प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की तथा देशवासियों को विशेष शुभकामनाएं दीं।

श्री मोदी ने देवी मां से प्रार्थना की कि वे अपने भक्तों को हर चुनौती का सामना करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा :

"नवरात्रि के दूसरे दिन समस्त देशवासियों की ओर से मां ब्रह्मचारिणी को मेरा विशेष नमन। माता से विनती है कि अपने भक्तों को हर चुनौती का सामना करने की शक्ति प्रदान करें।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India crosses 20k organ transplants/yr for 1st time

Media Coverage

India crosses 20k organ transplants/yr for 1st time
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं के समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं के प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है:

"न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।

तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥"

श्री मोदी ने कहा है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से हमारी प्रतिभा निखरती है और उसमें सुधार होता है, और हमारे युवा इन्हीं गुणों को अपनाकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।

तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥