प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।
वह बलिया से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य अगले तीन वर्षों में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की पांच करोड़ महिला लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी की भी यात्रा करेंगे। वह लाभार्थियों को ई-रिक्शा वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी में सांस्कृतिक अध्ययन और अनुसंधान केन्द्र-ज्ञान प्रवाह का भी दौरा करेंगे। वह वाराणसी में प्रमुख नागरिकों के साथ एक बैठक भी करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रसिद्ध अस्सी घाट पर पर्यावरण अनुकूल “ई-नाव” नामक एक योजना का शुभारंभ भी करेंगे। इन ई-नावों से न सिर्फ प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि परिचालन लागत में भी कमी होगी। इसके माध्यम से गंगा नदी पर ऐसी नावों के माध्यम से अपनी आजीविका कमाने वाले व्यक्ति उच्च आय अर्जित करने में सक्षम भी बनेंगे।
Published By : Admin |
April 30, 2016 | 19:40 IST
प्रधानमंत्री मोदी बलिया में उज्ज्वला योजना का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
उज्ज्वला योजना: अगले 3 वर्षों में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किये जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में ज्ञान प्रवाह - सांस्कृतिक अध्ययन और अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी स्थित अस्सी घाट से ई-नौका योजना का शुभारंभ करेंगे
Login or Register to add your comment
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam highlighting the power of enthusiasm
March 05, 2026
The Prime Minister, Shri Narendra Modi has shared a Sanskrit Subhashitam highlighting the importance of enthusiasm and determination in achieving success.
The Prime Minister shared the following verse-
“उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात् परं बलम्। सोत्साहस्यास्ति लोकेऽस्मिन् न किञ्चिदपि दुर्लभम्॥”
The Subhashitam conveys that enthusiasm is the greatest strength. For an enthusiastic person, indeed nothing is unattainable.
The Prime Minister wrote on X;
“उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात् परं बलम्।
सोत्साहस्यास्ति लोकेऽस्मिन् न किञ्चिदपि दुर्लभम्॥”
उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात् परं बलम्।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2026
सोत्साहस्यास्ति लोकेऽस्मिन् न किञ्चिदपि दुर्लभम्॥ pic.twitter.com/cDOD6X1FX7


