प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अबू धाबी के युवराज महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने दुनिया में जारी कोविड-19 महामारी के प्रकोप, दोनों देशों में मौजूदा हालात के मद्देनजर जानकारियों और विचारों का आदान प्रदान किया। साथ ही उनकी सरकारों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी एक-दूसरे को बताया। उन्होंने इस बात पर सहमति जाहिर की कि वायरस को नियंत्रित करने के लिहाज से अगले कुछ हफ्ते अहम होने जा रहे हैं और सभी देशों को इस महामारी से निपटने के लिए ठोस और समन्वित प्रयास करने की जरूरत होगी। इस संदर्भ में, उन्होंने आज हुई जी 20 नेताओं की वर्चुअल समिट के आयोजन की सराहना की, जिसमें महामारी पर चर्चा हुई थी।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ जुड़ी मजबूती और समृद्धि के अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने मौजूदा हालात में विशेषकर निर्बाध सामानों (लॉजिस्टिक) की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उनके अधिकारियों के बीच नियमित परामर्श बनाए रखने पर सहमति जाहिर की।

अबू धाबी के युवराज ने प्रधानमंत्री को यूएई में रह रहे 20 लाख से ज्यादा भारतीयों की कुशलता के प्रति भरोसा दिलाया और वहां की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने मौजूदा हालात में भारतीय प्रवासियों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को लेकर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिए जाने पर युवराज के प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने युवराज और शाही परिवार के साथ ही अमीरात के नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। युवराज ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's electric car sales set to cross 3 lakh units for first time in 2026: Report

Media Coverage

India's electric car sales set to cross 3 lakh units for first time in 2026: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 जून 2026
June 29, 2026

PM Modi Advancing National Strength Through Unity, Innovation and Janbhagidari