मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज संस्कार धाम द्वारा संचालित ग्लोबल मिशन इंटरनेशनल स्कूल के ६० विद्यार्थियों के समूह ने विधानसभा में औपचारिक मुलाकात की। इन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तरी की।
मुख्यमंत्री ने खेलकूद और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कौशल्य के साथ ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा का महत्व समझाया। इन विद्यार्थियों ने विधानसभा सदन की कार्यवाही भी निहारी।






