प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस योजना के सभी लाभार्थियों को बधाई दी है।

ट्वीट की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा, "प्राकृतिक आपदाओं से परिश्रमी किसानों को सुरक्षित करने की एक महत्वपूर्ण पहल, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आज 5 वर्ष पूरे हो गए। इस योजना ने कवरेज बढ़ाया है, जोखिम कम किया है और करोड़ों किसानों को लाभान्वित किया है। मैं योजना के सभी लाभार्थियों को बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने किसानों के लिए अधिक लाभ को कैसे सुनिश्चित किया है?

दावों के निपटान में पारदर्शिता को किस प्रकार आगे बढ़ाया गया है?

पीएम-एफबीवाई से संबंधित उपरोक्त और अन्य पहलुओं के उत्तर नमो ऐप के ‘योर वॉयस सेक्शन’ में नए संतोषजनक तरीके से दिये गये हैं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Govt appoints R Balasubramaniam, Joram Aniya as full-time members of NITI Aayog

Media Coverage

Govt appoints R Balasubramaniam, Joram Aniya as full-time members of NITI Aayog
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम जी और डॉ. जोरम अनिया जी को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई दी
May 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम जी और डॉ. जोरम अनिया जी को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके समृद्ध अनुभव और विभिन्न मुद्दों पर गहरी समझ से नीति-निर्माण को काफी मजबूत मिलेगी। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके योगदान से विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उनके आगामी कार्यकाल के अत्यंत सार्थक और प्रभावशाली होने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा:

"डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम जी और डॉ. जोराम अनिया जी को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई। उनका समृद्ध अनुभव और विभिन्न मुद्दों की गहरी समझ नीति-निर्माण को काफी मजबूती प्रदान करेगी। मुझे विश्वास है कि उनके योगदान से विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। मैं उन्हें उनके आगामी कार्यकाल के सफल और प्रभावशाली होने की शुभकामनाएं देता हूं।"