प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भूटान के प्रधानमंत्री (ल्‍योनचेन) महामहिम डॉ. लोतेय त्शेरिंग के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने महामारी कोविड-19 के मद्देनजर क्षेत्रीय हालात के बारे में विचार विमर्श किया और इस रोग के प्रभावों को नियंत्रित करने के लिए अपनी सरकारों द्वारा उठाए जा रहे कदमों से एक-दूसरे को अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश और ल्‍योनचेन डॉ. लोतेय त्शेरिंग द्वारा नेतृत्‍वकारी भूमिका निभाते हुए अपने देश में इस संक्रमण को फैलने से रोकने के तरीके की सराहना की।

ल्‍योनचेन डॉ. त्शेरिंग ने भारत जैसे विशाल और जटिल देश में महामारी से लड़ने से बावजूद क्षेत्रीय स्‍तर पर कोविड विरोधी समन्‍वयन को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।

दोनों नेताओं ने सार्क सदस्‍य देशों के नेताओं के बीच 15 मार्च को सम्‍मत विशेष व्‍यवस्‍थाओं के कार्यान्‍वयन की दिशा में हो रही प्रगति पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।

प्रधानमंत्री ने भारत और भूटान के कालातीत और विशेष प्रकार के संबंधों का उल्‍लेख करते हुए ल्‍योनचेन को भरोसा दिलाया कि भूटान के लिए इस महामारी के स्‍वास्‍थ्‍य और आर्थिक प्रभावों को कम करने में भारत उसे हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ने महामहिम नरेश ल्‍योनचेन डॉ. त्‍शेरिंग और ड्रक युल की मैत्रीपूर्ण जनता की अच्‍छी सेहत और कल्‍याण के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Total Urea stocks currently at 61.14 LMT, up from 55.22 LMT in March 2025

Media Coverage

Total Urea stocks currently at 61.14 LMT, up from 55.22 LMT in March 2025
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए
March 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माँ की भक्ति में अपार शक्ति निहित है और देवी माँ की आराधना से भक्तों के हृदय सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं। इस अवसर पर श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।"