‘परीक्षा पे चर्चा’ 2024 के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित किया और उनसे बातचीत की। छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने परीक्षा के दबाव और उसकी नकारात्मकता से निपटने के बारे में बात की।
उन्होंने कहा कि जिस तरह हम किसी हिल स्टेशन पर जाने से कई दिन पहले खुद को मानसिक रूप से ठंडे मौसम के लिए तैयार करते हैं, उसी तरह छात्रों को परीक्षाएं शुरू होने से काफी पहले, खुद को परीक्षा की परिस्थितियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करना चाहिए। इसका कारण यह है कि छात्र किसी स्विच को दबाने की तरह, एक आसान प्रयास से परीक्षा के दबाव को दूर नहीं कर सकते। हमें अपने बच्चों को चुनौतियों का डटकर सामना करना सिखाकर उन्हें दबाव के प्रति लचीला बनाना चाहिए।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छात्रों के तौर पर हमें यथार्थवादी उम्मीदें रखनी चाहिए क्योंकि अवास्तविक लक्ष्य तनाव बढ़ाते हैं। इसकी बजाय, वह धीरे-धीरे अपनी उम्मीदें बढ़ाने की सलाह देते हैं। मान लीजिए कि एक छात्र हर रोज़ औसतन 7 सवाल हल कर लेता है। ऐसी स्थिति में, उसे आज का टारगेट पूरा चैप्टर खत्म करने की बजाय 8 सवालों को हल करने का रखना चाहिए।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian seafarers' safety is of utmost importance to us: PM Modi to Trump

Media Coverage

Indian seafarers' safety is of utmost importance to us: PM Modi to Trump
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी पेरिस पहुंचे
June 18, 2026

पीएम मोदी का फ्रांस के पेरिस पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपनी इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘VivaTech 2026' में भाग लेंगे। इस एडिशन में भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपियन इनोवेशन इकोसिस्टम्स के बीच पार्टनरशिप की विशाल क्षमता का एक सच्चा प्रतीक है। पीएम पेरिस में रहने वाले उत्साही भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।