प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।
वह बलिया से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य अगले तीन वर्षों में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की पांच करोड़ महिला लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी की भी यात्रा करेंगे। वह लाभार्थियों को ई-रिक्शा वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी में सांस्कृतिक अध्ययन और अनुसंधान केन्द्र-ज्ञान प्रवाह का भी दौरा करेंगे। वह वाराणसी में प्रमुख नागरिकों के साथ एक बैठक भी करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रसिद्ध अस्सी घाट पर पर्यावरण अनुकूल “ई-नाव” नामक एक योजना का शुभारंभ भी करेंगे। इन ई-नावों से न सिर्फ प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि परिचालन लागत में भी कमी होगी। इसके माध्यम से गंगा नदी पर ऐसी नावों के माध्यम से अपनी आजीविका कमाने वाले व्यक्ति उच्च आय अर्जित करने में सक्षम भी बनेंगे।
Published By : Admin |
April 30, 2016 | 19:40 IST
प्रधानमंत्री मोदी बलिया में उज्ज्वला योजना का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
उज्ज्वला योजना: अगले 3 वर्षों में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किये जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में ज्ञान प्रवाह - सांस्कृतिक अध्ययन और अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी स्थित अस्सी घाट से ई-नौका योजना का शुभारंभ करेंगे
Login or Register to add your comment
प्रधानमंत्री ने श्री बीजू पटनायक जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
March 05, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ओडिशा की प्रगति को आगे बढ़ाने में उनके उत्साह का स्मरण किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा;
आज उनकी जयंती पर, मैं श्री बीजू पटनायक जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ओडिशा की प्रगति को आगे बढ़ाने में उनके उत्साह को स्मरण करता हूं।
On his birth anniversary today, I pay tributes to Shri Biju Patnaik Ji and remember his passion towards furthering the progress of Odisha.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2026
ଆଜି ଶ୍ରୀ ବିଜୁ ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ ଜୟନ୍ତୀରେ ମୁଁ ତାଙ୍କୁ ଶ୍ରଦ୍ଧାଞ୍ଜଳି ଅର୍ପଣ କରୁଛି ଏବଂ ଓଡିଶାର ପ୍ରଗତିକୁ ଆଗେଇ ନେବା ପାଇଁ ତାଙ୍କ ପ୍ରୟାସକୁ ସ୍ମରଣ କରୁଛି ।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2026


