प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 8 फरवरी, 2019 को जलपाईगुड़ी जाएंगे, जहां वे राष्ट्रीय राजमार्ग-31डी पर फालाकाटा-सलसलाबाड़ी सेक्शन के बीच चार लेन की सड़क परियोजना की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग का 41.7 किलोमीटर लंबा यह सेक्शन पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में आता है। इसे चार लेन का बनाए जाने पर 1938 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

परियोजना के पूरे हो जाने पर सलसलाबाड़ी और अलीपुरदुआर से सिलीगुड़ी के बीच सड़क मार्ग से दूरी 50 किलोमीटर घट जाएगी। सिलीगुड़ी तक पहुंचने का रास्ता बेहतर हो जाने से रेल मार्ग और वायु मार्ग तक पहुंच भी सुगम हो जाएगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार लेन की सड़क बन जाने से क्षेत्र से चाय और अन्य कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कुल मिलाकर इससे राज्य की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे।

फालाकाटा-सलसलाबाड़ी सेक्शन पर बनाए जाने वाले चार लेन की सड़क पर लोगों के लिए यातायात सुरक्षा की सारी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस सेक्शन पर तीन रेलवे ओवरब्रिज, दो फ्लाईओवर, वाहनों के लिए तीन भूमिगत मार्ग तथा आठ बड़े और 17 छोटे पुल होंगे।

प्रधानमंत्री जलपाईगुड़ी में कलकत्ता उच्च न्यायालय के नये सर्किट पीठ का भी उद्घाटन करेंगे। यह पीठ उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार के लोगों को त्वरित न्याय सेवाएं देने में मददगार होगा। इन चार जिलों के लोगों को अब 600 किलोमीटर की यात्रा कर कलकत्ता उच्च न्यायालय नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि महज 100 किलोमीटर की दूरी तय करके वे न्यायालय के सर्किट पीठ पहुंच सकेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre allows 100% FDI in insurance via auto route

Media Coverage

Centre allows 100% FDI in insurance via auto route
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई को बधाई दी
May 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गैलेक्सआई द्वारा शुरू किया गया मिशन दृष्टि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण युवाओं के नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जुनून का प्रमाण है। उन्होंने गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

‘‘गैलेक्सआई द्वारा शुरू किया गया मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे युवाओं के जुनून का प्रमाण है।’’

गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।