महामहिम,
मैं आपके कथनों के लिए आप में से हरेक को धन्यवाद देना चाहूंगा।
आपके विचारों से आज के प्रक्षेपण से उपजी भावना प्रतिध्वनित होती है।
दक्षिण एशिया उपग्रह हमें बताता है कि समान विचार वाले देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग के मामले में भी यह बात लागू है कि आसमान की कोई सीमा नहीं होती।
दक्षिण एशिया में सहयोग और कार्यों के लिए 'सबका साथ, सबका विकास' हमारा मार्गदर्शक प्रकाश हो सकता है।
और, यह हमारे लोगों के लिए आर्थिक समृद्धि की हमारी साझा प्राथमिकताओं को हासिल करने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।
और इसके लिए भारत में आपको एक मजबूत एवं प्रतिबद्ध भागीदार दिखेगा जो वास्तव में इस विकल्प और सिद्धांत की ताकत में विश्वास करता है।
दक्षिण एशिया उपग्रह के प्रक्षेपण का जश्न मनाने के लिए आज के इस समारोह में मेरे साथ जुड़ने के लिए मैं एक बार फिर आप सभी को धन्यवाद देता हूं।
और इस दृष्टि को वास्तविक बनाने में आपके मजबूत एवं निरंतर समर्थन के लिए भी आप सभी को धन्यवाद देता हूं।
अंत में, मैं चाहता हूं कि हम सब ऐसे कई समारोह में जुटें जहां हम क्षेत्रीय विकास एवं समृद्धि के लिए हमारे साझा और सामूहिक प्रयासों की सफलता का आनंद ले सकते हैं।
धन्यवाद,
बहुत-बहुत धन्यवाद।
Explore More
Media Coverage
Nm on the go
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम को उनकी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर हार्दिक बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक गर्व का क्षण बताते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि यह जीत क्षेत्र में बढ़ते खेल प्रेम और प्रतिभा को रेखांकित करती है।
प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए लिखा:
"जम्मू-कश्मीर की टीम को अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर बहुत-बहुत बधाई! यह ऐतिहासिक विजय टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है और यह वहां की बढ़ती खेल प्रतिभा और उत्साह को रेखांकित करता है। मेरी कामना है कि यह उपलब्धि हमारे कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।"
Congratulations to the Jammu and Kashmir team for their first ever Ranji Trophy win! This historic triumph reflects remarkable grit, discipline and passion of the team. It is a proud moment for the people of Jammu and Kashmir and it highlights the growing sporting passion and… pic.twitter.com/3fJO89Z5F8
— Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2026

