" On 12th June 2013, Shri Narendra Modi inaugurated the Amit Nagar Flyover in Vadodara."

केन्द्र पर से देश की जनता का भरोसा उठ गया है जबकि गुजरात सरकार पर जनता का प्रेम और भरोसा बढ़ा:मुख्यमंत्री

गरीबों के पेट पर लात मारकर फूड सिक्योरिटी बिल लाने के इरादे पर सवाल

शहरी विकास का बजट 175 करोड़ से बढ़कर दस वर्ष में 7000 करोड़ पर पहुंचा

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वडोदरा के नागरिकों को नये फ्लाय ओवरब्रिज सहित 71 करोड़ के विकास कार्य अर्पित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार पर से देश की जनता का भरोसा उठ गया है जबकि गुजरात में विकास और जनहित के कार्यों में समाज की भागीदारी और सहयोग मिलता रहा है। श्री मोदी ने आह्वान किया कि केन्द्र सरकार पर देश की जनता को भरोसा नहीं है इसलिए कांग्रेसमुक्त भारत का संकल्प साकार करना चाहिए।

वडोदरा महानगर सेवा सदन के तत्वावधान में 31 करोड़ के खर्च से निर्मित अमितनगर जंक्शन फ्लाय ओवरब्रिज और 20 करोड़ के खर्च से ऊर्मी ब्रिज विस्तृतिकरण प्रोजेक्ट के लोकार्पण, 100 शहरी आंगनवाड़ियों के भवनों का भूमिपूजन और कौशल्यवर्धन तालीम कोर्स का श्री मोदी ने शुभारम्भ किया। श्री मोदी का विमान मार्ग से आने के बाद सड़कों पर हजारों लोगों ने कतार में खड़े रहकर स्वागत किया। वडोदरा के नागरिकों के इस अद्भुत प्रेम और उमंग से अभिभूत मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस देश को कांग्रेस से मुक्त नहीं किया जाएगा तो भारत का निर्माण सम्भव नहीं है और इस देश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। देश की जनता को कांग्रेस के भारत निर्माण पर शक है।

शहरी क्षेत्रों में शहरी गरीबों के उपेक्षित स्थिति और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आजादी के बाद की कांग्रेसी सरकारों ने कोई चिंता नहीं की। गुजरात ने पहल की है। आम आदमी को केन्द्र सरकार पर भरोसा नहीं रहा और जहां भरोसा नहीं हो वहां सहयोग नहीं नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों में कोई सातत्य नहीं है जिसका शिकार जनता बनती है।

श्री मोदी ने कहा कि गुजरात ने पिछले दशक में कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है और विनाशक भूकम्प की आपदा को भी अवसर में बदला है। पुनर्वास की उपलब्धियों से दुनिया को प्रभावित किया है।

आपत्ति व्यवस्थापन और क्षमतावर्धन के लिए गुजरात ने संस्थागत स्तर पर व्यवस्था खड़ी की है और शहरी क्षेत्र की महापालिकाओं और पालिकाओं ने आपत्ति व्यवस्थापन के आधुनिक साधन अपनाए हैं। गगनचुम्बी इमारतों का समय आ गया है ऐसे में इस सरकार ने आपत्ति निवारण की चिंता की है। उन्होंने कहा कि गुजरात में शहरी विकास का बजट दस वर्ष में पौने दो करोड़ से बढ़कर 7000 करोड़ तक पहुंच गया है।

श्री मोदी ने कहा कि सर्वोच्च अदालत ने देश के गोदामों में सड़ रहा अनाज गरीबों में बांटने का केन्द्र सरकार को आदेश दिया था मगर सरकार ने वह अनाज सड़ जाने दिया और सिर्फ 65 पैसे प्रति किलो की दर से शराब कम्पनियों को बेच देने की पैरवी की। गरीबों के भोजन को भी राजनीति के तराजु से तौलने की केन्द्र सरकार की नियत पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा कि इस निर्लज्ज खेल को देश की जनता सहन नहीं करेगी।

कार्यकरम में वित्त मंत्री नितिन भाई पटेल और राजस्व एवं आवास मंत्री श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर ऊर्जा राज्य मंत्री सौरभ भाई पटेल, मेयर ज्योतिबेन पंड्या, सांसद बालकृष्ण शुक्ला, राम सिंह राठवा, वुडा प्रमुख नारण भाई पटेल, विधायक जीतु भाई सुखड़िया, योगेश पटेल, राजेन्द्र त्रिवेदी, मनीषाबेन वकील, मधुभाई श्रिवास्तव, स्थाई समिति के प्रमुख विजय शाह, भुपेन्द्र लाखावाला कई अधिकारी, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Since 2019, a total of 1,106 left wing extremists have been 'neutralised': MHA

Media Coverage

Since 2019, a total of 1,106 left wing extremists have been 'neutralised': MHA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 दिसंबर 2025
December 14, 2025

Empowering Every Indian: PM Modi's Inclusive Path to Prosperity