महामहिम, ब्रिक्‍स देशों के राष्‍ट्रपतियो

महामहिम, दक्षिण अमरीकी देशों के राष्‍ट्रपतियो, विशिष्‍ट प्रतिनिधियो

मैं, दक्षिण अमरीकी देशों के नेताओं के साथ वार्तालाप का अवसर प्रदान करने के लिए ब्राजील का आभार व्‍यक्‍त करता हूं। मैं आप सभी महामहिमों का आभारी हूं कि आपने आज अपना बहुमूल्‍य समय इस बैठक के लिए दिया। दक्षिण अमरीका में विशाल संभावनाएं हैं। वहां व्‍यापक संसाधन और प्रतिभा उपलब्‍ध है। आर्थिक अनिश्चितता को देखते हुए दक्षिण अमरीका का विकास वैश्विक समृद्धि के लिए अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण हो सकता है। एक वैश्विक और परस्‍पर संबद्ध विश्‍व में हम सभी की नियतियां भी परस्‍पर सम्‍बद्ध हैं। हम सभी साझा आकांक्षाओं और साझा चुनौतियों के प्रति आबद्ध हैं। एक दूसरे की सफलता में हम सभी की भागीदारी है। दूरी अवसरों के मार्ग में कोई रुकावट नहीं है। दूरी के कारण विश्‍व के अन्‍य भागों की चुनौतियों से हम अछूते भी नहीं रह सकते।


महामहिमों, गुजरात के मुख्‍य मंत्री के रूप में मुझे दिल्‍ली में आपके राजदूतों के साथ भी विचार विमर्श का अवसर मिला था।

मैं दक्षिण अमरीका और भारत के बीच संबंध बढ़ाने की उनकी इच्‍छा से प्रभावित हूं।

मैं आपको आश्‍वासन देता हूं कि भारत दक्षिण अमरीका के साथ पहले से अधिक निकटता से काम करेगा। द्विपक्षीय स्‍तर पर, ब्रिक्‍स सदस्‍य के रूप में, जी-77 और अन्‍य अंतर्राष्‍ट्रीय मंचों पर भारत का अधिक सहयोग दिखाई देगा।

महामहिमों, हाल के वर्षों में भारत और दक्षिण अमरीका के व्‍यापार में भारी बढ़ोतरी हुई है।

दक्षिण अमरीका में भारतीय निवेशकों की मौजूदगी बढ़ रही है लेकिन अभी यह वांछित स्‍तर से बहुत कम है। हाइड्रो कार्बन से लेकर फार्मास्‍युटिकल्‍स, टेक्‍सटाइल से चमड़े तक, इंजीनियरी सामान से आटोमोबाइल तक निवेश के असंख्‍य अवसर उपलब्‍ध हैं। हमें भारत और मरकोसर ट्रेड ब्‍लॉक तथा चिली के साथ वरीयता व्‍यापार समझौते का अधिक कारगर ढंग से इस्‍तेमाल करना चाहिए। हम दक्षिण अमरीकी और कैरिबीयाई व्‍यापार सम्‍मेलन को महत्‍व देते हैं जो हर वर्ष भारत में आयोजित किया जाता है। ऐसा ही एक निवेश सम्‍मेलन अक्‍तूबर 2014 में आयोजित किया जा रहा है। मैं आप सभी महामहिमों से अनुरोध करता हूं कि आप अपने बड़े व्‍यापारियों को प्रोत्‍साहित करें कि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें।

मेरा पूरा यकीन है कि सहयोग की संभावनाएं दूरी से कभी सीमित नहीं हो सकतीं, आवश्‍यकता है कि हम अपनी कल्‍पना शक्ति और प्रयासों को बनाए रखें। समावेशी और स्‍थाई विकास की यात्रा में हमें एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखना है। हमें अपने अनुभवों, उत्‍कृष्‍ट पद्धतियों और नवीन समाधानों की जानकारी एक दूसरे को अवश्‍य देनी चाहिए। भारत इसके लिए वचनबद्ध है। मुझे खुशी है कि भारत ने दक्षिण अमरीकी क्षेत्र में कृषि बागवानी आपदा प्रबंधन संचार और विधि के क्षेत्रों में अपने विशेषज्ञ नियुक्‍त किए हैं। हम नवीकरणीय ऊर्जा के लिए भी काम कर रहे हैं।

दक्षिण अमरीका से करीब 250 विद्यार्थी हर वर्ष हमारे अंतर्राष्‍ट्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम में हिस्‍सा ले रहे हैं। किंतु मेरा मानना है कि यह संख्‍या पर्याप्‍त नहीं है। हमें इसमें महत्‍वपूर्ण वृद्धि करना चाहते हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी में भारत की विशेषज्ञता में हिस्‍सेदारी के लिए हम दक्षिण अमरीकी देशों में सूचना प्रौद्योगिकी के उत्‍कृष्‍ट केंद्रों की स्‍थापना करेंगे।

Prime Minister, Shri Narendra Modi meeting the President of the Republic of Suriname, Mr. Desi Bouterse


भारत ने टेलीमेडिसिन, टेली एजुकेशन और ई गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने का प्रस्‍ताव किया है। हमने मौसम संबंधी भविष्‍यवाणी, संसाधनों के मापन और आपदा प्रबंधन के लिए अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं का विस्‍तार किया है। दिल्‍ली में जारी संसद के वर्तमान सत्र को देखते हुए मैं यहां अधिक समय नहीं लगा पाउंगा लेकिन मुझे इस सुंदर और विशाल महाद्वीप और इसके लोगों से फिर मिलने के अवसर का इंतजार रहेगा। आने वाले वर्षों में मैं भारत और दक्षिण अमरीका के बीच सहयोग के सभी क्षेत्रों में संबंधों का स्‍तर अधिक गहन बनाने का प्रयास करूंगा।

धन्‍यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s annual food exports nearing Rs 5 lakh crore mark: Piyush Goyal

Media Coverage

India’s annual food exports nearing Rs 5 lakh crore mark: Piyush Goyal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
आज शुरू की गई परियोजनाओं से तमिलनाडु में ऊर्जा की उपलब्धता और कनेक्टिविटी में सुधार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: तिरुचिरापल्ली में पीएम मोदी
March 11, 2026
ये इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट तमिलनाडु में ऊर्जा की पहुंच बढ़ाएंगे, कनेक्टिविटी बेहतर करेंगे और युवाओं के लिए हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है, जो अपनी तरह की दुनिया की सबसे बड़ी सुविधाओं में से एक है
प्रधानमंत्री ने कहा-आज हम तीन सौ सत्तर किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन कर रहे हैं। कुल मिलाकर, प्रत्येक सड़क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देती है और जीवन स्तर को सुगम बनाती है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-कई नई रेल सेवाओं के शुभारंभ से पर्यटन बढ़ेगा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए कई रोजगार सृजित होंगे
प्रधानमंत्री ने कहा-हमारा लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु का निर्माण करना है

श्री पीयूष गोयल जी, डॉ. एल. मुरुगन जी, श्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी, श्री नैनार नागेंद्रन, श्री थंगम तेन्नारासु, मेरे तमिल भाइयो और बहनो, वणक्कम!

दोस्तो,

त्रिचि के इस खूबसूरत शहर में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।

आज का कार्यक्रम तमिलनाडु के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह 5,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से जुड़ा है। इन परियोजनाओं में स्वच्छ ऊर्जा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, पेट्रोलियम से संबंधित विनिर्माण, राजमार्ग, रेलवे और ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इनसे ऊर्जा की उपलब्धता और संपर्क में सुधार होगा और तमिलनाडु के युवाओं के लिए हजारों की संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

दोस्तो,

मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि भारत पेट्रोलियम के शहरी गैस वितरण नेटवर्क की आधारशिला रखी जा रही है। इसमें लगभग 3,700 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। यह नेटवर्क तमिलनाडु के नीलगिरि और इरोड जिलों को कवर करेगा। इससे लगभग नौ लाख परिवारों और सैकड़ों व्यावसायिक संगठनों को पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस मिलेगी। पाइपलाइन के जरिए गैस सीधे घरों तक पहुंचेगी, जिससे जीवनयापन आसान होगा। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों के लिए रोजगार सृजित होंगे। प्राकृतिक गैस पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है जो वायु प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे बताया गया है कि मात्र आठ वर्षों में इस परियोजना का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव चार करोड़ पेड़ लगाने के बराबर होगा!

मित्रो,

आज चेन्नई में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का लुब्रिकेंट ब्लेंडिंग संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। आपको यह जानकर गर्व होगा कि यह अपनी तरह की विश्व की सबसे बड़ी संयंत्रों में से एक है। यह संयंत्र तमिलनाडु और उसके बाहर के कई महत्वपूर्ण उद्योगों की मांग को पूरा करेगा। लुब्रिकेंट के स्थानीय उत्पादन में वृद्धि से इसके आयात में कमी आती है और देश को आर्थिक लाभ होता है।

दोस्तो,

आज हम 370 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन कर रहे हैं। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया गया है। इनमें से प्रत्येक सड़क महज भौतिक ढांचा नहीं है। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्राप्त होगी। छात्र आराम से स्कूल और कॉलेज जा सकेंगे। किसान अपनी पैदावार बेचने या कृषि सामग्री खरीदने के लिए विभिन्न स्थानों पर जा सकेंगे। कुल मिलाकर, प्रत्येक सड़क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देती है और जीवन को सुगम बनाती है।

दोस्तो,

पिछले वर्ष, आदि तिरुवतिराई उत्सव के लिए गंगईकोंडा चोलपुरम में उपस्थित होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई थी। हमने सम्राट राजेंद्र चोल द्वारा भव्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत के 1,000 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। यह यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त स्थल है जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। आज, हम वहां एक महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रख रहे हैं। मौजूदा राजमार्ग मंदिर के बहुत करीब से गुजरता है, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। नए बाईपास के निर्माण से अन्य वाहनों को मंदिर से दूर मोड़ा जा सकेगा। इसका उद्देश्य सभी के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

मित्रो,

पिछले सप्ताह ही हमने मदुरै से अमृत भारत कार्यक्रम के अंतर्गत आठ आधुनिक और पुनर्निर्मित स्टेशनों का उद्घाटन किया था। आज कई नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। ये सेवाएं नागरकोइल, कोयंबटूर, रामेश्वरम, तिरुनेलवेली, मयिलादुथुराई और कराईकुडी जैसे स्थानों को अन्य क्षेत्रों से जोड़ती हैं। इन नई रेल सेवाओं से पर्यटन बढ़ेगा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे। हमारा लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु का निर्माण करना है। केंद्र सरकार तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम राज्य की प्रगति के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

नंद्री!