विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। विदेश मंत्री ने आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, समुद्री सुरक्षा, बेरोजगारी, सशक्तिकरण, परमाणु प्रसार और साइबर सुरक्षा जैसी कई वैश्विक चुनौतियों के बारे में बात की।

2030 के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भविष्य में आने वाली विपत्तियों को टालने के लिए जल्द से जल्द कठोर निर्णय लेने पर बल दिया। उन्होंने कहा, “भारत ने आगे बढ़कर कठोर निर्णय लेने का साहस दिखाया है जिससे सतत विकास की प्रक्रिया शुरू हुई है।”

गरीबी उन्मूलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सशक्तिकरण के दृष्टिकोण पर बल देते हुए विदेश मंत्री ने कहा, “हम लोगों को ‘रोजगार खोजने वालों’ से ‘रोजगार देने वालों’ के रूप में बदल रहे हैं।” उन्होंने जन-धन योजना, मुद्रा योजना, स्किल इंडिया, उज्ज्वला योजना और डिजिटल इंडिया जैसी विभिन्न पहल के बारे में बात की और बताया कि कैसे सरकार की इन विभिन्न पहल से लोगों के जीवन में बदलाव आया है।

उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लागू करने के बारे में भी बात की और इसके फायदे बताए। विदेश मंत्री ने सतत विकास लक्ष्यों में वैश्विक भागीदारी सिद्धांत को शामिल करने की सराहना की और कहा कि भारत ने इस वर्ष भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि की शुरूआत की है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान के संदर्भ में विदेश मंत्री स्वराज ने कहा, “एक तरफ भारत गरीबी से लड़ रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत के खिलाफ लड़ रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि उनके देश ने इस प्रस्ताव को क्यों ठुकरा दिया।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान तथ्यों को भूलने में मास्टर है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री को आइना दिखाते हुए सुषमा स्वराज ने कहा, “एक ओर भारत आईआईटी, आईआईएम, एम्स बनाने और शिक्षाविदों को तैयार करने के लिए काम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठन तैयार कर रहा है।”

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s continuing tradition of celebrating its teachers

Media Coverage

India’s continuing tradition of celebrating its teachers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”