करप्शन और कांग्रेस का साथ अटूट है, कांग्रेस के राज की पहचान है कि उसमें भ्रष्टाचार एक्सीलेटर पर रहता है और विकास वेंटीलेटर पर, कांग्रेस सरकारों में एक होड़ सी मची रहती है कि कौन कितना ज्यादा भ्रष्टाचार करे: प्रधानमंत्री मोदी
भारतीय जनता पार्टी की और आपके इस सेवक की सोच बिल्कुल स्पष्ट है, कांग्रेस ने पहाड़ को पलायन से जोड़ा, हम पहाड़ को पर्यटन से जोड़ने का काम कर रहे हैं: पीएम मोदी
पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, पहाड़ के भी काम आए, ये इस चौकीदार की, हम सब की प्रतिबद्धता है: प्रधानमंत्री

भारत माता की जय, भारत माता की जय।

मंच पर विराजमान यहां के लोकप्रिय मंत्री जी, अन्य सभी मंत्रिपरिषद के साथी, विधायक गण, उम्मीदवार बंधु, मंच पर बैठे हुए सभी वरिष्ठ नेता गण और विशाल संख्या में पधारे हुए मेरे प्यारे भाइयो-बहनो, देवभूमि का ये प्यार, देवभूमि के आप लोगों का ये आशीर्वाद मेरे लिए बहुत बड़ा संबल है, मैं आपका आभारी हूं। चार धाम, हिमकुंड धाम और ये सैन्यधाम की संगम स्थली, उत्तराखण्ड के जन-जन को मेरा प्रणाम। देवभूमि के मेरे प्यारे बहनो-भाइयो, आप सबको हरेले की अग्रिम बधाई, चैत्र नवरात्रि की कल से शुरूआत हो रही है और मेरे पहाड़ के साथियों के घर में हरेला बोया जाएगा। मां शक्ति सभी लोगों को समृद्धी प्रदान करे, यही मैं मां के चरणों में प्रार्थना करता हूं।

भाइयो-बहनो, देवभूमि में बसे सभी देवी-देवताओं को नमन करते हुए, उत्तराखण्ड के आप सभी साथियों का आपके समर्थन और सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। बाबा केदार के आशीर्वाद से और आपकी सहभागिता से बीते पांच वर्ष मैं देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में, आपका ये प्रधानसेवक सफल हो पाया।

साथियो, बड़े-बड़े लक्ष्य और बड़े-बड़े फैसलों के पीछे आपकी आशाएं, आकाक्षाएं मेरी प्रेरणा रही हैं। आप मेरे साथ मजबूती से डटे रहे इसीलिए हमारी सरकार देशहित में अनेक बड़ा फैसले ले पाई और कड़े से कड़े फैसले भी ले पाई। ये आपका ही आशीर्वाद है कि सामान्य वर्ग के गरीबों को दस प्रतिशत का आरक्षण देने में हम सफल हो पाए हैं वरना कांग्रेस तो अपने ढकोसलापत्र से इसको बाहर निकालने की हिम्मत ही नहीं कर पाई। आपकी ही शक्ति और सामर्थ्य से हमारी सरकार अग्रिम मोर्चों पर बेटियों की तैनाती का बड़ा फैसला ले पाई। मेरे साथ आप हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहे इसलिए 40 वर्ष से लटका हुआ वन रैंक-वन पेंशन का मुद्दा हम हल कर पाए वरना जिनकी नीयत सिर्फ वोट बटोरने की रही या नोट बटोरने की रही। उन्होंने तो इसके लटकाने और भटकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, 40 साल सेना के जवान मांग करते रहे, बोलते रहे, मर्यादाओं को कभी तोड़ा नहीं और उनका जो ढकोसलापत्र मैंने देखा, उसमें उन्होंने सेना के प्रति जो रवैया अपनाया है तब मुझे लगता है कि 40 साल तक वन रैंक-वन पेंशन को भी क्यों लटकाए रखा क्योंकि उनके मन के भीतर सेना के जवानों के प्रति कूट-कूट कर नफरत भरी पड़ी है। आप के ही सहयोग से मां गंगा को निर्मल और अविरल बनाने का कार्य आगे बढ़ पाया वरना कांग्रेस ने तो मां गंगा को अपने कारनामों से और मैली करने का ही काम किया था।

भाइयो और बहनो, करप्शन और कांग्रेस का साथ अटूट है, ऐसी जुगलबंदी है कभी अलग हो ही नहीं सकती। करप्शन को कांग्रेस चाहिए, कांग्रेस को करप्शन चाहिए, कांग्रेस और करप्शन मिलकर करप्शन के नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। कांग्रेस के राज की पहचान है कि उसमें भ्रष्टाचार एक्सीलेटर पर रहता है और विकास वेंटिलेटर पर रहता है। भ्रष्टाचार एक्सीलेटर पर, विकास वेंटिलेटर पर, यही कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस सरकारों में एक होड़ सी मची रहती है कि कौन कितना ज्यादा भ्रष्टाचार करे। 2जी हो, कोयला हो, कॉमनवेल्थ हो, कर्जमाफी घोटाला हो, जमीन के खेल खेले हों, पाताल हो, आकाश हो, जल-थल-नभ, देश का ऐसा कोई संसाधन नहीं है जो इनकी लूट से बच पाया हो। इसमें भी नामदार परिवार का नाम सबसे ऊपर है। आपने हाल ही में मीडिया में देखा होगा कि बड़े-बड़े फार्म हाउस से भी घोटाले किए गए।

साथियो, इन्होंने देश की सेना को नहीं छोड़ा, हमारे सैनिकों को नहीं छोड़ा। बोफोर्स तोप या हेलीकॉप्टर, हथियार का ऐसा सौदा खोजना मुश्किल हो जाता है जिसमें कांग्रेस द्वारा कमिशन की खबरें ना आती हों। साथियो, आपको याद होगा कि आपका ये चौकीदार है हेलीकॉप्टर घोटाले के कुछ दलालों को दुबई से उठा कर ले आया था। याद है ना? इटली के इस मिशेल मामा और दूसरे दलालों से एजेंसियों ने कई हफ्ते पूछताछ की है, जिसके आधार पर कोर्ट में एक चार्जशीट दायर की गई है। मैं देख रहा था कि हेलीकॉप्टर घोटाले के दलालों ने जिन लोगों को घूस देने की बात कही है उनमें से एक ए.पी. है दूसरा एफ.ए.एम है। इसी चार्जशीट में कहा गया है कि एपी का मतलब है अहमद पटेल और एफएएम का मतलब है फैमिली। अब आप मुझे बताइए, आपने अहमद पटेल का नाम सुना है ना, जानते हो ना। यहां जो पहले मुख्यमंत्री थे उनके खासम-खास हैं। अब मुझे बताइए, ये अहमद पटेल किस फैमिली के निकट हैं? आपको पता चल गया। हेलीकॉप्टर की दलाली किसने खाई?

भाइयो-बहनो, चौकीदार का यही कड़ा रवैया इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। एक जमाना था जिस परिवार की एयरपोर्ट पर भी कोई तलाशी करने की हिम्मत नहीं कर सकता था। गाड़ी, विमान की सीढ़ी तक चली जाती थी और सब के सब लोग सैल्यूट मारते रहते थे आज वे लोग जमानत पर बाहर हैं। जो परिवार खुद को भारत का भाग्य विधाता समझता था वो जेल जाने से बचने के लिए सारी तिगड़में लगा रहा है।

भाइयो-बहनो, करप्शन के साथ-साथ कांग्रेस ने देशद्रोहियों और पाकिस्तान को खुश करने का भी अभियान छेड़ रखा है। और ये कोर्ट में चार्जशीट आई, बाहें चढ़ा-चढ़ा करके सीना तान कर के टोनें मारते रहते थे, पत्रकारों के बीच जाने की हिम्मत का वादा करते थे। आज मैंने सुना कि पत्रकार उनके पास जा कर के नामदार को हेलीकॉप्टर, कोर्ट में चार्जशीट के लिए सवाल पूछने गए तो ऐसी झापड़ मार कर के भाग गए। ये प्रेम का मसीहा जब जमीन पैरों के नीचे से खिसक रही है तो पत्रकारों को भी इस प्रकार से धकेल देने की हिम्मत कर रहे हैं। अगर आप उनके ढकोसलापत्रों को पढ़ेंगे। अभी तीन दिन पहले ढकोसलापत्र आया है ना? अगर आप उनके ढकोसलापत्रों को पढ़ेंगे तो पता चलेगा कि कांग्रेस का हाथ किसके साथ है, कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में आतंकियों, पत्थरबाजों, विभाजनकारी तत्वों, जिसका सामना हमारी सेना कर रही है, अर्धसैनिक बल कर रहे हैं। उनको जो एक विशेष कानूनी व्यवस्था से रक्षा मिली हुई है। जिसके कारण फौज का जवान वहां खड़ा रह पाता है, देश के लिए हिम्मत से कदम उठा पा रहा है। अब वो कह रहे हैं, ढकोसलापत्र में कहा है कि अगर वो सरकार में आएंगे तो हमारे सुरक्षाबलों को, हमारी सेना को जो ये रक्षा कवच मिला है उसको ये हटा लेंगे। इनकी ये बातें आपको मंजूर हैं? कोई सेना का जवान इसको मंजूर करेगा? अगर सेना के जवान की आप रक्षा नहीं करोगे तो कौन मां अपने बेटे को देश के लिए आगे करेगी, क्या होगा देश का? और सिर्फ वोट पाने के लिए ये पाप कर रहे हो आप, अरे लानत है आपकी राजनीति पर।

भाइयो-बहनो, कोई ऐसा पाप नहीं कर सकता लेकिन कांग्रेस पार्टी क्या कर रही है। जान दांव पर लगाने वाले हमारे सैनिक, फर्जी मुकदमों के कुचक्र में फंसे रहें, ये व्यवस्था करना चाहती है। उनका मॉरल टूट जाए, उनका हौसला टूट जाए, कोई भी उन पर आरोप मढ़ता है, कोई भी आतंकवादी किसी भी प्रकार का आरोप मढ़ सकता है, बंदूक की नोक पर करवा सकता है तब देश के जवानों का क्या होगा? पाकिस्तान से पैसा लेकर जो पत्थरबाजों को भड़काते है, ऐसे लोगों से कांग्रेस खुलेआम कहती है कि हम उनसे बात-चीत करेंगे। क्या आप में से कोई ऐसे लोगों का मुंह भी देखना भी पसंद करेंगे क्या? अरे बात-चीत की बात छोड़ो, को उनका मुंह भी देखना नहीं पसंद करेगा। जो भारत के खिलाफ साजिश रचता है उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए कि नहीं चलना चाहिए?

हिंदुस्तान की खबरें देश के दुश्मनों को देता है उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए कि नहीं चलना चाहिए? कोई ऐसा सोचेगा कि ऐसे लोगों को माफ किया जाए? ये कांग्रेस पार्टी, 60 साल तक देश पर जिसने राज किया, वो कहती है खुलेआम, टुकड़े-टुकड़े गैंग, देश के टुकड़े करने की बात करे, अब देशद्रोह का कानून हटा दिया जाएगा। क्या देशद्रोह का कानून हटना चाहिए? देशद्रोहियों पर मुकदमे चलने चाहिए कि नहीं चलने चाहिए, देशद्रोहियों को सजा होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? कांग्रेस पार्टी को हो क्या गया है?

चौकीदार चलेगा कि आतंकियों के मददगार चलेंगे, चौकीदार चलेगा कि आतंकियों को बचाने वाले चलेंगे?

साथियो, कांग्रेस के ढकोसलापत्र से टुकड़े-टुकड़े गैंग खुश है, पाकिस्तान में बैठे लोग भी खुश हैं। कुछ लोग यहां ऐसी भाषा बोलते हैं कि पाकिस्तान में लोग तालियां बजाते हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में इनके साथी रोज कश्मीर को अलग करने की धमकी दे रहे हैं, वो कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं। भाइयो-बहनो, क्या इस देश में दो अलग प्रधानमंत्री होंगे क्या? जम्मू-कश्मीर के लिए देश के वीर-जवानों ने अपनी जान दी है, सर्वोच्च बलिदान दिया है। हिंदुस्तान के गरीब से गरीब लोगों ने जम्मू-कश्मीर की भलाई के लिए अपना पेट काट कर के पैसे दिए हैं। उस जम्मू-कश्मीर में ये भाषा बोली जा रही है। ये हिंदुस्तान के दो प्रधानमंत्री होंगे, जम्मू-कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री होगा और ये कौन लोग हैं। कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथी हैं, कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथी अगर ये भाषा बोलते हैं और कांग्रेस चुप है। फिर तो सजा कांग्रेस को भी मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए? मैं हैरान हूं कि क्या कांग्रेस इन साथियों की मदद करने के लिए ही ये देशद्रोह का कानून हटाना चाहती है क्या?

भाइयो-बहनो, जब तक देश का बच्चा-बच्चा चौकीदार बना रहेगा तब तक भारत की एक इंच जमीन पर भी आंच नहीं आएगी। भाइयो-बहनो, मैं शहीद मोहनलाल रातुरी, शहीद विरेंद्र सिंह राणा, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट, शहीद मेजर विभूति डौंडियाल समेत देश के हर शहीद परिवार को विश्वास दिलाता हूं कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की इस साजिश के सामने, ये चौकीदार दीवार बन के खड़ा है।

भाइयो-बहनो, कांग्रेस देश की सुरक्षा पर ही नहीं हमारे गरीबों और मध्यम वर्ग पर प्रहार करने के सपने भी पाल रही है। दो दिन पहले ही ये नामदारों के गुरू, इनके मार्गदर्शक, जो विशेष रूप से उनको जिताने के लिए अमेरिका से आए हैं, आने के बाद उनको पता चल गया है जिताने की बात छोड़ो, जमानत बच पाएगी कि नहीं बच पाएगी। और इन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ और बड़े अहंकार के साथ टीवी के सामने ऐसी बातें कीं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस के दिमाग में कौन सी साजिश चल रही है। आप सब जाग जाइए, इनके गुरू ने जो कहा है, इसको लाइट मत लीजिए। उन्होंने मिडिल क्लास को धमकाया है, उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि मिडिल क्लास स्वार्थी है, मिडिल क्लास लालची है और कांग्रेस सोचती है कि आप अगर देश के लिए कुछ भी नहीं करते और देश का मिडिल क्लास खुद का ही भला सोचता है। कांग्रेस के मुखिया टीवी के सामने बोल रहे हैं और इसलिए आप पर देश के मध्यम वर्ग पर टैक्स बढ़ाना, टैक्स लगाना ये कोई गुनाह नहीं बनता है। ऐसी सोच से आप सहमत हैं क्या? ईमानदार मध्यम वर्ग को इस तरह कुचलने की बातें आपको मंजूर हैं क्या? क्या देश के मध्यम वर्गीय समाज को खत्म करके देश चला सकते हैं क्या? अरे भाइयो-बहनो, हमारा मध्यम वर्ग का व्यक्ति होता है जो कानून को मानता है ईमानदारी से सरकार को जो देना पड़ता है वो देने में कभी चोरी नहीं करता है।

भाइयो-बहनो, आज करीब 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है तो उसके पीछे ये हमारा ईमानदार करदाता है, हमारा मध्यम वर्ग का परिवार है। देश के करीब 12 करोड़ किसान परिवारों को हर वर्ष 75 हजार करोड़ रुपए बैंक खाते में पहुंचने शुरू हो गए हैं तो वो भी ईमानदार करदाताओं के कारण मेरे मध्यम वर्गीय करदाताओं के कारण। 7 करोड़ से अधिक गरीब बहनों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिला है तो वो भी ईमानदार करदाताओं के कारण मिला है, मेरे मध्यम वर्गीय परिवारों की उदारता के कारण मिला है। डेढ़ करोड़ से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर, 10 करोड़ से अधिक परिवारों को अपना शौचालय, ये ईमानदार करदाताओं के कारण संभव हुआ है। करोड़ों गरीब परिवारों को सस्ता राशन मिल पाता है, दो टाइम वो पेट भर के खाना खा सकता है ये इन्हीं ईमानदार करदाताओं के कारण संभव है। चार धाम को जोड़ने वाली ऑल-वेदर रोड हो, बाबा केदार के धाम का पुनर्निर्माण हो, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण हो ऐसे हर काम इसलिए हो पा रहे हैं कि ईमानदार करदाता देश के खजाने में पैसा डालता है। लेकिन कांग्रेस को यही ईमानदारी तो मुसीबत कर रही है, यही ईमानदारी से उनको नफरत है जिसका शीर्ष नेतृत्व ही टैक्स चुराने का आरोपी है उसको टैक्स देने वाले ईमानदार, मध्यम वर्ग के लोग स्वार्थी लगेंगे और ये भाषा हिंदुस्तान का मध्यम वर्ग कभी स्वीकार नहीं करेगा। ऐसी बातें स्वीकार करेंगे क्या आप? ये आपका अपमान है कि नहीं है?

भाइयो-बहनो, आपका ये चौकीदार, भाजपा और एनडीए की सरकार, एक-एक ईमानदार करदाता की हृदयपूर्वक आभारी है। इसलिए हमने पांच लाख रुपए तक की टैक्सेबल इनकम को पूरी तरह जीरो कर दिया है। भाइयो-बहनो, अगर जरा सी भी चूक हुई तो ये लोग छूट तो जाएंगे ही और आप पर भी बोझ पड़ना तय है। भाइयो-बहनो, भारतीय जनता पार्टी की और आपके इस सेवक की सोच बिल्कुल स्पष्ट है। कांग्रेस ने पहाड़ को पलायन से जोड़ा, हम पहाड़ को पर्यटन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जब यहां के गेस्ट हाउस और होम-स्टे उद्योग को, किराना समेत दूसरी दुकानों को मुद्रा योजना से मिले लाभ की खबर पढ़ता हूं तो मन को एक संतोष होता है।

साथियो, 2021 में तो हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होना है, प्रयागराज में बीजेपी के डबल इंजन से किस तरह दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन हुआ, कैसे लाखों युवा साथियों को रोजगार मिला ये आपने देखा है। अब इससे भी बेहतर आयोजन हमें दुनिया को 2021 में कर के दिखाना है। इसके लिए भी आपका आशीर्वाद जरूरी है।

साथियो, पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, पहाड़ के भी काम आए ये इस चौकीदार की, हम सबकी प्रतिबध्ता है। मेरे प्यारे भाइयो-बहनो, पांच साल आपने मुझे सेवा करने का काम दिया, आपको संतोष है, आप खुश है, मुझे ऐसे ही काम करने चाहिए ना? मैं आपकी इजाजत लेने आया हूं, करने चाहिए ना? हिम्मत के साथ करने चाहिए ना, कड़े से कड़े फैसले लेने चाहिए ना? आपके आशीर्वाद बने रहेंगे, पूरे उत्तराखण्ड के आशीर्वाद बने रहेंगे, देवभूमि के हर एक व्यक्ति का आशीर्वाद बना रहेगा ना? मेरे साथ बोलिए… मैं कहूंगा मैं भी, आप कहेंगे चौकीदार।

मैं भी…चौकीदार, मैं भी…चौकीदार, मैं भी…चौकीदार, गांव-गांव में चौकीदार, चौक-चौक पर चौकीदार, शहर-शहर है चौकीदार, गली-गली में चौकीदार, बच्चा-बच्चा चौकीदार, बड़े-बुजुर्ग भी चौकीदार, माता-बहनें भी चौकीदार, घर-घर में है चौकीदार, खेत-खलिहान में है चौकीदार, बाग-बगान में चौकीदार, देश के अंदर चौकीदार, सरहद पर भी चौकीदार, डाक्टर-इंजीनियर चौकीदार, शिक्षक-प्रोफेसर चौकीदार, लेखक पत्रकार… चौकीदार, कलाकार भी चौकीदार, किसान-कामगार भी चौकीदार, दुकानदार भी चौकीदार, वकील-व्यापारी भी चौकीदार, स्टूडेंट्स भी चौकीदार, पूरा देश चौकीदार।
मेरे साथ बोलिए, भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय। बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Startup India recognises 2.07 lakh ventures, 21.9 lakh jobs created

Media Coverage

Startup India recognises 2.07 lakh ventures, 21.9 lakh jobs created
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
21वीं सदी के इस दशक में भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है: ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी
February 13, 2026
Amid numerous disruptions, this decade has been one of unprecedented development for India, marked by strong delivery and by efforts that have strengthened our democracy: PM
In this decade of the 21st century, India is riding the Reform Express: PM
We have made the Budget not only outlay-focused but also outcome-centric: PM
Over the past decade, we have regarded technology and innovation as the core drivers of growth: PM
Today, we are entering into trade deals with the world because today's India is confident and ready to compete globally: PM

आप सभी का इस ग्लोबल बिजनेस समिट में, आप सबका मैं अभिनंदन करता हूं। हम यहां A Decade Of Disruption, A Century Of Change, इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं। विनीत जी का भाषण सुनने के बाद मुझे लगता है कि मेरा काम बहुत सरल हो गया है। लेकिन एक छोटी request करूं, इतना सारा आपको पता है, तो कभी ET में तो दिखना चाहिए।

साथियों,

21वीं सदी का बीता दशक अभूतपूर्व डिसरप्शन का रहा है। ग्लोबल Pandemic, ग्लोब के अलग-अलग हिस्सों में तनाव, युद्ध और ग्लोब के संतुलन को हिला देने वाले Supply Chain Breakdowns, दुनिया ने एक दशक के भीतर काफी कुछ देख लिया। लेकिन साथियों, कहते हैं, संकट के समय ही किसी देश के सामर्थ्य पता चलता है और मुझे बहुत गर्व है, अनेक Disruptions के बीच भी भारत के लिए यह दशक, अभूतपूर्व डेवलपमेंट का रहा है, शानदार डिलीवरी का रहा है और डेमोक्रेसी को मजबूत करने वाला रहा है। जब पिछला दशक शुरू हुआ था, तो भारत ग्यारहवें नंबर की अर्थव्यवस्था था। इतनी उथल-पुथल में पूरी आशंका थी कि भारत और नीचे चला जाएगा, लेकिन आज भारत, बहुत तेजी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है। और आप जिस Century Of Change की बात कर रहे हैं, उसका बहुत बड़ा आधार और यह मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं, इसका बहुत बड़ा आधार भारत ही होने जा रहा है। आज भारत, दुनिया की ग्रोथ में 16 परसेंट से ज्यादा योगदान दे रहा है। और मुझे विश्वास है, इस सेंचुरी के हर आने वाले साल में हमारा योगदान और भी बढ़ता रहेगा, निरंतर बढ़ता रहेगा। मैं वह मदान की तरह astrologer के रूप में नहीं आया हूं। भारत, दुनिया की ग्रोथ को ड्राइव करेगा, दुनिया की ग्रोथ का नया इंजन बनेगा।

साथियों,

दुनिया में सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद एक नई वैश्विक व्यवस्था बनी थी, एक नए वर्ल्ड ऑर्डर ने आकार लिया था। लेकिन सात दशक के बाद, वो व्यवस्था टूट रही है। दुनिया आज एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ बढ़ रही है। आखिर यह क्यों हो रहा है? ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि तब जो व्यवस्था बनी थी, उसकी नींव One Size Fits All, इसी सोच पर टिकी थी। तब ये माना गया कि World Economy Core में होगी, Supply Chains मजबूत और विश्वसनीय हो जाएगी। इस व्यवस्था में नेशन्स को केवल कंट्रीब्यूटर्स के रूप में ही देखा गया। लेकिन आज, इस मॉडल को चुनौती मिल रही है। यह अपनी प्रासंगिकता खोता जा रहा है। आज हर देश को यह पता चल रहा है कि उसे अपनी रज़ीलियन्स खुद बनानी होगी।

साथियों,

आज दुनिया जिसकी चर्चा कर रही है। उसको भारत ने 2015 में, आज से 10 साल से पहले, 2015 में ही अपनी नीति का हिस्सा बना लिया था। दस साल पहले जब नीति आयोग बना, तो उसके फाउंडिंग डॉक्यूमेंट में ही भारत ने अपना विजन क्लीयर कर दिया था और विजन यह कि भारत किसी दूसरे देश से कोई सिंगल डेवलपमेंट मॉडल इंपोर्ट नहीं करेगा। हम भारत के विकास के लिए भारतीय अप्रोच को लेकर ही चलेंगे। इस नीति ने भारत को अपने हिसाब से, अपनी रिक्वायरमेंट के हिसाब से, अपने हित में फैसले लेने का आत्मविश्वास दिया और यह एक बड़ा कारण है कि डिसरप्शन के दशक में भी भारत की इकोनॉमी कमजोर नहीं पड़ी, निरंतर मजबूत होती गई।

साथियों,

आज 21वीं सदी के इस दशक में भारत Reform Express पर सवार है और इस Reform Express की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हम इसे compulsion में नहीं, बल्कि conviction के साथ, Reform के कमिटमेंट के साथ गति दे रहे हैं। यहां तो बहुत बड़ी-बड़ी संख्या में बड़े-बड़े expert बैठे हैं, अर्थजगत के दिग्गज बैठे हैं। आपने भी 2014 से पहले का दौर देखा है। जब तक हालात मजबूर न कर दें, जब तक कोई संकट न आ जाए, जब कोई और रास्ता न बचे, तब मजबूरन रिफॉर्म्स किए जाते थे। आप याद करिए, 1991 का रिफॉर्म्स भी तब हुआ, जब देश पर दिवालिया होने का खतरा आ गया था। जब देश को सोना गिरवी रखना पड़ा था। पहले की सरकारों का यही तरीका था, वो reforms compulsion में ही किया करती थीं। जब 26/11 का आतंकी हमला हुआ, कांग्रेस सरकार की कलई खुल गई, तो NIA का गठन किया गया। जब पावर सेक्टर बर्बाद हो गया, ग्रिड फेल होने लगे, तब मजबूरी में कांग्रेस को पावर सेक्टर में याद आई।

साथियों,

ऐसी एक लंबी सूची है, जो याद दिलाती है कि जब compulsion में, मजबूरी में reform होता है, तो न सही नतीजे मिलते हैं, न देश को सही परिणाम मिलते हैं।

साथियों,

आज मुझे गर्व है कि बीते 11 वर्षों में हमने पूरे conviction के साथ रिफॉर्म किए हैं और यह रिफॉर्म Policy में हुए हैं, Process में हुए, Delivery में हुए और इतना ही नहीं, Mindset में भी reform हुआ है। क्योंकि साथियों, अगर पॉलिसी बदले, लेकिन प्रोसेस वही रहे, माइंडसेट वही रहे, डिलीवरी ठीक से ना हो, तो रिफॉर्म्स सिर्फ और सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह जाता है। इसलिए हमने पूरे सिस्टम को बदलने के लिए ईमानदारी से कोशिश की है।

साथियों,

मैं प्रोसेस की बात करूं, तो एक साधारण लेकिन बहुत जरूरी प्रोसेस है, कैबिनेट नोट्स का। यहां कई लोगों को अंदाजा होगा कि पहले की सरकारों में एक कैबिनेट नोट बनने में ही कुछ महीने लग जाते थे, महीने। अब इस स्पीड से देश का विकास कैसे होता? इसलिए हमने इस process को बदला। हमने डिसीजन मेकिंग को time-bound और technology-driven बनाया। हमने यह तय कर दिया कि इस अफसर की टेबल पर यह कैबिनेट नोट इतने घंटे से ज्यादा रहेगा ही नहीं। या तो रिजेक्ट करो या निर्णय लो और इसका नतीजा आज देश देख रहा है।

साथियों,

मैं आपको रेलवे ओवर ब्रिज के अप्रूवल का भी उदाहरण दूंगा। पहले R.O.B का एक डिजाइन अप्रूव कराने के लिए कई वर्ष लग जाते थे, कई सारी क्लीयरेंस की ज़रूरत थीं, कई जगह चिट्ठियां लिखनी पड़ती थीं और यह मैं प्राइवेट के लिए नहीं कह रहा हूं, सरकार को। हमने इसको भी बदला और आज देखिए कितनी तेजी से रोड और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। विनीत जी ने बहुत विस्तार से इस बात को बताया।

साथियों,

एक बड़ा Interesting उदाहरण बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर का है। अब बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर देश की security से जुड़ा हुआ होता है। आप कल्पना कर सकते हैं, एक समय था, जब बॉर्डर एरियाज़ में एक साधारण सी सड़क बनाने के लिए भी कुछ परमिशन दिल्ली से लेनी पड़ती थी। जिला स्तर पर निर्णय लेने के यानी इसके सामने एक प्रकार से उसका कोई अधिकारी ही नहीं थे, दीवार ही दीवार थीं, वो निर्णय नहीं कर सकता था और इसलिए तो दशकों बाद भी हमारे देश में बॉर्डर इंफ्रा इतना बेहाल रहा। 2014 के बाद हमने इस प्रोसेस में भी रिफॉर्म किया, हमने स्थानीय प्रशासन को Empower किया और आज हम देश के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से डेवलप होते देख रहे हैं।

साथियों,

बीते दशक में भारत के जिस Reform ने दुनिया में हलचल मचा दी है, वो है UPI, भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम। यह सिर्फ एक App नहीं है, यह policy, process और delivery के एक शानदार कन्वर्जेंस का प्रमाण है। जो लोग कभी बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े बेनिफिट्स के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, UPI देश के ऐसे नागरिकों को सर्व कर रहा है। यह जो डिजिटल इंडिया है, डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जनधन आधार मोबाइल की ट्रिनिटी है, यह रिफॉर्म किसी compulsion से नहीं हुआ, यह हमारा कन्विक्शन था। और कन्विक्शन यह था कि जिन लोगों तक पहले की सरकारें कभी नहीं पहुंची, हमें ऐसे नागरिकों का इंक्लूजन करना है। जिसे कोई नहीं पूछता, उसे मोदी पूजता है। और इसलिए यह रिफॉर्म्स किए गए हैं और आज भी हमारी सरकार इसी सोच के साथ चल रही है।

साथियों,

भारत का यह जो नया मिज़ाज है, वो हमारे बजट में भी रिफ्लेक्ट होता है। पहले जब बजट की चर्चा होती थी, तो फोकस सिर्फ Outlay पर होता था। कितना पैसा आवंटित हुआ, क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा हुआ और उस दिन टीवी देखेंगे, तो पूरी टीवी एक ही यानी इनके लिए, बजट मतलब इंकम टैक्‍स ऊपर गया कि नीचे गया, इसके आगे उनको देश दिखता ही नहीं है। और होता क्‍या था, कितनी नई ट्रेनें घोषित हुईं, यही चलता रहता था, उन घोषणाओं का बाद में क्या हुआ, कोई पूछने वाला ही नहीं था। और इसलिए हमने बजट को Outlay के साथ-साथ Outcome सेंट्रिक बनाया।

साथियों,

बजट में एक और बड़ा बदलाव आया है। 2014 से पहले Off-Budget Borrowing पर बहुत अधिक चर्चा होती थी। लेकिन अब Off-Budget Reforms की चर्चा होती है। बजट से बाहर, नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स हुए, प्लानिंग कमीशन की जगह नीति आयोग बनाया, आर्टिकल 370 की दीवार गिरा दी, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया।

साथियों,

बजट में घोषित हों, या बजट से बाहर, रिफॉर्म एक्सप्रेस लगातार गति पकड़ रही है। अगर मैं पिछले एक साल की ही बात करूं तो हमने Ports & Maritime सेक्टर में Reform किया, शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री के लिए अनेक Initiative लिए, जन-विश्वास एक्ट के तहत रिफॉर्म्स को और आगे बढ़ाया, Energy Security के लिए Shanti Act बनाया, लेबर कानूनों से जुड़े रिफॉर्म्स को लागू किया, भारतीय न्याय संहिता लेकर आए, वक्फ कानून में Reform किया गया है, गांव में रोजगार के लिए नया G RAM G कानून बनाया, ऐसे अनेक Reforms साल भर होते रहे हैं।

साथियों,

इस साल के बजट ने रिफॉर्म एक्सप्रेस को और आगे बढ़ाया है। वैसे तो बजट के बहुत सारे आयाम हैं, लेकिन मैं दो Important फैक्टर्स की बात करूंगा। Capex और Technology, बीते वर्षों की भांति इस बजट में भी, इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च को बढ़ाकर करीब 17 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। और आप जानते हैं कि कैपेक्स का मल्टीप्लायर effect कितना बड़ा होता है। इससे देश की कैपेसिटी और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। अनेकों सेक्टर्स में बहुत बड़ी संख्या में जॉब क्रिएशन भी होती है। पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप का निर्माण, देश के टीयर-2, टीयर-3 शहरों के लिए सिटी इकोनॉमिक रीजन्स का निर्माण और सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, ऐसे बजट अनाउंसमेंट्स, सही मायने में युवाओं पर, देश के फ्यूचर पर, यह इन्वेस्टमेंट हैं।

साथियों,

बीते दशक में हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को ग्रोथ का कोर ड्राइवर माना है। इसी सोच के साथ, देश में स्टार्टअप कल्चर, हैकाथॉन कल्चर, उसको हमने प्रमोट किया। आज देश में, दो लाख से अधिक स्टार्टअप, रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं और यह डायवर्स सेक्टर्स में काम कर रहे हैं। हमने युवाओं को प्रोत्साहित किया, देश में रिस्क टेकिंग कल्चर को पुरस्कृत करने का भाव जगाया और परिणाम हमारे सामने है। इस साल का बजट, हमारी इसी प्राथमिकता को और मजबूत करता है। विशेष तौर पर बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर और AI जैसे सेक्टर के लिए, इस बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

साथियों,

आज जब देश की आर्थिक ताकत बढ़ी है, तो हम राज्यों को भी उतना ही ज्यादा सशक्त कर रहे हैं। मैं एक और आंकड़ा आपको देना चाहता हूं। 2004 से 2014, 10 साल, इस दरमियान राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन के तौर पर 18 लाख करोड़ रुपए के आसपास ही मिले थे, 2004 से 2014 तक। जबकि 2014 से लेकर 2025 तक, राज्यों को 84 लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। अगर मैं इस साल बजट में प्रस्तावित लगभग 14 लाख करोड़ का आंकड़ा और जोड़ दूं, तो हमारी सरकार में राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन के करीब-करीब 100 लाख करोड़ रुपए मिलने तय हुए हैं। यह राशि केंद्र सरकार की तरफ से अलग-अलग राज्य सरकारों को मिली है, ताकि वो अपने यहां विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकें।

साथियों,

आजकल आप लोग भारत के FTA’s यानि फ्री ट्रेड डील्स पर काफी चर्चा कर रहे हैं और मैं यहां enter हुआ, वहीं से शुरू हो गए लोग। दुनियाभर में इसका एनालिसिस हो रहा है। लेकिन मैं आज इसका एक और इंटरेस्टिंग एंगल आपको बताता हूं, मीडिया को जो चाहिए, वो तो इसमें नहीं होगा शायद, लेकिन हो सकता है कि कुछ काम में आ जाए। और मैं पक्का मानता हूं, जो बात मैं कहने जा रहा हूं, आपने भी इसके बारे में विचार नहीं किया होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि आज इतने सारे विकसित देशों के साथ फ्री-फ्री ट्रेड डील्स हो रहे हैं, क्या यही काम 2014 से पहले क्यों नहीं हो पाए? देश वही, युवा शक्ति वही, सरकारी सिस्टम वही, तो बदला क्या? बदलाव, सरकार के विजन में आया है, नीति और नीयत में बदलाव आया है, भारत के सामर्थ्य में बदलाव आया है।

साथियों,

आप ज़रा सोचिए, फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी जब थी, तब कौन हमारे साथ डील करता? गांव में भी गरीब की बेटी को कोई रईस के परिवार वाला शादी करता है क्या? वो उसको छोटा मानता है, हमारा भी यही हाल था भाई दुनिया में। जब देश पॉलिसी पैरालिसिस से घिरा था, चारों तरफ घोटाले और घपले थे, तब कौन भारत पर भरोसा कर पाता? 2014 से पहले भारत में मैन्युफैक्चरिंग का बेस बहुत कमजोर था और जिसके कारण, पहले की सरकारें भी डरती थी, एक तो कोई आता नहीं था और जरा सा भी कोई कोशिश करें, तो यह लोग भी डरते थे और डर यह था कि अगर विकसित देशों के साथ डील हो गई, तो वो हमारे बाजार पर कब्जा कर लेंगे, वो यहां अपने प्रोडक्ट डंप करने लगेंगे, हताशा-निराशा के उस माहौल में 2014 से पहले यूपीए सरकार सिर्फ चार देशों के साथ ही कॉम्प्रिहेंसिव ट्रेड एग्रीमेंट कर पाई थी। जबकि, बीते दशक में भारत ने जो ट्रेड डील्स की हैं, उनमें दुनिया के 38 कंट्री कवर होते हैं, 38 कंट्री। और यह दुनिया के अलग-अलग रीजन्स में हैं। आज हम इसलिए दुनिया के साथ ट्रेड डील्स कर रहे हैं क्योंकि आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आज का भारत, दुनिया के साथ कंपीट करने के लिए तैयार है। बीते 11 वर्षों में भारत ने मैन्युफैक्चरिंग का एक मजबूत इकोसिस्टम देश में विकसित किया है। इसलिए, आज भारत समर्थ है, सशक्त है और इसलिए दुनिया भी हम पर भरोसा करती है। यही बदलाव हमारी Trade Policy में आए Paradigm Shift का आधार बने और यही Paradigm Shift विकसित भारत की हमारी यात्रा का अनिवार्य स्तंभ बना है।

साथियों,

आज हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ देश के हर नागरिक को विकास में सहभागी बनाते हुए कार्य कर रही है। जो विकास की दौड़ में पीछे छूट गया, हम उसके विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। पहले की सरकारों ने दिव्यांग जनों के लिए सिर्फ घोषणाएं कीं, हम भी उसी रास्ते को जारी रख सकते थे, लेकिन ये सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण है। आप में से शायद जो बातें मैं बता रहा हूं, आप जिस लेवल के लोग हैं, शायद उसमें फिट नहीं बैठती होगी। हमारे दिव्यांग जनों के लिए जैसे हमारे यहां Language में बिखराव है ना, Sign Language का भी वही हाल था जी। तमिलनाडु में जाओ तो एक Sign Language, उत्तर प्रदेश में जाओ तो दूसरी, गुजरात में जाओ तो तीसरी, असम में जाओ तो चौथी, अगर यहां का दिव्‍यांग असम गया, तो बेचारा समझ ही नहीं पाता था। अब यह कोई बड़ा काम तो नहीं था। अगर संवेदनशील सरकार होती है ना, तो उसको यह काम छोटा नहीं लगता है। और देश ने पहली बार Indian Sign Language को institutionalise किया, common किया, व्यवस्था बनाई है। ऐसे ही, देश की Transgender community कब से अपने अधिकारों के लिए लड़ रही थी। हमने उनके लिए भी कानून बनाकर उन्हें सम्मान से जीने का कवच दिया है। बीते दशक में ही देश की करोड़ों बहनों को तीन-तलाक की कुरीति से मुक्ति मिली, लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण पक्का हुआ।

साथियों,

आज सरकारी मशीनरी की सोच भी बदली है, उसमें संवेदनशीलता आई है। सोच का अंतर क्या होता है, यह हम जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देने वाली स्कीम में भी देखते हैं। विपक्ष के कुछ लोग हमारा मजाक उड़ाते हैं और कुछ अखबारों में जरा छपता भी ज्यादा है। कोई मजाक उड़ाता है कि जब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल ही गए हैं, तो उनको मुफ्त राशन क्यों मिलता है? अजीबोगरीब सवाल है। अगर आप बीमार हैं, अस्पताल में गए और अस्पताल से आपको छुट्टी मिली, तो भी डॉक्टर कहता है कि सात दिन तक यह-यह संभालना, पंद्रह दिन तक यह-यह संभालना, कहता है कि नहीं कहता है? गरीबी से बाहर निकले हैं, लेकिन यह सवाल पूछ रहे हैं कि निकले हैं, तो फिर अनाज क्यों देते हो? ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाले लोग, यह नहीं सोचते कि सिर्फ गरीबी से बाहर निकालना काफी नहीं होता, बल्कि जो व्यक्ति नियो मिडिल क्लास में आया है, वो फिर गरीबी के चंगुल में न फंस जाए, यह भी सुनिश्चित करना पड़ता है। इसलिए उसे आज अनाज मुफ्त की सुविधा मिल रही है, यह आवश्यक है। बीते वर्षों में केंद्र सरकार ने इस योजना पर लाखों करोड़ रुपए खर्च किए हैं, इससे गरीब और नियो मिडिल क्लास को बहुत बड़ा संबल मिला है।

साथियों,

सोच का एक और फर्क हम अपने आसपास भी देखते हैं। कुछ लोग हैं, जो कहते हैं कि ये मोदी 2047 की बात क्यों करता है? 2047 में विकसित भारत बनेगा, नहीं बनेगा, किसने देखा? हम रहें या ना रहें, उससे हमारा लेना देना क्या है? अब देखिए, यह सोच है और यह बड़े-बड़े लोगों की सोच है, यह कोई मैं अपने शब्द नहीं बता रहा हूं।

साथियों,

जिन लोगों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, लाठियां खाईं, कालापानी की सज़ाएं पड़ी, फांसी के तख्त पर चढ़ गए, अगर वो भी यही सोचते कि आजादी पता नहीं कब मिले, हम क्यों आज आजादी के लिए लाठी खाएं, तो सोचिए, क्या उस सोच के साथ देश कभी आजाद हो पाता क्या? जब राष्ट्र प्रथम का भाव हो, जब देश हित सर्वोपरि हो, तो हर निर्णय देश के लिए होता है, हर नीति देश के लिए बनती है। हमारी सोच स्पष्ट है, विजन साफ है, हमें देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर काम करना है। 2047 तक हम रहें न रहें, लेकिन यह देश रहेगा, इस देश की संतानें रहेंगी। इसलिए हमें और इसलिए हमें अपना आज खपाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों का कल सुरक्षित रहे, उज्ज्वल रहे। मैं आज अपनी आज बो रहा हूं क्योंकि कल की पीढ़ी को फल खाने को मौका मिले।

साथियों,

दुनिया को अब डिसरप्शन के साथ जीने के लिए तैयार रहना होगा। समय के साथ इनके नेचर में बदलाव आएगा, लेकिन यह तय है कि अब व्यवस्थाएं बहुत तेजी से बदलेंगी। AI से जो Disruption हो रहे हैं, वो तो आप देख ही रहे हैं। आने वाले समय में AI और भी क्रांतिकारी बदलाव लेकर आने वाली है, भारत इसके लिए भी तैयार है। कुछ ही दिनों में भारत में ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट होने जा रही है। दुनिया के अनेक देश, दुनियाभर के टेक लीडर्स, इस समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। सभी के साथ मिलकर, हम एक बेहतर विश्व बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इसी भरोसे के साथ, एक बार फिर इस Summit के लिए आप सभी को बहुत सारी मेरी शुभकामनाएं।

बहुत-बहुत धन्यवाद!

वंदे मातरम!