Shri Narendra Modi inaugurates Gymkhana of the Sachivalaya, Gandhinagar

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्य की राजधानी गांधीनगर में 18 करोड़ के खर्च से नवनिर्मित सचिवालय जिमखाना का शुभारम्भ किया।

राजधानी में बसे राज्य सरकार के कर्मयोगियों और उनके परिजनों के लिए तनावमुक्ति का नजराना आज श्री मोदी ने प्रथम नवरात्री को कर्मयोगियों को उपहार में दिया।

वर्ष 1970 में गांधीनगर राजधानी के रूप में कार्यरत हुई तब छोटे स्तर पर सचिवालय का यह जिमखाना संकुल शुरु हुआ था मगर राजधानी में बसे कर्मयोगियों और उनके परिजनों के लिए इस आधुनिक जिमखाने का 43 साल बार पहली बार मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नवसंस्करण किया गया है।

इस संकुल में 20 जितने छोटे गेम्स के साथ ही फिटनेस सेंटर, स्वीमिंग पूल, एरोबिक्स, फिजियोथेरापी सेंटर, योगा हॉल, मल्टिपर्पज कोर्ट, स्पोर्ट्स लाइब्रेरी, कॉंफ्रेंस हॉल, ट्रेनिंग सेंटर, कम्युनिटी हॉल और फूड कोर्ट जैसी खास सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

पूर्व के जिमखाने में 200 आजीवन सदस्य थे जबकि नये नवसंस्कारित संकुल में आज ही 1400 कर्मयोगियों ने इसकी आजीवन सदस्यता ले ली है। जिमखाने के चेयरमेन और अग्रसचिव पंकज कुमार ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने समग्र संकुल का निरीक्षण किया।

Shri Narendra Modi inaugurates Gymkhana of the Sachivalaya, Gandhinagar

Shri Narendra Modi inaugurates Gymkhana of the Sachivalaya, Gandhinagar

Shri Narendra Modi inaugurates Gymkhana of the Sachivalaya, Gandhinagar

Shri Narendra Modi inaugurates Gymkhana of the Sachivalaya, Gandhinagar

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
West Asia conflict: 59 India-bound vessels transited Hormuz since war

Media Coverage

West Asia conflict: 59 India-bound vessels transited Hormuz since war
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 जुलाई 2026
July 22, 2026

From Scholarships to Homes to High-Speed Rail: Inclusive Growth Under PM Modi’s Leadership