महामहिम, प्रधानमंत्री सैखनबिलेग,
मंत्रिमंडल के सदस्यों,
विशिष्ट अतिथिगण,

यह भारत के लिए, मेरे लिए और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए एक यादगार दिन है।

24 घंटे से भी कम समय में, हमने सच्ची मित्रता का अनुभव किया है।

हमने महान लोगों की विशिष्ट विनम्रता और उदारता देखी है।

हमने आपके देश की खूबसूरती का अनुभव किया है।

अध्यात्म हम दोनों देशों को जोड़ता है, हमने इसे और आगे बढ़ाया है। गंदन मठ की यात्रा मेरे लिए हमेशा खुशी का एक स्रोत रहेगा।

हमने मिनी नादम महोत्सव में आपकी संस्कृति की समृद्धि देखी है।

हमने दोनों देशों और दो लोगों की आत्मा का मेल देखा है। जब भी मैंने विभिन्न शहरों की यात्रा की है, मैंने हजारों भारतीयों को एक साथ आते देखा है।

पहली बार, मैंने मेजबान देश के हजारों लोगों को एक साथ आते देखा है। और वो भी भारत की प्राचीन परंपरा पर आधारित समारोह के लिए।

आज भारत के 1.25 अरब लोग और पूरा विश्व हमारे रिश्ते की ताकत और इसकी भावना को देखने आया है।

हमारे संबंधों को व्यापार या एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के पैमाने पर नहीं मापा जा सकता है।

हमारा संबंध अगाध सकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है जो हमारे आध्यात्मिक जुड़ाव और साझा आदर्शों से प्रेरित है।

यह उर्जा ही हम दोनों देशों की भलाई एवं विश्व में सर्वकल्याण का द्योतक है।

यह ऊर्जा का एक ऐसा रूप है जिसमें इस दुनिया में शांति, प्रगति और समृद्धि लाने की अद्भुत क्षमता है।

इसमें दुनिया को एकजुट करने और हमारे विचारों और प्रयासों को कमजोर और गरीब के कल्याण के लिए अभिप्रेत करने की ताकत है।

यह हमारे खूबसूरत ग्रह की रक्षा करने में सहायक हो सकता है।

यात्रा के महत्व को तय की गई दूरी से नहीं बल्कि इस बात से मापा जाता है कि आप कितने जगहों पर गये।

यात्राएं छोटी हो सकती हैं। लेकिन उसके परिणाम ठोस और महत्वपूर्ण होते हैं।

एक ही दिन में हमने हमारे प्राचीन संबंधों को नई शक्ति और गति प्रदान की है।

हमारी राजनीतिक समझ और प्रतिबद्धता बढ़ी है। हमारा आर्थिक सहयोग एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। हमारे सुरक्षा सहयोग का भी विस्तार हुआ है।

दिल और दिमाग के संबंध और मजबूत हुए हैं।

महामहिम, मंगोलिया के महान नेताओं के बिना यह सब संभव नहीं होता।

आपने मंगोलिया को इतिहास के बदलाव के फलस्वरूप आने वाली अशांति के माहौल से बाहर निकाला है।

आपने लोकतंत्र का मार्ग चुना है। आपने अपने देश की आध्यात्मिक विरासत को फिर से उभारा है।

आपने मंगोलिया के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को विशिष्ट प्रज्ञता से आगे बढ़ाया है।

महामहिम, इस यात्रा को सफल बनाने में आपके व्यक्तिगत नेतृत्व और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है।

आज विभिन्न समारोहों में आपकी उपस्थिति ने इसकी चमक और बढ़ा दी है। यह हमारे देशों के बीच विशिष्ट संबंध को दिखाता है।

यह एक ऐसा बंधन है जो हमारी जनता और पूरे विश्व के लिए एक उम्मीद है, प्रकाश की अनन्त लौ है।

अभी जब हम मंगोलिया में लोकतंत्र के 25 साल और हमारे राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, हम यह जानते हैं कि हमारे संबंध आगे और मजबूत होंगे।

इन्हीं शब्दों के साथ, मेरी तरफ से शुभकामनाएं
- मंगोलिया के प्रधानमंत्री महामहिम सैखनबिलेग की सलामती और उनके स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं
- मंगोलिया के हमारे आध्यात्मिक पड़ोसियों की प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं
- भारत और मंगोलिया के लोगों के बीच चिरस्थायी मैत्री के लिए शुभकामनाएं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties

Media Coverage

'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 04 अगस्त 2026
August 04, 2026

From Auto PLI to Ramsar Sites: How India is Winning on Every Front Under PM Modi