प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम श्री इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों राजनेताओं ने अपने-अपने देशों में ‘कोविड-19’ के संक्रमण की मौजूदा स्थिति के बारे में एक-दूसरे को अपडेट किया।

दोनों राजनेताओं ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सार्क देशों के बीच समन्वय के लिए जिन-जिन तौर-तरीकों पर सहमति जताई गई है उन्‍हें सक्रियतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को यह जानकर अत्‍यंत प्रसन्‍नता हुई कि मालदीव में पहले तैनात किए गए भारतीय चिकित्सा दल और फि‍र बाद में भारत द्वारा उपहार में दी गई आवश्यक दवाओं ने द्वीप में संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित करने में उल्‍लेखनीय योगदान दिया था।

पर्यटन पर निर्भर अर्थव्यवस्था जैसे कि मालदीव में महामारी से उत्‍पन्‍न विशेष चुनौतियों का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति को कोविड-19 के स्वास्थ्य और आर्थिक खतरों या प्रभावों को कम करने के लिए भारत की ओर से निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

दोनों राजनेताओं ने इस पर सहमति व्यक्त की कि उनके अधिकारी वर्तमान स्वास्थ्य संकट से उत्पन्न मुद्दों के साथ-साथ द्विपक्षीय सहयोग के अन्य पहलुओं को भी ध्‍यान में रखते हुए निरंतर आपसी संपर्क में रहेंगे।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending

Media Coverage

Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”