केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की भारत-यूनाइटेड किंगडम कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) और सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट से जुड़ी पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे भारत-UK साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री मोदी ने कहा कि ये दोनों समझौते भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा दोनों देशों की साझा महत्वाकांक्षाओं को उनके नागरिकों के लिए ठोस अवसरों में बदलेंगे।
श्री मोदी ने कहा कि यह व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कई क्षेत्रों में ब्रिटेन के बाजार तक पहुंच बढ़ाकर भारत के किसानों, उद्यमियों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सुरक्षा समझौता ब्रिटेन में अस्थायी रूप से काम कर रहे भारतीय पेशेवरों को सहायता प्रदान करेगा और भारतीय उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगा।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
भारत-ब्रिटेन साझेदारी में यह एक महत्वपूर्ण क्षण है!
व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते तथा सामाजिक सुरक्षा समझौते के लागू होने से हमारे आर्थिक संबंध और भी सुदृढ़ होने वाले हैं। ये समझौते हमारी साझा महत्वाकांक्षा को हमारे लोगों के लिए ठोस अवसरों में तब्दील करेंगे।
व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता हमारे किसानों, उद्यमियों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को नई गति प्रदान करेगा। कई क्षेत्रों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच प्राप्त होगी। यह प्रौद्योगिकी, पेशेवर सेवाओं और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करेगा, साथ ही कुशल भारतीय प्रतिभाओं का समर्थन भी करेगा।
सामाजिक सुरक्षा समझौता ब्रिटेन में अस्थायी रूप से काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा और भारतीय उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करेगा।
यह क्षण हमारे लोकतांत्रिक देशों के बीच विश्वास और व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश और नवाचार द्वारा संचालित एक प्रगतिशील साझेदारी के निर्माण के हमारे संकल्प को दर्शाता है। भारत और ब्रिटेन साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
#IndiaUKFTA
This is a significant moment in the India-United Kingdom partnership!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2026
With the coming into force of the Comprehensive Economic and Trade Agreement and the Agreement on Social Security, our economic linkages are going to get even deeper. Together, these agreements translate our… https://t.co/6yZR0IUfCP


