प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री महामहिम श्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

गंभीर और लंबे समय तक झाड़ियों की आग के कारण ऑस्ट्रेलिया में जानमाल और संपत्ति को नुकसान पहूँचने पर प्रधान मंत्री मोदी ने सभी भारतीयों की ओर से और अपनी ओर से अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई लोगों को भारत के प्रचुर समर्थन की भी पेशकश की, जो इस अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा का बहादुरी से सामना कर रहे हैं।

हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, प्रधान मंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि वह इस वर्ष पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री का भारत के राजकीय दौरे पर स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधान मंत्री ने वर्ष 2020 के बाकी दिनों के लिए प्रधानमंत्री मॉरिसन और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The entrepreneurs building a self-reliant India

Media Coverage

The entrepreneurs building a self-reliant India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया
July 21, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्री मोदी ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया:

सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं कामना करता हूं कि घायल व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों।

"प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगीः पीएम @narendramodi"