मुद्रा योजना किसी विशेष समूह तक सीमित नहीं है, इसका उद्देश्य युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सशक्त बनाना है: प्रधानमंत्री
उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में मुद्रा योजना का परिवर्तनकारी प्रभाव है: प्रधानमंत्री
मुद्रा योजना ने उद्यमशीलता के बारे में सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव के साथ एक मौन क्रांति ला दी है: प्रधानमंत्री
मुद्रा योजना के सबसे अधिक लाभार्थियों में महिलाएं शामिल हैं: प्रधानमंत्री
इस योजना के तहत 52 करोड़ ऋण वितरित किए गए हैं, जो विश्व स्‍तर पर अद्वितीय उपलब्धि है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा अतिथियों के स्वागत के सांस्कृतिक महत्व का उल्‍लेख भी किया। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया। श्री मोदी ने, पालतू पशुओं की आपूर्ति, दवाओं और सेवाओं के उद्यमी बने एक लाभार्थी से बातचीत करते हुए, चुनौतीपूर्ण समय के दौरान किसी की क्षमता पर विश्वास करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लाभार्थी से ऋण स्वीकृत करने वाले बैंक अधिकारियों को आमंत्रित करने और ऋण के कारण हुई प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए कहा। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की कार्रवाइयों से न केवल उनके विश्वास को मान्यता मिलेगी बल्कि बड़े सपने देखने की हिम्मत रखने वाले व्यक्तियों का समर्थन करने के उनके निर्णय में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि उनके समर्थन के परिणामों को प्रदर्शित करने से निस्संदेह उन्हें विकास और सफलता को बढ़ावा देने में अपने योगदान पर गर्व महसूस होगा।

केरल के एक उद्यमी श्री गोपी कृष्ण से बात करते हुए, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि इसी योजना ने उन्हें एक सफल उद्यमी बनने में सक्षम बनाया और घरों तथा कार्यालयों के लिए अक्षय ऊर्जा समाधानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए रोजगार के अवसर पैदा किए। प्रधानमंत्री ने मुद्रा ऋण के बारे में जानने के बाद दुबई में अपनी कंपनी से इस्तीफा देने का फैसला करने वाले लाभार्थी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर पहल के तहत सौर ऊर्जा की स्थापना, दो दिनों के भीतर पूरी हो गई। उन्होंने पीएम सूर्य घर पहल के लाभार्थियों की प्रतिक्रियाओं के बारे में भी सुना। उन्होंने कहा कि केरल में अब भारी वर्षा और घने पेड़ों जैसी चुनौतियों के बावजूद घरों में मुफ्त बिजली मिल रही है। श्री कृष्ण ने कहा कि बिजली का बिल, जो पहले लगभग 3,000 रुपए था, अब घटकर 240-250 रुपए हो गया है, जबकि उनकी मासिक आय 2.5 लाख रुपए और उससे अधिक हो गई है।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर की एक महिला उद्यमी और ‘हाउस ऑफ पुचका’ की संस्थापक से बातचीत की। महिला उद्यमी ने घर पर खाना बनाने से लेकर एक सफल कैफे व्यवसाय स्थापित करने तक की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। उन्होंने कहा कि लाभ मार्जिन और खाद्य लागत प्रबंधन में शोध ने इस उद्यमशीलता की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के मन में डर है और कई लोग जोखिम लेने के बजाय नौकरी करना पसंद करते हैं। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने जोखिम लेने की क्षमता के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि हाउस ऑफ पुचका की संस्थापक ने 23 साल की उम्र में अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जोखिम लेने की अपनी क्षमता और अपने समय का प्रभावी ढंग से उपयोग किया। लाभार्थी ने रायपुर के दोस्तों, कॉर्पोरेट जगत और छात्रों के बीच चर्चाओं पर टिप्पणी की जिसमें उद्यमिता के बारे में उनकी जिज्ञासा और सवालों को जाना। उन्होंने युवाओं में सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता की कमी के बारे में भी बात की और कहा कि ये योजनाएं बिना किसी जमानत के धन मुहैया कराती हैं। उन्होंने आभार व्यक्त किया कि मुद्रा ऋण और पीएमईजीपी ऋण जैसी योजनाएं क्षमतावान लोगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने युवाओं को इन योजनाओं पर शोध करने और साहसिक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग आगे बढ़ना और सफल होना चाहते हैं, उनके लिए कोई सीमा नहीं है।

एक अन्य लाभार्थी, श्री मुदस्सिर नक्शबंदी, जो कश्मीर के बारामूला में ‘बेक माई केक’ के मालिक हैं, ने नौकरी चाहने वाले से नौकरी देने वाले बनने की अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने बारामूला के दूरदराज के इलाकों के 42 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया है। प्रधानमंत्री ने मुद्रा ऋण प्राप्त करने से पहले उनकी आय के बारे में पूछा, जिस पर मुदस्सिर ने जवाब दिया कि उनकी आय हजारों में थी लेकिन उनकी उद्यमशीलता की यात्रा ने अब उन्हें लाखों और करोड़ों में पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री ने मुदस्सिर के व्यवसाय संचालन में यूपीआई के व्यापक उपयोग को स्वीकार किया। उन्होंने मुदस्सिर के विचार पर ध्यान दिया कि 90 प्रतिशत लेन-देन यूपीआई के माध्यम से किए जाते हैं जिससे हाथ में केवल 10 प्रतिशत नकद बचता है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने श्री सुरेश की प्रेरक कहानी सुनी, जिन्होंने वापी में नौकरी से सिलवासा में एक सफल उद्यमी बनने तक का सफर तय किया। सुरेश ने कहा कि 2022 में उन्हें एहसास हुआ कि सिर्फ़ नौकरी ही काफी नहीं है और उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के साथ, कुछ दोस्त अब अपना खुद का उद्यम शुरू करने के लिए मुद्रा ऋण के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसी सफलता की कहानियों का दूसरों को उद्यमिता की ओर साहसिक कदम उठाने के लिए प्रेरित करने में प्रभाव पड़ता है।

रायबरेली की एक महिला उद्यमी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एमएसएमई को दी गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लाइसेंस और फंडिंग आसानी से उपलब्‍ध हो जाती है जबकि यह पहले काफी चुनौतीपूर्ण थी। इसी से प्रेरित होकर उन्‍होंने विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने 2.5 से 3 लाख रुपए के मासिक कारोबार के साथ बेकरी व्यवसाय चलाने में उनकी सफलता का उल्लेख किया जिससे सात से आठ व्यक्तियों को रोजगार मिला।

मध्य प्रदेश के भोपाल के श्री लवकुश मेहरा ने 2021 में 5 लाख रुपए के शुरुआती ऋण के साथ अपना दवा व्यवसाय शुरू किया। शुरुआती आशंकाओं के बावजूद, उन्होंने अपने ऋण को 9.5 लाख रुपए तक बढ़ाया और पहले वर्ष के 12 लाख रुपए से बढ़कर 50 लाख रुपए से अधिक का कारोबार हासिल किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मुद्रा योजना किसी खास समूह तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सशक्त बनाना है। उन्होंने 34 लाख रुपए का घर खरीदना और हर महीने 1.5 लाख रुपए से अधिक की कमाई सहित लवकुश की हालिया उपलब्धियों का उल्‍लेख किया जबकि उनकी पिछली नौकरी से उन्‍हें 60,000 से 70,000 रुपए तक की ही कमाई होती थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी और सफलता प्राप्त करने में कड़ी मेहनत की भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने लाभार्थियों से मुद्रा ऋण और इसके लाभों के बारे में लोगों को बताने का भी आग्रह किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने गुजरात के भावनगर के एक युवा उद्यमी की प्रेरक यात्रा के बारे में सुना जिन्होंने 21 साल की उम्र में आदित्य लैब की स्थापना की। यह उद्यमी मेक्ट्रोनिक्स के अंतिम वर्ष का छात्र है जिन्‍होंने 3डी प्रिंटिंग, रिवर्स इंजीनियरिंग, रैपिड प्रोटोटाइपिंग और रोबोटिक्स में व्यवसाय शुरू करने के लिए किशोर श्रेणी के तहत 2 लाख रुपए के मुद्रा ऋण का सफलतापूर्वक उपयोग किया। प्रधानमंत्री ने उद्यमी के समर्पण की सराहना की जो सप्ताह के दिनों में कॉलेज और सप्ताहांत में व्यवसाय संचालन के बीच संतुलन बनाकर परिवार के समर्थन से दूर से काम करते हुए 30,000 से 35,000 रुपए मासिक कमाता है।

मनाली की एक महिला उद्यमी ने सब्जी मंडी में काम करने से लेकर सफल व्यवसाय चलाने तक की अपनी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2015-16 में 2.5 लाख रुपए के मुद्रा लोन से शुरुआत की थी, जिसे उन्होंने ढाई साल में चुका दिया। इसके बाद 5 लाख रुपए, 10 लाख रुपए और 15 लाख रुपए के लोन के साथ उन्होंने अपना व्यवसाय सब्जी की दुकान से राशन की दुकान तक बढ़ाया और 10 से 15 लाख रुपए की वार्षिक आय हासिल की। ​​प्रधानमंत्री ने उनके दृढ़ संकल्प और देश भर में उद्यमियों को सशक्त बनाने में मुद्रा योजना के सकारात्मक प्रभाव की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की एक महिला उद्यमी की प्रेरक यात्रा के बारे में भी सुना, जो एक गृहिणी से जूट के बैग का सफल व्यवसाय चलाने लगी। उन्होंने बताया कि 2019 में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने बिना किसी जमानत के केनरा बैंक से 2 लाख रुपए का मुद्रा ऋण प्राप्त किया। प्रधानमंत्री ने उनके दृढ़ संकल्प और उनकी क्षमता में बैंक के भरोसे का उल्‍लेख किया। उन्होंने जूट संकाय सदस्य और उद्यमी के रूप में उनकी दोहरी भूमिका को स्वीकार किया तथा रोजगार एवं कौशल विकास के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में मुद्रा योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव पर टिप्पणी की।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने और पूरे भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर मुद्रा योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे इस योजना ने हाशिए पर पड़े और आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिससे उन्हें बिना किसी गारंटी या व्यापक कागजी कार्रवाई के अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में सक्षम बनाया गया है। श्री मोदी ने उद्यमिता के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण बदलाव को देखते हुए मुद्रा योजना द्वारा लाई गई मौन क्रांति का भी उल्‍लेख किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस योजना ने न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करके महिलाओं को सशक्त बनाया है, बल्कि उनके लिए अपने व्यवसायों का नेतृत्व करने और उन्हें आगे बढ़ाने के अवसर भी पैदा किए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के सबसे अधिक लाभार्थियों में महिलाएं हैं, जो ऋण आवेदनों, अनुमोदनों और तेजी से पुनर्भुगतान में अग्रणी हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा ऋणों के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के माध्यम से व्यक्तियों में पैदा हुए अनुशासन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना धन के दुरुपयोग या नाकाम प्रयासों को हतोत्साहित करते हुए जीवन और करियर बनाने का अवसर प्रदान करती है। प्रधानमंत्री ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत भारत के नागरिकों को बिना किसी गारंटी के 33 लाख करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह राशि अभूतपूर्व है और सामूहिक रूप से धनी व्यक्तियों को दी गई किसी भी वित्तीय सहायता से कहीं अधिक है। उन्होंने देश के प्रतिभाशाली युवाओं पर अपना भरोसा जताया जिन्होंने रोजगार पैदा करने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए धन का प्भावी ढंग से उपयोग किया है।

 

श्री मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से रोजगार सृजन ने आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की आय में वृद्धि हुई है, जिससे वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं और अपने बच्चों की शिक्षा में निवेश कर सकते हैं। उन्होंने इस योजना से होने वाले सामाजिक लाभों को भी स्वीकार किया।

सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि पारंपरिक तरीकों के विपरीत, उनका प्रशासन योजना के कार्यान्वयन के 10 वर्षों के बाद सक्रिय रूप से फीडबैक मांग रहा है। उन्होंने देश भर में लाभार्थियों और समूहों से परामर्श करके योजना की प्रगति की समीक्षा करने, सुधार के अवसरों की पहचान करने और आगे की सफलता के लिए आवश्यक सुधारों को लागू करने के महत्व पर बल दिया।

मुद्रा ऋण का दायरा बढ़ाने में सरकार द्वारा प्रदर्शित उल्लेखनीय विश्वास पर प्रकाश डालते हुए, श्री मोदी ने कहा कि प्रारंभ में 50,000 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक के ऋण का दायरा बढ़ाकर अब 20 लाख रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह विस्तार भारत के नागरिकों की उद्यमशीलता की भावना और क्षमताओं में व्यक्त विश्वास को दर्शाता है, जो योजना के सफल कार्यान्वयन से और मजबूत हुआ है।

मुद्रा योजना का लाभ उठाने और अपना खुद का उद्यम शुरू करने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर देते हुए, श्री मोदी ने लोगों से कम से कम पांच से दस अन्य लोगों को प्रेरित करने और उनका समर्थन करने, उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 52 करोड़ ऋण वितरित किए गए हैं, जो विश्व स्तर पर एक अद्वितीय उपलब्धि है।

गुजरात में अपने कार्यकाल को याद करते हुए, श्री मोदी ने "गरीब कल्याण मेला" का उल्लेख किया, जिसमें प्रेरक नुक्कड़ नाटकों ने लोगों को गरीबी से उबरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सरकारी लाभों को त्यागने वाले व्यक्तियों के बारे में एक किस्सा साझा किया। उन्होंने गुजरात के एक आदिवासी समूह की एक प्रेरक कहानी सुनाई, जिसने एक छोटे से ऋण के साथ, पारंपरिक संगीत प्रदर्शन से पेशेवर बैंड बनाने के लिए बदलाव का मार्ग चुना। इस पहल ने न केवल उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार किया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे छोटे प्रयास महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि परिवर्तन की ऐसी कहानियां उन्हें प्रेरित करती हैं और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक प्रयासों की क्षमता को दर्शाती हैं।

श्री मोदी ने मुद्रा योजना में अपने विश्वास को दोहराया और कहा कि यह लोगों की आकांक्षाओं और परिस्थितियों का अध्ययन करने और उनके समाधान का एक साधन है। उन्होंने योजना की सफलता पर विश्वास व्यक्त किया और समुदाय में योगदान देने से मिलने वाली संतुष्टि का उल्‍लेख करते हुए लाभार्थियों से समाज को कुछ देने का आग्रह किया।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी भी इस बातचीत के दौरान उपस्थित थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Millennials Rejected Them, Gen Z Too…’: PM Modi Dismisses Rahul Gandhi’s ‘Vote Chori’ Claims

Media Coverage

Millennials Rejected Them, Gen Z Too…’: PM Modi Dismisses Rahul Gandhi’s ‘Vote Chori’ Claims
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of PM’s address during launch of development works, nationwide campaign for HPV vaccination from Ajmer
February 28, 2026
Our government is committed to all-round development: PM
Today, I had the privilege of launching the nationwide HPV vaccination campaign from Ajmer, along with the inauguration and foundation stone laying of several projects and the distribution of appointment letters to the youth: PM
The HPV vaccination campaign has commenced from Ajmer, this campaign is a significant step towards empowering the Nari Shakti of the country: PM
The double-engine government is moving forward by taking both Rajasthan’s heritage and development together: PM
The campaign to link rivers started by our government will significantly benefit Rajasthan: PM
There is no shortage of sunlight in Rajasthan, this very sunshine is becoming a source of savings and income for the common man: PM
A very significant role is being played by the PM Surya Ghar Free Electricity Scheme, this scheme has the power to change Rajasthan's destiny: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

तीर्थराज पुष्कर और माता सावित्री की इस पावन भूमि पर, आज मुझे आप सबके बीच आने का, आपके आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। इस मंच से मैं सुरसुरा के तेजाजी धाम को, पृथ्वीराज की भूमि अजमेर को प्रणाम करता हूं।

मेरे साथ बोलिए –

तीर्थराज पुष्कर की जय।

तीर्थराज पुष्कर की जय।

वीर तेजाजी महाराज की जय।

वीर तेजाजी महाराज की जय।

भगवान देव नारायण की जय।

भगवान देव नारायण की जय।

वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जी की जय।

भगवान झूलेलाल जी की जय।

मंच पर विराजमान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ बागडे जी, राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, पूर्व मुख्यमंत्री बहन वसुंधरा जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी भगीरथ चौधरी जी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरवा जी, दिया कुमारी जी, संसद में मेरे साथी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर जी, उपस्थित अन्य मंत्रिगण, अन्य महानुभाव और राजस्थान के मेरे प्यारे भाई और बहनों। मैं पूज्य संतों का बहुत आभारी हूं, कि हमें आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में पूज्य संतगण यहां मौजूद हैं।

साथियों,

अजमेर आस्था और शौर्य की धरती है। यहां तीर्थ भी है और क्रांतिवीरों के पदचिन्ह भी हैं। अभी कल ही मैं इजराइल की यात्रा को पूरा करके भारत लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इजराइल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजराइल की संसद में, मेजर दलपत सिंह जी के शौर्य को नमन करने का सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बाकुरों की, इजराइल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, मुझे उसका गौरवगान करने का अवसर मिला है।

साथियों,

कुछ समय पहले ही, राजस्थान में भाजपा की डबल इंजर सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, मुझे संतोष है कि आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वायदों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। और आज का दिन, विकास के इसी अभियान को तेज करने का दिवस है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान के विकास से जुड़ी करबी 17 हजार करोड़ रूपयों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, हर क्षेत्र में नई शक्ति जुड़ रही है। ये सारे प्रोजेक्टस राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे और राजस्थान के युवाओं के लिए, रोजगार के भी अवसर पैदा करेंगे।

साथियों,

भाजपा की डबल इंजर सरकार लगातार युवा शक्ति को सशक्त कर रही है। दो साल पहले तक राजस्थान से भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की ही खबरें चमकती रहती थीं, आती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। आज यहां इसी मंच से राजस्थान के 21 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है। मैं इस बदलाव के लिए, नई नौकरियों के लिए, विकास के सभी कामों के लिए, राजस्थान के आप सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

आज वीरांगनाओं की इस धरती से, मुझे देशभर की बेटियों के लिए एक अहम अभियान शुरू करने का अवसर मिला है। यहां अजमेर से HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ है। ये अभियान, देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है।

साथियों,

हम सब जानते हैं कि परिवार में जब मां बीमार होती है, तो घर बिखर सा जाता है। अगर मां स्वस्थ है, तो परिवार हर संकट का सामना करने में सक्षम रहता है। इसी भाव से, भाजपा सरकार ने महिलाओं को संबल देने वाली अनेक योजनाएं चलाई हैं।

साथियों,

हमने 2014 से पहले का वो दौर देखा है, जिसमें शौचालय के अभाव में बहनों-बेटियों को कितनी पीड़ा, कितना अपमान झेलना पड़ता था। बच्चियां स्कूल छोड़ देती थीं, क्योंकि वहां अलग टॉयलेट की सुविधा नहीं होती थी। गरीब बेटियां सेनिटरी पैड्स नहीं ले पाती थीं। पहले जो सत्ता में रहे, उनके लिए ये छोटी बातें थीं। इसलिए इन समस्याओं की चर्चा तक नहीं होती थी। लेकिन हमारे लिए ये बहनों-बेटियों को बीमार करने वाला, उनके अपमान से जुड़ा संवेदनशील मसला था। इसलिए, हमने इनका मिशन मोड पर समाधान किया।

साथियों,

गर्भावस्था के दौरान कुपोषण माताओं के जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा होता था। हमने सुरक्षित मातृत्व के लिए योजना चलाई, मां को पोषक आहार मिले, इसके लिए पांच हज़ार रुपए बहनों के खाते में जमा करने की योजना शुरु की। मां धुएं में खांसती रहती थी, लेकिन उफ्फ तक नहीं करती थी। हमने कहा ये नहीं चलेगा। और इसलिए उज्जवला गैस योजना बनाई गई। ये सब इसलिए संभव हुआ, क्योंकि भाजपा सरकार, सत्ता भाव से नहीं, संवेदनशीलता के साथ काम करती है।

साथियों,

21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। आज का समय राजस्थान के विकास के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। भाजपा की डबल इंजन सरकार, राजस्थान की विरासत और विकास, दोनों को साथ लेकर चल रही है। हम सब जानते हैं, अच्छी सड़क, अच्छी रेल और हवाई सुविधा सिर्फ सफर आसान नहीं करती, वो पूरे इलाके की किस्मत बदल देती है। जब गांव-गांव तक अच्छी सड़क पहुँचती है, तो किसान अपनी फसल सही दाम पर बेच पाता है। व्यापारी आसानी से अपना सामान बाहर भेज पाते हैं। और हमारा अजमेर-पुष्कर तो, उसकी पर्यटन की ताकत कौन नहीं जानता। अच्छी कनेक्टिविटी का पर्यटन पर सबसे अच्छा असर पड़ता है। जब सफर आसान होता है, तो ज्यादा लोग घूमने आते हैं।

और साथियों,

जब पर्यटक आते हैं तो स्वाभाविक है होटल चलते हैं, ढाबे चलते हैं, कचौड़ी और दाल बाटी ज्यादा बिकती है, यहां राजस्थान के कारीगरों का बनाया सामान बिकता है, टैक्सी चलती है, गाइड को काम मिलता है। यानी एक पर्यटक कई परिवारों की रोज़ी-रोटी बन जाता है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार, राजस्थान में आधुनिक कनेक्टिविटी पर बहुत बल दे रही है।

साथियों,

जैसे-जैसे राजस्थान में कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे यहां निवेश के लिए भी अवसर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के इर्द-गिर्द उद्योगों के लिए एक बहुत ही शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। यानी राजस्थान को अवसरों की भूमि बनाने के लिए, डबल इंजन सरकार हर संभव, अनेक विध काम कर रही है।

साथियों,

राजस्थान की माताएं अपने बच्चों को पालने में ही, राष्ट्र भक्ति का संस्कार देती हैं। राजस्थान की ये धरा जानती है कि देश का सम्मान क्या होता है, और इसीलिए आज राजस्थान की इस धरा पर, मैं आप लोगों से एक और बात कहने आया हूं।

साथियों,

हाल में ही, दिल्ली में, दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, Artificial Intelligence इसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री, अनेक देशों के राष्ट्रपति, अनेक देशों के मंत्रि, उस कार्यक्रम में आए थे। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां, उन कंपनियों के कर्ता-धर्ता वो भी एक छत के नीचे इकट्ठे हुए थे। सबने भारत की खुले मन से प्रशंसा की। मैं जरा राजस्थान के मेरे भाई-बहनों से पूछना चाहता हूं। जब दुनिया के इतने सारे लोग, भारत की प्रशंसा करते हैं, ये सुनकर के आपको गर्व होता है की नहीं होता है? आपको गर्व होता है कि नहीं होता है? आपको अभिमान होता है कि नहीं होता है? आपका माथा ऊंचा हुआ या नहीं हुआ? आपका सीना चौड़ा हुआ कि नहीं हुआ?

साथियों,

आपको गर्व हुआ, लेकिन हताशा निराशा में डूबी, लगातार पराजय के कारण थक चुकी कांग्रेस ने क्या किया, ये आपने देखा है। दुनियाभर के मेहमानों के सामने, कांग्रेस ने देश को बदनाम करने की कोशिश की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने के लिए पूरा ड्रामा किया।

साथियों,

कांग्रेस, पूरे देश में ल्रगातार हार रही है, और गुस्से में वो इसका बदला, वो भारत को बदनाम करके ले रही है। कभी कांग्रेस, INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब INC नहीं बची है, इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बची है, आज वो INC के बजाय MMC, MMC बन गई है। MMC यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।

राजस्थान के मेरे वीरों,

इतिहास गवाह है, मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, और इसलिए मुस्लिम लीग ने देश बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी, भारत की समृद्धि, हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं, ये घात लगाकर हमला करते हैं, कांग्रेस भी घात लगाकर, देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

साथियों,

देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को कमजोर करना, ये कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। आप याद कीजिए, यही कांग्रेस है, जिसने हमारी सेना के जवानों को हथियारों और वर्दी तक के लिए तरसा कर रखा था। ये वही कांग्रेस है, जिसने सालों तक हमारे सैनिक परिवारों को वन रैंक वन पेंशन से वंचित रखा था। ये वही कांग्रेस है, जिसके जमाने में विदेशों से होने वाले रक्षा सौदों में बड़े-बड़े घोटाले होते थे।

साथियों,

बीते 11 वर्षों में भारत की सेना ने हर मोर्चे पर आतंकियों पर, देश के दुश्मनों पर करारा प्रहार किया। हमारी सेना, हर मिशन, हर मोर्चे में विजयी रही। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, वीरता का लोहा मनवाया, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने इसमें भी दुश्मनों के झूठ को ही आगे बढ़ाया। देश के लिए जो भी शुभ है, जो भी अच्छा है, जो भी देशवासियों का भला करने वाला है, कांग्रेस उस सबका विरोध करती है। इसलिए, देश आज कांग्रेस को सबक सिखा रहा है।

साथियों,

राजस्थान में तो आपने कांग्रेस के कुशासन को करीब से अनुभव किया है। यहां जितने दिन कांग्रेस की सरकार रही, वो भ्रष्टाचार करने और आपसी लड़ाई-झगड़े में ही उलझी रही। कांग्रेस ने हमारे किसानों को भी हमेशा धोखा दिया है। आप याद कीजिए, कांग्रेस ने दशकों तक सिंचाई की परियोजनाओं को कैसे लटकाए रखा। इसका राजस्थान के किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। ERCP परियोजना को कांग्रेस की सरकारों ने केवल फाइलों और घोषणाओं में उलझाकर रखा। हमारी सरकार ने आते ही इस स्कीम को फाइलों से निकालकर धरातल पर उतारने का प्रयास किया है।

साथियों,

हमारी सरकार ने नदियों को जोड़ने का जो अभियान शुरु किया है, उसका बहुत अधिक फायदा राजस्थान को मिलना तय है। संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना हो, यमुना-राजस्थान लिंक प्रोजेक्ट हो, डबल इंजन सरकार ऐसी अनेक सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज भी झालावाड़, बारां, कोटा और बूंदी जिले के लिए पानी की अनेक परियोजनाओं पर काम शुरु हुआ है। हमारा प्रयास है, कि राजस्थान में भूजल का स्तर भी ऊपर उठे।

साथियों,

भाजपा सरकार, राजस्थान के सामर्थ्य को समझते हुए, योजनाएं बना रही है, उन्हें लागू कर रही है। मुझे खुशी है कि राजस्थान अब, सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन गया है। हम सब जानते हैं, हमारे राजस्थान में धूप की कोई कमी नहीं। अब यही धूप, सामान्य मानवी के घर की बचत और कमाई का साधन बन रही है। और इसमें बहुत बड़ी भूमिका है, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की। इस योजना में राजस्थान का भाग्य बदलने की ताकत है। इस योजना में भाजपा सरकार लोगों को अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपए की सहायता देती है। सरकार सीधे आपके बैंक खाते में पैसे भेजती है। आजादी के बाज सब बजट, सब योजनाएं देख लीजिए, जिसमें मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है, ऐेसी योजना कभी नजर नहीं आएगी, आज इन परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपए सीधा सरकार देती है। सबसे अधिक लाभ मध्यम वर्ग के लोग ले रहे हैं। और जिससे घर पर एक छोटा सा बिजली घर तैयार हो जाता है। दिन में सूरज की रोशनी से बिजली बनती है, घर में वही बिजली काम आती है और जो ज्यादा बिजली बनती है, वो बिजली ग्रिड में जाती है। और जिस घर में बिजली बनी होती है, उसे भी इसका लाभ मिलता है।

साथियों,

आज राजस्थान में सवा लाख से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं। और इस योजना की वजह से, कई घरों का बिजली बिल लगभग जीरो आ रहा है। यानी खर्च कम हुआ है, बचत ज़्यादा हुई है।

साथियों,

विकसित राजस्थान से विकसित भारत के मंत्र पर हम लगातार काम कर रहे हैं। आज जिन योजनाओं पर काम शुरू हुआ है, वो विकसित राजस्थान की नींव को और अधिक मजबूत करेंगे। जब राजस्थान विकसित होगा, तो यहां के हर परिवार का जीवन समृद्ध होगा। आप सभी को एक बार फिर, विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरे साथ बोलिये-

भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

वंदे मातरम के 150 साल देश मना रहा है। मेरे साथ बोलिये-

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

वंदे मातरम।

बहुत-बहुत धन्यवाद।