प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में ‘रामसर स्थलों’ की संख्या बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के लोगों को ‘रामसर कन्वेंशन’ के तहत इन दोनों राज्यों के तीन स्थलों को इसमें शामिल किए जाने पर बधाई दी है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की एक पोस्ट पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

‘यह वास्तव में भारत के लिए अत्यंत खुशी का अवसर है कि हमारे रामसर स्थलों की संख्या में वृद्धि हुई है जो सतत विकास के साथ-साथ प्रकृति के संग सामंजस्य बनाकर रहने की हमारी प्राथमिकता को दर्शाती है। मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के लोगों को विशेष बधाई।

हम आने वाले समय में भी इस तरह के प्रयासों में निरंतर अग्रणी बने रहेंगे।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Apple to invest Rs 100 crore in India renewable energy expansion

Media Coverage

Apple to invest Rs 100 crore in India renewable energy expansion
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और शौर्य से प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि भारत माता के लिए सब कुछ बलिदान करने का उनका जज्बा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

"स्वधर्ममपि चावेक्ष्य न विकंपितुमर्हसि |

धर्म्याधि युद्धाच्छ्रेयोऽन्यत्क्षत्रियौ न विद्यते ||"

इस श्लोक में यह बताया गया है कि जब व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रति सजग हो जाता है, तो उसके मन में किसी भी प्रकार की झिझक या भय नहीं होना चाहिए, क्योंकि न्याय की वेदी पर धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष एक योद्धा के लिए आत्म-कल्याण का सबसे उत्कृष्ट और गौरवशाली मार्ग है।