प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक डाक टिकट और विशेष कवर भी जारी करेंगे। वे एनएचआरसी की वेबसाइट के नए संस्करण की भी शुरूआत करेंगे। यह वेबसाइट विशेष रूप से जरूरतमंद लोगों के लिए अधिक अनुकूल और सुलभ होगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
We are ready moment’: PM Modi says Budget 2026 reflects India’s yearning to become a developed nation

Media Coverage

We are ready moment’: PM Modi says Budget 2026 reflects India’s yearning to become a developed nation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे
February 16, 2026
दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार साझा करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई जाएंगे, जहां वे फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी 2026 तक भारत के औपचारिक दौरे पर रहेंगे। वे भारत में हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ एक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा होगा।

17 फरवरी को लगभग 3:15 बजे, दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों के दौरान, वे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। उनकी चर्चा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने और इसे नए तथा उभरते क्षेत्रों में और विस्तारित करने पर केंद्रित होगी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे।

लगभग शाम 5:15 बजे, दोनों नेता भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यवसायिक नेताओं, स्टार्ट-अप, शोधकर्ताओं और अन्य नवोन्मेषकों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।