श्री मोदी अपने आवास पर उनके कार्यों के एक संकलन का विमोचन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कवि एवं लेखक सुब्रमण्यम भारती को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने आज दोपहर एक बजे अपने निवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर उनके कार्यों के संकलन का विमोचन करने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

"मैं महान सुब्रमण्यम भारती को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक दूरदर्शी कवि, लेखक, विचारक, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक के रूप में उनके सशक्‍त विचारों ने असंख्य लोगों में देशभक्ति और क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित की। समानता और महिला सशक्तिकरण पर उनके प्रगतिशील आदर्श भी उतने ही प्रेरणादायक हैं।

मैं आज दोपहर 1 बजे 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी रचनाओं के संकलन का विमोचन करूंगा। मैं इस प्रयास के लिए श्री सीनी विश्वनाथन जी को बधाई देता हूं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Domestic air passenger traffic to rise by 3-6 pc in this fiscal: ICRA

Media Coverage

Domestic air passenger traffic to rise by 3-6 pc in this fiscal: ICRA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 24 जुलाई 2026
July 24, 2026

Aatmanirbhar in Action — Space, Missiles, EVs & Livelihoods Under PM Modi’s Watch