के लिए हम जितना प्रयास करे। और ये एक जगह पर नहीं होता।

और एक क्षेत्र है जो सबसे बड़ा चिंता का है और मैं बार के मित्रों से विनती करता हूं कि क्या आप हमारी मदद कर सकते हैं क्या। आपको हैरानी होगी सरकार में, सरकार का मुख्य काम होता है कानून बनाना। लेकिन सरकार के पास कानून Drafting के लिए जिस प्रकार का Manpower होना चाहिए, मैं हमेशा कमी महसूस करता हूं। और आज जो कभी-कभी Pendency को लेकर के Judiciary पर आलोचना होती है - कि काम नहीं हो रहा है, Pendency नहीं है लेकिन Pendency के मूड में मुझे कभी-कभी लगता है कि हम लोग ज्यादा जिम्मेवार हैं। उन्होंने ऐसे कानून बनाएं हैं कि जिनके 10 अर्थ होते हैं। और उसी के कारण ये समस्या बढ़ती है। हम शुरू कहां से करें? अच्छा कोर्ट का बिल्डिंग बनाएं कि अच्छा पार्लियामेंट में कानून बनाएं?

और इसलिए इन दिनों मैं आग्रह करता हूं कि कोई भी नए एक्ट का ड्राफ्ट है उसको ऑनलाइन रखो। बार के मित्रों को कहा कि इसकी बराबर बाल की खाल उधेड़कर रखो कि भई देखो इसमें क्या गलती हो रही है, निकालो, हमें बताओ। तब ही जाकर के एक्ट अच्छे बनते हैं और एक्ट जिसमें मिनिमम और हम मनुष्य हैं, हम जीरो ग्रे एरिया तो नहीं कह सकते, हम मनुष्य हैं, मनुष्य से गलती हो सकती है। लेकिन मिनिमम ग्रे एरिया हो ऐसे हम कानून बनाते हैं तो मैं नहीं मानता हूं कि Judiciary को निर्णय करने में कभी देर लगती है।

वो फटाक से कह सकते हैं कि भई ये हो सकता है, ये नहीं हो सकता है। और इसलिए हमारे यहां जो कानून बनाने की प्रक्रिया है उसको भी बार एसोसिएशन की मदद से अच्छा बनाया जा सकता है। हमारी जितनी Law Universities हैं, वहां पर Drafting के Special Courses चलाने की आवश्यकता है। वहां पर Legal Profession में जाने वाले व्यक्ति को Act Draft करना उसकी भी एक Professionally training होना चाहिए।

सरकारों का भी एक स्वभाव रहा है। अच्छी सरकार वो नहीं है जो कानूनों के जंगल खड़े कर दे। हर दिन एक नया कानून बनाए, हम सीना तानकर के कहते रहें हमने ये कानून बनाया है, हमने वो कानून बनाया है। इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि मेरी सफलता ये है कि अगर हमने पांच साल में हर दिन एक कानून खत्म करू। और मुझे खुशी है कि मेरा पांच साल का जितना कोटा है वो मैंने आठ महीने में पूरा कर दिया है। 1700 कानून खत्म कर रहे हैं, पता नहीं कैसे-कैसे कानून बने पड़े हैं जी और कोई भी एक कानून 1880 का एक कानून लेकर के आएगा और वो खड़ा हो जाएगा और वो दो-छह महीने कोर्ट के खराब करता रहेगा। ये भी पूरी तरह से व्यवस्था में बदलाव। हम लगे हैं, और मैं मानता हूं कि पूरी तरह से, मैंने अभी मुख्यमंत्रियों से राज्य में भी कहा। मैंने कहा भई ये अब बहुत हो गए, अब कुछ कम करो, जितने कानून कम होंगे, उतनी न्याय की सुविधा बढ़ेगी। कानूनों को जंगल से न्याय पाने में कभी कभी कठिनाई हो जाती है। और इसलिए कानून सरल हो, कानून सामान्य मानव को विश्वास दिलाने वाला हो, और निष्पक्ष भाव से बना हुआ हो तो सरकारों को भी ये जिम्मेवारी है। और जैसे हमारे Law minister कह रहे थे कि बार, ज्यूडिशिरी और गर्वमेंट – ये तीनों का Functioning अगर एक समान रूप से चलता है, और सही direction में चलता है तो फिर देश को परिणाम मिलता है। उन परिणाम की प्राप्ति करने के लिए हम आगे बढ़ना चाहते हैं।

इन दिनों सारा विश्व का ध्यान भारत की तरफ है। हम पिछले कई वर्षों से सुनते हुए आए हैं कि 21वीं सदी एशिया की सदी है। और हम ये भी देख रहे हैं कि दुनिया के लोगों को आर्थिक गतिविधी के लिए एशिया की तरफ ध्यान केंद्रित हुआ है और पिछले कुछ महीनों से भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। भारत के प्रति बढ़ी आशा भरी नजर से दुनिया देख रही है। कारण क्या है? आप बार मित्रों को जानकर के खुशी होगी विश्व भारत पर भरोसा इसलिए कर रहा है कि दुनिया के लोगों को हिंदुस्तान की न्याय प्रणाली पर विश्वास है। उनको लगता है कि मैं पूंजी निवेश करूंगा तो भारत में Democratic System है, भारत में कानून का शासन है और भारत की Judiciary System है। जहां पर कभी कोई गड़बड़ हुई मैं दूसरे देश में जा रहा हूं, मुझे न्याय मिलेगा।

आज अन्य देशों की तुलना में भारत का सबसे ताकतवर जो मुद्दा है, विश्व को प्रभावित करने के लिए वो ये है कि हमारे पास हमारे legal system हमारी Judiciary, totally independent है। और दूसरा उनका आनंद आता है हमारी यहां न्याय प्रणाली में अंग्रेजी का महातम्य है। उनको संतोष होता है वरना हम अपना भाषा में कुछ कह दें और वो बेचारा फंस जाए, उसको विश्वास है कि चलिए कम से कम उस language में मैं न्याय मांग रहा हूं जिस language से मैं परिचित हूं। एक ऐसी अवस्था बनी है और इसलिए भारत के आर्थिक विकास में भी सिर्फ सुशासन और सरकार नहीं, न्याय प्रणाली भी बहुत बड़ी ताकत के साथ आज विश्व में हमारी बात पहुंचाने का आधार बनी है। और इसके लिए ये सारी महान परंपरा और ये कोई एक दिन का काम नहीं है। अब तक न्याय प्रणाली से जुड़े हुए सभी लोगों ने जो योगदान किया है, इसकी प्रतिष्ठा बनाई है। किसी ने Judiciary में रहकर के किया होगा, किसी ने बार में रहकर के किया होगा उन सबका ये योगदान आज हिंदुस्तान की भलाई के काम आ रहा है, विश्वास बढ़ रहा है। और उस अर्थ में भी मैं पूरी न्याय प्रणाली में जुड़े हुए और अब तक जिन्होंने काम किया है वो और आज जो काम कर रहे हैं वो, वे सब अभिनंदन के अधिकारी हैं।

वो देश को कैसी ताकत कहां-कहां से मिलती है। हम ये न सोचें कि देश को ताकत किसी एक कोने से मिलती है एक Multiple ताकत होती है जिसके कारण हम Ultimately लोगों को आकर्षित करते हैं और वो काम आज हो रहा है। और उस अर्थ में भी हमारी बहुत बड़ी भूमिका स्वतंत्र न्याय प्रथा प्रणाली जो दुनिया को स्वीकार करने के लिए हमारा एक कारण बन रही है।

इन सब बातों के साथ मैं फिर एक बार, मुझे आपने बुलाया, मैं आपका बहुत आभारी हूं और ऐसे वरिष्ठ लोगों के साथ मुझे मंच पर बैठने का मौका मिला क्योंकि जो व्यक्ति का legal से कोई लेना-देना नहीं उसको मिलने का मौका मिले, ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
NTPC approves Rs 20,457 crore investment for 1,600 MW Lara Stage-III project

Media Coverage

NTPC approves Rs 20,457 crore investment for 1,600 MW Lara Stage-III project
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
भारत-न्यूजीलैंड संबंध स्थायी मित्रता, समान मूल्यों और साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं: ऑकलैंड में पीएम मोदी
July 11, 2026

नमस्ते !
की ओरा New Zealand!

हम भारत के लोग सुनते आए थे, 20 साल के बाद। लेकिन आज चालीस साल बाद कोई भारतीय पीएम न्यूज़ीलैंड की धरती पर आया है। ये मेरा सौभाग्य है। मैं न्यूजीलैंड के सभी निवासियों के लिए, आप सभी लोगों के लिए, 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं।

साथियों,

ये प्रधानमंत्री के रूप में भले ही मेरा पहला न्यूज़ीलैंड दौरा है। लेकिन 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार में भी हिस्सा नहीं था, सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई जानता नहीं था, तब भी मुझे यहां न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था। और उस समय, मुझे किसी ने गिफ्ट में तीन चीजें दी थीं जो मैं वापस इंडिया लेकर के गया था। एक, यह मफ़लर। एक कैप, और एक दस्ताना। क्योंकि ठंड का मौसम था।

और उसमें से एक चीज़ मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं। यह मफ़लर जो आप देख रहे हैं, यह 25-30 साल पहले मुझे न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। इतने साल में मैंने कई बार इसका उपयोग किया, और आज भी इसे बहुत संभाल कर के रखा है। जैसे आपके प्यार को संभाल के रखता हूं।

इस बार जब मेरा यहां आने का कार्यक्रम बना, तो मैं विशेष तौर पर इसे अपने साथ लेकर के आया क्योंकि खबर थी कि ठंड ज्यादा है।

साथियों,

भारत और न्यूज़ीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज़ भी हैं और एक कमिटमेंट भी है। इस रिश्ते को न्यूज़ीलैंड की एक सुंदर परंपरा अच्छे से डिफाइन करती है। यहाँ सदियों से एक शब्द लोगों को जोड़ता आया है - वाका। वाका सिर्फ़ एक नाव का नाम नहीं है, वाका हमारी शेयर्ड जर्नी की प्रतीक है। और आज भारत-न्यूजीलैंड की यही वाका एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है।

हमारे सामने अवसरों से भरा खुला समुद्र है, हवाएँ हमारे साथ हैं, समंदर की विशाल लहरें हमारे साथ हैं, इच्छाशक्ति का नीला आसमान हमारे साथ है, पाने को काफी कुछ है, और मैं जानता हूं, हम सफल होंगे।

साथियों,

मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है, जानते हैं क्यों? मोदी नहीं, क्योंकि इसके असली नाविक आप सभी हैं। ऑकलैंड से वेलिंगटन तक, क्राइस्टचर्च से क्वीन्सटाउन तक, न्यूज़ीलैंड के कोने-कोने में फैला भारतीय समुदाय इस शेयर्ड जर्नी का एक नाविक है।

साथियों,

आगे बढ़ने से पहले, मैं अपने मित्र, प्राइम मिनिस्टर क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूज़ीलैंड सरकार के सभी साथियों और यहां लेबर पार्टी के मंबर्स का अभिनंदन करूंगा।

ये दिखाता है कि भारत-न्यूज़ीलैंड रिश्ते को कितना बड़ा बाइ-पार्टिसन सपोर्ट है। इससे ये भी पता चलता है कीवी इंडियन कम्यूनिटी की अचीवमेंट्स आपका कंट्रीब्यूशन कितना बड़ा है। आप यहां आए किवी इंडियन कम्यूनिटी के इस उत्सव का हिस्सा बने इससे ये सेलिब्रेशन और वाइब्रेंट हो गया है।

आपने जिस गर्मजोशी से जिस स्नेह और उत्साह से, आप ने हम सभी का स्वागत किया है मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।

वैसे एक्सीलेंसी, किवी इंडियन कम्यूनिटी में भी सुपरहिट हैं। भारत के इंडिपेंडेंस डे पर आपने क्रिस हिपकिंस के साथ मिलकर दमादम मस्त कलंदर गाने पर जो डांस किया वो काफी वायरल हुआ। आपके वो मूव, Kiwi Indians के दिलों में छप गए हैं।

साथियों,

न्यूज़ीलैंड वाकई एक अद्भुत देश है। यहां पीस है, प्रॉसपैरिटी है, नेचर है, कल्चर है, और न्यूज़ीलैंड की असली ताकत, यहां के स्थानीय लोग हैं। न्यूज़ीलैंड के लोगों ने दिखाया है कि कोई देश जब एक जूनून, एक जज्बे के साथ आगे बढ़ता है, तो वो दुनिया को इंस्पायर करता है।

यहां जो किवी इंडियन कम्यूनिटी है, आप सभी को भी न्यूज़ीलैंड के दिलदार लोगों ने बहुत प्रेम से अपनाया है, अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। उन्होंने आपके टैलेंट, आपके विजन पर ट्रस्ट किया है। और आज देखिए, न्यूज़ीलैंड की इकॉनॉमी हो, यहां की सोसायटी हो, किवी इंडियन्स नए-नए रंग भर रहे हैं।

न्यूजीलैंड वो जगह है जहां निखिल रविशंकर Air New Zealand के CEO बन सकते हैं। जहां आनंद सत्यानंद गवर्नर जनरल बन सकते हैं जहां क्रिकेट टीम में रचिन रविंद्र, ईश सोढी और एजाज़ पटेल जैसे टैलेंट को अवसर मिल सकता है।

न्यूजीलैंड वो जगह है जहां की सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है। कहीं खंडाला है। कहीं बॉम्बे हिल्स हैं। कहीं कोरोमंडल है।

कलकत्ता स्ट्रीट, दिल्ली क्रिसेंट, अमृतसर स्ट्रीट, ऐसे कितने ही नाम हैं। यहां रहते-रहते आप भी पूरे के पूरे Kiwi हो गए हैं। जैसे मुझे बताया गया है कि किसी भी विषय पर बात शुरू कीजिए थोड़ी ही देर में बात मौसम पर पहुँच जाती है!

साथियों,

मैं न्यूज़ीलैंड की लीडरशिप से जब भी मिला हूं, वो आप सभी की बहुत प्रशंसा करते हैं। प्रशंसा आपकी होती है, और माथा मेरा ऊंचा होता है।

साथियों,

आप सभी जानते हैं, कि भारत, हज़ारों वर्षों पुरानी सभ्यता है जो आज अपनी प्राचीनता को सहेजते हुए आधुनिकता को स्वीकार कर रहा है। हर युग में हर दौर में भारत ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है और इसका कारण है, हमारी सीखने की ललक।

भारत सबसे सीखता है हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं जनकल्याण की भावना मायने रखती है और इसलिए हमने न्यूज़ीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं।

न्यूज़ीलैंड, दुनिया का वो देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का राइट दिया था। आज हम देखते हैं कि न्यूज़ीलैंड की सोसायटी में वीमेन, बहुत बड़े पैमाने में कंट्रीब्यूट कर रही हैं। भारत भी आज Women Led Development के मंत्र के साथ महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है।

साथियों,

रूरल इकॉनॉमी, कैसे किसी देश की तकदीर बदल सकती है ये न्यूज़ीलैंड ने करके दिखाया है। न्यूज़ीलैंड की ताकत, एग्रीकल्चर के इर्द-गिर्द बनाया गया एक एफिशियंट इकोसिस्टम है। ट्रेसेबिलिटी हो, फूड सेफ्टी हो, कंप्लायंस सिस्टम हो ये बहुत बड़ी प्रेरणा है। ये भारत जैसे, छोटे किसानों वाले बड़े एग्रीकल्चर नेशन के लिए बहुत बड़ी सीख है।

न्यूज़ीलैंड ने ज़ेस्प्री मॉडल से दिखाया है कि छोटे किसान भी बाज़ार के एक बड़े ब्रैंड बन सकते हैं। न्यूज़ीलैंड की क्लाइमेट-स्मार्ट प्रिसिजन फार्मिंग टेक्नॉलॉजी में भी हमारे लिए सीखने को बहुत कुछ है।

साथियों,

यहां के मानुका हनी को लिक्विड गोल्ड कहा जाता है। जैसे यहां हनी ट्रेडिशन और टेस्ट के अलावा हेल्थ एंड वेलनेस से जुड़ा है वैसे ही भारत के आयुर्वेद में भी हनी का बहुत बड़ा महत्व है। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि भारत में भी हम बी-कीपिंग को लेकर एक मिशन चला रहे हैं। इससे भारत में हनी प्रोडक्शन में काफी बढ़ोतरी हुई है।

और आजकल तो हिमालय की ऊंचाइयों से जो हनी आता है, वो गोल्ड क्या, डायमंड बनता जा रहा है। मैं समझता हूं, न्यूजीलैंड से हम हनी प्रोडक्शन और बढ़ाने के बारे में भी बहुत कुछ सीख सकते हैं।

साथियों,

इस साल इंडिया–न्यूजीलैंड स्पोर्टिंग रिलेशन्स के सौ साल पूरे हो रहे हैं। सौ साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी। उस टूर में मेजर ध्यानचंद के शानदार परफॉर्मेंस की हर तरफ चर्चा हुई थी। उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों का भी दिल जीत लिया था।

साथियों,

कंटेंट क्रिएटर्स की भाषा में कहूं, तो ये कोलैब का जमाना है। न्यूज़ीलैंड और भारत स्पोर्ट्स में भी बहुत ही शानदार कोलैब कर सकते हैं। जैसे एक उदाहरण रग्बी का है। मुझे अभी-अभी बताया गया है कि कुछ देर पहले ही ऑल ब्लैक ने रग्बी के मैच में शानदार जीत दर्ज की है। भारत रग्बी में न्यूजीलैंड से सीखना चाहता है। भारत भी रग्बी में आगे आए, इसके लिए हमें हमें कोच चाहिए, एक्सपर्ट्स चाहिए, इसमें न्यूज़ीलैंड इसमें हमारी बहुत help कर सकता है। हाल ही में भुवनेश्वर में “न्यूज़ीलैंड रग्बी” और “रग्बी इंडिया” के coaching program को मैं एक अच्छी शुरुआत मानता हूं।

साथियों,

आज यहां आने से पहले, मैं यहाँ न्यूज़ीलैंड के एक स्पोर्ट्स स्टार्टअप event में गया था। स्पोर्ट्स टेक में हो रहे इनोवेशन्स ने नए ideas ने वाकई मुझे प्रभावित किया। मुझे विश्वास है कि हम स्पोर्ट्स टेक में साथ मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं।

भारत और न्यूज़ीलैंड का फ्यूचर, आपस में जुड़ा हुआ है। इसका एक उदाहरण, स्पेस सेक्टर भी है। भारत का चंद्रयान जब मून के साउथ पोल पर लैंड किया, पूरा न्यूजीलैंड नाच रहा था उस दिन। और उस दिन हम सबको गर्व हुआ।

अब आपको मैं गर्व की एक और बात बताता हूं। आपको गर्व दिलाने में इस सक्सेस में न्यूजीलैंड की टेक्नॉलजी का भी योगदान रहा है। न्यूजीलैंड की स्पेस कंपनी ने कई अवसरों पर हमारे साथ मिलकर काम किया है। हम इस सहयोग को और आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।

साथियों,

स्पेस सेक्टर ये बताने के लिए काफी है कि भारत और न्यूज़ीलैंड की इकॉनॉमी, एक-दूसरे को कितना कुछ दे सकती हैं। यही हमारे ट्रेड अग्रीमेंट की भी स्पिरिट है। ये ट्रेड अग्रीमेंट विकसित भारत की तरफ हमारी यात्रा को गति देगा। और भारत और न्यूज़ीलैंड दोनों के बिजनेस को नए अवसर देगा।

साथियों,

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच एक और बहुत बड़ी सम्मानता है। ये समानता, हमारे इंडिजनेस कल्चर की है, इंडिजनेस कल्चर को सेलिब्रेट करने, उसको संरक्षण देने की है। और आज मैं माओरी समाज को विशेष रूप से याद करना चाहता हूं।

मैंने हाका को केवल एक performance के रूप में ही नहीं देखा। मैंने हाका में, एक समाज की आत्मा देखी है। उसमें साहस है, आत्मसम्मान है, अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा है, और पूरे समुदाय की सामूहिक शक्ति का एहसास है।

साथियों,

माओरी संस्कृति में एक बहुत सुंदर शब्द है- मना-कितांगा। इसका मतलब है, सम्मान देना, अपनापन देना, और पूरे मन से उसकी देखभाल करना। भारत में भी हम कहते हैं 'अतिथि देवो भवः।'

शब्द अलग हैं, परिवेश अलग हैं, पहनावा अलग हैं, भाषाएं अलग हैं, लेकिन भावना बिल्कुल एक ही है।

ऐसे ही माओरी संस्कृति में परिवार के लिए एक सुंदर शब्द है—फानो यानि परिवार। इसमें कई पीढ़ियाँ होती हैं। रिश्ते होते हैं। पूरा समुदाय होता है। भारत भी, परिवार को केवल एक सामाजिक व्यवस्था नहीं मानता, हमारे लिए फैमिली, एक इंस्टीट्यूशन है।

साथियों,

माओरी परंपरा का एक और सुंदर विचार है— काईत्या कितांगा। ये हमें सिखाती है कि हम प्रकृति के मालिक नहीं हैं। हम उसके संरक्षक हैं। भारत में भी कहा गया है— 'माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः।' पृथ्वी हमारी माता है। इसी सोच को आधार बनाते हुए हम भारत में धरती मां के संरक्षण के लिए, एक पेड़ मां के नाम, प्राकृतिक खेती मिशन, जैसे अनेकों अभियान चला रहे हैं।

साथियों,

मैं जानता हूं, हजारों किलोमीटर दूर रहते हुए भी आपके दिल के किसी न किसी कोने में, दिनभर की प्रक्रिया में कहीं न कहीं हिंदुस्तान झलकता ही रहता है, हिंदुस्तान बसता ही है। सही है कि नहीं है? शरीर यहां होगा, मन? और इसीलिए, आप भारत की हर उपलब्धि पर भी नज़र रखते हैं।

और जब क्रिकेट स्टेडियम में बैठकर के देखते हैं, तो बहुत सी चीज़ें देखने की छूट जाती हैं। लेकिन घर में टी.वी. पर बैठकर के जब देखते हैं, तो हर बारीकी का पता चलता है। वैसा ही, आपको भी भारत की हर बारीकी का पता चलता है। और यही बात हमें सबसे खास बनाती है।

भारतीय देश से बाहर जिस देश में रहते हैं, वहां उस देश की प्रगति में मदद करते हैं, और अपने देश के विकास की भी जानकारी रखते हैं।

साथियों,

हम जितना प्यार जन्मभूमि को करते हैं, उतना ही समर्पण कर्मभूमि को भी करते हैं।

साथियों,

वैश्विक चुनौतियों के बीच, आज भारत जिस तेजी से विकास कर रहा है वो अभूतपूर्व है। मैं आपके सामने देश की उपलब्धियों का भारत के सामर्थ्य का एक गुलदस्ता प्रस्तुत करुंगा। यह गुलदस्ता मैं आपके लिए लेकर के आया हूँ। और मैं पक्का मानता हूँ इस गुलदस्ते में आपकी पसंद का कोई न कोई फूल ज़रूर होगा, जो आपको सुंदर भी लगेगा और गर्व से भर भी देगा।

तो आप तैयार हैं? गुलदस्ता पेश करूँ? अब आपको ढूँढना है आपका फूल कहाँ है उसमें, या तो सारे के सारे फूल आपके हैं।

साथियों,

भारत आज दुनिया की fastest growing major economy है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा Vaccine Producer है। भारत Mobile Data Consumption में दुनिया के अग्रणी देशों में है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Mobile Manufacturer है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Telecom Market है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Wheat Producer है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा Milk Producer है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Fish Producer है।

साथियों,

इतना ही नहीं, आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Automobile Market है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Startup Ecosystem बन चुका है। भारत बहुत जल्द दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Renewable Energy Producer बनने जा रहा है। Solar Energy Capacity में भी भारत दुनिया के बड़े देशों में शामिल हो चुका है।

साथियों,

आज का भारत, दुनिया को विकास के नए मॉडल भी दे रहा है। आज भारत दुनिया के सबसे बड़े Digital Identity Platform का सफल संचालन कर रहा है। आज भारत में UPI के माध्यम से हर महीने अरबों Digital Transactions हो रहे हैं। भारत के Digital Public Infrastructure में आज दुनिया के दर्जनों देश दिलचस्पी दिखा रहे हैं। Drone Technology और Space Economy में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

साथियों,

ये उस नए भारत की तस्वीर हैं, जो दिखाती हैं कि कैसे भारत न्यूजीलैंड की तरह की इकॉलॉजी और इकॉनॉमी दोनों में बैलेंस बनाकर चल रहा है।

साथियों,

भारत की इस ग्रोथ का एक और पहलू भी है, ये पहलू हमारी विरासत है, हमारी हैरिटेज है। भारत, जितना महत्व अपनी इकॉनॉमी और इकॉलॉजी को देता है, उतना ही फोकस, अपनी हैरिटेज पर भी करता है।

साथियों,

भारत कैसे काम करता है, इसका उदाहरण श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप हैं। जब अफगानिस्तान में संकट आया, तो हम गुरू ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को पूरे मान के साथ भारत लेकर आए।

साथियों,

हमारे महान सिख गुरुओं ने पूरी मानवता को सेवा, साहस, समानता और करुणा का संदेश दिया है। दुनिया के हर हिस्से में गुरुद्वारे, सेवा के सेंटर हैं। कोई भूखा आए, उसे भोजन मिलता है। कोई संकट में हो, उसे सहारा मिलता है।

इसी माहौल में सिख कम्युनिटी के कुछ भाइयों और बहनों ने हमें बताया था कि श्री हरमंदिर साहिब में सेवा के लिए FCRA से जुड़ी कुछ परेशानियां आ रही हैं। हमने उस समस्या का तुरंत समाधान किया।

साथियों,

आप सभी श्री हेमकुंड साहिब जी के बारे में भी जानते हैं। हैं। हिमालय की ऊंचाइयों पर है। साल का लंबा समय बर्फ की चोटियों से घिरा रहता है। वहाँ अगर कोई दर्शन करने के लिए जाना चाहे तो बड़ा कठिन मार्ग है, बहुत कम लोग जा पाते हैं। खास करके हमारे सिख भाई-बहन वहाँ यात्रा के लिए जाते हैं।

वहाँ दर्शन के लिए जाने में, खास करके हमारे बुज़ुर्गों को, हमारे सिख भाई-बहनों को सहूलियत हो, इसलिए सरकार हेमकुंड साहिब तक रोपवे भी बनवा रही है।

साथियों,

हमारी ही सरकार ने साहिबजादों के शौर्य और बलिदान की अमर स्मृति में प्रति वर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाना प्रारंभ किया है। आज यह दिवस पूरे देश के लिए, प्रेरणा का पर्व बन चुका है। आज केरलम से लेकर असम तक का बच्चा भी चारो साहिबजादों और माता गुजरी के बलिदान के बारे में जानने लगा है।

‘वीर बाल दिवस’ ने भारत के अनगिनत बच्चों के मन में युवाओं के हृदय में अटूट साहस का संचार किया है।

साथियों,

मैं आपसे पवित्र जोड़े साहब की भी बात करूंगा। मेरी सरकार में मेरे एक साथी हैं, श्रीमान हरदीप पुरी जी। पुरी परिवार के पूर्वज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सेवादार थे। हरदीप पुरी जी ने मुझे यह बताया था की उनके परिवार ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के “जोड़े साहब” 300 साल से संजो के रखे हैं।

बंटवारे के समय पुरी साहब के पूर्वज इन्हें सुरक्षित दिल्ली ले आए थे। पवित्र “जोड़े साहब” को उनका परिवार सिख संगत को सौंपना चाहता था जिससे की ज़्यादा से ज़्यादा लोग इनके दर्शन कर सकें।

फिर हमने एक समिति बनाई, जो सिख परंपराओं को जानते हैं, जानकारों की हमने advice ली और हमने निर्णय लिया कि इन पवित्र जोड़े साहब को वहां ले जाया जाए जहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरण पहली बार पावन भूमि पर आए, जहां उनका जन्म हुआ, यानी हमारे श्री पटना साहिब।

मुझे बहुत खुशी है कि अब यह पवित्र जोड़े साहब पटना साहिब की पावन भूमि पर है और यह मेरा सौभाग्य है कि उस पवित्र अवसर का मुझे साक्षी बनने का, वहां मौजूद रहने का सौभाग्य मिला था। मैं आपसे भी आग्रह करूंगा कि जब भी भारत जाएं, पटना साहिब में उनके दर्शन जरूर करें।

साथियों,

आज मैं यहां से बहुत सारा विश्वास, बहुत सारा प्यार, और बहुत सारी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। और मैं आपसे ये भी कहूंगा, इस बार भारतीय पीएम को न्यूज़ीलैंड आने में 40 साल लगे हैं, लेकिन अब इतना लंबा इंतज़ार आपको नहीं करना पड़ेगा। अब 40 साल नहीं लगेंगे, ये मोदी की गारंटी है।

और मोदी की गारंटी मतलब, गारंटी पूरा होने की गारंटी।

साथियों,

मैं आपसे एक आग्रह भी करना चाहता हूं। हमने कुछ समय पहले, हमारी इंडियन डायस्पोरा के बच्चों के लिए एक नया प्रयोग किया है। हमारे बच्चे भारत को समझें और भारत की विविधता की बात दुनिया तक पहुँचे, इसके लिए हमने भारत को जानो क्विज की शुरुआत की है। अभी इसका कर्टेन रेजर ही हुआ है, और हमारे साथियों ने इसमें ही जिस एनर्जी से पार्टिसिपेट किया है, मैं वही देखकर बहुत प्रभावित हूं।

अब हम इस इवेंट के सिक्स्थ एडिशन को और हाईटेक बना रहे हैं। बहुत सारे इवेंट्स इस बार ऐप के माध्यम से होने वाले हैं। मेरा आग्रह है कि यहाँ जितने भी युवा साथी हैं, वो इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें। भारत को जाने और भारत की विरासत को न्यूजीलैंड के लोगों से जोड़ें।

साथियों,

मैं एक शानदार फ्यूचर सामने देख रहा हूं, जिसमें विकसित भारत की रोशनी भी है, और न्यूज़ीलैंड की प्रॉसपैरिटी भी है। इसी विश्वास के साथ, आप सभी का फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद।

प्राइम मिनिस्टर लक्सन और उनकी टीम का आभार! न्यूज़ीलैंड की जनता का धन्यवाद!

एक बार फिर मेरे साथ बोलिए, भारत माता की जय! वंदे मातरम्!

थैंक यू !
की ओरा !