लॉन्च के दौरान सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 से अधिक स्थल वर्चुअल रूप से जुड़े रहेंगे
उद्घाटन के दिन प्रत्येक स्थल पर लगभग 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जायेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी, 2021 को सुबह 10:30बजेवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश स्तर पर शुरू हो रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा और देश के सभी हिस्सों में इस अभियान का आयोजन किया जायेगा। लॉन्च के दौरान सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के3000 से अधिक सत्र स्थल वर्चुअल रूप से जुड़े रहेंगे। उद्घाटन के दिन प्रत्येक सत्र स्थल पर लगभग 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।

यह टीकाकरण कार्यक्रम प्राथमिकता वाले समूहों के सिद्धांत पर आधारित है और इस चरण के दौरान आईसीडीएस श्रमिकों समेत सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जायेगा।

टीकाकरण कार्यक्रम में को-विन का उपयोग किया जायेगा, जो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म है। को-विनवैक्सीन स्टॉक, भंडारण तापमान और कोविड-19 वैक्सीन के लाभार्थियों की व्यक्तिगत स्थिति की वास्तविक समय पर जानकारी प्रदान करेगा। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म, टीकाकरण सत्रों के संचालन के दौरान सभी स्तरों के कार्यक्रम प्रबंधकों की सहायता करेगा।

कोविड-19 महामारी, टीकाकरण की शुरुआत और को-विन सॉफ़्टवेयर से संबंधित पूछ-ताछ के लिए एक समर्पित 24x7 कॉल सेंटर-1075 भी स्थापित किया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सक्रिय समर्थन से कोविशील्ड और कोवैक्सीन, दोनों की पर्याप्त मात्रा पहले ही पूरे देश में सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को पहुंचा दी गई है। राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशसरकारों द्वारा जिला स्तर परइनका वितरण किया जा चुका है। जन भागदारी के सिद्धांतों पर कार्यक्रम शुरू करने के लिए सभी तैयारियां का जा चुकी हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Parliament passes Jan Vishwas Bill 2026, decriminalising 717 offences, fines up to Rs 1 crore

Media Coverage

Parliament passes Jan Vishwas Bill 2026, decriminalising 717 offences, fines up to Rs 1 crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर सद्भाव और करुणा के मूल्यों पर प्रकाश डाला
April 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है।

श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करेगा।

उन्होंने कहा कि भाईचारा और आशा हरेक का मार्गदर्शन करें।

एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करे। भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करे।”