गांधीनगर, मंगलवारः मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे नेशनल डिफेंस कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों के अभ्यास समूह ने भारत को शक्तिशाली बनाने तथा गुजरात की सफलता गाथा विषयक अनेक पहलुओं के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री से एक घंटे तक संवाद किया। गुजरात ने विकास और प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में गुणात्मक परिवर्तन लाकर देश के लिए पथ प्रदर्शक जो सफलता, उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उसकी जानकारी हासिल की।
नेशनल डिफेंस कॉलेज के 17 जितने भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का अभ्यास समूह गुजरात दौरे पर है। इन वरिष्ठ सेना के अफसरों ने गुजरात के विकास मॉडल और प्रशासनिक कार्यकुशलता के व्यूहात्मक आयोजन और अमलीकरण की सफलता के बारे में मुख्यमंत्री के साथ प्रश्नोत्तरी की।
मुख्यमंत्री ने भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश और न्यायप्रणाली के मूल्यों के प्रति समर्पित राष्ट्र में विराट युवा शक्ति को सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करने के संबंध में अनेक सुझाव दिए तथा गुजरात के विकास मॉडल और जनभागीदारी से विकास की सफलता के अनेक पहलुओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। गुजरात में विश्वस्तर का नया चिन्तन युवा शक्ति को मिले, नए आयाम साकार करने की सुविधा मिले, इसके लिए यूथ इन्क्यूबेशन सेन्टर बनाने का निर्देश दिया।
मेजर जनरल अनिल मलिक के नेतृत्व में आए इस अभ्यास समूह में बांग्लादेश और श्रीलंका की सेना के सीनियर अधिकारी भी आए हैं। गुजरात के विकास और मुख्यमंत्री के भारत को शक्तिशाली बनाने के विचारों से वह खूब प्रभावित हुए।


