प्रधानमंत्री ने लोगों से 22 मार्च को अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकारों, एनसीसी और एनएसएस जैसे संगठनों से भी आग्रह किया। ये युवाओं, नागरिक समाज और अन्य संगठनों के नेतृत्व में सक्रिय रूप से नागरिकों को 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने और अपने घरों के अंदर रहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

पीएम मोदी ने हर किसी से 'जनता कर्फ्यू' के बारे में हर दिन कम से कम 10 नए लोगों को फोन करके इस वैश्विक महामारी और जनता कर्फ्यू की बात बताएं और समझाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने के लिए एक विशेष अनुरोध किया

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को उन सभी लोगों को धन्यवाद करने के लिए कहा, जो अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों जैसे हवाई अड्डों पर दिन-रात काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे एयरलाइंस के कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, भोजन देने वालों, रेलवे, बस या ऑटोरिक्शा चलाने वालों, सरकारी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और मीडिया की सेवा प्रदान करने वालों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उन्हें राष्ट्र रक्षक बताते हुए कहा कि देश उनकी सेवाओं का ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से 22 मार्च को शाम 5 बजे बालकनियों में खड़े होने और ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए 5 मिनट ताली बजाने का आग्रह किया।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"Overwhelmed By The Warmth": PM Modi Receives Grand Welcome In Uzbekistan
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi