प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सऊदी अरब के महामहिम किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सॉद के साथ फोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के संदर्भ में वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने उनकी अध्यक्षता में हो रही जी20 समूह की बैठक के दौरान सऊदी अरब द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे नेतृत्व की सराहना की। नेताओं ने सहमति प्रकट करते हुए कहा कि जी20 के स्तर पर की गई पहलों से महामारी के लिए समन्वित प्रतिक्रिया को प्रोत्साहन देने में सहायता मिली है। उन्होंने जी20 के एजेंडे में वर्तमान में शामिल मुख्य प्राथमिकताओं पर भी विचार विमर्श किया।

दोनों नेताओं ने भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर संतोष जाहिर किया तथा सभी क्षेत्रों सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान सऊदी अधिकारियों द्वारा भारतीय प्रवासियों को सहयोग उपलब्ध कराने पर महामहिम किंग सलमान का विशेष आभार प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने महामहिम किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सॉद, सऊदी अरब के शाही परिवार के अन्य सदस्यों और किंगडम के सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य और बेहतरी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's 1 Trillion Retail Moment: Dawn of Retail Revenue Intelligence

Media Coverage

India's 1 Trillion Retail Moment: Dawn of Retail Revenue Intelligence
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 27 जून 2026
June 27, 2026

Appreciation for PM Modi's Development-Focused and People-Centric Governance